रविवार, 10 अक्तूबर 2021

2021 के लिए अपने पुरस्कारों की घोषणा की

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। वर्ष 1950 से निरंतर प्रकाशित हो रही चर्चित साहित्यिक पत्रिका ‘नई धारा’ ने 2021 के लिए अपने पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। नई धारा’ के प्रधान संपादक डॉ. प्रमथराज सिंह ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2021 का पन्द्रहवां ‘उदयराज सिंह स्मृति सम्मान’ प्रसिद्ध लेखिका सूर्यबाला को दिया जाएगा, जिसके तहत उन्हें 1 लाख रुपए समेत सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न आदि भेंट किए जाएंगे।
इसके साथ ही लेखक विनोद कुमार सिन्हा (सीतामढ़ी), चर्चित लेखिका और भारतीय विदेश सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अंजू रंजन (जोहान्सबर्ग) तथा चर्चित तेलुगु कवि डॉ. याकूब (हैदराबाद) वर्ष-2021 के ‘नई धारा रचना सम्मान’ से नवाजे जाएंगेI इन तीनों को 25-25 हजार रुपए समेत सम्मान-पत्र, प्रतीक चिह्न आदि भेंट किए जाएंगे।
डॉ. प्रमथराज सिंह ने बताया कि सम्मानों के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी, जिसके अन्य सदस्य थे, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. श्योराज सिंह ‘बेचैन’ तथा सुप्रतिष्ठ लेखक डॉ. हरिसुमन बिष्ट (दिल्ली)। समिति को ‘नई धारा’ में अप्रैल, 2020 से मार्च, 2021 तक के अंकों में प्रकाशित रचनाओं में से ही रचनाकारों का चयन करना था।
‘नई धारा’ के संपादक डॉ. शिवनारायण ने बताया कि वर्ष 2021 के सम्मान समारोह का आयोजन एक दिसम्बर, 2021 को पटना में किया जाएगा, जिसमें सभी रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते 72 वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही ‘नई धारा’ में सम्मानों का आरंभ 2007 से हुआ।

विधिक सहायता सोसाइटी का गठन किया: एचसी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के याचिकाकर्ताओं को मामूली शुल्क पर कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए एक विधिक सहायता सोसाइटी का गठन किया गया है। सोसाइटी के शासी निकाय के सदस्य अधिवक्ता अनुराग अहलुवालिया ने कहा कि इसका उद्देश्य 60,000 रुपये प्रति माह या 7.5 लाख रुपये प्रति वर्ष आय वर्ग के याचिकाकर्ताओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में मामूली शुल्क भुगतान पर कानूनी सहायता प्रदान करना है।
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने पिछले महीने दिल्ली उच्च न्यायालय (मध्यम आय समूह) विधिक सहायता सोसाइटी के कार्यालय का उद्घाटन किया। सोसायटी के शासी निकाय में मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति पटेल और अध्यक्ष, न्यायमूर्ति विपिन सांघी समेत 12 सदस्य शामिल हैं।
सोसायटी के एक बयान में कहा गया है कि इसका उद्देश्य उन याचिकाकर्ताओं को कानूनी सहायता प्रदान करना है जो विधिक सेवा प्राधिकरण कानून, 1987 के तहत कानूनी सहायता के पात्र नहीं हैं, लेकिन उन्हें अपने मामूली साधनों के कारण कानूनी सहायता की आवश्यकता है। सेवाओं में अदालत में पेशी, याचिका तैयार करने, परामर्श लेने की सुविधाएं शामिल हैं।

सोसाइटी की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए याचिकाकर्ता को एक निश्चित शुल्क का भुगतान करना होगा जो पूरे मामले के लिए 10,000 रुपये से 15,000 रुपये तक होगा। देश भर में प्रत्येक उच्च न्यायालय में सोसाइटी के गठन के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार इसका गठन किया गया है।

एसएसपी ने 10 उप निरीक्षकों के तबादले किएं

पंकज कपूर      
देहरादून। एसएसपी देहरादून ने 10 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए है। साथ ही एसएसपी आदेश जारी करते हुए सभी को नवीन तैनाती भी दे दी है।
उप निरीक्षक रजनीश सैनी को चौकी प्रभारी कुल्हाल, कोतवाली विकास नगर भेजा गया है।
उप निरीक्षक विकेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी लाल तप्पड़ कोतवाली डोईवाला भेजा गया है।
उप निरीक्षक जगमोहन सिंह को चौकी प्रभारी विधोली थाना प्रेमनगर भेजा गया है।
उप निरीक्षक प्रवेश रावत को चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर भेजा गया है।
उप निरीक्षक संजय रावत को कोतवाली डालनवाला भेजा गया है।

पांच मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की सलाह पर आठ उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा पांच मुख्य न्यायाधीशों के तबादले को मंजूरी दी है।
विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

सेलवेसिओन में भूकंप के झटके महसूस कियें गए

लीमा। पेरू के सेलवेसिओन में रविवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किये गये।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 00.20 बजे सेलवेसिओन से उत्तर-पश्चिमोत्तर में 127 किलोमीटर की दूरी पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 11.7378 अक्षांश और 71.7073 पश्चिमी देशांतर पर रहा।
भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की रिपोर्टें नहीं है।

नदी में नाव के पलटने से पांच लोगों की मौंत हुईं

ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके सावर में शनिवार को तुराग नदी में एक नाव के पलटने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।
अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय की एक ड्यूटी अधिकारी खालिदा यास्मीन ने बताया, "अब तक तीन लड़कों, एक महिला और एक लड़की के शव बरामद हुआ हैं।"
अधिकारी के अनुसार, शनिवार तड़के नदी में रेत से लदे एक जहाज से टक्कराने के बाद करीब 18 लोगों को ले जा रही नाव पलट गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद अधिकतर यात्री तैर कर बाहर आ गए थे।


अंगोला: सोना खनन के दौरान 11 लोगों की मौंत

हुआंबो। अंगोला के हुआंबो प्रांत में पिछले तीन माह के भीतर अवैध खनन विशेषकर सोना खनन के दौरान कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी।
राष्ट्रीय पुलिस के हुआंबो प्रांतीय कमांडर, कमिश्नर फ्रांसिस्को रिबास ने प्रेस को बताया कि ये मौतें बेलुंडो, उकुमा, चिनजेनजे, लोंगोन्जो, काला, चिकाला-चोलोहंगा और हुआम्बो की नगर पालिका क्षेत्रों में हुईं।
उन्होंने बताया कि देश का यह हिस्सा कलात्मक सोने के खनन के कम से कम सात क्षेत्रों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि केवल तीन स्थानों पर अवैध खनिकों की संख्या 2,000 लोगों से अधिक है।
कमिश्नर फ्रांसिस्को रिबास ने कहा कि हुआंबो प्रांत में राष्ट्रीय पुलिस विभाग अवैध खनन को हतोत्साहित करने और मौतों से बचाने का काम जारी रखेगा।

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...