सोमवार, 17 जून 2024

तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' की मृत्यु

तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' की मृत्यु 

हाईटेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मृत्यु

कौशाम्बी। नगर पंचायत चरवा वार्ड नं 15 शहीद चंद्र मणि नगर, मजरा हड़हाई में 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर मोर पक्षी को सासम्मन अन्तिम संस्कार हेतु नगर पंचायत चरवा के अध्यक्ष जग नारायण पासी व वार्ड के सभासद, धर्मेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, आदि लोगो के द्वारा अंत्येष्टि स्थल पहुँच कर अंतिम संस्कार किया गया।  तपन बढ़ जाने के बाद मानव के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेहाल है। शासन प्रशासन के बार-बार निर्देश के बावजूद तालाब में पानी नहीं भराया गया, जिससे प्यासे पशु-पक्षी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
रजनीश कुमार

पीएम मोदी ने 'ट्रेन हादसे' पर शोक जताया

पीएम मोदी ने 'ट्रेन हादसे' पर शोक जताया 

मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति संवेदना है। पीएम मोदी ने प्रार्थना की है कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उन्होंने साथ ही ये भी बताया है कि उन्होंने घटना को लेकर अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया है।  पीएम ने मुआवजे की भी घोषणा की है। रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे‌। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया है कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

9 लोगों की मौत, 41 घायल

टक्कर कितनी जोरदार थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। एक बोगी तो दूसरी बोगी के ऊपर आकर हवा में लटक गई। वहीं, दूसरी बोगी ट्रैक पर पलटी दिखाई दी‌। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीनों बोगियों को पहुंचा है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 41 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मृतकों की संख्या दोहरे अंक में जाने की प्रबल आशंका है‌। मौके पर तत्काल बचाव टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा ?

इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा से एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। स्तब्ध हूं। हालांकि पूरी जानकारी का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मालगाड़ी टकरा गई है। बचाव दल और मेडिकल सहायता के लिए टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। डीएम और एसपी को भी मौके पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी है।

धूमधाम से मनाया जा रहा है 'बकरीद' का पर्व

धूमधाम से मनाया जा रहा है 'बकरीद' का पर्व 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। त्याग और बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। निर्धारित समय पर ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था रही। शहर के लेकर देहात इलाकों में नए परिधानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। शासन की गाइड लाइन के अनुरूप सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई। पुराने शहर में नमाज के बाद कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस और फोर्स ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगे रहे।
सुबह से तैयार होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों में पहुंचे और नमाज अदा की। उसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा त्योहार की बधाई दी। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम रहा है। डीसीपी, एसीपी समेत तमाम अधिकारी मयफोर्स चक्रमण करते देखे गए। 
इस्लामिक माह जिलहिज्जा की 10वीं यानी सोमवार को ईद-ए- कुरबां पर खुदा की बारगाह में विशेष नमाज अदा की गई। अकीदत और ऐहतेराम के साथ पर्व मनाने के लिए सभी इतजाम किए गए थे। हज़रत इब्राहीम की सुन्नत पर अमल करते हुए दुम्बों और बकरों की कुर्बानी दी गई।
उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के मुताबिक़ चौक जामा मस्जिद ,शिया जामा मस्जिद चक ज़ीरो रोड ,ईदगाह ,मस्जिद शाह वसीउल्ला रौशन बाग़ ,मस्जिद ए खदीजा करैली ,मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार ,मस्जिद खानकाह दायरा शाह अजमल सहित शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में तय समय पर ईद-उल-ज़ुहा की विशेष नमाज़ इमामों की क़यादत में अदा कराई गई। मस्जिद अय्यूब अंसारी करैली 60 फिट रोड में सबसे पहले सुबहा छह बजे तो आखरी नमाज़ 10 बजे दायरा शाह अजमल की खानकाह मस्जिद में और 10:30 बजे चक ज़ीरो रोड शिया जामा मस्जिद में अदा की गई।
गंगा जमुनी की तहजीब संगम नगरी प्रयागराज में आपसी भाईचारा का सौहार्द देखने को मिला। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश सह संयोजक फरीद सबरी के नेतृत्व में ईद उल अजहा के मौके पर गौशाला त्रिपोलिया चक रोजा पर हिन्दू भाइयों की आस्था की प्रतीक गौ माता की सेवा कर मुल्क मदरे हिंदुस्तान को एक संदेश दिया कि हमें एक दूसरे की आस्था का सम्मान करना चाहिए। आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। इस मौके पर वकील अहमद शकील सलमानी मोहम्मद मामून गुलाबश बानो आदि लोगों उपस्थित हैं। 
बकरीद यानी ईद-उल-अज़हा का पर्व हजरत इब्राहिम के देखे ख्वाब की तामील को अमली जामा पहनाते अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया। उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार प्रातः 6 बजे से 10 :30 बजे तक ईदगाह सहित शहर भर की मस्जिदों इबादतगाहों और घरों में ईद उल अज़हा की खास नमाज़ ओलमा की क़यादत में अदा की गई। मस्जिदों में रिज्क सेहत बरकत आपस में यकजहती सभी धर्मों का आदर करने के साथ मुल्क ए हिन्द को हमेशा कामयाबी और कामरानी के साथ आगे बढ़ते रहने की दुआ मांगी गई।
मस्जिद काजी साहब बख्शी बाज़ार में बकरीद पर बाद नमाज मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिजवी ने बकरीद की फज़ीलत बयान की। कहा कि हजरत इब्राहिम को तीन मर्तबा ख्वाब में अल्लाह ने अपने बेटे को राहें खुदा में क़ुरबान करने का हुक्म दिया तो उस ख्वाब को उन्होंने अपनी बीवी और बेटे हज़रत इस्माइल को बताया। बीवी और बेटे की रजामंदी के बाद हजरत इब्राहिम मेना की पहाड़ी पर बेटे को राहें खुदा में क़ुरबान करने को ले कर गए।
रास्ते में तीन शख्स ने अलग अलग तरीकों से उन्हें इस काम से रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उनको नकारते हुए यही कहा कि तुम शैतान हो। आज काबे में हज के बाद उन्हीं तीन शैतानों पर हाजी कंकड़ी मारते हैं। जब तक इस रस्म की अदायगी नहीं होती तब तक हज मुकम्मल नहीं होता। हजरत इब्राहिम ने जब खुदा के हुक्म से बेटे इस्माइल के गर्दन पर छूरी फेरनी चाही तो अल्लाह की तरफ से गैब से उस जगहा पर दुम्बा ज़िबहा पाया।
आंक की पट्टी खोली तो देखा दुम्बा क़ुरबान हो चुका था। बेटे हजरत इस्माइल बग़ल में सही सलामत खड़े मुस्कुरा रहे हैं। इसी सुन्नत को अमल में लाते हुए दुनिया भर में मुसलमान आज के दिन दुम्बों व बकरों की क़ुरबानी देते हैं। इस तहरीक से लोगों को चाहिए कि आज से अहद ले कि सिर्फ जानवर ही नहीं अना हसद गुस्सा तकब्बुर गुमराही को भी क़ुरबान कर अच्छे और सच्चे मोमिन बन जाएं, ताकि अल्लाह हमारी क़ुरबानी को क़ुबूल करें।
सामाजिक संस्था फात्मा वेलफेयर सोसायटी की ओर से बकरीद के मौके पर घर-घर जाकर जरूरतमंदों को खाद्य सामाग्री बांटी, साथ ही बच्चों को चॉकलेट आदि दिए। डॉ. नाज़ फात्मा की ओर से दरियाबाद, करैली, बख्शी बाज़ार, रसूलपुर, अटाला आदि इलाकों में गरीब व तंगी से जुझते लोगों को पहले चिन्हित किया फिर बकरीद पर उनके घर पहुंच कर रोजमर्रा की चीजें आटा, दाल, चावल, सरसों तेल और मसाले आदि दिए। घर के छोटे बच्चों को वस्त्र व चाकलेट भी दिए।

यातायात व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई

यातायात व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दूसरे दिन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में यातायात व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई।
गोष्ठी में जनपद प्रयागराज शहर में हो रहे वृह्द निर्माण कार्यों विशेष कर जीटी जवाहर से हर्षवर्धन चौराहा तक बन रहे फ्लाई ओवर के दृष्टिगत सम्बन्धित मार्गों के सकरे हो जाने से शहर के विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न हो रहे यातायात के दबाव को कम किये जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। यातायात पुलिस के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्बन्धित थाना प्रभारियों को भी यातायात सुगम बनाएं रखने के लिए आदेशित किया गया। जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, नगर क्षेत्र के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त करछना/थरवई एवं यातायात निरीक्षक/यातायात उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।
उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा, ''पीड़ितों को बढ़ी हुई अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।  मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से चोटिल को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।''
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि रेलवे के "एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ पूरे तालमेल के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।"
वहीं, कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों की 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, ''प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।''
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे पर दुख जाहिर किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेल हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, ''पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में हुए रेल हादसे में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।''
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ''पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुआ रेल हादसा बहुत दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''
बता दें कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। न्यू जलपाईगुड़ी के रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस पर पीछे से आ रही मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-241, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. मंगलवार, जून 18, 2024

3. शक-1945, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 45 डी.सै., अधिकतम- 29+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

18 जून को रखा जाएगा 'निर्जला एकादशी' व्रत

18 जून को रखा जाएगा 'निर्जला एकादशी' व्रत 

सरस्वती उपाध्याय 
जगत के पालनहार भगवान विष्णु को एकादशी तिथि समर्पित है। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर श्री हरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सभी पापों की मुक्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार निर्जला एकादशी की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग निर्जला एकादशी 17 जून की बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग निर्जला एकादशी 18 जून को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए, इस लेख में हम आपको बताएंगे कि निर्जला एकादशी व्रत किस दिन किया जाएगा ? पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल-पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 18 जून को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में निर्जला एकादशी व्रत 18 जून को रखा जाएगा।

इस समय करें व्रत का पारण...

निर्जला एकादशी व्रत का पारण 19 जून को सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर 07 बजकर 28 मिनट तक कर सकते हैं।

'निर्जला एकादशी' पूजा-विधि...

निर्जला एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत श्री हरि के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर पीले वस्त्र धारण करें। अब मंदिर की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजमान करें। अब उन्हें पीले रंग के फूल और गोपी चंदन अर्पित करें। मां लक्ष्मी को श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं। देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें। इस समय विष्णु चालीसा का पाठ करें। साथ ही विष्णु स्तोत्र का पाठ और मंत्र का जाप करें। अंत में प्रभु को केला और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। अगले दिन पूजा-पाठ कर व्रत खोलें।

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...