शनिवार, 21 नवंबर 2020

आरटीआई कानून की उड़ी धज्जियांः राज्स्थान

आरटीआई कानून की उड रही धज्जिया, बीपीएल से ले रहें शुल्क


सूचना के अधिकार कानून में बीपीएल धारक को नि:शुल्क सूचना देने के प्रावधान


हेमन्त साहू


ब्यावर। सूचना के अधिकार कानून की धज्जियां तो नगर परिषद ब्यावर द्वारा रोज उडाई जा रही है। अब तो नगर परिषद ब्यावर ने कानून के विपरित जाकर बी.पी.एल. धारको से सूचना का शुल्क लिया जा रहा है। जबकि सूचना के अधिकार कानून की धारा 7(5) में बीपीएल धारक को नि:शुल्क सूचना देने के प्रावधान किया गया है। कानून में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि ‘‘गरीबी रेखा के नीचे है। जैसा समुचित सरकार द्वारा अवधारित किया जाए, कोई फीस प्रभारित नहीं की जाएगी’’ बावजूद इसके नगर परिषद ब्यावर के लोक सूचना अधिकारी अपने हठधर्मिता एवं मनमर्जी से कानून का मजाक बना रहे है और बीपीएल धारको से विधि विरूद्ध जाकर शुल्क लिया जा रहा है। जब इस बारे में लोक सूचना अधिकारी से वार्ता की तो वो इस बात को मानने को तैयार ही नहीं है कहते है। बीपीएल को भी शुल्क देना होगा। जबकि बीपीएल को 30 दिवस के भीतर भी नि:शुल्क सूचना उपलब्ध करवाने का विधि में प्रावधान है। आरटीआई कार्यकर्ता नीलेश बुरड ने बीपीएल धारको को साथ की जा रही विधि विरूद्ध एवं जबरन वसूली को लेकर दिनांक 19.11.2020 को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर परिवाद सं. 11200528974810 दर्ज करवाया है, साथ ही दिनांक 19.11.2020 को जिला कलेक्टर अजमेर को ईमेल के माध्यम से उक्त शिकायत प्रेषित की है और मांग की है कि ऐसे लोक सेवकों के विरूद्ध कडी से कडी विभागीय कार्यवाही की जाये।                                               


अजमेरः बनेगा इन्क्यूवेशन सेंटर और आर्ट गैलरी

अजमेर में बनेगा इन्क्यूवेशन सेंटर और आर्ट गैलरी


अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्टार्ट अप व्यवसाय को विकसित करने के लिए इन्क्यूवेशन सेंटर और कलाकरों के लिए आर्ट गैलरी की सौगात मिलने जा रही है। सूचना केंद्र में लगभग 4 करोड़ की लागत से जी प्लस टू इन्क्यूवेशन सेंटर एवं आर्ट गैलरी के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यह प्रोजेक्ट आने वाले समय में स्टार्ट अप एवं कलाकारों के लिए संजीवनी के समान होगा। सूचना केंद्र में 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इन्क्यूवेशन सेंटर एवं आर्ट गैलरी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ग्राउंड फ्लोर पर प्रदर्शनी दीर्घा के लिए दो बड़े हॉल का निर्माण किया जाना है। प्रथम तल पर आर्ट गैलरी के लिए एक हॉल और व्यवसायिक ऑफिस एवं गेस्ट रूम का प्रावधान रखा गया है। द्वितीय तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, गेस्ट रूम और ऑफिस बनाया जाना है। नये बनने वाले भवन में दो स्ट्रेचर लिफ्ट का भी प्रावधान रखा गया है। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित व नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव इस प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सूचना केंद्र अजमेर शहर के मध्य में स्थित है एवं समस्त प्रशासनिक भवन इसके नजदीक है। उक्त स्थान पर अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा इन्क्यूवेशन सेंटर एवं आर्ट गैलरी का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। 
स्टार्टअप होंगे लाभांवित 
स्टार्टअप व्यवसाय को विकसित करने में मदद करने वाले संस्थानों को इन्क्यूवेशन सेंटर कहा जाता है। इन्क्यूवेशन सेंटर प्रारंभिक चरण में स्टार्टअप के संजीवनी के समान है। आमतौर पर स्टार्ट अप्स को व्यापारिक एवं तकनीकी सुविधाओं, सलाह, प्रारंभिक विकास इत्यादि सुविधा मिलेंगी। इन्क्यूवेशन सेंटर का उद्देश्य उद्यमशिलता प्रतिभा को विकसित करने और नये विचारों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देना है। 
सूचना केंद्र में बनेगी आर्ट गैलरी 
सूचना केंद्र में आर्ट गैलरी का बनायी जाएगी। आर्ट गैलरी कलाकृतियों को कला प्रेमियों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। ग्राउंड फ्लोर पर दो बड़े हॉल और प्रथम तल पर एक हॉल एवं व्यवसायिक ऑफिस के साथ गेस्ट रूम बनाया जाना प्रस्तावित है। नये भवन में दो लिफ्ट की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कलाकार अपनी कलाकृतियों को लाने ले जाने में लिफ्ट का उपयोग कर सकेंगे। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।                                      


पंचायत अझुवा में चल रहा सफाई अभियान

नगर पंचायत अझुवा में चल रहा विशेष सफाई अभियान


कौशाम्बी। आदर्श नगर पंचायत अझुवा में दो दिनों से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अधिशाषी अधिकारी सूर्यप्रकाश गुप्ता स्वयं तो शामिल हो ही रहे है, साथ मे उन्होंने कार्यालय के स्टाफ को भी इसमें लगाए रखा। देश मे संक्रामक बीमारी कोरोना और संचारी रोगों के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए साफ सफाई दो गज की दूरी मास्क जरूरी नियम और शर्त को दृष्टिगति रखते हुए साफ सफाई की महती आवश्यकता है। अधिशाषी अधिकारी ने कहा वैसे तो नगर पंचायत में सफाई अभियान रोजाना चलता है। यदि सप्ताह में 2 दिन शुक्रवार और शनिवार विशेष अभियान चलाया जाय तो और बेहतर परिणाम निकल सकते हैं। नगर पंचायत में बुधवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है, यहां बड़ी गल्ला मंडी भी है। व्यापार के सिलसिले में अन्यत्र प्रदेशो से लोग अनाजों का क्रय विक्रय करते हैं, वाहनों का आना जाना है। कुछ वाहन चालक नाले नालियों पर वाहन चढ़ा देते हैं। जिससे नाले नलियां छतिग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए समय से उनका मरम्मत ही बचाव है। वार्ड नं 11 नेहरू नगर में कुछे नाले नालियों को किन्ही वजहों से टूट गयी हैं। उनकी भी सफाई और मरम्मत का कार्य किया जा रहा।


सन्तलाल मौर्य


हदः बहनोई के साथ मिलकर पति-बेटे की हत्या

बहन, बहनोई समेत चार लोगों के साथ मिलकर महिला ने किया था पति-बेटे की हत्या


कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल पुलिस चौकी अंतर्गत पिता पुत्र के हत्या के मामले का पिपरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने ही अपने बहन बहनोई और अन्य लोगो के साथ मिलकर अपने ही पति और बेटे की हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटनाक्रम के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के चायल पुलिस चौकी अंतर्गत चायल कस्बा निवासी वकील अहमद उर्फ नौसे और उनके तीन वर्ष के बेटे अरहम को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारा दिया गया था। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने में जीजा के प्यार में पागल महिला अपने घर के आंगन में ही अपने पति और बेटे की हत्या के बाद दोनों की लाश को दफन कर देती इसी उद्देश्य से घर के आंगन में गड्ढा तैयार किया गया था। इस दोहरे हत्याकांड में मृतकों की पत्नी गुलनाज और उसके जीजा सफदर अली उर्फ बबलू पुत्र सत्तार अहमद सरदार की पत्नी नूरी और सफदर के नाबालिग बेटे अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार चारों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया है।


राजकुमार


मातृशक्तिः यह एक उपयोग तस्वीर ना बदल देंं

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हाफिजपुर में क्षात्रा को बनाया गया थानेदार


हापुड़। जनपद के कई थानों में छात्राओं को थानाध्यक्ष बनाया गया। छात्राओं में आत्मविश्वास और दृष्टिकोण का एक बड़ा परिवर्तन भी हुआ है। छात्राओं ने अलग-अलग थानों का औचक निरीक्षण किया। थानों में रखें सभी रजिस्टरों को किया चेक, पुलिस की कार्यप्रणाली को गहनता से समझा। वहींं, धौलाना थाने में एक दिन के लिए थाना इंचार्ज बनी छात्रा ने कई दिनों से भटक रही महिला का तीन तलाक में मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ 2 घंटे के लिए थाना हाफिजपुर की थाना इंचार्ज बनी कुमारी नैना सिंह ने हाफिजपुर थाने का पदभार ग्रहण कराया।बारीकी से समझा और थाने का भ्रमण किया। इस दौरान हाफिजपुर की थाना इंचार्ज ने सड़क पर खड़े वाहनों को भी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क पर नहीं खड़े करने और साइड में लगा कर खड़े करने के, गस्त वाली गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। 2 घंटे की छात्रा बनी कुमारी नैना ने क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस कर्मियों को समझाते हुए अपनी ड्यूटी को समय से करने के निर्देश दिए इस दौरान सीओ डॉक्टर तेजवीर सिंह ने छात्रा का मनोबल बढ़ाते हुए थाना इंचार्ज का कार्यभार संभालते हुए छात्रा का मनोबल बढ़ाने के लिए गुलदस्ता भेट किया।                               


शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण किया गया

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़ में शराब ठेकों का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण


हापुड़। मामला जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 2 दिन पहले शराब पीकर मौत होने की फैली अफवाह को लेकर हापुड़ सदर एसडीएम और सीओ वैभव पांडे ने शराब ठेकों का औचक निरीक्षण किया। इतना ही नहीं सीओ और एसडीएम ने ठेकों में लगे स्टॉक को बारीकी से चेक किया। स्टॉक रजिस्टर को भी एसडीएम और सीओ ने चेक किया हापुड़ का पुलिस प्रशासन गढ़मुक्तेश्वर में फैली अफवाह को लेकर लगातार एक्शन में दिखाई दे रहा है। जिसकों लेकर जगह-जगह अधिकारी शराब ठेकों पर चेकिंग अभियान चला रहे हैं ताकि क्षेत्र में फैली अफवाह को लेकर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके जगह-जगह ठेकों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।                                                                             


सीएम नीतीश ने छठी मठइयांं से की प्रार्थना

सीएम नीतीश कुमार ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य देशवासियों की सुख-शांति के लिए की छठी मइया से की प्रार्थना


अविनाश श्रीवास्तव


पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे बिहार के देशभर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। 4 दिन से महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं, शनिवार को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व समाप्त हो गया।
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर उदयमान सूर्य को जल दिया सीएम आवास पर नीतीश कुमार की बड़ी बहन छठ कर रही हैं। इसके लिए सीएम आवास पर पूरी तैयारी की गई है।
राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर अपने निवास 1 अणे मार्ग पर अघ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।               


अश्लील इशारे करते हुए 8 महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार-राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए आठ महिलाएं गिरफ्तार


हरिद्वार। रेलवे स्टेशन के निकट यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही 8 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी महिलाएं देह व्यापार से जुड़ी हुई है। पूर्व में भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस कई महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार पुलिस को सूचना मिल रही थी। कि रेलवे स्टेशन के इर्द-गिर्द कुछ महिलाएं एकत्र हो जाती है। तथा वहां से गुजर रहे राहगीरों को अश्लील इशारे करतीं हैं।
एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय के दिशा निर्देशन में महिला दरोगा लक्ष्मी मनौला तथा मायापुर चौकी प्रभारी संगीता कंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर 8 महिलाओं को अश्लील इशारे करते हुए रंगे हाथ दबोचा।
पुलिस महिलाओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक यह महिलाएं उत्तर प्रदेश के बरेली शाहजहांपुर ,रायवाला , देहरादून तथा श्यामपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया इनमें से कुछ पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाओं ने बताया है। कि आर्थिक तंगी के चलते घर चलाने के लिए वह गलत काम करती हैं। बताया आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।               


जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत

लखनऊ। सपा एमएलसी के आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली युवक की मौत


लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लाप्लास स्थित आवास पर जन्मदिन पार्टी के दौरान पिस्टल से चली गोली एक युवक को लगी जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के शाहजहांपुर से एमएलसी अमित यादव के आवास पर शुक्रवार विनय यादव के जन्मदिन पर उसके चार साथी पार्टी कर रहे थे। नशे के दौरान विनय और राकेश रावत के बीच खींचतान के दौरान पिस्टल चल गई और गोली बाराबंकी निवासी 34 वर्षीय राकेश के चेहरे पर लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे ट्रमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने घटना के कई घंटे बाद पुलिस को जानकारी दी। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरु की। उन्होंने बताया कि अमित यादव क आवास पर पंकज पिछले पांच साल से रह रहा है। कल रात विनय यादव के जन्मदिन की पार्टी थी। और उसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पार्टी में राकेश, विनय, ज्ञानेन्द्र, पंकज और आफताब आलम मौजूद थे। पार्टी के दौरान आफताब बीयर लेकर आया था। बीयर पीने के बाद यह घटना हुई। इस मामले में पुलिस ने चारो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। शाहजहांपुर-पीलीभीत से सपा एमएलसी अमित यादव रिंकू का कहना है। कि शुक्रवार रात वह शाहजहांपुर स्थित अपने घर में थे। उन्हें वारदात की सूचना मिली है। वह मामले की जानकारी कर रहे हैं। गोली चलाने का आरोपी पंकज यादव सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कहेलिया गांव का रहने वाला है। और एमएलसी के दूर के रिश्ते का भाई है।             


देश में कोरोना के 46,232 नए मामले

देश में कोरोना के 46,232 नए मामले कुल संक्रमित 90.50 लाख


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख हो गयी है। जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गई है। जिससे देश में लोगों के ठीक होने की दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नये मामले सामने आये हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है। देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं। जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है। आंकड़ों में कहा गया है। कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गयी है। रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है।
देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी। इसमें कहा गया है। कि 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गयी थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।               


1 व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से बेटी की हत्या की

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


हमीरपुर। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौदहा कस्बे के कुम्हरौड़ा मोहल्ला (श्यामनगर) तिंदुही रोड पर शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राजमिस्त्री का काम करने वाले रमेश प्रजापति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी अनिता (22) की हत्या कर दी और बाद में तमंचा लहराकर मुहल्ले में दहशत फैलाता रहा। मृतका के गले और सिर पर कुल्हाड़ी मारने के घाव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले यह सूचना मिली थी। कि एक व्यक्ति शराब के नशे में तमंचा लहराकर दहशत फैला रहा है। फिर कुछ देर बाद दूसरी सूचना मिली कि रमेश की बेटी का शव उसके घर में पड़ा है। उसकी किसी ने हत्या कर दी है। मौके पर गई पुलिस ने रमेश को पकड़ लिया और पूछताछ की तो उसने कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया। उसे हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, तमंचा व एक चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतका की मां बिट्टन खेत में चारा काटने गयी थी। और उसका छोटा भाई सुनील मवेशी चरा रहा था। घटना के वक्त घर में बाप और बेटी मौजूद थे। बेटी की हत्या के बाद रमेश अपने एक पड़ोसी के घर गया था और उससे कहा कि उसकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है। जब पड़ोसी उसके घर देखने गया तो तमंचा लगाकर उसे ही बांधने की कोशिश की। किसी तरह वह छूट पाया और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में रमेश के ससुर ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
मौदहा की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सौम्या पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। और घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।                 


नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित

नवरात्रि का चौथा दिन मां 'कूष्मांडा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्मांडा देवी के स्वरूप की उपासना की जा...