शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

आरोपों के साथ-साथ कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया: सीएम 

आरोपों के साथ-साथ कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया: सीएम 

अविनाश श्रीवास्तव 

टना। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार बीजेपी के नेताओं द्वारा खुद पर लगाए जा रहे आरोपों के साथ-साथ कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो लोग मेरे बारे में कुछ कह रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी में कुछ लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करेगा, जनता उसे समझ लेगी। पीएम पद को लेकर नीतीश ने कहा कि वो सब मेरे मन में कोई बात नहीं है। हमारा काम है सबका काम करना हम कोशिश करेंगे कि विपक्ष वाले सभी दल एक साथ मिलकर चलें। हम तो चाहेंगे सबको एकजुट हों।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश...
वही, मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द गठन हो जाएगा और 15 अगस्त के बाद निश्चित तौर पर हो जाएगा। सीएम ने कहा कि कोई आरोप लगाएगा कुछ अंटशंट बोलेगा तो उसको पार्टी में कुछ फायदा होगा न। आप देख रहे हैं कि पार्टी वालों ने जिनको इग्नोर कर दिया था। उनको पार्टी में कुछ मिल जाएगा तो अच्छी बात है। समाज में प्रेम और भाईचारे का भाव रहे लेकिन कुछ लोग चाहते हैं कि कहीं न कहीं कुछ न कुछ होता रहे।

नौकरियों के वादे पर बोले मुख्यमंत्री...
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नौकरियों वाले वादे पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो ठीक बोल रहे हैं, अधिक से अधिक रोजगार मिले इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

एक साल में सीएनजी-पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े

एक साल में सीएनजी-पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आयातित ईंधन के इस्तेमाल से पिछले एक साल में सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े। तीन महीने पहले सीएनजी-पीएनजी की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल का निर्देश दिया था।11 अगस्त (भाषा) पेट्रोलियम मंत्रालय ने सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दामों में नरमी लाने के लिये प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को उद्योगों से शहर गैस वितरण कंपनियों की तरफ मोड़ने का आदेश दिया है। आयातित ईंधन के इस्तेमाल की वजह से पिछले एक साल में सीएनजी और पीएनजी के दाम 70 प्रतिशत बढ़े हैं।मंत्रालय ने करीब तीन महीने पहले वाहन ईंधन सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पीएनजी की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल का निर्देश दिया था।

मंत्रालय हालांकि, दस अगस्त को शहर के गैस संचालन के लिए मुख्य रूप से घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की आपूर्ति की पुरानी नीति पर वापस लौट आया है।अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली की इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) जैसी शहर गैस वितरण कंपनियों के लिये आवंटन 1.75 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 2.078 करोड़ घन मीटर कर दिया गया है।अधिकारियों के अनुसार, बढ़ा हुआ आवंटन देश में पाइप के जरिये रसोई गैस और वाहनों के लिये सीएनजी आपूर्ति की 94 प्रतिशत मांग को पूरा करेगा।उन्होंने बताया कि अबतक करीब 83 प्रतिशत मांग इसके जरिये पूरी की जाती थी और शेष आवंटन गेल द्वारा एलएनजी के आयात के जरिये पूरी किया जाता था।

पूर्व व्यवस्था के तहत गेल एलएनजी के साथ घरेलू स्तर पर उपलब्ध गैस की औसत कीमत के आधार पर उसकी आपूर्ति करता थी।अधिकारियों ने बताया कि आयातित ईंधन के बजाय घरेलू गैस के इस्तेमाल से कच्चे माल की लागत घटेगी और सीएनजी तथा पीएनजी के दाम नीचे आएंगे।परिचालकों द्वारा महंगी एलएनजी का इस्तेमाल करने से पिछले एक साल के दौरान सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में जोरदार उछाल आया है। दिल्ली में सीएनजी का दाम जुलाई 2021 में 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो अब 74 प्रतिशत बढ़कर 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं इस दौरान पीएनजी की कीमतें 70 प्रतिशत बढ़कर 29.66 प्रति घनमीटर से 50.59 प्रति घनमीटर हो गई हैं।

राज्य में एक बार फिर ‘जंगलराज’ लौट आया: भाजपा 

राज्य में एक बार फिर ‘जंगलराज’ लौट आया: भाजपा 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार के गठन के बाद से राज्य में हुई अपराध की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में एक बार फिर ‘‘जंगलराज’’ लौट आया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के बीच बिहार में पत्रकारों सहित कई लोगों की हत्या हुई है और एक पुजारी को गला रेत कर मारा गया है। इस दौरान उन्होंने राज्य में हुई बलात्कार की कुछ घटनाओं के साथ ही छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का भी जिक्र किया। पात्रा ने कहा, ‘‘राज्य में तेजी से अव्यवस्था फैल रही है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि राज्य में ‘जंगलराज’ लौट आया है।’’ भाजपा बिहार में राजद के शासनकाल को अक्सर ‘‘जंगलराज’’ कहती है और इसे हर चुनाव में मुद्दा भी बनाती है।

पात्रा ने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार के दौरान गृह और उत्पाद विभाग भाजपा के पास नहीं हुआ करते थे इसके बावजूद भाजपा के दबाव में अपराध की तमाम घटनाओं पर अंकुश रहता था। उन्होंने 10 लाख रोजगार देने के तेजस्वी यादव के वादे का उल्लेख करते हुए उनपर भी हमला बोला और कहा कि इस बारे में उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 10 लाख नौकरियों के बारे में जब तेजस्वी से पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि अभी तो वह मुख्यमंत्री नहीं बने हैं और जब वह मुख्यमंत्री बनेंगे, तब नौकरी देंगे। नेता प्रतिपक्ष के रूप में तेजस्वी ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के चुनावी अभियान का नेतृत्व करते हुए कहा था कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो वह 10 लाख रोजगार देगी।

बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाईटेड) ने राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया है। नई सरकार में 10 अगस्त को नीतीश ने मुख्यमंत्री पद की और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

चंद्रशेखर को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनाया 

चंद्रशेखर को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनाया 

कविता गर्ग 

मुंबई। नितिन गडकरी के करीबी चंद्रशेखर बवानकुले को महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। वे नागपुर से बीजेपी नेता है। विधान परिषद में बीजेपी के विधायक है। वहीं, विधायक आशीष शेलार को मुंबई बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि बवानकुले को नितिन गड़करी का करीबी माना जाता है।

पार्टी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले, सदस्य विधान परिषद को भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आशीष शेलार, विधायक को मुंबई महानगर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 




प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-308, (वर्ष-05)

2. शनिवार, अगस्त 13, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:47, सूर्यास्त: 07:03। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

शामली: धूमधाम के साथ मनाया, रक्षाबंधन का त्यौहार 

शामली: धूमधाम के साथ मनाया, रक्षाबंधन का त्यौहार 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जनपद शामली में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। भद्राकाल दोष के कारण सबसे पहले बहनों ने कृष्ण भगवान यानी, लड्डू गोपाल की कलाई पर राखी बांधकर उनका तिलक किया। उसके बाद बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की दुआ मांगी है और बसों में व आने जाने वालों की भीड़ दिखाई दी, जिससे जाम लगा रहा है। रक्षाबंधन का त्यौहार लोगों ने बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर बड़ी धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया।

बहनों ने अपने भाईयों के घर पर जाकर अपने भाईयों के तिलक कर उनकी कलाई पर राखी बांधी और परम पिता परमेश्वर से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की भाईयों ने भी उनकी रक्षा करने का वचन दिया। रक्षाबंधन के त्यौहार के कारण बसों में व सड़कों पर आने-जाने वालों की भीड़ लग गई। इसी कारण जाम की स्थिति बन गई, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कार्यक्रम: राष्ट्रध्वज 'तिरंगे' पर प्रदर्शनी का आयोजन 

कार्यक्रम: राष्ट्रध्वज 'तिरंगे' पर प्रदर्शनी का आयोजन 


डीएवी कॉलेज में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। डीएवी महाविद्यालय में अमृत महोत्सव के अंतर्गत बड़े जोश से मनाया जा रहा है 'हर घर तिरंगा' सप्ताह। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज 'तिरंगे' पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 1857 से आजाद भारत तक के विभिन्न झंडो पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में ललित कला विभाग एवं विधि विभाग के छात्र छात्राओं ने विशेष रूप से प्रतिभगिता की। इसके पश्चात "भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में स्त्रियों की भूमिका" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उसके साथ साथ देश भक्ति से संबंधित स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ ललित कुमार ने कहा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने भीकाजी कामा, एनी बेसेंट, रानी लक्ष्मीबाई आदि महिलाओं का जिक्र भी किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलदीप सिंह के द्वारा भारतीय तिरंगे के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना त्यागी, डॉ. चारू त्यागी एवं महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. सुरेंद्र पाल, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अमित मलिक,  डॉ. निर्देश पाल, डॉ. योगेश कुमार , डॉ. राहुल शर्मा, अमित शर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी पवन कुमार, अमित जैन, छात्र-छात्राओं में अमन जैन, महेनूर, आकाश, वासु, रुचिन आदि मौजूद रहे।

कर्नाटक: सांप्रदायिक झड़प में 2 की मौंत, 6 घायल 

कर्नाटक: सांप्रदायिक झड़प में 2 की मौंत, 6 घायल 

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरू/कोप्पल कर्नाटक में कोप्पल जिले के एक गांव में गुरूवार को सांप्रदायिक झड़प में दो लोगों की मौंत हो गई और छ: अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह झड़प एक हिंदू लड़के और एक मुस्लिम लड़की के कथित प्रेम-प्रसंग के कारण हुई।

मुहर्रम के दौरान हिंदू लड़का उस लड़की से मिलने गया था। इसके कारण दोनों समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया और हिंसा भड़क उठी, जिसमें वली पाशा (22) और येनकप्पा तलवाड़ (60) की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने जिले में तुरंत धारा 144 लागू कर एक स्थल पर पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा दी।

राष्ट्रपति व पीएम ने 'रक्षाबंधन' के मौके पर बधाई दी 

राष्ट्रपति व पीएम ने 'रक्षाबंधन' के मौके पर बधाई दी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर गुरुवार को देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्मान में वृद्धि करे। 

भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि करे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा कि आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई।

बिहार: तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा 

बिहार: तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में सरकार बदल चुकी है। नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व था कि किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक शक्ति बीजेपी बिहार की धरती से बाहर जाए।

बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि असली गठबंधन महा गठबंधन ही है। यही सरकार गरीब और जनता की सरकार है। हम समाजवादी लोग हैं, हमारा मैनिफेस्टो क्या था?…. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई, यही था। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर, हर ब्लॉक पर लोग उत्साहित हैं। बीजेपी ने लोगों के चेहरों से मुस्कान छीन ली थी। आज यहां भारी संख्या में लोग अपना समर्थन जताने पहुंचे हैं। हम अपना काम शुरू करने के लिए केवल सरकार के उचित गठन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

21 अगस्त से कर्नाटक की यात्रा करेंगे, भाजपा नेता 

21 अगस्त से कर्नाटक की यात्रा करेंगे, भाजपा नेता 

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में उनकी पार्टी के नेता 21 अगस्त से दलों में पूरे कर्नाटक की यात्रा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने फिर दोहराया कि वह कोई चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन कहा कि वह भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करेंगे और उसे राज्य में फिर से सत्ता में लाएंगे। येदियुरप्पा ने कहा, “ 21 अगस्त से हम राज्य की यात्रा करेंगे। फिलहाल हमने यह तय नहीं किया है कि कहां से शुरू करना है, लेकिन इस पर जल्द फैसला होगा।

अलग-अलग नेताओं की अगुवाई वाली तीन-चार दल सभी जिलों की यात्रा करेंगे।” ‍आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित तीर्थ गांव मंत्रालयम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हर मंडल में जाएगी और बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के जन्मदिन पर हुआ कार्यक्रम क्या भाजपा को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाएगा तो भाजपा नेता ने कहा, “ कोई शक नहीं कि, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के 75वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम बड़ा कार्यक्रम था लेकिन अब हमारे कार्यक्रम की योजना है जिसके बाद आपको एहसास होगा कि हमारी क्या ताकत है और उनकी (कांग्रेस की) क्या (ताकत) है।”

येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी हटाए जाने की अटकलों को खारिज करते हुआ कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री बदला जाएगा जब सात-आठ महीने में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में रहेंगे लेकिन फिलहाल चुनाव नहीं लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर केंद्रीय नेतृत्व राज़ी होता है तो विजयेंद्र (उनका बेटा) शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेगा।” शिकारीपुरा येदियुरप्पा का निर्वाचन क्षेत्र है।

दुनिया का बेहतरीन तेज 'गेंदबाज' है बुमराह

दुनिया का बेहतरीन तेज 'गेंदबाज' है बुमराह  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव क्रिकेट से संन्यास के बाद अब कमेंटे...