शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

बढ़ती उम्र में कम दिखने के लिए 'केसर' का उपयोग

बढ़ती उम्र में कम दिखने के लिए 'केसर' का उपयोग

सरस्वती उपाध्याय 

आप भी अगर ज्यादा उम्र के है और अपनी उम्र को कम दिखाना चाहते है तो आप भी कई कोशिशों में लगे रहते होंगे। ऐसे में आपकों अगर बढ़ती उम्र में कम दिखना है तो आपकों केसर का उपयोग करना चाहिए। केसर मिठाईयों से लेकर आपके बिरयानी का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही यह आपकी जवानी को भी कामयाब रखता है।

चेहरे की स्किन करेगी ग्लो
आप रोज केसर का सेवन करते हैं तो आपको स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा। आप केसर का उपयोग कर दाग धब्बों, झाइयां को दूर कर सकते है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते है। बढ़ती उम्र में आपको बहुत फायदा मिल सकता है।

चिड़चिड़ेपन को करता है दूर
आपका दिमाग थोड़ा खराब है और आप चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे है तो केसर का दूध इन सब समस्याओं को दूर कर सकता है। केसर एंटीडिप्रेसेंट दवाओं को बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तत्वों में से एक है। केसर का उपयोग आपको कई तरह के मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है।

कैलेंडर: भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ कूटनीति का उपयोग

कैलेंडर: भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ कूटनीति का उपयोग

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। वर्ष 2022 एक ऐसा वर्ष रहा, जब सरकार ने 365 दिनों के कार्यक्रमों का सांस्कृतिक कैलेंडर बनाने के लिए देश और विदेश दोनों जगह भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ कूटनीति का उपयोग किया। ‘सॉफ्ट पावर’ का आशय एक ऐसी असैन्य कूटनीति से है, जिसमें सांस्कृतिक पहलुओं पर जोर दिया जाता है। भारत ने स्वतंत्रता के 75 वर्षों का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन कर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा बनने का आग्रह करके भारतीयों में गौरव और देशभक्ति की भावना का प्रसार किया। इसने देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को वैश्विक स्तर पर पेश किया।

संस्कृति मंत्रालय ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 1,36,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ जैसे कई भव्य कार्यक्रम शामिल हैं। यह अभियान 23 करोड़ घरों तक पहुंचा और छह करोड़ ‘सेल्फी विद तिरंगा’ भी साझा की गईं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें 154 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को रोशन करना और ऊंचाई पर तिरंगा फहराना शामिल था। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत कार्यक्रम अगस्त 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।

स्वतंत्रता के बाद से भारत की गाथा को फिर से रचने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का भी उद्घाटन किया, जो पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के माध्यम से स्वतंत्रता के बाद के भारत की कहानी कहता है। इस आरोप के बीच कि सरकार सुभाष चंद्र बोस की विरासत को ‘‘हड़पने’’ की कोशिश कर रही है, मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की 28 फुट ऊंची ग्रेनाइट प्रतिमा का अनावरण किया। बौद्धों के लिए पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर भारत ने लुंबिनी, नेपाल में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखकर समुदाय को और लुभाया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगोलिया में 11 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भगवान बुद्ध की चार पवित्र कपिलवस्तु निशानियां ले जाने वाले एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात नायकों की अनसुनी कहानियां साझा करने के लिए सरकार ने ऐसे गुमनाम नायकों के नाम तैयार किए और पूरे साल उनसे जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाई। कई संतों के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्यतिथि और जयंती भी पूरे वर्ष के दौरान विभिन्न अवसरों पर धूमधाम से मनाई गई। वर्ष 2022 के दौरान पर्यटन मंत्रालय ने संस्कृति मंत्रालय के साथ मिलकर न केवल देश के विरासत स्थलों को बढ़ावा देने के लिए घरेलू स्तर पर काम किया, बल्कि कार्यक्रमों को वैश्विक स्तर पर आयोजित किया।

केंद्रीय मंत्री जे. किशन रेड्डी ने पूरे देश में, खासकर पूर्वोत्तर में यात्रा की और सरकार की योजनाओं का प्रचार किया। मंत्रालय भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जब देश 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी करेगा। इनमें से चार बैठकें पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही हैं।

वर्ष 2021 में 19,478 दुर्घटनाएं, गलती-लापरवाही

वर्ष 2021 में 19,478 दुर्घटनाएं, गलती-लापरवाही

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश में वर्ष 2021 में 19,478 सड़क दुर्घटनाएं वाहन चालक की गलती और लापरवाही के कारण हुई। जिसमें 9,150 लोगों की मौत हो गयी जबकि 19,077 लोग घायल हुए। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सड़क दुर्घटनाएं चालक द्वारा अनुचित गति से वाहन चलाने, ध्यान भटकने या मोड़ का अनुमान गलत लगाने के कारण वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुईं।

भारत में सड़क दुर्घटनाएं- 2021' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि समग्र राष्ट्रीय स्तर के आंकड़ों पर दुर्घटना अथवा टक्कर होने के प्रकारों की प्रकृति 2020 की तुलना में 2021 में वृद्धि दर्शाती है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की इस रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 1,53,972 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,84,448 लोग घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में किसी वाहन को पीछे से टक्कर मारने के कारण सर्वाधिक 21.2 प्रतिशत दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें 18.6 प्रतिशत लोगों की मौत हुई।

संकरी गलियों, तीखे मोड़ों, दो-तरफ़ा यातायात के लिए अलग-अलग लेन वाली सड़कों और व्यस्त हिस्सों वाली सड़कों पर ही ज्यादातर वाहनों की आमने-सामने की टक्कर होती है। रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के अन्य प्रमुख प्रकार 'हिट एंड रन' (16.8 फीसदी) और 'साइड से हिट' (11.9 फीसदी) हैं। इस बीच, भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उन्हें कई चोटें आईं हैं। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि पंत को झपकी आ गई थी और डिवाइडर से टकराने के बाद उनकी कार में आग लग गई। वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने पंत को जलती हुई कार में से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई। सिंह ने कहा, पंत हरिद्वार जिले के मंगलोर में दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी कार सुबह साढे पांच बजे डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें रूड़की में सक्षम अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें देहरादून के अस्पताल में भेजा गया है।

गिरावट के साथ बंद हुए 'सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी'

गिरावट के साथ बंद हुए 'सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी'

कविता गर्ग 

मुंबई। इस वर्ष के अंतिम कारोबारी दिवस पर घरेलू शेयर बाजारों में ऊंचे स्तर पर बिकवाली का जोर रहने से शुक्रवार को दोनों प्रमुख सूचकांक...बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 293.14 अंक यानी 0.48 प्रतिशत नुकसान के साथ 60,840.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 258.8 अंक चढ़कर 61,392.68 अंक तक पहुंच गया था लेकिन बिकवाली होने से इसने सारी बढ़त गंवा दी। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 85.70 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 18,105.30 अंक पर बंद हुआ। यह वर्ष 2022 का अंतिम कारोबारी दिन था।

वर्ष 2021 के बंद भाव की तुलना में इस साल सेंसेक्स 2,586.92 अंक यानी 4.44 प्रतिशत की बढ़त पर रहा है जबकि निफ्टी में 751.25 अंक यानी 4.32 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, आईटीसी, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक को खासा नुकसान उठाना पड़ा।

दूसरी तरफ, बजाज फिनसर्व, टाइटन, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर बढ़त हासिल करने में सफल रहे। एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों से निकासी की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को एफआईआई ने 572.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

पीएम मोदी ने मां 'हीराबेन' का अंतिम संस्कार किया

पीएम मोदी ने मां 'हीराबेन' का अंतिम संस्कार किया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने जून में अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की, तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें वह उनके पैर धोते और आशीर्वाद लेते नजर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी के निधन के बाद ट्वीट किया, शानदार शताब्दी का ईश्वर के चरणों में विराम...मां में हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की...जिसमें तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। पीएम ने​ लिखा, उन्होंने कहा था, काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी मां हीराबेन के अंतिम संस्कार के लिए गांधीनगर पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में पीएम व उनके भाइयों ने अर्थी को कंधा दिया। हीराबेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके निधन के बाद पीएम ने ट्वीट किया, शानदार शताब्दी का ईश्वर के चरणों में विराम।

मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर नहीं निकलने देंगे 

मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर नहीं निकलने देंगे 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य दिल्ली में स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्लू लाइन पर पड़ने वाला राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, ऐतिहासिक कनॉट प्लेस क्षेत्र में स्थित है, जहां हर साल नववर्ष की पूर्व संध्या और नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर भीड़भाड़ कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। बयान में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को स्थगित किया 

फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को स्थगित किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। भारतीय दर्शक फिलहाल बड़े पर्दे पर फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ नहीं देख पाएंगे। सिनेमाघरों की चेन आईनॉक्स के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी, जिसे संभवत: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

अधिकारी ने एक मीडिया न्यूज एजेंसी से कहा कि वितरकों ने हमें सूचित किया है कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। दो-तीन दिन पहले हमें यह जानकारी दी गई थी। आगे कोई तारीख हमारे साथ साझा नहीं की गई है। बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 की क्लासिक फिल्म मौला जट्ट जैसी है।

हालांकि फिल्म के निर्माताओं के अनुसार न तो यह रीमेक है और न ही सीक्वेल। 13 अक्टूबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है। फिल्म ने एक करोड़ डॉलर की कमाई की है। 

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...