सोमवार, 2 जनवरी 2023

नोटबंदी पर एससी के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ करार 

नोटबंदी पर एससी के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ करार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को नोटबंदी पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या नोटबंदी के खिलाफ अभियान चलाने के लिए वह देश से माफी मांगेंगे। उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने केंद्र सरकार के 2016 में 500 और 1000 रुपये की श्रृंखला वाले नोटों को बंद करने के फैसले को सोमवार को 4:1 के बहुमत के साथ सही ठहराया।

पीठ ने बहुमत से लिए गए फैसले में कहा कि नोटबंदी की निर्णय प्रक्रिया दोषपूर्ण नहीं थी। हालांकि न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने सरकार के फैसले पर कई सवाल उठाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद की रीढ़ को तोड़ने में नोटबंदी ने महत्वपूर्ण काम किया।उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला देशहित में किया गया था।’’ प्रसाद ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था भी साफ सुथरी हुई। उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का आज एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला आया है। 2016 में मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले, जिसमें 500 और 1,000 के नोटों का चलन बंद किया था, उसकी वैधानिकता को चुनौती देने वाली सारी याचिकाओं को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये पूरी नीति आतंक के वित्त पोषण, जाली नोट और धन शोधन, आदि को रोकने के लिए की गई थी। इस ऐतिहासिक निर्णय को आज अदालत ने सही पाया है जबकि कांग्रेस ने इसे लेकर काफी हंगामा किया था।’’ प्रसान ने पूछा कि राहुल गांधी ने नोटबंदी के खिलाफ अभियान चलाया था तो क्या अब वह अदालत के फैसले के बाद देश से माफी मांगेंगे। न्यायमूर्ति एस. ए. नज़ीर की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि आर्थिक मामले में संयम बरतने की जरूरत होती है और अदालत सरकार के फैसले की न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकती। पीठ में न्यायमूर्ति नज़ीर के अलावा न्यायमूर्ति बी. आर. गवई , न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन भी शामिल हैं।

लेकिन न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना ने कहा कि 500 और 1000 रुपये की श्रृंखला के नोट कानून बनाकर ही रद्द किए जा सकते थे, अधिसूचना के जरिए नहीं। प्रसाद ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना की टिप्पणी को रेखांकित करने पर उन्हें आड़े हाथ लिया और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बहुमत के फैसले की अनदेखी कर रहे हैं और अपमानजनक बयान दे रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि भारत डिजिटल भुगतान के मामले में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन गया है, जिसे नोटबंदी के बाद बढ़ावा मिला है और देश में इस साल अक्टूबर में ही 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 730 करोड़ से अधिक डिजिटल लेनदेन हुए हैं। प्रसाद ने कहा कि असहमति जताने वाले न्यायाधीश ने यह भी कहा कि नीति नेक इरादे से बनाई गई थी।

17 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 'शाकुंतलम'

17 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 'शाकुंतलम'

कविता गर्ग/इकबाल अंसारी 

मुंबई/हैदराबाद। शकुंतला और राजा दुष्यंत की प्रेम कहानी पर आधारित और समांथा रुथ प्रभु अभिनीत फिल्म 'शाकुंतलम' दुनिया भर में 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह तेलुगु फिल्म पहले चार नवंबर, 2022 को पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन इस प्रेम कहानी का अनुभव दर्शक 3डी प्रारूप में कर सकें इसलिए इसकी रिलीज में देरी हुई। 

समांथा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सोमवार को फिल्म ‘शाकुंतलम’ के रिलीज होने की नई तारीख की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि देखिए! शकुंतला और राजा दुष्यंत की ऐतिहासिक प्रेम कहानी ‘शाकुंतलम’ 17 फरवरी, 2023 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में 3डी में भी।कालिदास के प्रशंसित संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित, यह फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक गुणशेखर (रुद्रमादेवी) द्वारा लिखित और निर्देशित है। 

कंपनी 'ऑडी' की खुदरा बिक्री 4,187 इकाई रही

कंपनी 'ऑडी' की खुदरा बिक्री 4,187 इकाई रही

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/बर्लिन। जर्मनी की कार कंपनी ऑडी की भारत में खुदरा बिक्री 2022 में 27.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,187 इकाई रही है। 2021 में कंपनी की बिक्री 3,293 इकाई रही थी। ऑडी इंडिया ने कहा कि वृद्धि और बढ़िया हो सकती थी लेकिन आपूर्ति श्रृंखला की चुनौतियों और सेमीकंडक्टर की कमी से ऐसा नहीं हुआ। इसके बावजूद 2022 में ऑडी इंडिया का प्रदर्शन मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो के कारण अच्छा रहा है।

ग्राहकों की धारणा बेहतर होने और व्यवसाय में मजबूत निरंतरता से भी इसमें मदद मिली। कंपनी ने बताया कि उसने एक जनवरी से अपने वाहनों के लगभग सभी मॉडल के दाम 1.7 प्रतिशत तक बढ़ाए हैं। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा कि 2022 में कंपनी की वृद्धि भारत में महंगी श्रेणी के वाहनों के लिए अनुमानित 20-22 फीसदी की वृद्धि से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि सभी श्रेणियों की बिक्री में वृद्धि हुई है।

कंपनी ने कहा कि 2022 में बिक्री में वृद्धि तीन प्रमुख पेशकश के बूते हुई जो हैं– ऑडी क्यू7, ऑडी ए8 एल और ऑडी क्यू3। इसके अलावा सेडान ए4 और ए6, एसयूवी क्यू5 और क्यू8 और इलेक्ट्रिक कार ई-ट्रॉन तथा ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की बिक्री अच्छी रही है। ढिल्लन ने बताया, ‘‘न केवल बिक्री आंकड़े बढ़ रहे हैं। बल्कि पुरानी कारों का कारोबार ‘ऑडी अप्रूव्ड: प्लस भी बढ़ रहा है। यह कारोबार वास्तव में नई कारों की बिक्री से दोगुने से भी अधिक बढ़ रहा है।’’ उन्होंने बताया कि कंपनी ने पुरानी कारों के शोरूम 2022 में बढ़ाकर 22 कर दिए हैं। जिनकी संख्या 2021 में 14 थी। उन्होंने 2023 में भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-83, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, जनवरी 3, 2023

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 1 जनवरी 2023

कमेटी के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन 

कमेटी के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन 


'नववर्ष' के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ व कम्बल वितरण     

गोपीचंद 

बागपत। 1 जनवरी, 2023 'नववर्ष' के उपलक्ष में कल्याण भारतीय सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर निकट गली न0 5 पर हमारा आजाद नगर मौहल्ला कमेटी बड़ौत के तत्वाधान में 'विश्व शांति यज्ञ' का आयोजन किया गया। यज्ञ में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की प्रार्थना कि और कमेटी के अध्यक्ष सतेंद्र उज्ज्वल, महासचिव राजीव कुमार, महामंत्री/ मीडिया प्रभारी गोपी चन्द सैनी ने कहा कि यह नव वर्ष पूरे विश्व के लिए शांति खुशहाली, उन्नति और उत्साह से भरा हों और अन्य प्राकृतिक वह भौतिक आपदाओं सम्पूर्ण विश्व सुरक्षित बनी रहें।

यज्ञ के उपरांत धर्मार्थ कार्य को प्राथमिकता देते हुए नव वर्ष की शुभ व मंगल कामनाओं के साथ आजाद नगर के कुछ पात्र गरीब परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमेटी के संरक्षक श्री राजकुमार रुहेला, संगठन मंत्री श्री सुंदर लाल रुहेला श्रीमती रुक्मणि, विनीत कुमार, परमा काले, सोनू और अन्य सहयोगी भाई बहन उपस्थित रहें।

5 रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन: फाउंडेशन 

5 रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन: फाउंडेशन 


पांच रुपये में भरपेट भोजन की शुरुआत सारथी की रसोई के साथ

गोपीचंद 

बागपत। नववर्ष के अवसर पर नई सोच का परिचय देते हुए सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वधान में बड़ौत पंचवटी में सारथी की रसोई की शुरुआत की। जिसमे पांच रुपये में भरपेट भोजन का आयोजन किया गया। काफी अच्छी उपस्थिति रही ,सभी बहुत उत्साहित और खुश थे। इसका उद्धघाटन सी ,ओ  रमाला-बड़ौत सवीरत्न सिंह ने किया। थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह सिरोही और पूरे प्रशासन का भी बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कवि अमन जैन ने किया।

वशिष्ठ सदस्यों के रूप में राधे श्याम एडवोकेट दीपक शर्मा  एडवोकेट ,दिनेश गुप्ता,  मनोज वेशनोई, दीपक वर्मा, हरी नाम भजन समिति मौजूद रही। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता जी ने बताया की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वाभिमान के साथ सभी को भर पेट भोजन कराना है। नगरवासियों द्वारा यह कार्यक्रम बहुत बहुत सराहा गया। सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के रूप में वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, रेणु गुप्ता, शिवानी कंसल, नीतु ,विकास गुप्ता, रितेश जैन,अमित जैन,सचिन खोखर,रूपेण जैन, अभिषेक वर्मा,मोंटू प्रजापति ,विकास गुप्ता,आदित्य भारद्वाज, विवेक शर्मा,अनुज जैन,सुदेश पाल,विभा जैन,अंकित,शलेश,पंकज,पूनम तोमर,रोहित ,मनु तिवारी,मोहित राजपूत,डॉक्टर sk सुमन, बिट्टू, दीपा जैन , राजदीप ,राधेश्याम,आशीष ,टीनू आदि का भरपूर सहयोग रहा।

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना  बृजेश केसरवानी  प्रयागराज। मानसून सक्रिय होने के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी आने की स...