कविता गर्ग
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने मुंबई में लोकल ट्रेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को यात्रा की अनुमति देने की महाराष्ट्र सरकार से शुक्रवार को मांग की। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई में आज कई स्थानों पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया और मांग की गयी कि जो लोग कोरोना के दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जाए। एक-दो दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने संकेत दिया था कि जो लोग दोनों टीका लगवा चुके हैं। उन्हें लोकल ट्रेन में यात्रा करने की छूट दी जा सकती है। कोरोना के प्रतिबंधों में सरकार ने ढील दी है। लेकिन लोकल ट्रेन में यात्रा के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।