शुक्रवार, 3 जनवरी 2020

ढिल्लों बने दल से विधायक दल के नेता

शरणजीत सिंह ढिल्लों बने अकाली दल की तरफ से विधायक दल के नेता


अमित शर्मा


चंडीगढ। परमिंदर सिंह ढींढसा के इस्तीफे के बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शरणजीत सिंह ढिल्लों को विधानसभा में अकाली दल के विधायक दल का नेता बनाया है। ढिल्लों हलका साहनेवाल से विधायक हैं। बता दें कि ढींढसा ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे सुखबीर ने मंजूर करके ढिल्लों को नया नेता बना दिया है। फिलहाल ढींढसा अभी भी अकाली दल के विधायक हैं।


युवक ने सिर में गोली मार की आत्महत्या

अतुल त्यागी 


रिंकु सैनी 
हापुर। खबर आ रही है सामने, 35 वर्षीय व्यक्ति ने अपने आप को तमंचे से सर में गोली मारकर की जीवन लीला समाप्त। आपको बता दें मामला जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव ढुहरी का है जहां एक 35 वर्षीय व्यक्ति अमित पुत्र महेंद्र ने अपने आप को सर में तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है तमंचा व्यक्ति के हाथ में मिला, मिली जानकारी के अनुसार पता लग रहा है व्यक्ति कुछ दिन पहले किसी मामले में जेल गया था जिसके चलते उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी इसी कारण व्यक्ति ने अपने आप को तमंचे से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है व्यक्ति के दो बच्चे हैं भारी पुलिस बल मौके पर जांच पड़ताल जारी।


खेतों के मोटर चोर पुलिस के लिए चुनौती

अतुल त्यागी


हापुड़। नववर्ष की शुरुआत पर मोटर चोरों की बल्ले-बल्ले, बहादुरगढ़ पुलिस को मिली मोटर चोरों की खुली चुनौती, आखिर नववर्ष की शुरुआत पर मोटर चोरों की बल्ले-बल्ले, बहादुरगढ़ पुलिस को मिली खुली चुनौती मोटर चोरों की, आखिर क्यो चार ट्यूवैलौं के ताले तोडकर मोटर केबिल और कृषि उपकरण पर किया हाथ साफ। जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ क्षेत्र के गांव आलमनगर में जहां ग्रामीण नये साल का जश्न मना  रहे थे वहीं चोर किसानों की ट्यूवैलौं के ताले तोडकर माल पर हाथ साफ कर रहे  थे। बुद्ववार की सुबह जब किसान योगेन्द्र पुत्र रेशपाल आलमनगर खेत पर पहुंचा तो ट्यवैल का ताला टूटा देख हैरान रह गया और देखा कि उसकी बिजली की मोटर और सामान भी चोर ले गये जिसकी सूचना जब गांव में लगी तो अन्य किसान भी अपनी ट्यूवैलौं पर पहुंचे और.देखा कि एक के बाद एक यानी चार ट्यूवैलौं पर जिनमे योगेंद्र, बृजपाल ,रनपाल तीन आलमनगर और बिजेन्द्र पुत्र रामभूल शंकराटीला  की ट्यूवैलौं से मोटर चोरी कर ले गये चोर।योगेंद्र पुत्र रेशपाल निवासी आलमनगर किसान ने बताया कि पुलिस को सूचना फोन पर दे  दी है  पुलिश मौके पर जांच को आ रही है जिसके बाद थाना शिकायत पत्र देंगे।


बिहार जेल हुई गोलीबारी मे एक की मौत

पटना। बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम  नहीं ले रहा है। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां हाजीपुर जेल में गोलीबारी की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि एक कैदी को अपराधियों ने जेल के अंदर ही गोली मार दी है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हाजीपुर सोना लूट कांड  के सरगना मनीष को अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।


प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने फांसी लगाई

टिकरापारा। राजधानी के पचपेढ़ी नाका इलाके में एक युवक ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार युवक-युवती किराए में एक ही कमरे में रहते थे और दोनों शहर के एक होटल में वेटर का काम करते थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी प्रेमी ने घर मे रखे सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर प्रेमिका की हत्या कर दी। लड़की की मौत के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। टिकरापारा थाना पुलिस शव को पीएम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा है।


'सुहाग सेज' पर ससुर ने बनाया संबंध

कानपुर। इस खास रस्म को सामान्यत: सुहागरात कहा जाता है। यह नवयुगल के मिलन की पहली रात होती है। इस रस्म के लिए नववधु को उसके लिए पहले से सजा-संवारकर तैयार कमरे में पहुंचा दिया जाता है। वह पलंग पर बैठकर अपने पति का इंतजार करती है। लेकिन कल्पना कीजिए उस नववधु के दिल पर क्या बीती होगी जो पति का इंतजार कर रही हो, लेकिन उसका घूंघट उठाने पति नहीं कोई और पहुंच जावे। इस खास रस्म को सामान्यत: सुहागरात कहा जाता है। यह नवयुगल के मिलन की पहली रात होती है। इस रस्म के लिए नववधु को उसके लिए पहले से सजा-संवारकर तैयार कमरे में पहुंचा दिया जाता है। वह पलंग पर बैठकर अपने पति का इंतजार करती है। लेकिन कल्पना कीजिए उस नववधु के दिल पर क्या बीती होगी जो पति का इंतजार कर रही हो, लेकिन उसका घूंघट उठाने पति नहीं कोई और पहुंच जावे। कानपुर देहात के शिवराजपुर निवासी एक युवती की मानें तो उसके साथ ऐसा ही हुआ। वह सुहागसेज पर पति का इंतजार कर रही थी लेकिन जा पहुंचा उसका ससुर। इतना ही नहीं उसे मजबूर होकर ससुर के साथ सम्बंध भी बनाना पड़ा। इस आशय की शिकायत पिछले गुरुवार को पीड़िता ने एडीजी पुलिस से की है।


हार्दिक-नताशा ने समुद्र किनारे की सगाई

मुंबई। हार्दिक पांड्या और नतासा स्टेनकोविक ने साल 2020 के पहले दिन बीच समंदर में एकदूसरे को अंगूठी पहनाई। इसके बाद बीच समंदर में ही एक छोटे प्राइवेट शिप पर दोनों ने एकदूसरे को किस भी किया। हार्दिक पांड्या और नतासा स्टेनकोविक  ने साल 2020 के पहले दिन बीच समंदर में एकदूसरे को अंगूठी पहनाई। इसके बाद बीच समंदर में ही एक छोटे प्राइवेट शिप पर दोनों ने एकदूसरे को किस भी किया।


25 की युवती से 70 वर्षीय ने किया रेप

मुंबई। पति से लड़-झगड़कर घर छोड़ मुम्बई पहुंची यूपी के एक गांव की युवती को एक बुजुर्ग नौकरी का लालच देकर अपने फ्लैट पर ले गया और कई दिन तक उससे बलात्कार करता रहा। बुजुर्ग का बलात्कार का तरीका इतना हैवानियतभरा रहा कि, युवती झेल न सकी और गंभीर रूप से बीमार हो गई। छुट्टी के दिन स्कूल में टंगी मिली युवती की लाश हैवानियत से भरे बलात्कार की यह वारदात मुंबई के बांद्रा इलाके की है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब एक अस्पताल ने उसे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला को उनके यहां गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। दादी की हत्या कर लाश के साथ गुजारी रात, सुबह दी सबको खबर 
पुलिस ने बताया कि महिला को नौकरी दिलाने के बहाने कथित तौर पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी ने बांद्रा में अपने फ्लैट में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 
पुलिस ने बताया कि, महिला के साथ काफी क्रूर तरीके से दुष्कर्म किया गया जिसकी वजह से उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि, अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उसे अस्पताल में आरोपी ने ही भर्ती कराया। 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला बुरी तरह से बीमार हो गई, तो आरोपी ही उसे भाभा अस्पताल ले गया। वहां से पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी को सोमवार रात उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। 70 साल में देश की अर्थ व्यवस्था पहली बार इतनी खराब -केन्द्र सरकार के बड़े अफसर का कथन। पता चला है कि, आरोपी महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। दरअसल, उत्तर प्रदेश के किसी गांव की रहने वाली यह महिला अपने पति से लड़ाई के बाद मुंबई आई थी और आश्रय की तलाश में एक बस स्टॉप पर खड़ी थी। जहां से आरोपी घरेलू नौकरानी के तौर पर नौकरी का वादा करके उसे अपने साथ ले गया था। अधिकारी ने कहा कि पीड़ित को शहर में कोई नहीं जानता और उसे भाषा समझने में भी समस्या थी। अब कैंसर की जांच के लिए बायप्सी की जरूरत नहीं, आसानी से होगा मालूम। 
बांद्रा पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक विजयलक्ष्मी हिरेमठ ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि पुलिस को अस्पताल से घटना के बारे में पता चला।अधिकारी ने कहा कि आरोपी की पत्नी 20 साल पहले उसे छोड़ चुकी है, फिलहाल वह अमेरिका में रह रही है। बता दें, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


प्रथम शिक्षिका जयंती पर सम्मान-समारोह

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़-रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के दामोदर खेड़ा गांव में स्थित बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्रीबाई फुले एवं उनके पति ज्योति राव फूले व भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
      आपको बता दें कि, शिक्षिका श्रीदेवी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी सन 1831 में हुआ था, उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है।
        वहीं शिक्षक अजय सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि, माता सावित्रीबाई फुले ने 3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ महिलाओ के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई व उनके पति महात्मा फुले ने पाँच नये विद्यालय सहित कुल 18 विद्यालय खोलकर शिक्षा की अलख जगाई थी।
       जरा कल्पना कीजिए कि, एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। बालिका शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी।
     वहीं अमरीश कुमार बौद्ध ने अपने संबोधन में कहा कि, माता सावित्रीबाई फुले ने उस कठिन दौड़ में खुद पढ़ने लिखने के साथ दूसरी बालिकाओं के भी पढ़ने का बंदोबस्त किया था, वह भी पुणे जैसे शहर में। बसंतलाल व जगजीवन भारती ने अपने संबोधन में कहा कि, शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले ने अपने जीवन में बहुत सी मुश्किलें झेली है। उस समय आलम यह था कि, जब वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 160 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था। उस समय कितनी सामाजिक मुश्किलों से विद्यालय खोले होंगे। माता सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं।
      प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के पावन अवसर पर पाली भाषा के मेधावी छात्र शिवनारायन, प्रेमनारायन,रामदास गौतम, मांडवी गौतम, राजनारायन, नीरज कुमार, साहित्य विक्रम, अनूप कुमार,संतोष कुमार गौतम सहित छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भंते कमलशील,सुमंत लाजबती,एमएल गौतम, चंदन सोनकर, गुरु चरण वर्मा, राजकुमारी, रामचंद्र ,आलोक कुमार बौद्ध, राजकुमार, श्रीराम, रामदास,सुरेंद्र बौद्ध, चंद्रोदय,संदीप विद्यार्थी, रामलखन,रामबालक, भजनलाल,विनोद कुमार, सुनील कुमार,तेज नारायण, रामदेव, रामसुरेश,अनूप कुमार, अमित कुमार सहित वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि, आज हम सभी को माता सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी, तभी समाज का उत्थान संभव है।


प्रधान को नहीं है साफ सफाई का ध्यान

रोहित गोस्वामी


लखीमपुर खीरी। बेहजम स्थित ग्राम पंचायत रुकनापुर विकास खंड लखीमपुर के अंतर्गत गंदगी और कीचड़ में लगे हुए हैंड पंप इंडिया मार्का नल का पानी पीने के लिए मजबूर सैकड़ों ग्रामीण एवं राहगीरों को गंदे पानी में लगे हुए नल का पानी पीना पड़ रहा है जिससे यह नल बीमारी को दावत दे रहा वर्षों से मरम्मत के लिए कराह रहा है लेकिन कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति ध्यान नहीं दे रहा ग्राम प्रधान केशव राम एवं पंचायत सिकरेटरी को  बताया गया लेकिन ध्यान नहीं दे रहे प्रधान कहते हैं। सुधार करवायेंगे यह कहते वर्ष बीत गए लेकिन नल की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई जबकि सरकार साफ सफाई के लिए दृढ़ संकल्प लिया है तब भी प्रधान को परवाह नहीं है ।सरकार के नियमों का हो रहा है ।उल्लंघन निडर प्रधान रुकना पुर को शासन का  कोई ख्याल नहीं अपनी मर्जी से चलते हैं प्रधान और सेक्रेटरी को परवाह नहीं दोनों खुद व्यस्त एवं मस्त है।


कासिम की मौत का बदला लेंगेः अली

अमरीका से कासिम की मौत का बदला लिया जाएगा- अली खोमेनी
   
कच्चे तेल के दामों में 4 फीसदी तक की उछाल: 69.16 डालर प्रति बैरल हुआ


बगदाद। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास अमेरिकी सेना के हवाई हमले में ईरान समर्थित कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी व अन्य 7 कमांडरों के मारे जाने के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि अमरीका से इसका बदला लिया जाएगा। ईरानी नेता अली खोमेनी ने कहा है कि अमरीका से इसका कड़ा बदला लिया जाएगा। ईरान के टाप कमांडरों की आपात हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है।


इस हमले के बाद एकदम से कच्चे तेल के दामों में 4 फीसदी तक की उछाल आ गई है। कच्चा तेल प्रति बैरल 69.16 डालर तक पहुंच गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम ने ट्वीट किया है कि कासिम सुलेमानी सैकड़ों हत्याओं का जिम्मेदार था।


नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...