रविवार, 22 नवंबर 2020

झूठा आरोप लगाना क्रूरता के समान: एचसी

पति पर नपुंसकता का झूठा आरोप लगाना क्रूरता के समान दिल्ली हाई कोर्ट


नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने तलाक के एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि जीवनसाथी के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है। इस टिप्पणी के बाद पीठ ने निचली अदालत द्वारा पति की याचिका पर तलाक को मंजूरी देने के आदेश को बरकरार रखा। महिला ने पति पर आरोप लगाने के बाद हुए तलाक के आदेश को रद्द करने की मांग की थी।
न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने कहा कि इस विषय पर कानून को देखते हुए निचली अदालत के निष्कर्षों और टिप्पणियों में कोई कमी नजर नहीं आती। पीठ ने कहा कि अपीलकर्ता (पत्नी) के लिखित बयान में नपुसंकता से संबंधित आरोप स्पष्ट रूप से कानून के तहत परिभाषित क्रूरता की अवधारणा में आते हैं।
पीठ ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत पति द्वारा तलाक देने की याचिका पर निचली अदालत के आदेश के खिलाफ महिला की अपील को खारिज कर दिया। पीठ ने कहा महिला ने पहले पति पर गंभीर और ऐसे आरोप लगाए जिससे उसके जीवन पर गहरा नकारातमक असर पड़ रहा है। और जब अदालत ने तलाक को मंजूरी दे दी तो अब महिला तलाक को रद्द करवाकर पति के साथ फिर से रहने की बात कह रही है।
दंपती का विवाह जून 2012 में हुआ था। महिला की यह पहली शादी थी। जबकि पुरुष उस समय तलाकशुदा था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। और उसने अपने पति पर यौन संबंध नहीं बना पाने का आरोप लगाया था।
पीठ ने पति के वकील की इस दलील को स्वीकार किया कि पत्नी द्वारा लिखित बयान में लगाए गए आरोप गंभीर हैं। और व्यक्ति की छवि पर असर डालने के साथ उसकी मानसिक स्थिति को प्रतिकूल तरीके से प्रभावित कर सकते हैं।
शख्स ने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से आहत होकर अपनी शादी को समाप्त करने के लिए अदालत से गुहार लगाई थी। याचिका में व्यक्ति ने बताया कि महिला की कथित तौर पर यौन संबंधों में रुचि नहीं है। और विवाह के लिए उसकी अनुमति महिला की कथित मानसिक अवस्था से संबंधित तथ्यों को छिपाकर ली गई थी। व्यक्ति ने कहा कि अगर महिला के बारे में उचित जानकारी होती तो वह शादी के लिए कभी तैयार ही नहीं होता।
पति की याचिका के जवाब में महिला ने आरोप लगाया था। कि उसका पति नपुंसकता की समस्या से पीड़ित है। और विवाह नहीं चल पाने का असल कारण यही है। इसके अलावा उसके सास-ससुर झगड़ालू हैं। और दहेज की मांग करते हैं। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि दहेज मांगने के साथ ही ससुराल वालों ने उसके साथ क्रूरता भरा व्यवहार किया तथा उसके पति ने सास-ससुर के सामने ही उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पीठ ने कहा कि निचली अदालत के तलाक मंजूर करने के आदेश को रद्द करने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। पीठ ने कहा कि महिला के आरोपों को निचली अदालत ने विशेषज्ञ की गवाही के आधार पर खारिज किया है।               


शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए लोग

पार्टी में मातम शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए लोग, 7 मौतें 2 कोमा में 


मॉस्को। रूस के एक गांव में एक पार्टी में ऐल्कोहॉल खत्म होने पर लोग हैंड सैनिटाइजर पीने लग गए। यह कदम उनके लिए भारी पड़ गया और सात लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग कोमा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तातिन्सकी जिले के तोमतोर गांव में 9 लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी में शामिल लोगों ने जो सैनिटाइजर पिया वह 69% मेथनॉल था। जिसे महामारी के दौरान हैंड क्लीनर के तौर पर बेचा जा रहा था। डेलीमेल की रिपोर्ट में बताया गया है। कि सबसे पहले तीन लोगों की मौत हो गई और बाकी 6 को एयरक्राफ्ट से क्षेत्रीय राजधानी याकुत्स्क ले जाया गया। बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। फेडरल पब्लिक हेल्थ वॉचडॉग ने बताया है। कि सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया है। रूस की सरकार ने लोगों से स्थानीय रूप से बनाए गए सैनिटाइजर न पीने के लिए कहा है। रूस में अब तक कोरोना वायरस इन्फेक्शन के 20, 64,748 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 35,778 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में 5. 8 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। और 13. 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।               


मुंबई: एक्ट्रेस सना ने मौलवी से किया विवाह

एक्ट्रेस सना खान ने मौलवी से की शादी देखें


मुंबई। सलमान खान को-स्टार और बिग बॉस की रनरअप रह चुकीं सना खान ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया था। उनके उस फैसले ने सभी को चौंका कर रख दिया था। सना खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने और मजहब की राह पर चलने का निर्णय लिया था। उनके इस फैसले पर खूब रिएक्शन आए थे। वहीं अब सना खान ने एक बार फिर से सबको हैरान कर दिया है। दरअसल सना खान ने गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस ( मुफ्ती अनस) के साथ शादी रचा ली है। सना खान की शादी के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में सना खान और मुफ्ती अनस व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सना खान वीडियो में केक काटती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं। सना खान और मुफ्ती मौलाना मुफ्ती अनस के निकाह पर लोग उन्हें ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं।
बता दे कि सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की जानकारी एक पोस्ट लिखकर दी थी। उन्होंने लिखा था। यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है। और वो इसी सूरत में बेहतर होगी जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने 'शोबिज' (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं।               


बिहार: विधान परिषद के सदस्यों ने ली शपथ

पटना। बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित 8 सदस्यों ने आज सदन की सदस्यता की शपथ ले ली। परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। परिषद सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।


मस्जिद को नमाज के लिए खोलने की मांग

महाराष्ट्र राजभवन की मस्जिद को नमाज के लिए खोलने की मांग, राज्यपाल कोश्यारी को लिखी गई चिट्ठी


मुंबई। महाराष्ट्र के राजभवन स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत मांगी गई है। रजा अकादमी ने इसको लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा गया है। कि मस्जिद को नमाज के लिए खोल दिया जाए। चिट्ठी में कहा गया है। कि महाराष्ट्र के सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। ऐसे में राजभवन के मस्जिद को भी जुमे की नमाज के लिए खोल दिया जाए।
घार्मिक स्थलों को खोलने के लिए रजा अकादमी ने माहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति आभार भी प्रकट किया है। अकादमी ने कहा है। कि सरकार के इस फैसले से लोग काफी खुश हैं। चिट्टी में कहा गया है। कि देश में सभी धार्मिक स्थल खुल चुके हैं। ऐसे में राजभवन के कर्मचारियों के लिए भी जुमे की नमाज अता करने के लिए परिसर में स्थित मस्जिद को खोलने की इजाजत दे दी जाए। फिलहाल राजभवन में पांच से सात लोगों को भी नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।
अकादमी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है। कि लॉकडाउन से पहले की तरह राजभवन के मस्जिदों में लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए और मस्जिद को खोल दिया जाए। 
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आये
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,760 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 17,74,455 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को संक्रमण के चलते 62 रोगियों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 46,573 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में संक्रमण से मुक्त होने के बाद आज 4,088 लोगों को छुट्टी दे गई जिसके साथ ही अबतक 16,47,004 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल 79,873 रोगियों का इलाज चल रहा है।                      


बिहार: बीजेपी सांसद रमा को हुआ 'कोरोना'

पटना। बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद राजनेताओं के लगातार कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। बीजेपी सांसद रमा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। रमा देवी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है। रमा देवी शिवहर से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी।             


मुंबई: मलाइका ने 'मुन्नी बदनाम' पर लगाई आग







नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर अपने डांस से धमाल मचाने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। दरअसल, इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में मलाइका अरोड़ा अपने ही गाने मुन्नी बदनाम हुई पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आएंगी।उनकी डांस परफॉर्मेंस से जुड़ा वीडियो भी खूब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी कमाल का लग रहा है। खास बात तो यह है कि केवल मुन्नी बदनाम ही नहीं, मलाइका अरोड़ा अनारकली और छैया-छैया जैसे गानों से भी मंच पर आग लगाने के लिए तैयार हैं।             




भारतीय सीमा में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध चीज

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में तनाव बरकरार है। इस बीच, नियंत्रण रेखा एलओसी के पास एक उड़ने वाली चीज दिखी है। इसे लेकर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि ये उड़ने वाली वस्तु ड्रोन है या कोई और चीज। पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक उड़ने वाली वस्तु देखी गई है। माना जा रहा है कि यह ड्रोन हो सकता है। लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह ड्रोन है या कोई अन्य उड़ने वाली वस्तु है।                 


सरसों तेल का करतें है इस्तेमाल ?






सरसों का तेल भारतीय किचन की एक आम सामग्री है। तेल का इस्तेमाल कई तरह के पकवान में किया जाता है। लेकिन आप कैसे जांचेंगे कि इस्तेमाल किया जानेवाला तेल शुद्ध है?























ट्विटर पर शेयर वीडियो देगा शुद्ध तेल की जानकारी


भारत सरकार ने एक आसान तरकीब जांचने के लिए साझा की है। आप उपाय के जरिए पता लगा सकते हैं कि आपका सरसों तेल आर्जिमोन तेल के साथ मिलाया गया है या नहीं।आर्जिमोन तेल आर्जिमोन बीज से निकाला जाता है। रिपोर्ट से पता चला है कि सरसों की तेल की मात्रा बढ़ाने के लिए आर्जिमोन तेल का मिश्रण किया जाता है।             



















सपा संरक्षक मुलायम का जन्मदिन मनाया

सपा संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव नेताजी के 82 वा जन्मदिन  पर लंबी उम्र की कामना


बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जुझारू एवं कर्मठ नेता श्री बृजेश केसरवानी ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव नेताजी के 82 वा जन्मदिन के अवसर पर प्रयागराज के बंधवा हनुमान मंदिर, दरयागंज, गऊघाट एवं स्टेशनों पर जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों को फल ,मार्क्स, एवं कपड़ा वितरण का लंबी उम्र की कामना की।


आज के कार्यक्रम की खास बात यह रही कि समाजवादी नेता श्री बृजेश केसरवानी ने वितरण कार्यक्रम के समय किसी भी प्रकार की फोटो एवं वीडियो लेने से अपने लोगों को मना कर दिया। इसी क्रम में समाजवादी नेता बृजेश केसरवानी ने कहां कि हमारे माननीय नेता जी श्री मुलायम सिंह यादव जी सब के दिलों मैं बसे हैं और माननीय नेता जी सब समाज को साथ लेकर चलते हैं। माननीय नेता जी अपने कार्यकाल में चौतरफा विकास कर अपनी अलग पहचान और छवि बनाई है नेता जी ने उत्तर प्रदेश को बहुत कुछ दिया।
  वर्तमान समय में नेता जी ने अखिलेश यादव जी को पार्टी कमान सौंपी और हम सब समाजवादी मिलकर 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
समाजवादी नेता श्री बृजेश केसरवानी ने जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष से अनुरोध करते हैं सभी पुराने एवं नए समाजवादी साथियों का सम्मान एवं कार्यक्रम की जानकारी सभी समाजवादी साथियों तक पहुंचाने का काम करें। ताकि 2022 में समाजवादी पार्टी को जीता कर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें। वितरण कार्यक्रम में सुमित अग्रहरि रानू सिंह अतुल सोनकर धीरज द्विवेदी टीपू आलम आदि लोग मौजूद थे।                                        


फूलगोभी की खेती एवं व्यापारिक लाभ

नई दिल्ली। फूलगोभी भारत की प्रमुख सब्जी है इसकी खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती है। इससे किसान अत्याधिक लाभ उठा सकते है। इसको सब्जी, सूप और आचार के रूप में प्रयोग करते है। इसमे विटामिन-बी की पर्याप्त मात्रा के साथ-साथ प्रोटीन भी पायी जाती है।


जलवायु:- फूलगोभी के लिए ठंडी और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है। यदि दिन  छोटे हों तो फूल की बढ़ोत्तरी अधिक होती है।  अगेती जातियों के लिए  तापमान  की थोड़ी अधिक हो  तथा दिन बड़े।इसकी  खेती जुलाई से शुरू होकर अप्रैल तक होती है।                 


नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित

नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना की जा...