शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

राजस्थान में फिर भारी बारिश की संभावना

जयपुर। आज के समय में देश बारिश और कोराना से ही जूझ रहा है। कहीं बारिश तो कहीं बाढ़ ने लोगों का जीना बेहाल किया है। इसी तरह कोरोना भी देश के हर राज्य में पहुंच चुका है। फिलहाल बारिश की बात कर रहे हैं जिसमें देश अधिकतर इलाकों में अलर्ट जारी है।


इधर उत्तरपश्चिम और राजस्थान में मानसून की लगातार सक्रियता के बाद भी सामान्य से 6 फीसदी कम बारिश हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में इस अवधि तक बारिश 421.69 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिये, लेकिन अभी तक 394.71 मिलीमीटर ही बारिश हुई है। फिलहाल एक बार फिर से बारिश होने के आसार हैमौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।                  


नाला भी आया उफान पर, लगा लंबा जाम

जिला मुख्यालय में बाढ़ की भयावह स्थिति, नगर सेना ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कोल्हान नाला भी उफान पर, लगा लंबा जाम।


बलौदाबाजार। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर है।इससे कई ग्रामों का संपर्क टूट गया है। पलारी लवन के विघुत स्टेशन में पानी भर गया।इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते सैकड़ों पेड़ उखड़ गए।खोरसी नाल के चलते जिला मुख्यालय से लगा कुकुरदी बंजर में सांवरा बस्ती डूब गया है।यहां लोगों के पास खाने के लिए एक दाना भी नहीं है।इस बस्ती में 120 घर है, जिसमें 5 सौ से अधिक लोग निवास करते हैं। ये लोग जान खतरे में डालकर नाला पार कर रहे हैं।             


चुनाव-बिसात पर कदम बढ़ा चुके हैं 'मोहरे'

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए जो बिसात बिछी है उस पर दोनों पार्टियों ने अपने मुहरे आगे बढ़ाने शुरू कर दिए है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर आरोपों को लगाने का सिलसिला भी जारी हो चुका है। बिडेन जहां राष्‍ट्रपति ट्र्रंप को अमेरिका के लिए खराब बता रहे हैं वहीं ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कंवनेशन में कहा है कि बिडेन ने अमेरिका की शान और उसकी महानता को धूमिल किया है। वो यहीं पर नहीं रुके और उन्‍होंने आगे कहा कि बिडेन अमेरिका का भला नहीं कर सके हैं। उन्‍होंने अमेरिका के लोगों से उनकी नौकरियां छीनने का काम किया है, यदि उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुन लिया जाता है तो वो अमेरिका की महानता को बर्बाद कर देंगे।


ट्रंप ने कहा कि बिडेन ने ब्‍लू कॉलर श्रमिकों से जमकर दान लिया और गले लगाया और चूमा और कहा कि वो उनका दुख दर्द समझते हैं, लेकिन वाशिंगटन आने के बाद उन्‍होंने नौकरियों को चीन के हवाले कर दिया। उन्‍होंने अमेरिका में रहने वाले अपने ही लोगों का हक मारकर चीन को दे दिया। जो नौकरियां अमेरिकियों को मिलनी चाहिए थींवो उन्‍होंने चीन के नागरिकों को दे दीं। ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को इतिहास के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा कि ये चुनाव तय करेंगे अमेरिकी ड्रीम बचेगा या समाजवादी एजेंडा कामयाब होगा। इस चुनाव में ये भी तय करना होगा कि हम अमेरिका में नौकरियों को पैदा करेंगे या फिर अपनी इंडस्‍ट्रीज को बंद कर उनके नाम पर नौकरियों को बाहर भेज देंगे।           


गाजियाबादः151 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामलों में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार को 151 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 7806 पहुंच गई है, जिसमें 1223 सक्रिय मामले हैं। विभिन्न अस्पताल व होम आइसोलेशन से 164 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में करीब एक लाख 76 हजार 156 जांच हो चुकी हैं।                       


सोने के दाम में गिरावट की गई दर्ज

नई दिल्ली। यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पूजरेम वेल के सेंट्रल बैंक के भाषण के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई है। फिर भी सराफा बाजार ने जेरोम पॉवेल के भाषण पर आराम किया। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि फेडरल रिजर्व के महंगाई से निपटने और नौकरियों में वृद्धि के जोर का असर सराफा बाजार पर पड़ा है।


आपको बता दें कि डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र में निचले स्तर से उबर गया है, इसलिए सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी गई है। इसीलिए कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इन संकेतों के कारण भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।


विशेषज्ञों के अनुसार, 7. अगस्त को घरेलू बाजार में सोने की कीमत 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के उच्चतम स्तर को छू गई थी, तब से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आई है।             


पीसीएस समेत 18 के खिलाफ मुकदमा

वसुंधरा – अजपा सहकारी आवास समिति मामले में पीसीएस अधिकारी समेत 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।     


वसुंधरा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित अजपा सहकारी आवास समिति के चुनाव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। समिति के एक सदस्य ने समिति के चुनावों में गड़बड़ी और प्रबंधन में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए एक पीसीएस अधिकारी समेत 18 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
समिति के सदस्य पवन अग्रवाल के अनुसार अजपा सहकारी आवास समिति के चुनावों में गड़बड़ी की गई है।  पवन अग्रवाल का कहना है कि समिति में कुल 324 सदस्यों की सूची थी जिसे आरोपियों ने गलत तरीके से 391 सदस्यों की सूची बना दिया।  मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश यादव और अन्य अधिकारियों की भूमिका पर भी उँगलियाँ उठ रहीं हैं। जय प्रकाश यादव पर गड़बड़ियों की अनदेखी का आरोप लगा है।
पवन अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई स्तरों पर समय-समय पर की है।  उनके अनुसार वर्ष 2015 से वर्ष 2018 की अवधि में ये सारी गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। शिकायतकर्ता ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर करीब एक हजार करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफ़आईआर
कोर्ट के आदेश पर आरडी शर्मा, बीडी शर्मा, जीडी शर्मा, संतोष भारद्वाज, अनिल शर्मा, शशाक श्रीवास्तव, आलोक त्यागी, हेमंत शर्मा, रुप किशोर, आशीष श्रीवास्तव, प्रशात तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी व तहसीलदार जयप्रकाश यादव, स्वामीदीन चौधरी, विजय शकर प्रसाद, विवेका सिंह, एमपी सिंह और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर आरोपितों ने रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए वह जांच में अपना पक्ष रखेंगे।                       


केरल में मृतक संख्या-1000 के पार पहुंची

तिरुवनंतपुरम। केरल में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। पहली बार देश में एक दिन में 75 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी संक्रमण के चलते हुई है। देश में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद अब तक 210 दिन में 33 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक दिन में 75,760 संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है, जबकि कोरोना वायरस की वजह से 1023 लोगों की मौत भी हुई है। इसी बीच 56,013 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 33,10,234 हो चुकी है। इनमें से 60,472 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि 25,23,771 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।  


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पिछले एक दिन में 9,24,998 सैंपल की जांच हुई है। देश में कोरोना वायरस की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1550 पहुंच चुकी है। अब तक देश में 3,85,76,510 सैंपल की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 76.24 फीसदी के औसत से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास वापस लौट रहे हैं। देश में अभी भी कोरोना वायरस से मरने वालों की दर दो फीसदी से भी कम है जोकि अन्य देशों की तुलना में काफी बेहतर है। मंत्रालय का मानना है कि सभी राज्यों को मृत्युदर पर ध्यान देते हुए उपचार सेवाओं को और भी ज्यादा मजबूती देना जरूरी है।


सक्रिय मामलों में ब्राजील से आगे निकला भारत
कोरोना के सक्रिय मामलों में भारत अब ब्राजील से आगे निकल गया है और इस मामले में दूसरा देश बन गया है। देश में अभी कोरोना के 7,25,991 
सक्रिय मामले हैं जो कि अब तक के कुल मामलों का 21.93 फीसदी है। वहीं ब्राजील में 6,95,400 सक्रिय मरीज हैं। अमेरिका में अभी तक सबसे ज्यादा 25,02,851 सक्रिय मामले हैं।


यहां ज्यादा है रिकवरी दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस की चपेट में आने और उसके बाद स्वस्थ होने के मामले में सबसे ऊपर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है। यहां 90 फीसदी मरीज ठीक हो रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु 85, बिहार 83.80, दादर नगर हवेली 82.60, हरियाणा 82.10, गुजरात 80.20, राजस्थान 79.30, असम 79.10, पश्चिम बंगाल 79.10 और गोवा में 77.20 फीसदी रिकवरी दर के साथ मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।


मृत्युदर की यह है स्थिति
मंत्रालय के अनुसार असम में 0.27, केरल 0.39, बिहार 0.42, ओडिशा 0.51, तेलंगाना 0.70, त्रिपुरा 0.87, आंध्र प्रदेश 0.93, छत्तीसगढ़ 0.95, गोवा 1.08 और झारखंड में 1.09 फीसदी कोरोना मृत्युदर दर्ज की गई है। अन्य राज्यों को भी इनका उदाहरण देते हुए कोविड-19 प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी जा रही है।               


'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...