शनिवार, 14 अगस्त 2021
स्कूलों को खोलने के लिए एससी का रुख किया
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021
कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा
नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत और ‘क्वाड’ के तीन अन्य सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लक्ष्य को हासिल करने के साथ बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद रोधी उपाय और कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अधिकारियों ने आपसी हित के कई विषयों पर चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। इनमें क्षेत्र में रणनीतिक चुनौतियां, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत करना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के कमजोर देशों का समर्थन करना शामिल है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि 12 मार्च को डिजिटल तरीके से आयोजित शिखर सम्मेलन में मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा को आगे बढ़ाने की दिशा में बैठक आयोजित की गयी। एक अलग बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि चर्चा ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 के व्यापक प्रभाव और महामारी को रोकने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रयासों के महत्व पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया।
जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक में पूर्वी और दक्षिण चीन सागर की स्थिति पर विचार-विमर्श के अलावा टीकों, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग के लिए प्रगति की भी समीक्षा की गई। क्वाड’ समूह में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।
देश में पेट्रोल के दाम लगातार 27वें दिन स्थिर रहे
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के वावजूद शुक्रवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 27 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 28 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेेेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।
इंटरनेशनल एजर्नी पर नजर रखने वाला संगठन एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्टेशन ने कहा है कि कोविड-19 का फिर से विस्तार घातक हो रहा है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से पुरी दुनिया में तेल की मांग नहीं बढ़ रही है। इसके बाद गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फिर से से टूट गया। कल कारोबार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.16 डॉलर घट कर 69.09 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 0.13 डॉलर टूट कर 71.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
पीएम ने जवाब ना देकर सीएम का अपमान किया
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कहा कि जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 दिन पूर्व ही प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पत्र भेजकर समय मांगा था। लेकिन अभी तक जवाब न देकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने पिछले दिनों मुलाकात की थी।
इसके बाद नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा लेकिन अभी तक न तो प्रधानमंत्री की ओर से पत्र का जवाब दिया गया है और न ही मुख्यमंत्री को मुलाकात के लिए समय ही दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री अपमानित कर रहे हैं।
वाटिका में 'अखंड भारत संकल्प दिवस' मनाया गया
शहीद योगेन्द्र की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'फाइटर'
कविता गर्ग
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म ‘फाइटर’ अब 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माता कंपनी वायकॉम18 स्टूडियोज ने शुक्रवार को यह घोषणा की। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘फाइटर’ पहले सितंबर 2022 में रिलीज होने वाली थी। ‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म मानी जा रही है।जिसके जरिए भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति की भावना को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गयी है।
वायकॉम 18 स्टूडियोज के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अजीत अंधारे ने टि्वटर पर फिल्म के रिलीज होने की तारीख का ऐलान करते हुए लिखा कि गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं। इसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में नजर आएंगे।” बैंग बैंग और वार जैसी सफल फिल्मों में ऋतिक को निर्देशित कर चुके सिद्धार्थ आनंद अब तीसरी बार ‘फाइटर’ में दिग्गज अभिनेता के साथ काम करेंगे।
भोपाल में सात दिन चलने वाला केंद्र स्थापित किया
मनोज सिंह ठाकुर
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को भोपाल में 24 घंटे सात दिन चलने वाला एक और केंद्र स्थापित किया है। यहां सातों दिन किसी भी वक्त पात्र लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल के काटजू अस्पताल और रशीदिया स्कूल में इस तरह के दो टीकाकरण केंद्र पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिले के अपने निर्वाचन क्षेत्र नरेला के सरदार पटेल स्कूल में इस नए केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सारंग ने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रदेश के हर नागरिक का टीकाकरण हो जाए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक कुल 3,66,86,401 कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।
सेब की 5 किस्मों का निर्यात बहरीन को किया गया
आईबी के 1 अधिकारी को अग्रिम जमानत प्रदान की
स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले सुरक्षा बढ़ाईं गई
23 अगस्त को कर सकते हैं स्मॉग टावर का उद्घाटन
वजह से स्मॉग टॉवर के निर्माण कार्य में देरी हुई।
प्रावधानों के तहत ‘नदी प्रबंधन विधेयक’ होगा तैयार
वोटर आईडी कार्ड बनानें की खबर को गंभीर बताया
थलसेना द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पाक को न्यौता दिया
भारत: 24 घंटों में 40,120 नए कोरोना मामलें आएं
तजुर्बे वाले नेता को युवा के नाम पर सीएम बनाया
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा किया है कि, उत्तराखंड में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करके जिस तरह एक बिना तजुर्बे वाले नेता को सिर्फ युवा के नाम पर मुख्यमंत्री बनाया गया। उससे प्रदेश भाजपा में जबर्दस्त असंतोष है। कुछ असंतुष्ट भाजपा नेता हमारे संपर्क में हैं। लेकिन उनके बारे में कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं होगा। कांग्रेस किसी के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं करेगी, लेकिन उनकी जिताऊ क्षमता और उनके आने से पार्टी पर क्या असर होगा? ऐसे मसलों पर विचार करने के बाद फैसला लिया जाएगा। यह बात हरीश रावत ने अमरउजाला डॉट कॉम को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के जवाब में कही।
रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मायने में असफल बताया है। रावत ने कहा कि, भाजपा जनता की समस्याओं के समाधान में बुरी तरह असफल साबित हुई है। भाजपा ने चार महीने के अंदर तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलकर यह साबित कर दिया है कि, राज्य को लेकर उसके पास कोई ठोस नीति नहीं है। उसकी इस अनिश्चितता और अनिर्णय के कारण राज्य का भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि, एक विपक्षी दल होने के कारण वे अपने स्तर से चुनाव की तैयारी अवश्य करेंगे, लेकिन इस बार बेरोजगारी-महंगाई से त्रस्त जनता स्वयं बदलाव चाहती है और यह बड़ी बात है।
रावत ने आरोप लगाया कि, भाजपा अपने पूरे कार्यकाल में राज्य के एक नेता का चुनाव तक नहीं कर पाई। वह बार-बार मुख्यमंत्री बदलती रही, जिससे प्रशासन में नीतिगत पैरालिसिस हो गया। भाजपा के इस अनिश्चय के कारण राज्य की जनता को भारी नुकसान हुआ और राज्य का विकास ठप पड़ा रहा। उन्होंने कहा कि, पुष्कर सिंह धामी जमीन से उठकर आए हुए नेता नहीं हैं। उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मनमर्जी से राज्य की जनता पर थोपा गया है। यही कारण है कि, वे राज्य के युवाओं को आकर्षित करने में असफल साबित होंगे। अगर वे स्वयं अपनी राजनीति के बल पर चुनकर नीचे से आए होते तो युवाओं के बीच प्रभाव छोड़ते, लेकिन ऐसा न होने के कारण वे राज्य के युवाओं के आदर्श नहीं बन पाएंगे।
आम आदमी पार्टी भी इस बार के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। क्या उसे कोई सफलता मिल सकेगी और क्या वह कांग्रेस के लिए इस पहाड़ी राज्य में भी मुश्किल खड़ी कर सकेगी? अमर उजाला के इस सवाल पर कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि, उत्तराखंड की तासीर बिल्कुल अलग है। यहां अब तक केवल राष्ट्रीय दल ही सफल होते रहे हैं। बसपा ने भी कई बार प्रयास किया, लेकिन उसे भी यहां सफलता नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि, उत्तराखंड दिल्ली की तरह छोटा राज्य नहीं है, बल्कि यह बहुत विस्तृत और विशेष संस्कृति को संजोने वाला राज्य है। इसलिए यहां दिल्ली की तरह की राजनीति सफल नही हो सकती। हरीश रावत ने कहा कि, कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में युवाओं की बेरोजगारी और महिलाओं की परेशानी को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी और जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि, पूरे कार्यकाल में भाजपा ने राज्य के युवाओं को कोई रोजगार नहीं दिया है, वे लगातार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। लेकिन न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार इस संदर्भ में कोई बड़ा कदम उठा पाई है। इससे युवाओं में भाजपा के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि, आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, लेकिन केंद्र सरकार राहत देने में असफल साबित हुई है। मंहगाई के कारण महिलाओं के किचन का बजट खराब हो गया है और उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, महिलाएं अब बदलाव चाहती हैं। अनेक कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि, राजनीति धैर्य की चीज होती है। यहां धैर्य रखने वाले को ही ईनाम मिलता है। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बनते। आज वे केंद्रीय मंत्री अवश्य हैं, लेकिन बाद में उन्हें पछतावा अवश्य होगा।
उन्होंने कहा कि, जब वे भाजपा में थे, तब उनकी आवाज का एक महत्व होता था, उनके बोलने पर यह संदेश जाता था कि, यह कांग्रेस की आवाज है। लेकिन आज उनके बोलने को भाजपा की आवाज नहीं माना जा सकता। हालांकि, उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण नेता जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने पर रावत ने अवश्य दुख जताया। जितिन प्रसाद के मामले में कुछ गलती हुई है, उसे स्वीकार करना चाहिए। हालांकि, खुद जितिन प्रसाद ने भी अपनी इच्छाओं के बारे में पार्टी को सही समय पर नहीं बताया, अन्यथा इसका समाधान निकाला जा सकता था।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...