गुरुवार, 27 जून 2024

विजय हत्याकांड में रंजीत को गिरफ्तार किया

विजय हत्याकांड में रंजीत को गिरफ्तार किया

पुलिस की हिरासत में होने के बाद हत्याभियुक्त का नहीं टूटा गुरुर फिर हत्या की दी धमकी

पुलिस के तमाशबीन बने रहने से आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर की फरियाद

कौशाम्बी। करारी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को विजय हत्याकांड में रंजीत को गिरफ्तार किया। रंजीत पुलिस की हिरासत में था। लेकिन, उसका गुरुर कम नहीं हुआ और उसने मृतक के परिजनों को फिर धमकी देना शुरू कर दिया, कि जेल से छूटने के बाद परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया और गांव के सैकड़ो लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी रनजीत ने विजय के घर वालों को जेल से छूटने पर जान से मारने की धमकी दी है। 
करारी के एडहरा गांव में विजय हत्याकांड में गांव पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोक झोंक हुई है। विजय के पिता महेश कुमार के मुताबिक, दोपहर करारी थाने की पुलिस हत्या के आरोपी रंजीत को लेकर बरामदगी कराया। इस दौरान मृतक विजय के पिता महेश कुमार ने पुलिस व हत्यारोपी पर आरोप लगाया है, कि उन्हें परिवार सहित जेल से छूटने पर खत्म कर देने की धमकी दी गई है। पुलिस कस्टडी में आरोपी द्वारा धमकी देने के मामले में पुलिस पर भी आरोपी को रियायत देने का आरोप लगा है। मृतक विजय के परिजनों के समर्थन में भारी संख्या में ग्रामीण थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधिकारी से आरोपी रंजीत को तत्काल जेल भेजने व थाना पुलिस के सिपाहियो पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों व पीड़ित परिवार को घर भेज दिया है।
सुशील केसरवानी 

राष्ट्रपति को करीब लाने के लिए जादू-टोना, अरेस्ट

राष्ट्रपति को करीब लाने के लिए जादू-टोना, अरेस्ट 

अखिलेश पांडेय 
माले। मालदीव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला मंत्री ने राष्ट्रपति मुइज्जू को करीब लाने के लिए जादू-टोना का सहारा लिया। मालदीव की महिला मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने का आरोप लगा है। बता दें, कि महिला पर्यावरण मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।

जेल गईं महिला मंत्री

मीडिया के मुताबिक, शमनाज अली को 7 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शमनाज अली सलीम राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी और कुछ सामान जब्त किया था। मालदीव के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुइज्जू सरकार ने शमनाज के पूर्व पति को भी निलंबित कर दिया है।

जादू-टोन के पीछे पति का भी हाथ

कहा जा रहा है कि महिला मंत्री के पति एडम रमीज राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भरोसेमंद लोगों में से एक थे। हालांकि उनके पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति के साथ नहीं देखा गया है। वहीं, गिरफ्तार मंत्री शमनाज अली सलीम 3 बच्चों की मां हैं। उनका सबसे छोटा बच्चा एक साल से भी कम का है। शमनाज अली का उनके पति एडम रमीज से हाल ही में तलाक हुआ है। जादू-टोने करने में एडम रमीज शामिल है या नहीं ? इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों की बैठक आहूत की गई: सीडीओ

अधिकारियों की बैठक आहूत की गई: सीडीओ 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा गुरुवार को विकास भवन के सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारियों की बैठक आहूत की गई है। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, जिला पंचायतराज अधिकारी आदि अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा सभी अपूर्ण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। विभिन्न विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत पंचायत विभाग की योजनाओं, मनरेगा, आवास योजना, कायाकल्प एवम गौशालाओं की समीक्षा की गई।

भारत: कंपनी 'जियो' ने 5G प्लान लॉन्च किए

भारत: कंपनी 'जियो' ने 5G प्लान लॉन्च किए 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 5G प्लान लॉन्च कर दिए हैं। जियो तीन जुलाई से मोबाइल सेवाओं की दरों में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, 'नई योजनाओं की शुरुआत उद्योग नवोन्मेषण को आगे बढ़ाने और 5G और एआई प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।' नए 5G प्लान 3 जुलाई से उपलब्ध होंगे। नए 5G प्लान्स अब 449 रुपये में 28 दिन के लिए 3GB प्रतिदिन डाटा मिलेगा। वहीं, 399 रुपये में अनलिमिटेड कॉल्स और 2.5GB/day डेटा मिलेगा। इसी प्रकार 299 रुपये के रिचार्ज को बढ़ाकर 349 रुपये का कर दिया गया है।
155 रुपये का रीचार्ज अब 189 रुपये में मिलेगा। 209 का रिचार्ज 249 में, 239 का 299 में मिलेगा। इन सभी प्लान्स की वेलेडिटी 28 दिनों की है। वहीं, दो महीने के प्लान्स में 479 रुपये का प्लान अब 579 रुपये में मिलेगा।
533 का प्लान अब 629 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों प्लान की वेलेडिटी 56 दिन है। इसके अलावा, 84 दिन के प्लान की कीमत 395 का प्लान 479 रुपये में, 666 का 799 रुपये में, 719 का 859 रुपये में, 999 का प्लान 1199 रुपये में मिलेगा। इन सभी की वेलेडिटी 84 दिनों की है।
इसके अलावा जियो ने वार्षिक प्लान भी लॉन्च किए हैं। 1599 का प्लान अब 1899 रुपये में मिलेगा। इसमें 24GB डेटा 336 दिनों के लिए मिलेगा। वहीं, 2999 का प्लान अब 3599 में मिलेगा। इसकी वेलेडिटी 365 दिनों की रहेगी। साथ ही 2.5GB/day डेटा मिलेगा।

दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें 'यूक्रेन'

दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें 'यूक्रेन' 

अखिलेश पांडेय 
मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। इसी बीच रूस की तरफ से यूक्रेन पर आरोप लगाया गया है कि डोनबास और नोवोरोसिया इलाके में यूक्रेन के छेड़े गए युद्ध में 19 हजार से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं।
मामलें में रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि जब तक यूक्रेन अन्य शक्तियों के हाथों की कठपुतली बनना बंद नहीं कर देता, तब तक संघर्ष समाप्त नहीं हो सकता।

'अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक और कूटनीति की हुई दुर्दशा'

मुंबई में रूसी हाउस में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि चल रहे युद्ध के दौरान संघर्षों को हल करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों, राजनीतिक और कूटनीतिक तंत्रों का पूरी तरह से दुर्दशा हुई है। उन्होंने कहा, डोनबास और नोवोरोसिया के इलाके में छेड़े गए युद्ध में कुल 19 हजार 300 लोग हताहत हुए हैं। नागरिकों की मृत्यु का आंकड़ा पहले ही 13 हजार से अधिक हो चुका है।

'दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें यूक्रेन'

यूक्रेन स्वयं किसी के गलत हाथों में युद्ध छेड़ने का साधन बन गया है। संघर्ष तभी समाप्त हो सकता है, जब यूक्रेन दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद कर दे और अपने लोगों को वापस मिल जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से पश्चिम देशों का संदर्भ देते हुए कहा कि ये संघर्ष, विशेष रूप से, दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध से अलग है। 

'यूक्रेनी सेना ने नागरिकों पर किया हमला'

रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत रोडियन मिरोशनिक ने आगे आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों में, कीव के सुरक्षा बलों ने नागरिकों पर हमला किया है। इस दौरान मिसाइलों से बाजारों और कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया है। वहीं फरवरी 2022 में, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से ठीक पहले, मॉस्को ने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही रूसी भाषी इलाके डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्रता को मान्यता दी, जिसे डोनबास के नाम से जाना जाता है। 
यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र में कई दिनों से बढ़े तनाव के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ये फैसला लिया। जहां यूक्रेनी सेना रूस समर्थित अलगाववादियों के साथ लगभग आठ साल से संघर्ष कर रही थी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-251, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जून 28, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 38 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मानसून सक्रिय होने के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जलस्तर स्थिर है। दो दिन पहले कुछ तेजी दिखने के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश होे के बाद जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
नैनी, फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर को नापने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) की ओर से गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल दोनों नदियों का जल स्थिर है। नैनी में यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे में कुछ कम ही हुआ है। फाफामऊ में सुबह आठ बजे गंगा गा जलस्तर 78.70 मीटर, छतनाग में 70.18 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 71.19 मीटर दर्ज किया गया।

खेल: दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बनें हार्दिक

खेल: दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बनें हार्दिक  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी...