गुरुवार, 7 जनवरी 2021
पंजाब: विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया
हापुड़ः गांव के अंदर इतनी बड़ी चोरी पहली बार
50 हजार से कम आमदनी बताने पर होगी जांच
राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार पहचान-पत्र (पीपीपी) प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री परिवार पहचान पत्र के सम्बंध में प्रदेश के अतिरिक्त उपायुक्तों की हरियाणा निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) पर सत्यापित डाटा सरकारी सेवाओं का लाभ देने का आधार बनेगा। अभी तक 114 सरल सेवाओं को पीपीपी से जोड़ा जा चुका है। बहुत जल्द प्रदेश में 544 सेवाओं का लाभ पीपीपी के तहत ही दिया जाएगा। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को भी 11 जनवरी से पीपीपी से जोड़ दिया जाएगा।
यूपी: तेजी से बढ़ रही झोला छाप डॉक्टर की भीड़
डीएलएड का 3 सालों का परिणाम एक साथ घोषित
हरियाणा। विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड परीक्षा के 3 वर्षों का परिणाम एक साथ घोषित किया है। बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष-2019, डीएलएड प्रवेश वर्ष-2018 एवं डीएलएड प्रवेश वर्ष-2017 परीक्षाएं अक्टूबर-2020 का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं। 2019 परीक्षा में 11,534 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, 5,380 उत्तीर्ण रहे और 6,154 की रि-अपीयर आई, जिनकी पास प्रतिशतता 46.64 रही है। 7,545 में से 3,804 उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 50.42 रही है तथा 3,989 में से 1,576 छात्र-अध्यापक उत्तीर्ण हुए है जिनकी पास प्रतिशतता 39.51 रही है।
बेटा बना न्यूक्लियर साइंटिस्ट, नाम रोशन किया
स्थानांतरण करने पर किया घेराव, ज्ञापन दिया
उन्नाव: कल्याण मिशन योजना का क्रियान्वयन शुरू
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने विकास खण्ड सि0 सिरोसी में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार किसानों की खेती-किसानी में आ रही समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रतिबद्व है। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के हितार्थ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, बीज वितरण, कृषि यंत्र वितरण, सोलर पम्प वितरण आदि योजनायें संचालित है। किसान भाई अपने हित की योजना का लाभ लेकर उत्पादन बढ़ाकर अपनी आमदनी को दोगुना करें। उन्होने किसानों को अपने उत्पादन को समर्थन मूल्य पर बिक्री करने की सलाह दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान केन्द्र और राज्य सरकारें दोनों किसानों की आय दोगुनी करने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल में देश की अर्थ व्यवस्था में देश के किसानों ने सहारा दिया है। उन्होेंने कहा कि अन्नदाताओं के कारण ही कोरोना काल में कोई भी भूखा पेट नही रहा। जिस समय सब कुछ बन्द तथा और सब लोग अपने घरों में बन्द थे। उस समय भी अन्नदाता किसान ने देश की अर्थ व्यवस्था को बनाये रखने और अन्य पैदा करने के लिये खेतों में मेहनत कर रहा था। किसानों के मान सम्मान के लिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू कर किसानों के खाते में धनराशि की किस्ते सीधे पहंुचायी गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में पांच अन्य जगहों पर चल रहे किसान मेलें लगाये गये है। विभिन्न विभागों की लगायी गयी प्रदर्शनी में दी जा रही योजनाओं का लाभ किसान भाई उठाये। विकास खण्ड मियाॅगंज में कृषि निदेशक डा0 ए0पी0 श्रीवास्तव ने कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि किसान भाई धान, गेहूूॅ खेती के साथ-साथ अन्य फसलें जैसे तिलहनी, दलहनी मूॅगफली, लेमन ग्रास, तुलसी की खेती, पशुपालन, उद्यान, विपणन, मण्ड़ी, मत्स्य, कृषि रक्षा रसायन आदि के स्टाल लगायी गयी, इन सभी से जुड कर किसान अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी कर सकता है और विपरीत परिस्थितियोें में भी किसानों को सामना नहीं करना पड़ेगा। कृषि विभाग किसानों की सेवा के लिये और उनकी आय में निरंतर वृद्वि के लिये कार्य कर रहा है। विकास खण्ड बाॅगरमऊ में मा0 विधायक श्रीकान्त कटियार, सफीपुर में मा0 विधायक बम्बा लाल दिवाकर, औरास में मा0 विधायक बृजेश रावत एवं पुरवा में मा0 विधायक श्री अनिल सिंह ने सरकार की योजनाओं की जानकारी से कृषकों को अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, पशुपालन, उद्यान, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, मण्डी, वन विभाग आदि के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें और इन्होने अपने-अपने स्टाल भी लगायें।
16 साल का पिता, 24 साल का बेटा, 3 पोतियां
बिकरू कांड का अंतिम आरोपी विपुल दुबे गिरफ्तार
हल्द्वानी: टक्कर से 12 वर्षीय बाघ की दर्दनाक मौत
किसानों का टेक्टर मार्च जारी, कई मार्गों पर भारी जाम
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...