मंगलवार, 24 नवंबर 2020

40 ट्रेनों का संचालन को हरी झंडी मिलींं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्‍ली। भारतीय रेलवे ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के लंबे आंदोलन के बाद अब पंजाब से गुजरने वाली तीन दर्जन से ज्‍यादा यात्री ट्रेनें फिर से शुरू कर दी हैं। इससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, शनिवार को पंजाब के सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह  और किसान संगठनों के बीच हुई बैठक में रेल रोको आंदोलन  को 23 नवंबर 2020 से 15 दिन के लिए रोकने पर सहमति बन गई थी। इसके बाद रेलवे ने आज पंजाब के लिए 40 ट्रेनों को पटरी पर उतार दिया है। बता दें कि नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान संगठन 24 सितंबर से रेल रोको आंदोलन कर रहे थे।













रेलवे ने बताया कि किसानों की सहमति के बाद अब 40 ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अब भी कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को आंशिक रूप से भी रद्द किया गया है। बता दें कि किसान संगठन दो महीने से ट्रैक पर धरना दे रहे थे, जिसकी वजह से रूट पूरी तरह से बंद पड़ा था। किसानों से बैठक के बाद पंजाब सरकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखकर कहा था कि ट्रेनों का संचालन नहीं होने से जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों को जरूरी सामान की आपूर्ति में दिक्‍कत होगी। साथ ही पंजाब के पॉवर प्लांट को भी कोयले की सप्लाई की जरूरत है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस पर कहा था कि प्रदेश में ट्रेनों का संचालन तभी शुरू होगा, जब राज्‍य सरकार सभी ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।


रेलवे ने बताया कि नई दिल्‍ली-ऊना हिमाचल एक्‍सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल, बिलासुपर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, ऊना हिमाचल-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल, पाटलीपुत्र-चंडीगढ एक्सप्रेस स्पेशल, चंडीगढ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस स्पेशल, जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस स्पेशल, भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल, फिरोजपुर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल, पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस स्पेशल, हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल, जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल, चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल, गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस स्पेशल, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल, दरभंगा-जलंधर एक्सप्रेस स्पेशल समेत तीन दर्जन से ज्‍यादा ट्रेनें पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं। इनमें वैष्णो देवी कटड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल, वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल, वैष्णो देवी कटड़ा-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल, वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल और नई दिल्ली-वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल भी शामिल हैं।                       


वायरस प्रभावित 8 राज्यों के सीएम संग बैठक

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है शादियों की सीजन और सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण और फैल सकता है। इन हालातों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी एकबार फिर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण के हालात जानने और आगे की रणनीति बनाने के लिए चर्चा कर रहे हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद है। पीएम  मोदी सर्वाधिक आठ प्रभावित राज्य के सीएम से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये बात कर रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों के मुख्यमंत्री जुड़े हैं। इस दौरान कोरोना की वर्तमान स्थिति की समीक्षा और टीका वितरण की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्रियों और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा होगी।


प्रधानमंत्री मोदी कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए अब तक कई बार राज्यों साथ बैठक कर चुके हैं। पीएम राज्यों से कोरोना केस की जानकारी, बचाव के लिए अपनाएं जा रहे तरीके व केंद्र के सहयोग को लेकर प्रमुखता से बातचीत करेंगे। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों से 50,000 के नीचे आ रहे हैं, वहीं कुछ राज्यों में मामले तेजी से बढ़े हैं। कुछ शहरों में तो रात का कर्फ्यू भी लगाया गया है। इसके साथ-साथ शादी समारोहों जैसे कार्यक्रमों में गेस्ट की संख्या भी तय कर दी गई है। इसके अलावा मास्क नहीं लागने वालों के लिए जुर्माने की राशि को भी बढ़ा दिया गया है। ऐसी रिपोर्ट है कि प्रधानमंत्री संग बैठक के बाद राज्य अपने यहां कोविड से बचाव के लिए और सख्ती बरत सकते हैं। इनमें लॉकडाउन या वीकेंड लॉकडाउन जैसी व्यवस्था भी शामिल हो सकती है। उधर, केंद्र सरकार की ओर से लगातार यह प्रयास हो रहे हैं कि जब भी कोरोना का टीका उपलबध होगा, उसके सुचारू वितरण की व्यवस्था हो सके। भारत में फिलहाल 5 वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं, जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है।                                  


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)



 नवंबर 25, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-100 (साल-02)
2. बुधवार, नवंबर 25, 2020
3. शक-1981, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी संवत 2077।


4. प्रातः 06:49, सूर्यास्त 05:18।


5. न्‍यूनतम तापमान 11+ डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +91935030275                                        (सर्वाधिकार सुरक्षित)                                                               




सोमवार, 23 नवंबर 2020

सभी राज्यों से मांगी 'कोरोना' रिपोर्ट

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की भयावह होती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को सभी राज्यों से स्थिति रिपोर्ट तलब की। न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने कोरोना पर स्वत: संज्ञान वाले मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि देश भर से कोरोना के मामले ने तीव्र वृद्धि की खबर आ रही है। पिछले दो सप्ताह में दिल्ली में स्थिति भयावह हुई है।                                 


'राष्ट्रपिता' गांधी के पर-पोते का निधन हुआ

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। गौरतलब है कि सतीश धुपेलिया ने तीन दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया ने इस बात की पुष्टि की कि उनके भाई की कोरोना  संबंधित जटिलताओं से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उनके भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक माह अस्पताल में थे और वहीं वह संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, निमोनिया से एक माह पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान वह कोरोना की चपेट में आ गए थे।                                       

दुनिया भर में 7,375 लोगों की मौत हुई

वाशिंगटन डीसी। दुनिया भर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर दुनिया भर में 4 लाख 87 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। वहीं 7,375 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 89 लाख 68 हजार हो चुका है। वहीं 4 करोड़ 7 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 13 लाख 93 हजार लोग जिंदगी और मौत की ये जंग हार चुके हैं। वर्तमान में 1 करोड़ 68 लाख 19 हजार एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका प्रथम स्थान पर है। यहां अभी भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां सवाल लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। सूची में दूसरे स्थान पर भारत है। भारत में अब तक 91 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 44 नए केस सामने आए हैं। वहीं सबसे प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील का नंबर तीसरा है। यहां पिछले 24 घंटों में 18 हजार नए मामलें आए।                                   


पृथ्वी पर खतरनाक चीजें फेंक रहा 'जूपिटर'

खतरनाक चीजें फेंक रहा जूपिटर


वाशिंगटन डीसी। धरती को विनाशकारी हमलों से बचाने वाला बृहस्पति ग्रह (जूपिटर) अब उसे नुकसान पहुंचा सकता है। ताजा रिसर्च में बताया गया है, कि बृहस्पति ग्रह सौरमंडल के भीतर लगातार कुछ खतरनाक चीजें फेंक रहा है। जो कि पृथ्वी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सौरमंडल का सबसे बड़ा और सबसे भारी ग्रह बृहस्पति हमेशा से पृथ्वी को धूमकेतु और क्षुद्रग्रहों से बचाता आया है। लेकिन हालिया रिसर्च के मुताबिक यह अब ठीक इसके विपरीत कर सकता है।
आपको बता दें कि बृहस्पति की कोई जमीन यानी सरफेस नहीं है। बल्कि ये मूल रूप से गैस से बना ग्रह है। पॉपुलर जुपिटर शील्ड थ्योरी के मुताबिक यह ग्रह सौरमंडल में एक जायंट स्पेस शील्ड (बड़े आकार वाला अंतरिक्ष कवच) के तौर पर काम करता है। भारी द्रव्यमान के चलते यह खतरनाक मलबे को या तो अपने अंदर समा लेता है। या फिर उसे डिफलेक्ट कर देता है।
मशहूर स्पेस एक्सपर्ट केविन ग्रेजियर की माने तो उनके मुताबिक जूपिटर शील्ड थ्योरी अब धीरे धीरे फीकी पड़ती जा रही है। उन्होंने ऐसे कई रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा है। कि बृहस्पति एक कवच नहीं बल्कि निशानेबाज या हमलावर है। उन्होंने अपने अध्ययन में स्पष्ट किया है। कि वह ऐसा क्यों मानते हैं। ग्रेजियर की रिसर्च ने सौरमंडल में जूपिटर शील्ड थ्योरी पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए उसे खतरे में बता दिया है। उन्होंने गिजमोडो से कहा, असल में मैं इस थ्योरी को कोई संकट की स्थिति में नहीं कहूंगा, मैं कहूंगा कि इसका कोई अब मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पति पृथ्वी की तरफ धूमकेतुओं को धकेल सकता है।                                 


शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेगें 'पीएम'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई थी। इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय अपने 100 साल पूरे कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 25 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शताब्दी दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के 100 साल पूरा होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इस दौरान वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शिरकत करेंगे।                                 


चित्रकला के माध्यम से जागरूकता अभियान

यातायात विषय पर चित्रकला के माध्यम से किया गया जागरूक


कौशाम्बी। यातायात माह नवंबर के जारुकता कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात प्रभारी रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में यातायात विषय पर चित्रकला का आयोजन किया गया। राजकीय हाई स्कूल महेवा घाट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत कक्षा 9 और 10 के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले खुशी देवी कक्षा 10 तथा द्वितीय स्थान मंजेश कुमार कक्षा 9 और तृतीय स्थान सोनाक्षी मिश्रा ने प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दीपमाला सोनकर एवं स्कूल स्टाफ के साथ छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया तथा यातायात के विषयक पंपलेट आवश्यक जानकारी के पर्चे वितरित कर यातायात का प्रशिक्षण दिया गया तथा सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। इस अवसर विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


सन्तलाल मौर्य


कौशाम्बीः वृक्ष पूजन परिक्रमा के बाद, भोजन

आंवले के वृक्ष का पूजन परिक्रमा कर महिलाओं ने किया भोजन


कौशाम्बी। कार्तिक माह के दूसरे पक्ष आवंला नवमी के अवसर पर नगर पंचायत अझुवा की तमाम महिलाओं सहित लड़किया परिवार के साथ पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थित आंवला के तमाम वृक्षो की पूजा अर्चना कर परिक्रमा किया है। विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन गृहण किया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलकर धन धान्य की पूर्ति होती है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी य अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। साहित्याचार्य पंडित आलोक मिश्रा ने बताया इस दिन आंवले की पूजा करने का विधान है। अक्षय नवमी के दिन सबसे पहले माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन किया था। एक बार माता लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण करने आई रास्ते में भगवान विष्णु और शिव की पूजा एक साथ करने की इच्छा हुई। लक्ष्मी मां ने विचार किया एक साथ भी पूजा कैसे हो सकती है। तभी उन्हें ख्याल आया तुलसी व बेल का गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। बेल भगवान शिव और तुलसी भगवान विष्णु के प्रिय है। तभी से इस तिथि को महिलाये याद कर पूजा अर्चना और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करती हैं।


सन्तलाल मौर्य


नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित

नवरात्रि का पांचवां दिन मां 'स्कंदमाता' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  स्कंदमाता महादेवी के नवदुर्गा रूपों में से पांचवां रूप है। उनक...