मंगलवार, 18 मई 2021
बड़ौत: नगर पालिका द्वारा करायीं गईं नालें की सफाई
24 घंटे में 289 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आईं
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 289 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव मिली है। इस अवधि में 628 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 2 संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या घटकर 3,274 हो गई है। मेरठ जिले में 453 रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आईं जबकि 1662 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 20 मरीजों की मौत के बाद 9,256 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं। गौतम बुद्ध नगर में 345 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई और 907 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 5 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई। गौतम बुद्ध नगर में अब 5,444 सक्रिय संक्रमित रह गए हैं।
बैठक में महामारी से बचाव के तरीकों पर चर्चा हुईं
नगर मंत्री द्वारा कर्मचारियों को वितरित किएं मास्क
गृहमंत्री शाह के आवास पर सीएम मनोहर का बयान
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर मीटिंग के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से दोनों शीर्ष नेताओं से भेंट नहीं हुई थी। जिसके बाद आज दोनों नेताओं से कई विषयों पर मुलाकात हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों बड़े नेताओं के साथ कोरोना के विषय और आने वाले समय में तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है। वहीं किसान आंदोलन चल रहा है। उसके बारे में भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में विचार-विमर्श के बाद जिस तरह से आगे बढ़ना है। वह हमें बताया जाएगा हम आगे उसी तरह से बढ़ेंगे।
हिसार विवाद को लेकर मुख्यमंत्री का बयान आया है। उन्होंने कहा कि सारा विषय उनके सामने रख दिया गया है। वह इस बात से सहमत हैं कि इस प्रकार के काम का विरोध करना उचित नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व को यह भी जानकारी दी गई कि कल शाम को किस तरह से दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई है और अब वह आगे के लिए उन लोगों ने स्थगित कर दिया है। हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों के लिए वैक्सीनेशन के इंतजाम की भी जानकारी केंद्रीय स्तर पर दी गई है। धैर्य रखकर हम आगे बढ़ेंगे और तमाम चीजों का कोई न कोई हल निकलेगा। ब्लैक फंगस को लेकर भी हमको बताया गया है कि सरकार दवाई इंपोर्ट कर रही है और उसके बाद डिस्ट्रीब्यूशन का प्लान बनेगा।
कार ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को मारीं टक्कर, 5 घायल
यूपी: चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ
विश्व: 33.90 लाख से अधिक लोगों की मौत हुईं
नोएडा: टीकाकरण के लिए नई व्यवस्था शुरू की
कोरोना में मददगार डीआरडीओ की दवाई मंगाई जाएं
बलरामपुर: 60 वर्षीय बुजुर्ग में ब्लैक फंगस की पुष्टि
अंबिकापुर। सरगुजा में पहला ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग में इस बीमारी की पुष्टि की गई है। आंख और नाक में परेशानी के बाद जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। जिले में इलाज की सुविधा नहीं होने पर मरीज को रायपुर रेफर किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंसग से 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुर्ग जिले में ही ब्लैक फंगस से दो मरीज दम तोड़ चुके हैं। मृतिका 61 वर्षीय बी लक्ष्मी चरोदा निवासी थी। मृतिका को 23 अप्रैल को कोरोना संक्रमण हुआ जिसके बाद उसे चरोदा रेलवे हॉस्पिटल रायपुर के निजी अस्पताल के बाद नेहरू नगर स्थित निजी अस्पताल चंदूलाल चन्द्राकर में 6 मई को भर्ती कराया गया। यहां भर्ती के दौरान मृतिका के बेटे ने जैसे तैसे एंटी फंगल इंजेक्शन खरीदकर मृतिका को लगवाया लेकिन 15 मई से लगने वाले डोज के लिए भटकना पड़ा था। अंत तक एन्टी फंगल इंजेक्शन नहीं मिल पाया। मृतिका वेन्टीलेटर पर थी ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा संचालित कचांदुर स्थित चंदूलाल मेडिकल कॉलेज कोविड सेंटर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मौत से मृतिका के बेटे ने समय पर एंटी फंगल इंजेक्शन नहीं मिलने से मौत होने का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद प्रशसन में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर ने फोन से इस मौत पर मौखिक जानकारी देते हुए बताया कि महिला को ब्लैक फंगस तो था। लेकिन इसकी वजह से ही मौत हुई ऐसा कहना सही नहीं।
बिहार: जमुई में एक साथ 22 लोग संक्रमित पाए गएं
अविनाश श्रीवास्तव
जमुई। बिहार के जमुई के गांवों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या यह बताती है कि सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए विभिन्न तरह का आयोजन संक्रमण फैलने का कारण बन रहा है। इसका ताजा उदाहरण है, जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड इलाके का दिग्घी गांव है। जहां जांच के बाद रविवार को आई रिपोर्ट में एक साथ 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक संक्रमित शख्स की मौत इलाज के दौरान पटना में हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जिस संक्रमित शख्स विद्याभूषण उर्फ ललन मंडल की मौत हुई है। उसके बेटे छोटू की शादी बीते 26 अप्रेल को हुई थी। शादी में उस परिवार के अलावा आसपास के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए थे। शादी के कुछ ही दिनों के बाद घर के मुखिया की तबीयत बिगड़ने लगी फिर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसकी मौत के बाद जब उस टोले में कोरोना जांच करवाई गई। जहां एक साथ 22 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसके बाद इलाके का मेन बाजार दिग्घी की सड़कें सुनसान है और दुकानें भी नहीं खुलती।
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...