शनिवार, 20 फ़रवरी 2021
हैड मैकेनिक 45 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
हिसार। हिसार के बस स्टैंड परिसर में विजीलेंस टीम ने शुक्रवार को रोडवेज विभाग के हेड मकेनिकल 45000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। हेड मकेनिकल रामनिवास पर आरोप है, कि उसने विभाग के मकेनिकल कर्मी जयभगवान से पदोन्नति दिलाने का लालच देते हुए रिश्वत की मांग की थी। जयभगवान ने इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग से की। इस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। जबकि बिजली निगम के एक्सीयन सतीश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जैसे ही रामनिवास ने रिश्वत की राशि ली। विजिलेंस टीम ने जयभगवान का इशारा पाते ही उसे धर दबोचा।
गाजियाबाद: खाली कराई ₹70 करोड़ की हरित भूमि
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। नगर निगम ने विजय नगर जोन में अभियान चलाकर बसपा नेता समेत कई दबंगों से हरित पट्टी की जमीन को कब्जा मुक्त करा लियसा। इस दौरान 50 पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया। अपर नगरायुक्त आर. एन. पांडेय ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण, विजय नगर जोनल प्रभारी बनारसी दास के साथ बसपा नेता समेत कई लोगों से ग्रीन बेल्ट की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई 10 हज़ार वर्ग मीटर जमीन की कीमत लगभग 70 करोड़ है। यहाँ 30 से ज्यादा दुकान और मकान तोड़ने के लिए पैमाइश की गई। प्रताप विहार में डीएवी स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पक्के मकान बनाकर रह रहे थे। नगर निगम की टीम ने 104 मकान चिन्हित किए। 2 दिन से मकानों को ध्वस्त करने का काम चल रहा है। पहले दिन 50 मकान ध्वस्त किए गए। शनिवार को दूसरे दिन अभियान चलाकर 10 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई। जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए बताई गई हैं। संपत्ति प्रभारी एवं अपर नगरायुक्त आर.एन. पांडेय ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर बसपा नेता एवं पूर्व पार्षद सिंह राज का कब्जा था। मकान का छज्जा काफी बाहर निकाल रखा था। बसपा नेता ने हरित पट्टी को घेरकर खुद का पार्क बना रखा था। वहां जनरेटर रखा था। इसके अलावा कई अन्य लोगों का भी कब्जा था। सभी से जमीन खाली करा दी है। उन्होंने बताया कि जल्द हरित पट्टी को विकसित कराया जाएगा। 30 मकान और दुकानों की पैमाइश भी कराई गई है। उन सभी को तोड़ा जाएगा। वहीं, बसपा नेता ने कब्जे की बात से इंकार किया हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को 50 अवैध मकान ध्वस्त किए थे। 50 परिवार घर से बेघर हो गए। महिलाएं रातभर छोटे बच्चे को लेकर मलबे के पास ही बैठी रहीं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मकान टूटने से एक महिला सदमे में आ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा हुई सक्रिय
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में संगठन की मजबूत को लेकर कारवां बैंकट हाल में एक बैठक हुई। बैठक में जिला महामंत्री व पांचों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। दूसरी बैठक मनोनीत सभासदों के साथ सभासद राजेंद्र वर्मा के आवास पर हुई। जिसमें उनकी समस्याओं को जिला अध्यक्ष ने विस्तार से सुना तथा नगर पालिका ईओ को फोन कर समाधान कराने को कहा। उसके बाद भाजपा कैम्प कार्यालय पर महिला मोर्चा के साथ बैठक में जिला अध्यक्ष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर योजना तैयार करने के लिए जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, चैनपाल सिंह, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, राजेंद्र बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर मावी, जिला मंत्री अजय गर्ग, राहुल बैंसला, जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी, जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, राहुल बैंसला, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, प्रशांत कुमार, मनोनीत सभासद मीना शर्मा, सचिन त्यागी, दिवान सिंह गौतम, महिला मोर्चा जिला संयोजिका आरती मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंजलि गर्ग, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील चौधरी निठौरा, महामंत्री अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।
इंदिरापुरम: 12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-दो स्थित एक सोसाइटी में शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। छात्रा नौवीं में पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर परिवार वालों ने छात्रा को डांटा था। वह खुद कूद गई या हादसे का शिकार हुई है, इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, सोसाइटी में रहने वाले छात्रा के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर उनका फ्लैट है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी नौवी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी कमरे की खिड़की पर थी। इसी दौरान वह खिड़की से नीचे गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घरों से बाहर आ गए। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता छात्रा की मौत हो चुकी थी। छात्रा के पिता और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इंदिरापुरम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस की शुरूआती जांच में मां-बाप की डांट की वजह से छात्रा के नाराजगी की वजह सामने आ रही है। साथ ही उनका कहना है, अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। सोसाइटी के लोग भी घटना के बाद से सदमे में है।
पंचायत चुनाव के लिए 2613 मतदान केंद्र: राशिद
गतिविधियों में लिप्त 8 बदमाश किए गए जिलाबदर
सभी भाषाओं में विकिपीडिया की पहुंच अवरूद्ध
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा को नोटिस जारी
देश में संक्रमण के 13 हजार से अधिक नए मामले
किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च
किसानों के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च
बैलगाड़ी ने चंद कदमों पर छोड़ा साथ
नरेश राघानी
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अजमेर में भी कांग्रेसियों ने निकाली रैली।
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान ओर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिला मुख्यालय पर आज पैदल मार्च रैली का आयोजन किया गया।
पैदल मार्च रैली के जरिए मोदी सरकार से तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। निवर्तमान शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि 3 महीने से किसान महापंचायत के बैनर तले किसानों का आंदोलन चल रहा है। कांग्रेस किसानों के समर्थन में अंत तक लड़ाई लड़ेगी। आज अजमेर में विशाल पैदल मार्च निकालकर जय जवान जय किसान और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने बताया कि किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस के समस्त संगठन जिसमें शहर जिला कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई पदाधिकारियों सहित निगम के वर्तमान कांग्रेसी पार्षद शामिल हुए और सभी ने मोदी सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार करते हुए जल्द से जल्द किसानों को राहत देने के लिए तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की। बाहेती ने तो यहां तक कहा कि यदि केंद्र सरकार को हिंसा की घटनाएं रोकनी है तो तीनों कानून जल्द से जल्द वापस ले।
किसानों के समर्थन में निकाले जा रहे हैं पैदल मार्च में कांग्रेस के कुछ सीनियर नेताओं के लिए एक बैलगाड़ी का प्रबंध किया गया ताकि पैदल ना चलना पड़े, लेकिन मदार गेट से बैलगाड़ी पर सवार डॉक्टर श्रीगोपाल बाहेती, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय जैन, पार्षद नरेश सत्यवना, वैभव जैन आदि कांग्रेसियों के वजन से बेहाल बिचारा बेल भी ज्यादा दूर तक नहीं चल सका और चूड़ी बाजार से पहले ही बेल ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। बैल को चारा खिला कर जैसे-तैसे बेल के मालिक को उसे वापस सौंपा गया। इसके बाद सभी नेता पैदल पैदल, पैदल मार्च में निकले।
बहुत दिन बाद दिखाई दिए कांग्रेस के बैनर और झंडे
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...