गुरुवार, 22 अगस्त 2019

भीम आर्मी चीफ 'रावण' गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद में बुधवार रात हुई हिंसा में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार सुबह पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया। तुगलकाबाद हिंसा के दौरान बुधवार रात 15 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और दर्जनों गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार सभी 91 आरोपियों पर दंगा फैलाना, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गुरुवार साकेत कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।


तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ बुधवार शाम दलित समाज के लोगों ने रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में दलित समुदाय के नेता और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर मौजूद थे। इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्रपाल गौतम भी मौजूद थे। इस विरोध प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दलित समुदाय के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। इसके बाद कई घंटे तक जमकर बवाल हुआ। रामलीला मैदान में रैली के बाद हजारों की संख्या में दलित समुदाय के लोग तुगलकाबाद पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू कर दी। हिंसा के दौरान 15 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठियां भांजी और कई राउंड हवाई फायरिंग की। इलाके में अर्धसैनिक बलों को भी तैनात कर दिया गया है।. भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया।. गोविंदपुरी थाने में केस दर्ज किया गया है। कई और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।


संस्था:महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम

गोपीचंद सैनी


बागपत-बडौत। मन्नीराम जूनियर हाईस्कूल ग्राम कोताना, बागपत में कल्याण भारती सेवा संस्थान तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण हेतु सामाजिक जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रार्यक्रम में संस्थान के समूहों में उत्तम समूह कार्य करने वाली सोमवती सैनी, आरती सैनी, रीता, जयबति, ज्योति, नेमवती को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुये संस्थान के पर्वेक्षक प्रेमचन्द सैनी ने महिलाओं की समस्याओं को सुना और संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समस्‍या निवारण हेतु सुझाव दिये। संस्थान की ओर से आवश्यक सहायता का आस्वासन दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य गण- नीतू, ललिता, मितलेश, अनिता, ममता, मुनेश, प्रतिक्षा, शकुंतला, सुजाता आदि अन्य महिलायें उपस्थित रही।


माध्यमिक शिक्षा संघ की बैठक संपन्न

बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बांदा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा में संपन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी जिला अध्यक्ष, राजेश तिवारी जिला मंत्री, अजीत सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद पांडे, राज चौबे, राम प्रताप सिंह परिहार, देवव्रत पांडे पूर्व जिला मंत्री श्री राघवेंद्र सिंह, देशराज सिंह व्यवसायिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं कई विद्यालयों के सम्मानित प्रधानाचार्य एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सक्रिय साथियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में  विनोद सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा ने पहुंचकर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। माननीय विधायक ने अपने उद्बोधन में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन चिकित्सा सुविधा आज के लिए संघर्ष का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि संगठन इन समस्याओं के लिए महा संगठन के बैनर तले शीघ्र ही आंदोलन प्रारंभ करने वाले हैं। आप सभी संघर्ष के लिए तैयार रहें साथ में मैं स्वयं मेजर मिथिलेश कुमार पांडे मंडली मंत्री चित्रकूट धाम मंडल बांदा प्रधानाचार्य आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा भी उपस्थित रहे ।


बदले की भावना से की कार्रवाई:सुरजेवाला

नई दिल्ली । आईएनएक्स मीडिया से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को बुधवार की रात सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। पी चिदंबरम को गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कांग्रेस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें पार्टी ने आरोप लगाया कि चिदंबरम के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की गई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले दो दिनों में लोकतंत्र की हत्या हुई है।


के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीते कुछ दिनों में देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा है। जिस तरह से पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है।सुरजेवाला ने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, यही कारण है कि मोदी सरकार लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का कार्रवाई कर रही है। के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र की सत्तासीन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है।


सास-बहू के बीच प्रेम बढ़ेगा:धनु

राशिफल


मेष-सारे काम समय पर पूरे कर पाएंगे। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय व्‍यतीत होगा। व्‍यापार में लाभदायक अनुबंध हो सकते हैं। दूसरों की मदद करना भारी पड़ सकता है। भावनाओं पर काबू रखें।


वृषभ-कानूनी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। व्‍यापार की नई योजनाओं पर विचार करेंगे। बुजुर्गों की सलाह महत्‍वपूर्ण कार्य में मदद करेगी। प्रेम का इजहार आज कर सकते हैं। मन प्रसन्‍न रहेगा।


मिथुन-प्रेमियों के बीच अनबन हो सकती है। कोई महत्‍वपूर्ण बात उजागर होने का भय हैै। विद्यार्थी मेहनत करके ही फल प्राप्ति की आशा रखें। पति पत्‍नी के बीच अच्‍छा तालमेल रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।


कर्क-मनवांछित फल प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करें। स्‍वास्‍थ्‍य कुछ गड़बड़ हो सकता है। उधार दिया पैसा मिलने की संभावना है। शत्रु परास्‍त होंगे। वाणी माधुर्य का लाभ लें। दांपत्‍य में मधुरता।


सिंह-कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सकती है। समाज में आपका मान सम्‍मान बढ़ेगा। परिवार के साथ विशेष समय बिताने से मन प्रसन्‍न रहेगा। संतान की ओर से खुशियां प्राप्‍त होंगी। यात्रा टालें।


कन्या-वरिष्‍ठ लोगों के साथ संपर्क से लाभ होगा। नई व्‍यावसायिक योजनाओं पर कार्य करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। भौतिक सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। उधार लेनदेन से बचें।


तुला-ईमानदारी व परिश्रम से कार्य करना पसंद करेंगे। मित्रों के साथ मौजमस्‍ती भरा दिन रहेगा। बच्‍चों का मार्गदर्शन करेंगे। सरकारी कामकाज गति पकड़ेंगे। सेहत का ध्‍यान रखें।


वृश्चिक-प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आध्‍यात्‍म व दर्शन के प्रति रुचि बढ़ेगी। पत्‍नी की भावनाओं का सम्‍मान करेंगे। चल अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।


धनु-नई व्‍यावसायिक योजना पर अमल करेंगे। विद्यार्थियों को अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त हो सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के प्रस्‍ताव मिलने के योग हैं। सास बहू के बीच प्रेम बढ़ेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।


मकर-कार्यक्षेत्र में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे। पड़ोसी से मधुर संबंध बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों को श्रद्धापूर्वक संपन्‍न करेंगे।


कुंभ-विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्‍यकता है। शत्रु परास्‍त होंगे। किसी के प्रति आकर्षण उत्‍पन्‍न हो सकता है। पत्‍नी का प्रेम व सहयोग मिलेगा।


मीन-मातृ पक्ष की ओर से आर्थिक मदद प्राप्‍त हो सकती है। व्‍यापार में अप्रत्‍याशित लाभ की संभावना है। नौकरी में तरक्‍की हो सकती है। विद्यार्थी ज्ञानार्जन में व्‍यस्‍त रहेंगे। निवेश न करें।


जन्माष्टमी व्रत विधि और मंत्र

कथा सुनने के पश्चात इंद्र ने नारदजी से कहा- हे ऋषि इस कृष्ण जन्माष्टमी का पूर्ण विधान बताएं एवं इसके करने से क्या पुण्य प्राप्त होता है, इसके करने की क्या विधि है?


नारदजी ने कहा- हे इंद्र! भाद्रपद मास की कृष्णजन्माष्टमी को इस व्रत को करना चाहिए। उस दिन ब्रह्मचर्य आदि नियमों का पालन करते हुए श्रीकृष्ण का स्थापन करना चाहिए। सर्वप्रथम श्रीकृष्ण की मूर्ति स्वर्ण कलश के ऊपर स्थापित कर चंदन, धूप, पुष्प, कमलपुष्प आदि से श्रीकृष्ण प्रतिमा को वस्त्र से वेष्टित कर विधिपूर्वक अर्चन करें। गुरुचि, छोटी पीतल और सौंठ को श्रीकृष्ण के आगे अलग-अलग रखें। इसके पश्चात भगवान विष्णु के दस रूपों को देवकी सहित स्थापित करें।हरि के सान्निध्य में भगवान विष्णु के दस अवतारों, गोपिका, यशोदा, वसुदेव, नंद, बलदेव, देवकी, गायों, वत्स, कालिया, यमुना नदी, गोपगण और गोपपुत्रों का पूजन करें। इसके पश्चात आठवें वर्ष की समाप्ति पर इस महत्वपूर्ण व्रत का उद्यापन कर्म भी करें।यथाशक्ति विधान द्वारा श्रीकृष्ण की स्वर्ण प्रतिमा बनाएँ। इसके पश्चात 'मत्स्य कूर्म' इस मंत्र द्वारा अर्चनादि करें। आचार्य ब्रह्मा तथा आठ ऋत्विजों का वैदिक रीति से वरण करें। प्रतिदिन ब्राह्मण को दक्षिणा और भोजन देकर प्रसन्न करें।


उपवास की पूर्व रात्रि को हल्का भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें। उपवास के दिन प्रातःकाल स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएँ। पश्चात सूर्य, सोम, यम, काल, संधि, भूत, पवन, दिक्‌पति, भूमि, आकाश, खेचर, अमर और ब्रह्मादि को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर मुख बैठें। इसके बाद जल, फल, कुश और गंध लेकर संकल्प करें-


ममाखिलपापप्रशमनपूर्वक सर्वाभीष्ट सिद्धये
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रतमहं करिष्ये॥


अब मध्याह्न के समय काले तिलों के जल से स्नान कर देवकीजी के लिए 'सूतिकागृह' नियत करें। तत्पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। मूर्ति में बालक श्रीकृष्ण को स्तनपान कराती हुई देवकी हों और लक्ष्मीजी उनके चरण स्पर्श किए हों अथवा ऐसे भाव हो। इसके बाद विधि-विधान से पूजन करें। पूजन में देवकी, वसुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी इन सबका नाम क्रमशः निर्दिष्ट करना चाहिए।


फिर निम्न मंत्र से पुष्पांजलि अर्पण करें- 'प्रणमे देव जननी त्वया जातस्तु वामनः।
वसुदेवात तथा कृष्णो नमस्तुभ्यं नमो नमः।
सुपुत्रार्घ्यं प्रदत्तं में गृहाणेमं नमोऽस्तु ते।'


अंत में प्रसाद वितरण कर भजन-कीर्तन करते हुए रात्रि जागरण करें।


मथुरा का पेड़ा (जन्माष्टमी विशेष)

मथुरा का पेड़ा


एक भारतीय मिठाई है जिसका उद्भव मथुरा शहर से हुआ है। मावा या खोआ से बनी मिठाइयाँ उत्तर भारत मे बहुत लोकप्रिय हैं तथा पेड़ा मावे से बनने वाली मिठाई है। भारत मे मथुरा के पेड़े इस कदर प्रसिद्ध हैं कि यह शब्द भाषा मे अलंकार के रूप मे प्रयुक्त होता है जैसे कि "मथुरा का पेड़ा औ छत्तीसगढ़ का खेड़ा"। पेड़े के लिए मथुरा एक ट्रेडमार्क है। मथुरा भ्रमण के दौरान मथुरा के पेड़े, मेवा वाटी पेड़े व निर्यात क्वालिटी के पेड़े आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करते हैं।


जन्माष्टमी भोग 
कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में पेड़ा लोकप्रिय प्रसाद है।. पेड़े को ताजे मावे, दूध, चीनी व घी में सुवास हेतु कालीमिर्च चूर्ण मिलाकर बनाया जाता है। भारत में जन्माष्टमी की छुट्टियाँ पेड़े के स्वाद के बिना अधूरी मानी जाती हैं। हर साल जन्माष्टमी पर पेड़े बनते हैं जिनसे भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है तथा व्रत खंडन पेड़े से ही किया जाता है।


सार्वभौमिक प्रसिद्धि 
मथुरा के अलावा अन्य भारतीय पर्यटन शहरों में भी मथुरा के पेड़े, आगरा का पेठा व मनेर के लड्डू पर्यटकों में खासे लोकप्रिय व्यंजन हैं।


लोकगायन रस 
भारतीय लोक गायन में भी मथुरा के पेड़ों का स्वाद देखने को मिलता है। "मथुरा के पेड़े मोहे लावे, खिलावे जी......." संद पूजन गीत के रूप में अति लोकप्रिय है।


रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी!

 केवल पहले अष्टमी है।


स्कन्द पुराण के मतानुसार जो भी व्यक्ति जानकर भी कृष्ण जन्माष्टमी व्रत को नहीं करता, वह मनुष्य जंगल में सर्प और व्याघ्र होता है। ब्रह्मपुराण का कथन है कि कलियुग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी में अट्ठाइसवें युग में देवकी के पुत्र श्रीकृष्ण उत्पन्न हुए थे। यदि दिन या रात में कलामात्र भी रोहिणी न हो तो विशेषकर चंद्रमा से मिली हुई रात्रि में इस व्रत को करें। भविष्य पुराण का वचन है- भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में कृष्ण जन्माष्टमी व्रत को जो मनुष्य नहीं करता, वह क्रूर राक्षस होता है। केवल अष्टमी तिथि में ही उपवास करना कहा गया है। यदि वही तिथि रोहिणी नक्षत्र से युक्त हो तो 'जयंती' नाम से संबोधित की जाएगी। वह्निपुराण का वचन है कि कृष्णपक्ष की जन्माष्टमी में यदि एक कला भी रोहिणी नक्षत्र हो तो उसको जयंती नाम से ही संबोधित किया जाएगा। अतः उसमें प्रयत्न से उपवास करना चाहिए। विष्णुरहस्यादि वचन से- कृष्णपक्ष की अष्टमी रोहिणी नक्षत्र से युक्त भाद्रपद मास में हो तो वह जयंती नामवाली ही कही जाएगी। वसिष्ठ संहिता का मत है- यदि अष्टमी तथा रोहिणी इन दोनों का योग अहोरात्र में असम्पूर्ण भी हो तो मुहूर्त मात्र में भी अहोरात्र के योग में उपवास करना चाहिए।मदन रत्न में स्कन्द पुराण का वचन है कि जो उत्तम पुरुष है। वे निश्चित रूप से जन्माष्टमी व्रत को इस लोक में करते हैं। उनके पास सदैव स्थिर लक्ष्मी होती है। इस व्रत के करने के प्रभाव से उनके समस्त कार्य सिद्ध होते हैं। विष्णु धर्म के अनुसार आधी रात के समय रोहिणी में जब कृष्णाष्टमी हो तो उसमें कृष्ण का अर्चन और पूजन करने से तीन जन्मों के पापों का नाश होता है। भृगु ने कहा है- जन्माष्टमी, रोहिणी और शिवरात्रि ये पूर्वविद्धा ही करनी चाहिए तथा तिथि एवं नक्षत्र के अन्त में पारणा करें। इसमें केवल रोहिणी उपवास भी सिद्ध है।


 


बुधवार, 21 अगस्त 2019

'नव-दंपति' ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

डब्बू ठाकुर


कोटा। एक नवदंपती ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों घर से इलाज कराने के नाम से निकले थे। मृतक ने अपने भाई को खुदकुशी करने की जानकारी दी थी। परिजन रोक पाते उससे पहले की दोनों ने मौत को गले लगा लिया। घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिटिया की है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन के मुताबिक नारायण साहू पिता जोहन साहू (25), बबिता साहू सुबह 10 बजे दोनों इलाज कराने के नाम से कोटा आय हुए थे। लेकिन दोपहर तक वे घर नहीं पहुंचे। उसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक जोहन फांसी से पहले अपने छोटे भाई को वाट्सएप से खुदकुशी की जानकारी दिया था, लेकिन दोनों क्यों आत्महत्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी और न ही जगह का नाम बताया। दोनों कोरी डैम के पास फांसी पर झूल गए। पर्यटकों ने दंपति को फांसी पर लटके हुए देखा तो पुलिस सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पति ने पेड़ की डाली में रस्सी डाली, उसके बाद रस्सी के एक छोर में पत्नी के गले पर रस्सी बांध दी. बाद दोनों पेड़ से झूल गए। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतक पति-पत्नी के दो तीन महीने पहले ही शादी हुई है। ये गांव में खेती-किसानी के अलावा मृतक नारायण साहू ट्रेलर ड्राइवर भी था। पुलिस मौत के कारणों का पतासाजी में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।


मौत पर सस्पेंस बरकरार: मृतक पति-पत्नी का शादी हुए तीन माह ही हुआ था। उसके बाद इस तरह की कदम उठाने के पीछे क्या कारण है। बहरहाल कोटा पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। कोटा टीआई ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पूरी जांच कर बता पाऊंगा।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्रधिकृत प्रकाशन विवरण
August 22, 2019 • RNI.No.UPHIN/2014/57254
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
2019-8-22 • RNI.No.UPHIN/2014/57254
1.अंक-19 (साल-01)
2. बृहस्पतिवार,22अगस्‍त 2019
3.शक-1941,भादप्रद कृष्‍णपक्ष सप्‍तमी,विक्रमी संवत 2076
4. सूर्योदय प्रातः 5:45,सूर्यास्त 7:07
5.न्‍यूनतम तापमान 28 डी.सै.,अधिकतम-35+ डी.सै., हवा में आद्रता रहेगी, बरसात की संभावना!
6. समाचार पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है! सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा!
7. स्वामी, प्रकाशक, मुद्रक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार लोनी गाजियाबाद 201102


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी गाजियाबाद 201102
email:universalexpress.editor@gmail.com
cont.935030275


शिक्षामित्र की पत्नी ने तनाव मे की आत्महत्या

मिर्जापुर। चुनार कोतवाली धौहा कुसुमी निवासी शिक्षा मित्र की पत्नी ने तनाव मे आकर सुसाइड नोट लिखने के उपरांत ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। घर वालो को इसकी जानकारी सोमवार को अलसुबह हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदय विदारक घटना से सभी हतप्रभ है। जानकारी के अनुसार संदीप कुमार सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी ग्राम धौहा कुसुम्ही थाना चुनार मिर्ज़ापुर की पत्नी ललिता देवी रविवार की रात तकरीबन 11:00 बजे सुसाइट नोट लिख कर गायब हो गयी।  उनके परिजनों ने उसे काफी ढूढने की कोशिश की।लेकिन रात मे उसका कही अता-पता नही चला। सोमवार को सुबह 4:00 बजे उसका शव रेलवे पटरी पर कटा मिला। शव मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक वह पति की नौकरी जाने से काफी दिनों से तनाव मे थी। पति संदीप शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत है।


 


पाकिस्तानी गेंदबाज-आरजू का हुआ निकाह

 नई दिल्ली। भारतीय लड़की को दिल दे देने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटरों की फेहरिस्त में हसन अली का भी नाम जुड़ गया है। पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली ने हरियाणा की एक लड़की शामिया आरजू के साथ निकाह किया है।शामिया दुबई में एक भारतीय एयरलाइन में फ्लाइट इंजीनियर हैं। पहले से ही शादी की तारीख 20 अगस्त तय हो गई थी। ये शादी भारत या पाकिस्तान की बजाय दुबई में हो रही है। शमिया एमिरेट्स एयरलाइन्स में एक फ्लाइट इंजीनियर हैं और उनका परिवार नई दिल्ली में रहता है। उनका परिवार मूलता हरियाणा का रहने वाला है। इससे पहले पाकिस्तानी आलराउंडर शोएब मलिक की शादी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हो चुकी हैं।


राजनाथ-गडकरी ने लिए कई अहम फैसले

अजय सैनी


दिल्ली- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कई प्रस्तावों को मंजूरी दी , सेना मुख्यालय के पुनर्गठन के प्रस्तावों को मंज़ूरी, विस्तृत आंतरिक अध्ययन के आधार पर दी गई, इस मंज़ूरी के बाद स्वतंत्र सतर्कता प्रोकोष्ठ शुरू होगा, थलसेना प्रमुख के तहत शुरू कर दिया जाएगा, ADG सतर्कता को सीधे सेना प्रमुख के मातहत रखा जाएगा, इसमें कर्नल स्तर के तीन अधिकारी होंगे।


दिल्ली- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान, सड़क दुर्घटना से परिवार का नुकसान होता है, हमने संशोधन विधयेक में प्रावधान किया है, नेशनल ट्रान्सपोर्ट पॉलिसी देश की जरूरत है, कानून का पालन जीवन रक्षा के लिए जरूरी है, चालान के जरिए धन इकट्ठा करने का नहीं है, नए मोटर अधिनियम में काम किया , 63 प्रावधानों के ऊपर हमने काम किया है, 14 हज़ार करोड़ का एक प्लान हमने बनाया है, हॉर्न देकर रेड लाइट पार, करने वालों पर चालान, वीआईपी गाड़ियों का भी होगा चालान , हम जनजागरण अभियान चलाएंगे , टोल के सारे कैश लेन 1 दिसंबर से होंगे बंद, टोल के लिए फ़ास्ट टेक लेना अनिवार्य है।


दिल्ली- अयोध्या मामले में SC में सुनवाई जारी , रामलला के वकील वैद्यनाथन ने कहा , एक मंदिर हमेशा मंदिर ही रहता है-वकील, संपत्ति को आप ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं, मूर्ति किसी की संपत्ति नहीं है, मूर्ति ही, देवता हैं, अयोध्या मामले में जस्टिस बोबडे ने कहा , आपके तर्क तो इस प्रकार हैं- जस्टिस बोबडे, की मूर्ति के स्वामित्व वाली संपत्ति अभेद है, अन्य व्यक्ति जो संपत्ति पर दावा करता है, वह इसे कब्जे में नहीं रख सकता है, ऐसे में संपत्ति ट्रासफंर वाली चीज नहीं है।


दिल्ली- महिला कांग्रेस के नेताओं ने सोनिया ने की मुलाकात ,सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया मुलाकात ., सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई मुलाकात, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुलाकात।


दिल्ली- चिदंबरम मामलं में ईडी सूत्रों के हवाले से खबर , उनकी टीम ने चिदंबरम के ड्राइवर से पूछताछ की , ड्राइवर ने बताया की सर उन्हे छोड़कर चले गए थे, चिदम्बरम की लास्ट लोकेशन लोधी रोड की थी , घर के अलावा कई जगहों पर उन्हें सर्च किया गया , लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है-सूत्र


लखनऊ- अकाउंटेंट सोनी के आत्महत्या का मामला, आत्महत्या के मामले में दाखिल हुए चार्जशीट, आलमबाग पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, रेलवे के 6 अफसरों पर उकसाने के आरोप , DRM ऑफिस में तैनात, SHO आदित्य शुक्ला, सोमेश मित्तल, आकाश कुमार,करुणेश पर आरोप, विवेक,अवधेश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल , सभी के खिलाफ पुलिस ने दाखिल किया आरोप पत्र, आत्महत्या मामले में घर वालों ने लागये थे आरोप।


प्रतापगढ़- पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, थाने के लॉकअप से अभियुक्त फरार, अभियुक्त के फरार होने से विभाग में हड़कंप, अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस, पुलिसिया कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, कंधई थाने के ल़ॉकअप से अभियुक्त फरारी।


प्रतापगढ़- पत्रकारों के उत्पीड़न मामलों में संवेदनहीन पुलिस, उत्पीड़न के शिकार पत्रकारों की सुनवाई नहीं, कोहड़ौर में पत्रकारों का बदमाशों ने किया पीछा , नगर कोतवाली के कस्बे में जमीन पर कब्जा, पत्रकार की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पट्टी कोतवाली में पत्रकार पर जानलेवा हमला।


प्रयागराज- सांसद आज़म खान के निर्वाचन को चुनौती, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी पर सुनवाई आज, बीजेपी नेता जयाप्रदा की तरफ से अर्जी दाखिल, लोकसभा चुनाव में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी, वकील के रुप में अमर सिंह लड़ रहे हैं केस।


प्रयागराज- संगम में जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी, बेतवा,केन नदी पर बने बांधों से छोड़ा गया पानी, कोटा से चंबल नदी का पानी आने से स्थिति गंभीर, जल्द डेंजर लेवल तक पहुंच सकता है पानी, जलस्तर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया, जिले में स्थापित 99 बाढ़ चौकियां अलर्ट मोड में, कई निचले इलाकों को खाली कराने का काम शुरू, गंगा पार के कई गांवों का शहर से सम्पर्क कटा।


आगरा- आगरा में पुलिस थाने भी नहीं है महफूज, चोर ने पुलिस थाने में ही किए हाथ साफ, थाने में पड़े कबाड़ के सामान को किया चोरी, सामान ले जाते चोर को पुलिस ने पकड़ा, चोर को पकड़ने का वीडियो हुआ वायरल, फतेहाबाद में पड़े सामान पर हाथ साफ किया।


गोंडा- जिला अस्पताल में नियुक्ति को लेकर घोटाला, आउटसोर्सिंग कंपनी के साथ मिलकर घोटाला, स्वीकृत से डेढ़ गुना चतुर्थ श्रेणी कर्मी कर रहे काम, अस्पताल के सीएमएस, मैट्रन भूमिका संदिग्ध, विशेष सचिव के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन, विशेष सचिव ने किया था जिला अस्पताल का दौरा।


झांसी- पुलिस कर्मियों ने पुलिस कैप का अपमान किया, कचरे के साथ झाड़ी में फेंका पुलिस का कैप, बोतलों के साथ कैप को झाड़ी में फेंक दिया , वीडियो बनते देख कैप उठाकर गाड़ी में रखा, नवाबाद पुलिस की गाड़ी से फेंका गया कैप, एसएसपी कार्यालय के पास झाड़ी में फेंका कैप।


ग्रेटर नोएडा- कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट कर्मचारी तालाबंदी कर हड़ताल पर, मांग पूरी न होने के चलते धरने पर बैठे।


ब्लॉग संख्या पांच हजार. (विविध)

कश्मीर पर अमरीका की मध्यस्थता अब भारत के लिए फायदेमंद।
पाकिस्तान की ओर से आतंक रुकता है तो कश्मीर घाटी में शांति होगी। 

सायं चार बजे जब मैंने अपना ब्लॉग संख्या 5 हजार 908 पोस्ट किया था, तब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मध्यस्थता वाला बयान सामने नहीं आया था। इस ब्लॉग में मैंने ताजा घटनाओं के आधार पर लिखा था कि अमरीका ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता शुरू कर दी है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इमरान खान से फोन पर अलग अलग बात की है। अमरीका की मध्यस्थता पर मेरा यह ब्लॉग सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फार्मों पर देखा जा सकता है। अब 21 अगस्त को ट्रंप का बयान सामने आ गया, इस बयान में ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की बात स्वीकार कर रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि मोदी और इमरान खान दोनों उनके अच्छे मित्र हैं और कश्मीर में शांति के लिए जो कुछ भी संभव है वो मैं करूंगा। इसी सप्ताह के अंत में 22 व 23 अगस्त में मेरी मुलाकात भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से होगी। इस मुलाकात में भी कश्मीर में शांति बहाली पर बात करूंगा। 21 अगस्त को ट्रंप का यह बयान तब सामने आया है, जब कश्मीर से अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। 370 को निष्प्रभावी करने को भारत अपना आतंरिक मामला मानता है, जबकि पाकिस्तान कश्मीर को विवादित मानता है। हालांकि अनुच्छेद 370 में बदलाव कर भारत ने एक झटके में पाकिस्तान को सबक सिखा दिया और अब यदि अमरीका जैसा शक्तिशाली देश कोई भूमिका निभाता है तो यह भारत के पक्ष में होगा। मध्यस्थता का मतलब यह नहीं कि डोनाल्ड ट्रंप एक टेबल पर नरेन्द्र मोदी और इमरान खान को साथ लेकर बैठे जाएं और कश्मीर पर आपस में बात करने के लिए कहें। अब जब भारत ने पूरे जम्मू कश्मीर प्रांत को केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया है तो कश्मीर घाटी को भी विशेष दर्जा समाप्त हो गया है। भारत का बार बार कहना है कि पाकिस्तान यदि कश्मीर में आतंकी कार्यवाही बंद कर दे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह भूमिका हो सकती है कि वे पाकिस्तान पर दबाव डाल कर आतंक को रुकवाएं। यह भारत के लिए फायदेमंद होगा। अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के बाद कश्मीर में जितनी जल्दी शांति होगी उतना ही भारत का फायदा है। अमरीका की अब तक की भूमिका भारत के पक्ष में रही है। चीन के बाद अमरीका ही ऐसा देश है जो पाकिस्तान को समझा सकता है। जहां तक भारत का सवाल है तो कश्मीर समस्या के समाधान के लिए उसे जो करना था वो कर दिया। अब चाहे पाकिसतान यूएन में जाए या फिर इंटरनेशनल कोर्ट में। भारत ने अपने संविधान के मुताबिक फैसला किया है। आज जो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को समर्थन नहीं मिल रहा है उसमें भारत की कूटनीति ही है। 
एस.पी.मित्तल


भ्रष्टाचारी नहीं बख्शे जाएंगे (सपांदकीय)

नरेन्द्र मोदी ने तो पहले ही कहा था कि अब भ्रष्टाचारी जेल के अंदर जाएंगे। 
देश के गृह और वित्त मंत्री रहे चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली जमानत। 
गांधी परिवार बचाव में उतरा। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के गृह व वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली। हालांकि कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, विवेक तनखा आदि ने जमानत के लिए पूरा जोर लगा दिया। लेकिन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई द्वारा सुनवाई के लिए कोई आदेश पारित नहीं करने की वजह से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रमन्ना ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया। हालांकि चिदंबरम के वकीलों की फौज ने दो बार जस्टिस रमन्ना के समक्ष सुनवाई का आग्रह किया, लेकिन दोनों ही बार जस्टिस रमन्ना ने आग्रह को ठुकरा दिया। अब 22 अगस्त को प्रधान न्यायाधीश गोगोई के समक्ष सुनवाई होने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिलने पर कांग्रेस और चिदंबरम को झटका लगा है। सीबीआई ने चिदंबरम के खिलाफ जो एफआई दर्ज की है उसके अनुसार वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया में गैर कानूनी तरीके से विदेशी निवेश की मंजूरी दी। बाद में इसी मीडिया समूह के द्वारा चिदंबरम के बेटे कीर्ति चिदंबरम की कंपनी को वित्तीय लाभ पहुंचाया गया। चूंकि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार की कड़ी से कड़ी जोड़ दी है, इसलिए अब चिदंबरम सीबीआई के शिकंजे में फंसे हुए हैं। बीस अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने चिदंबरम को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। हाईकोर्ट का कहना रहा कि यदि चिदंबरम को जमानत दी जाती है, तो समाज में गलत संदेश जाएगा। हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही सीबीआई चिदंबरम की तलाश कर रही है। चिदंबरम के दिल्ली स्थित आवास पर सीबीआई ने अब तक तीन बार छापामार कार्यवाही की है। लेकिन चिदंबरम का कोई पता नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में चिदंबरम को फरार मानते हुए सीबीआई ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। ताकि चिदंबरम देश से बाहर भाग नहीं सके। सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिलने पर अब सीबीआई ने चिदंबरम की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
कांग्रेस बचाव में :
चिदंबरम की गिरफ्तारी को देखते हुए कांग्रेस अब चिदंबरम के बचाव में उतर आई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार पर द्वेषतापूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। गांधी परिवार की ओर से कहा गया है कि केन्द्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 
मोदी ने तो कहा था:
देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने तो कहा था कि पिछले पांच वर्ष के शासन में भ्रष्टाचारियों को जेल के दरवाजे तक लाया गया और अब जेल के अंदर डालने का काम किया जाएगा। चिदंबरम के खिलाफ मोदी के पिछले कार्यकाल में एफआईआर दर्ज की गई थी और अब जेल के अंदर डालने की कार्यवाही की जा रही है। आमतौर पर यह माना जाता है कि राजनेता जो भ्रष्टाचार करते हैं उनमें नेताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में अब राजनेताओं के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्त कार्यवाही हो रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पिछले कई वर्षों से जेल में बंद हैं इसी प्रकार वित्तीय गड़बडिय़ां करने के आरोप में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता जमानत पर हैं। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के मुकदमे विचाराधीन हैं। कांग्रेस का अब कहना है कि यह कार्यवाही राजनीतिक द्वेषता की वजह से हो रही है। ऐसा बयान देकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार नेता बच नहीं सकते हैं। कांग्रेस को यदि लगता है कि भाजपा के नेता भी भ्रष्टाचार करते हैं तो देश में जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं वहां भाजपा के नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही की जा सकती है। इस समय मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, छत्तसीगढ़ जैसे बड़े राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के भतीजे रितुल पुरी को तो सीबीआई ने 20 अगस्त को ही भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। भतीजे की गिरफ्तार पर भी कमलनाथ ने राजनीतिक द्वेषता का आरोप लगाया है। 
एस.पी.मित्तल


राजनीतिक परीक्षण में 'मनोज' सफल नेता

अश्वनी उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कैबिनेट में बढ़ाए गए सदस्यों का केवल एक मूल उद्देश्य है। क्षेत्रो में सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है,या पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ ज्यादा-ज्यादा मिल सके। जिससे सरकार की  जनहित योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण हो सके। योगी के द्वारा लिए गए आज के फैसले सर्वथा उचित है। नए चेहरों को कैबिनेट में स्थान मिलने पर बधाई के ताते लग गए। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोनी के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने प्रदेश सरकार के पहले बहुप्रतीक्षित मंत्रिपरिषद के विस्तार व फेरबदल मे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री माननीय भूपेन्द्र सिंह व माननीय मंत्री सुरेश राणा से लखनऊ पँहुच कर शिष्टाचार भेंट की। उनको पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया ।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने माननीय मंत्री महोदय से लोनी के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तथा बताया लोनी की मुख्य समस्या जलभराव की है। जिसको लेकर हजारों लोगों को दिन-प्रतिदिन अपने निजी कार्यो को लेकर भी परेशानी सेे दो-चार होना पड़ता है।माननीय मंत्री ने मनोज धामा को आश्वस्त किया कि जल्द ही लोनी के विकास कार्य के लिये अतिरिक्त पैकेज प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जायेगा।इस अवसर पर सतेंद्र शिशोदिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, संजीव चौधरी, अजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।


15 साल पुराने,46 हजार वाहन हुए कबाड़

साल से पुरानी कार-बाइक तो अब कबाड़ मानें


बरेली। तमाम चेतावनियों के बावजूद लोगों के अपने पंद्रह साल पुरानी कार और मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन का रिन्युवल न कराने पर अब परिवहन विभाग ने इन वाहनों को सीज करने के बजाय कंडम घोषित करने का फैसला लिया है। सितंबर से इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।


एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि करीब साल भर से विभाग हर तीन माह पर उन कारों और मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन का रिन्युवल कराने की चेतावनी जारी कर रहा है जो 15 साल से पुराने हो चुके हैं। इसके बाद भी सूची में दर्ज ऐसे करीब 55 हजार वाहनों में से सिर्फ छह हजार लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराया है। करीब 46 हजार वाहन अभी भी शहर की सड़कों पर बगैर रिन्युवल कराए फर्राटा भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार 15 साल पुराने वाहनों के धुएं से अत्यधिक मोनो कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित होती है जो वायु प्रदूषण की वजह बनती है। इसलिए इन वाहनों को सड़कों से हटाने का आदेश दिया गया है। रजिस्ट्रेशन रिन्युवल के दौरान वाहन का फिटनेस टेस्ट होता है। अगर वाहन इसमें पास हो जाता है तो उसका नवीनीकरण कर दिया जाता है।


सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही भाजपा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बाद अब कांगेस नेता राहुल गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के बचाव में उतर आए हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि चिदंबरम के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया गया है। राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी सरकार ईडी, सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर पी. चिदंबरम की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। मैं मोदी सरकार के द्वारा सत्ता के इस गलत इस्तेमाल की कड़ी निंदा करता हूं।'


इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पी. चिंदबरम का बचाव किया था। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हम पी. चिदंबरम के साथ खड़े हैं और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे फिर चाहे फैसला कुछ भी हो। प्रियंका गांधी ने इस दौरान पी. चिदंबरम के राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके योगदान की तारीफ की। कांग्रेस महासचिव ने ये भी लिखा कि चिदंबरम केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करते रहे हैं, इसलिए वह अब उनके निशाने पर हैं।


हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलम्पिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 5-0 से करारी शिकस्त दी। भारत के लिए इस मैच में हरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांता शर्मा, गुरशाहबजीत सिंह, और मनदीप सिंह ने गोल किए।
भारत ने मैच की दमदार शुरुआत की और सातवें मिनट में ही उसे पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की और शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।एक गोल की बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम ने अपनी लय नहीं खोई। दूसरे हाफ की शुरुआत में भी भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला। 18वें मिनट में शमशेर ने गोल दागा। इसके बाद, दूसरे क्वार्टर में भारत ने न्यूजीलैंड को पूरी तरह से धवस्त कर दिया।नीलकांता ने 22वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। चार मिनट बाद, गुरशाहबजीत ने शानदार मूव बनाकर गोल किया। भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने इस मौके का लाभ उठाया और इस बार 27वें मिनट में गोल मनदीप ने किया।धमाकेदार पहले हाफ के बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। न्यूजीलैंड ने कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस मजबूत रही और बिना कोई गोल खाए मुकाबला जीता। 


फैशनवीक में कैटरीना के स्टाइल का जलवा

नई दिल्ली। लैक्मे फैशनवीक में कैटरीना कैफ का स्टाइल काफी अलग रहा। ट्रेडिशनल ब्लैक लहंगे के लुक में कैटरीना ने सबको दिवाना बना दिया। लैक्मे फैशन वीक में कटरीना ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस फैशन इवेंट के लिए कैटरीना कैफ ने ब्लैक कलर का चुनाव किया। ब्लैक कलर के लहंगे में कैटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। अपने इस आउटफिट के साथ कैटरीना ने कुंदन का नेकपीस पहन रखा था। ओपन हेयर और स्मोकी मेकअप उनके इस गेटअप को कॉम्पलीमेंट कर रहे थे। कटरीना का आईमेकअप हाइलाइटेड रहा।


लता-आमिर ने की बाढ़ पीड़ितों की सहायता

मुंबई। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इस साल बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के इन बिगड़े हालातों में अब बॉलीवुड की ओर से मदद का हाथ आगे आया है। बॉलीवुड के आमिर खान और सिंगर लता मंगेशकर सहित कई कलाकार मदद के लिए आगे आए हैं। बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने भी इनकी मदद के लिए एक बड़ी रकम डोनेट की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि आमिर खान और लता मंगेशकर सहित कई कलाकारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'आमिर खान महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आपके 25 लाख रुपए के सहयोग के लिए शुक्रिया।


नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित

नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...