पुल-ए-आलम। अफगानिस्तान में लोगार प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में शुक्रवार को हुए कार बम विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गये। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक कार में सवार एक आत्मघाती हमलावर ने उस समय बम विस्फोट कर दिया जब लोग शाम साढ़े छह बजे रोजा खोल रहे थे। सूत्रों के अनुसार इस विस्फोट में 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल करीब 70 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट इतना भीषण था कि मुख्य प्रांतीय अस्पताल की इमारत और एंबुलेंस नष्ट हो गईं। कई चिकित्सा कर्मी भी प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों की मदद के लिए निजी अस्पतालों और आसपास के जिलों से एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची गई।
शनिवार, 1 मई 2021
अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से 18 की मौंत
पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स को 34 रन से हराया
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021
भारत को सहायता प्रदान करने की पेशकश की
बीजिंग/ नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश भेजकर भारत में कोरोना वायरस महामारी पर संवेदना व्यक्त की और देश में कोविड-19 मामलों की वर्तमान बढ़ोतरी से निपटने के लिए समर्थन और सहायता प्रदान करने की पेशकश की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार राष्ट्रपति शी ने भारत में कोविड-19 महामारी पर प्रधानमंत्री मोदी को संवेदना संदेश भेजा। शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन भारत के साथ महामारी रोधी सहयोग मजबूत करने और देश को समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बृहस्पतिवार को वादा किया कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में उनका देश भारत की हरसंभव मदद करेगा और कहा कि चीन में बनी महामारी रोधी सामग्री ज्यादा तेज गति से भारत पहुंचाई जा रही है।
'वैक्सीन टूल' को 17 भाषाओं में उपलब्ध करेंगा फेसबुक
वकीलों के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष रमेश गुप्ता सहित वकीलों के एक समूह ने शुक्रवार को उच्च न्यायालय से कोविड-19 से पीड़ित वकीलों के लिए चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की मांग की। जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि राज्य पूरी तरह विफल हो गया है। सुनवाई के दौरान वकील रो पड़े जिसमें वरिष्ठ वकील गुप्ता भी शामिल थे। उन्होंने न्यायाधीशों से अपील की कि उनकी मदद करें क्योंकि उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा कि वे वकीलों के दर्द को समझ रहे हैं और स्थिति को राज्य की विफलता करार दिया।
फिटकरी के पानी से 'वायरस' को रख सकते हैं दूर
संदीप मिश्र/ हरिओम उपाध्याय
कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमा रहे हैं। लेकिन परेशानी की बात यह है कि इनमें ज्यादा चीजें या तो महंगी हैं या फिर इन्हें लेकर चलना मुमकिन नहीं है। लेकिन, अगर आपको हाथ धोने के लिए कुछ नहीं मिल रहा हो तो फिटकरी आपके काम आ सकती है। इस देसी नुस्खे से आप बड़ी आसानी से बैक्टिरिया और वायरस को दूर रख सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि यदि घर या बाहर साबुन या सेनेटाइजर न मिले तो फिटकरी का टुकड़ा इस्तेमाल किया जा सकता है।
बता दें कि फिटकरी में एल्मुनियम सल्फेट होता है। जो पानी को बिलकुल स्वच्छ कर देता है। अगर पानी में एक टुकड़ा फिटकरी डालकर उससे हाथ धोते हैं तो बीमारियों से बचने में सहूलियत होगी। कुल मिलाकर फिटकरी घुले पानी से हाथ धोना सादे पाने से कहीं ज्यादा प्रभावी है।
24 घंटें में 1375 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में पिछले 24 घंटें की अवधि में 1375 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि 697 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस अवधि में 17 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब कुल 6645 सक्रिय संक्रमित है। गौतम बुद्ध नगर में पिछले 23 घंटों में 1310 नए संक्रमित मिले जबकि 1163 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 10 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8267 हो गई है। मेरठ जिले में 1561 नए संक्रमित मिले जबकि 1381 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 7 मौतों के बाद 12679 सक्रिय मरीज हैं। उधर आगरा में आज 631 नए संक्रमित मिले और 752 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 4 मरीजों की मौत के बाद 4921 सक्रिय मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ में मिले। यहाँ 3958 नए संक्रमित मिले और 6073 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 37 संक्रमितों की मौत के बाद राजधानी में 44145 सक्रिय मरीज हैं।
तेजी पर विराम, 984 अंक लुढ़क कर बंद हुआ सेंसेक्स
कविता गर्ग
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 984 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 983.58 अंक यानी 1.98 प्रतिशत का गोता लगाकर 48,782.36 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 263.80 अंक यानी 1.77 प्रतिशत टूटकर 14,631.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. को हुआ। इनमें 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, टीसीएस और मारुति आदि शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ, ओएनजीसी, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और बजाज ऑटो लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार टूटा।
यूपी: 24 घंटें में कोरोना से 332 लोगों की मौंत हुईं
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटें के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 332 लोगों की मौंत हुई है और 34,626 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 332 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,570 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 34,626 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अबतक कुल 12,52,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बीमारी से कुल 32,494 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अबतक 9,28,971 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
मानवता: 100 वर्षों में सबसे बड़ा संकट हैं 'कोरोना'
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी को पिछले 100 वर्षों में सबसे बड़ा संकट करार देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की समूची मशीनरी एकजुट होकर इस संकट का मुकाबला कर रही है। मोदी ने शुक्रवार को यहां मंत्रिपरिषद की कई घंटे तक चली बैठक में देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। बैैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 100 वर्षों में मानवता के सामने सबसे बड़ा संकट खड़ा हुआ है। जो पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती बन गया है।
कोरोना: विश्व में 31.62 लाख के अधिक लोगाें की मौंत
वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोरोना संक्रमण का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 15.05 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं 31.62 लाख के अधिक लोगाें की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ पांच लाख 30 हजार 783 हो गयी है। जबकि 31 लाख 62 हजार 166 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 22 लाख 88 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5,75,193 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गयी है और इस वायरस के संक्रमण को एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोग मात दे चुके है और अभी तक 2,08,330 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्पीड़न से परेशान महिला, जान देने का किया प्रयास
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल पाएं गए संक्रमित
इंटरनेट पर मदद की गुहार, रोक नहीं लगानी चाहिए
नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक रहेंगीं निलंबित
'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का दूसरा गाना रिलीज किया
खिलाड़ियों को विमान से ब्रिटेन जाने में दिक्कत नहीं
मकान में सिलेंडर फटने से लगीं आग, 2 लोग घायल
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...