मंगलवार, 2 मार्च 2021
किसान मजदूर सम्मलेन में कांग्रेस फिर दिखी दोफाड़
हापुड़ः जिला प्रभारी ने की प्रभारियों के साथ बैठक
हापुड़: योजनाओं की गति की डीएम ने समीक्षा की
फेसबुक लाइव के दौरान शिकायतों का निस्तारण
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को फेसबुक लाइव पर प्राप्त शिकायतों का निदान तेजी से होने लगा है। संजय कॉलोनी अर्थला में सोमवार को नगर निगम की टीम पहुंची। इस टीम ने नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी और पानी का फ्लो न होने का कारण जांचा गया। टीम ने शिकायतकर्ता को 10 दिन में समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया। अर्थला निवासी दीपक राघव ने म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर को फेसबुक लाइव पर कॉलोनी के नाले की बदहाली की शिकायत की थी। आरोप है कि काफी समय से नाले की सफाई न होने से कूड़े का ढेर बढ़ गया है। इस कारण नाले का पानी आगे फ्लो भी नहीं हो पाता। नतीजन संजय कॉलोनी में मुख्य रास्ते पर जलभराव की स्थिति रहती है। नागरिकों ने इस बावत कई बार नगर निगम में शिकायत की थी, मगर कार्रवाई न होने से नागरिकों को राहत नहीं मिल पा रही थी।दीपक राघव का कहना है कि म्युनिसिपल कमिश्नर ने शिकायत पर संज्ञान लेकर मातहतों को समाधान के लिए निर्देशित किया। जिसके मद्देनजर संजय कॉलोनी में मोहन नगर जोन प्रभारी एस.के. गौतम, जेई संजय गंगवार, सफाईनायक, सफाई निरीक्षक और एक्सईएन स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। जोनल प्रभारी गौतम ने बताया कि म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश पर नाले की सफाई के लिए टीम गठित की गई है। मंगलवार से वहां काम शुरू हो जाएगा।
केमिस्ट एसोसिएशन ने शुरू किया जागरण अभियान
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को “संस्था आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी फुटकर दवा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत विभिन्न बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राज देव त्यागी द्वारा जिला एमएमजी हॉस्पिटल के गेट पर स्थित उदय मेडिकल स्टोर पर किया गया। उन्होंने बताया कि फुटकर दवा व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें कोविड-19 (कोरोना वायरस) व क्षय रोग (टीबी) आदि की जानकारी दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि नींद की दवाओं का विक्रय डॉक्टर के पर्चे पर करने, रिकार्ड सुरक्षित रखने, प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने और एक्सपायरी दवाओं का स्थान सुनिश्चित करने और फ्रिज की दवाओं का भंडारण फ्रिज में सुनिश्चित करने और प्रतिस्पर्धा से बचने व 2 गज की दूरी का पालन करने जैसे बिंदुओं से व्यापारियों को अवगत कराया जाएगा। त्यागी का कहना है कि दवा का व्यापार, व्यापार ही नहीं मानव सेवा भी है। कार्यक्रम में केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आर पचोरी, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गर्ग, वरिष्ठ मंत्री अमित बंसल, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव शर्मा, संयुक्त सचिव तुषार अरोड़ा, अमित गुप्ता, आयुष सिंघल, योगेश मित्तल, संगठन मंत्री आलोक त्यागी, संजीव देव कमल, साजिद खान, मंत्री पंकज गर्ग, शैलेश सैनी, विजय कुमार, डी.के. चौहान, बलदेव राज आदि मौजूद रहे।
गाजियाबाद: नगर निगम में कम नहीं हो रहा भ्रष्टाचार
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। नगर निगम समेत सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के नित नए कारनामे सामने आते रहते हैं। हाल ही में घटित मुरादनगर श्मशान कांड के बाद भी किसी विभाग ने अपने यहाँ ऊपर से नीचे तक व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने का कोई प्रयास किया है। ठेकेदारों और अधिकारियों के गठजोड़ की ताजा मिसाल प्रताप विहार सेक्टर 11 के जी ब्लॉक में सामने आई है। जहां निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की बाउंड्री वाल धराशायी हो गई। प्राप्त जानकारी जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा पूरे शहर में नालों का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विजय नगर ज़ोन के प्रताप विहार सेक्टर 11 जी ब्लाक में चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के बाहर नाला बनाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा घटिया साम्रगी का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। नतीजा यह निकला कि निर्माण के 2 दिन बाद ही नाले की दीवार धराशायी हो गई। नगर आयुक्त महोदय से अनुरोध है कि मानकों के विरुद्ध हुए इस निर्माण कार्य की जांच करा कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंं।
राहत: दिल्ली से गाज़ियाबाद आने वाला रूट बहाल
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों के लिए राहत की खबर है। नेशनल हाईवे 9 पर किसान आंदोलन के चलते बंद की गई,हाईवे की एक लेन को दिल्ली पुलिस ने खोल दिया है। इससे राहत इस बात की होगी कि दिल्ली से जो ट्रैफिक गाजियाबाद के लिए जा रहा है। उसको आनंद विहार से डायवर्ट होकर गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा। अब सीधे नेशनल हाईवे 9 की इस लें से दिल्ली का ट्रैफिक गाजियाबाद में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दूसरी लेन पर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। लिहाजा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली नेशनल हाईवे 9 की लेन पहले की तरह बंद रहेगी। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान जो हिंसा हुई थी। उसके बाद से दिल्ली पुलिस ने एहतियातन दूसरी तरफ से भी बैरिकेड लगा दिए थे। कई लेन में ये बैरिकेड लगाए गए थे। 26 जनवरी के बाद पहली बार इन बैरिकेट्स को खोला गया है। लोगों ने भी इसके बाद एक राहत महसूस की है। क्योंकि जो लोग शाम के समय दिल्ली से आते थे। उनको काफी मुश्किल होती थी। गाजियाबाद आने के लिए उन्हें गाजीपुर गोल चक्कर से आनंद विहार जाकर, यू-टर्न लेकर महाराजपुर बॉर्डर से यूपी में प्रवेश करना पड़ रहा था। लोगों का इसके बाद काफी समय बचेगा।
देह व्यापार में 3 पुरुष और 6 महिलाएं गिरफ्तार
अश्वनी उपाध्याय
साहिबाबाद। पुलिस ने रविवार रात डीएलएफ कालोनी स्थित एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन पुरुष और छह महिलाओं को दबोचा है। पुलिस को फ्लैट से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान समीर, फरमान और रवि के रूप में हुई है। मौके से छह महिलाएं भी पकड़ी गई हैं। अभियुक्तों के पास से 48 सौ रुपये और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की गई है। पता चला है कि सतीश नामक व्यक्ति ने 10 दिन पहले परिवार रखने के नाम पर फ्लैट किराये पर लिया था। वह मौके पर नहीं मिला है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपित फोन से ग्राहकों से संपर्क करते थे। मात्र पांच सौ से एक हजार में ग्राहक यहां आते थे। ज्यादातर पुराने ग्राहक थे। पता चला है कि यह लोग जगह बदल-बदल कर गंदा धंधा करते थे। उनके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
मेरठ: सिलेंडर में आग लगने से घर जला, 2 की मौत
नगर निगम साफ-सफाई के नाम पर शून्य: गादरे
कौशांबी: सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
पुलिस को जवाब देने के लिए सप्ताह का समय मिला
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत' डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आपने कभी सोचा है कि आपका चाय-समोसा ख...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...