शुक्रवार, 12 मार्च 2021
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-208 (साल-02)
2. शनिवार, मार्च 14, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत
4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:33।
5. न्यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +919350302745 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
गुरुवार, 11 मार्च 2021
हैकरों ने उड़ाया, 1.5 लाख अमेरिकी कैमरों का डाटा
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में हैकरों के एक ग्रुप के सिलिकॉन वैली में स्थित स्टार्टअप वेरकाडा के विशाल सिक्यॉरिटी कैमरा डेटा को हैक करने का मामला सामने आया है। इस हैकिंग की वजह से अस्पतालों, कंपनियों, पुलिस विभाग, जेल और स्कूलों में लगाए गए डेढ़ लाख सिक्यॉरिटी कैमरा की लाइव फीड तक हैकरों की पहुंच हो गई। जिन कंपनियों के कैमरा डेटा लीक हुए हैं। उनमें कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला और सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर क्लाउड फ्लेयर शामिल हैं। यही नहीं, हैकरों की महिलाओं के अस्पताल के अंदर तस्वीरों और खुद वेरकाडा के कार्यालयों के सीसीटीवी फुटेज तक हैकरों की पहुंच हो गई। कई कैमरे चेहरे को पहचानने की तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका भी डेटा हैकरों के हाथ लगा है। हैकरों ने कहा है, कि उनके पास वेरकाडा के सभी ग्राहकों के पूरे वीडियो आकॉइव तक उनकी पहुंच हो गई है। टेस्ला के वीडियो में नजर आ रहा है कि शंघाई में कर्मचारी एक असेंबली लाइन पर काम कर रहे हैं। हैकरों ने बताया कि उन्हें टेस्ला की फैक्ट्रियों और गोदामों के 222 कैमरों तक की पहुंच मिल गई है। एक हैकर ने कहा कि कैमरे के इस डेटा पर अंतरराष्ट्रीय हैकरों के दल ने मिलकर कब्जा किया है और इसका मकसद यह दिखाना है, कि कितने बड़े पैमाने पर वीडियो कैमरे के जरिए निगरानी हो रही है। इस सिस्टम को तोड़ना भी आसान है।
विधानसभा से एकाएक लगाव बढ़ा, चुनाव लड़ेंगे
चंडीगढ। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं महेंद्रगढ़ विधानसभा से पराजित नेता रामबिलास शर्मा का एका-एक कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रेम जागने का मतलब है, कि रामबिलास शर्मा कालका विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसीलिए, वह कई दिनों से कालका में डेरा डाले हुए हैं। यदि, कालका विधानसभा उपचुनाव के समीकरण की बात की जाए तो रामविलास शर्मा के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी। यदि, कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई को कालका से उम्मीदवार बना दिया तो यह कहना बिल्कुल सही होगा। कहीं, फिर रामबिलास शर्मा को हार का मुंह न देखना पड़े। क्योंकि आज गुुुरुवार को वातावरण भाजपा के प्रतिकूल है। क्योंकि, हरियाणा का किसान आंदोलन, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें, प्रदेश में फैला भ्रष्टाचार आम आदमी को परेशान कर रहै है। इसीलिए शायद उपचुनाव में भाजपा पार्टी को गोहाना उपचुनाव की तरह हार का मुंह ना देखना पड़े। बाकी तो भविष्य पर निर्भर है। कौन उम्मीदवार बनेगा और किस पार्टी के उम्मीदवार की जीत होगी ? किंतु इतना सत्य है। पराजित रामबिलास शर्मा की डगर आसान नही होगी।
समय बदला, मेवात की बदनसीबी नहीं बदली: मामन
राणा ओबराय
चंडीगढ। हरियाणा कांग्रेस के विधायक इंजीनियर मामन खान ने संपादक राणा ओबराय से एक विशेष मुलाकात में बताया, कि देश को आजाद हुए लगभग 74 साल हो गए हैं। इन 74 सालों के अंदर अनेकों सरकारे बदली, समय बदला, परंतु नहीं बदली तो मेवात की बदनसीबी नहीं बदली। इंजीनियर मामन खान ने कहा हमारे इलाके में न कोई यूनिवर्सिटी है और न ही अच्छे स्कूल है। मैंने अनेकों बार सरकार से मांग की है, कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मेवात क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी बनाई जाए। जिसमें बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करके और राज्यों की तरह शिक्षित हो सके। मामन खान ने खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा क्षेत्र में पीने के लिए पानी नहीं है। 34 हजार क्षेत्र की आबादी वाले क्षेत्र में कोई पीएचसी नहीं है। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र में मूलभूत सुविधा नहीं है वह क्षेत्र कैसे विकास कर सकता है। उस क्षेत्र का बच्चा कैसे उच्च शिक्षित हो सकता है। उन्होंने खट्टर सरकार के ऊपर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा सरकार को सभी जिलों में को बराबर विकास करना चाहिए। मेमन खान ने कहा तीन कृषि कानूनो को तुरंत प्रभाव से सरकार को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा जो किसान अपनी खेती बाड़ी छोड़कर बॉर्डर पर धरने में बैठा है। वह मूर्ख नहीं है। क्योंकि, इन्हें किसानों ने एमएलए और एमपी बनाये हैं। खट्टर सरकार से अनुरोध करते हुए कहा हमारे युवाओं के विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के शीघ्र विश्विद्यालय खोला जाए।
झांसी: कृति का विमोचन, सम्मेलन का आयोजन
'महाशिवरात्रि' पर भ्रमण कर एसपी ने लिया जायजा
अवैध साईकिल के पार्ट्स से भरी गाड़ी को पकड़ा
फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, मचा हड़कंप
दूधेश्वरनाथ पर लाखों भक्तों ने किया 'जलाभिषेक'
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। आज गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व पर जिला स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में लाखों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरा क्षेत्र बम बम, हर-हर भोले के जयकारों से गूँजता रहा। भक्तों ने भगवान महादेव को दूध, बेलपत्थर, विभिन्न प्रकार के फूलों से भोले बाबा को पंचामृत का भोग लगाया और अपनी-अपनी ईच्छाएं व्यक्त की। श्री दूधेश्वर मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज और मन्दिर विकास समिति ने जलाभिषेक किया। रात से ही लोगों की भारी कतार लगनी शुरू हुई। दोपहर में जिला अस्पताल से घंटाघर तक लाइन लगी रही। मंदिर की व्यवस्था में नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डन, पुलिस प्रशासन के जवान के साथ-साथ मंदिर कमेटी के सदस्य एवं एसपीओ भी तैनात रहे। इस अवसर पर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री वी के सिंह, एवं सांसद अनिल अग्रवाल, विधायक व राज्य मंत्री अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशु वर्मा, विधायक सुनील शर्मा साहिबाबाद, शेलेन्द्र कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी, आशा शर्मा मेयर गाजियाबाद, सीओ अभय कुमार मिश्रा, एडीएम नितिन मदान, यशवर्द्धन श्रीवास्तव एडीएम, पवन गोयल भाजपा नेता , रमेश चन्द्र तोमर भाजपा नेता, कोतवाली प्रभारी, रविन्द्र सिहं बालावत सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति भाजपा राजस्थान, दीपसिंह धनानी राजस्थान और अन्य गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक किया।
गाजियाबाद: प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी का हुआ गठन
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी में दिल्ली से सटे नोएडा और जिलें के भी भाजपा नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश नेतृत्व ने जिलें के 10 नेताओं को नई कार्यकारिणी में जगह दी है। वहीं नोएडा के छह भाजपा नेताओं को इसमें जगह मिली है। गौतमबुधनगर जिले की बात करें तो नोएडा से महेश चौहान, विनोद त्यागी, हरीशचंद्र भाटी, राकेश शर्मा, गोपाल कृष्ण अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यकारणी में जिले की किसी महिला नेता को जगह नही मिली है। वहीं, गाजियाबाद से पृथ्वी सिंह, पवन गोयल, प्रशांत चौधरी, रमेश तोमर, संजीव सिंघल, सतेंद्र त्यागी, नरेंद्र कश्यप, आशु वर्मा, अजय शर्मा, डॉ. अशोक नागर को प्रदेश भाजपा कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। इस लिस्ट में जिले की किसी भी महिला नेता को जगह नहीं मिली है।
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...