शनिवार, 31 अक्तूबर 2020
प्याज के बढ़ते दाम से लूटमार शुरू हो गई
गाजियाबादः 2 दिन में हत्या की घटना का खुलासा
हत्या की घटना का खुलासा तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मोमिन मलिक
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके कारण पुलिस ने अपने काम करने के तरीकों में बदलाव किया है। जिसके चलते अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस को सफलता मिली है।
आपको बताते चलें कि न्यू मुस्तफाबाद के जंगल में गत 29 अक्टूबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। तत्काल स्थानीय पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर घटना के संबंध में कार्यवाही प्रारंभ की गई। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्र अधिकारी द्वारा किया गया। घटनास्थल पर ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा घटना के संबंध में एक टीम गठित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। मृतक की शिनाख्त सावेज पुत्र उमरदीन निवासी न्यू मुस्तफाबाद निकट इकबाल का स्कूल थाना लोनी के रूप में हुई। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अभियुक्त आकाश, वसीम एवं आसिफ को हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त गणों ने बताया कि 15 दिन पहले मां के जेवरात चुराकर शावेज को दे दिए थे। आकाश व वसीम ने जेवरात मांगे, सावेज ना पैसे दे रहा था और ना ही जेवरात वापस कर रहा था। जिसको लेकर उनके बीच में विवाद बढ़ गया। इसी विवाद के चलते 27 अक्टूबर को तीनों युवको ने सावेज को मिलने के लिए अपने घर बुलाकर, निठोरा रोड के पास ले गए और पैसे वापस करने के लिए कहा। सावेज ने पैसे व जेवरात देने के लिए मना कर दिया।आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सावेज की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा 302/201 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक (अपराध) बीके त्रिपाठी, निरीक्षक केके गौतम, उप निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक अनुज कुमार, कॉन्स्टेबल गौरव कुमार, रमन खोकर, विजय राठी सम्मिलित रहे।
लाइब्रेरी निर्माण के लिए बैठक आयोजित की
गाँव मे लाइब्रेरी बनाने को लेकर की गई मीटिंग
गोपीचंद सैनी
बागपत। शिक्षा के क्षेत्र में एक हद तक पिछड़ा हुआ जनपद बागपत अब शिक्षा केे महत्व को समझने लगा है। युवा वर्ग शिक्षा के विस्तार को लेकर चिंतित भी है और कार्यरत भी। जिसके फलस्वरूप युवा वर्ग की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता को लेकर युवा वर्ग आगे आया।
तहसील खेकड़ा स्थित भगौट गांव में युवा वर्ग के द्वारा लाइब्रेरी निर्माण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उम्र के बच्चे पढ सके, जिसको लेकर बच्चों मे काफी उत्साह देखा गया। अपने गाँव मे भी लाइब्रेरी होगी अब हमे शहर जाना नहीं पढ़ेगा। जिसमें भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर मनीष, एसआई यतिन राणा, डॉ अमित, एसआई यतेंद्र, सर्वेश मास्टर, जगत बाबू जी, मास्टर कृपाल, प्रकाश मास्टर जी, धर्मपाल, हरबीर पहलवान, टीटू, ओमपाल आदि व्यक्ति सम्मलित हुए।
त्योहारी सीजनः अधिकारियों की छुट्टी पर लगी रोक
संदीप मिश्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सरकारी अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार इस महीने में कई त्योहार है। ऐसे में जिलाधिकारी अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए तैयार रहें और अवकाश पर ना जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश हैं। इसको लेकर उत्तरदायित्व निर्धारित कर कार्रवाई की जाए और इन घटनाओं को प्रभावी रूप से रोका जाए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के मौसम में कई जिलों में वायु प्रदूषण में भी वृद्धि हो जाती है। इस संबंध में कार्य योजना तैयार कर अमल किया जाए। इसको लेकर तत्काल बैठक करके वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पत्नी के शव के लिए चक्कर काट रहा पीड़ित
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। लोनी का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर हरजीत पिछले 8 दिनों से अपनी पत्नी की लाश लेने के लिए दिल्ली और गाज़ियाबाद के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। यह केस गाजियाबाद के लोनी इलाके से जुड़ा है। हरजीत की पत्नी ने 23 तारीख को पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने समय रहते उसे बचाने की कोशिश की और महिला को लोनी के अशोक विहार से दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और तब से शव दिल्ली के अस्पताल में ही रखा हुआ है।
केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। केवल शादी के उद्देश्य से किए जाने वाले धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के एक विवाहित युगल की याचिका को खारिज करते हुए याचिका कर्ताओं को संबन्धित मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज कराने की छूट दी है। याचिका कर्ताओं ने अदालत से मांग की थी कि वे याचिका कर्ताओं के परिजनों को उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने से रोकें। लेकिन अदालत ने किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने से माना कर दिया।
घर सजाने के लिए उपयोगी होगें यह टिप्स
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। अगर आपको घर सजाने का शौक है और दीवाली के लिए तैयारी शुरू कर दी हैं तो आपके लिए कुछ ऐसे प्रॉडक्ट्स चुने हैं जो आपकी बालकनी और अधिक सुंदर बना देंगे। अंजुली की शेप में बने इस सिरेमिक पॉट से आपके घर की में शांति का वातावरण बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसे आप इंडोर प्लांट्स के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी कीमत केवल ₹799 है। ये आउट डोर टेबल और चेयर का सेट आराम से बालकनी में बैठ कर चाय की चुस्की लेते हुए फुरसत के पल बिताने के लिए बहुत ही अच्छी साबित होगा। इसकी कीमत केवल ₹5,999 है। यह झूला जल्द ही घर में आपका फेवरेट स्पॉट बन जाएगा। इस शानदार सिंगल सीटर झूले की कीमत केवल ₹14,499 है। पानी की बूंदों की शेप में बने इन एलइडी लैम्प की कीमत केवल ₹499 रुपए है। इतने दामों में आपको 20 बल्ब की झालर मिल जाएगी। इन लाइटों को आप दीवाली की सजावट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाजवाबः घोटालेबाज कोई हद नहीं छोड़ते
मुजफ्फरपुर। घोटालेबाज कोई हद नहीं छोड़ते। उनका वश चले तो कुछ भी कर दें। ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में सामने आया है, जिसे जान कर आप हैरान रह जाएंगे। 13 महीने के भीतर एक 65 साल की एक बुजुर्ग महिला द्वारा आठ बच्चों के जन्म देने के नाम पर सरकारी राशि का गबन किया गया है। एक अन्य महिला को तो एक ही दिन में दो बार बच्चे को जन्म देते बताया गया है। मामला मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में फर्जीवाड़ा का है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जांच का आदेश दिया है।
चीनी निर्यात पर सब्सिडी का विस्तार किया
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। सरकार चीनी निर्यात पर दी जा रही सब्सिडी का विस्तार नये चीनी वर्ष 2020- 21 में किए जाने पर फिलहाल विचार नहीं कर रही है। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह कहा। गोयल फिलहाल खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का भी कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल चीनी के दाम स्थिर बने हुए हैं, इसलिए निर्यात सब्सिडी को आगे बढ़ाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं किया जा रहा है। वहीं खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस अवसर पर कहा कि देश से 2019- 20 में अब तक की सर्वाधिक 57 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ने का बकाया कम है और मिलें इस साल इसका भुगतान तेजी से कर सकतीं हैं।
युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित किए
पंकज कपूर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी दिल्ली में फाइनल इंटरव्यू होगा, लेकिन किन्नौर से संबंध रखने वाले निगम भंडारी का हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनना तय है। उन्हें सबसे अधिक मत प्राप्त हुए हैं। हालांकि, इस चुनाव में अहम बात यह सामने आई है कि वीरभद्र सिंह को झटका लगा है, क्योंकि उनके समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। हिमाचल युवा कांग्रेस के चुनाव में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट से संबंधित निगम भंडारी ने कुल 40,010 वोट लेकर बाजी मारी है। दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी और सरकाघाट से युवा नेता यदोपति ठाकुर को कुल 37,375 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर अमित पठानिया रहे हैं, उन्हें कुल 5,998 वोट मिले हैं। प्रदेश युंका के चुनाव में कुल 1,16,225 वोट डाले गए, जबकि नोटा में 540 वोट पड़े थे।
डायबिटीज से परेशान करें इन चीजों का उपयोग
डायबिटीज से परेशान है, तो सुबह उठकर जरूर खाएं ये चीजे।
नई दिल्ली। डायबिटीज को कंट्रोल करना जरूरीमेथी के पानी से मिलेगा फायदाफाइबर वाली चीजें खाएं। डायबिटीज की बीमारी से आजकल तमाम लोग ग्रसित हैं। ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित ना होने की वजह से डायबिटीज होती है। डायबिटीज दो तरह से होती है। एक जब आपके शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बन रही हो और दूसरी तब जब शरीर में बन रही इंसुलिन के प्रति शरीर रिस्पांड नहीं कर पा रहा हो अगर डायबिटीज में सावधानी ना बरती जाए तो ये आपकी आंखों किडनी और दिल सब पर असर डालने लगती है। डायबिटीज को जीवनशैली और डाइट में बदलाव लाकर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। जिन चीजों का ग्लाइकेमिक इंडेक्स कम हो, फाइबर और प्रोटीन ज्यादा हो, उनका सेवन करना चाहिए. आइए जानते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के पांच आसान से टिप्स। सुबह की शुरुआत मेथी पानी के साथ करें। थोड़ी सी मेथी को रात में भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पिएं।मेथी के बीज में घुलनशील फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो शुगर को सोखने की रफ्तार धीमी करता है। ये आपके शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।
भीगे हुए बादाम खाने से भी हेल्दी फैट और अच्छी गुणवत्ता की प्रोटीन मिलती है। भीगे हुए बादाम इसलिए ज्यादा बेहतर हैं। क्योंकि इसके छिलके में टैनिन पाया जाता है। जो पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा बनता है। बादाम का छिलका हटने से पोषक तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट को शरीर ज्यादा बढ़िया तरीके से अवशोषण कर लेता है।
प्रोटीन और फाइबर युक्त नाश्ता करें. साबुत अनाज अंडा जैसी चीजें नाश्ते में लें ज्यादा फाइबर वाली चीजें धीरे-धीरे पचती हैं। और ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। ओट्स इडली, मूंग दालचिल्ला, दाल पराठा जैसी चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। फलों के जूस की जगह फल का ही सेवन करें पैकेटबंद फलों के जूस में ज्यादातर फाइबर निकल जाता है। और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। डायबिटीज में ये जूस आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जूस के बजाय सीधे मौसमी फलों का सेवन ही करें। शरीर में फ्लूड की मात्रा बनाए रखें. नींबू पानी, हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। अगर देर तक आप कोई फ्लूड नहीं लेते हैं। तो शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। और आपका ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है।
चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं
चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं अकांशु उपाध्याय चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...