शनिवार, 20 फ़रवरी 2021
सीएम शिवराज ने बदला होशंगाबाद का नाम
संचारी रोग नियन्त्रण हेतु हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम
बिजली चोरी पकड़ने वाली टीम पर हुआ हमला
टोहाना। हरियाणा के उपमंडल टोहाना के गांव फतेहपुरी में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में एसडीओ देशराज को चोट आई है। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कर्मचारियों की यूनियन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीओ देशराज ने बताया कि सुबह उनकी टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए गांव फतेहपुरी गई थी। इसी दौरान जैसे ही एक जगह पर उन्होंने बिजली चोरी पकड़ने के लिए जांच शुरू की। तभी वहां पर मौजूद व्यक्ति ने उन पर लाठी से हमला कर दिया।
इस दौरान उनके साथ जो कर्मचारी था। उससे भी मारपीट की गई। उनका मोबाइल भी टूट गया। उन्होंने घटना की सूचना अपने सहकर्मियों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और वहां से उन्हें व उनके साथ गए कर्मचारी को छुड़वाकर टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले की सूचना जैसे ही बिजली निगम के अन्य कर्मचारियों को मिली तो वे इकट्ठे होकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।
हैड मैकेनिक 45 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
हिसार। हिसार के बस स्टैंड परिसर में विजीलेंस टीम ने शुक्रवार को रोडवेज विभाग के हेड मकेनिकल 45000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। हेड मकेनिकल रामनिवास पर आरोप है, कि उसने विभाग के मकेनिकल कर्मी जयभगवान से पदोन्नति दिलाने का लालच देते हुए रिश्वत की मांग की थी। जयभगवान ने इसकी शिकायत विजीलेंस विभाग से की। इस पर विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया था। जबकि बिजली निगम के एक्सीयन सतीश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जैसे ही रामनिवास ने रिश्वत की राशि ली। विजिलेंस टीम ने जयभगवान का इशारा पाते ही उसे धर दबोचा।
गाजियाबाद: खाली कराई ₹70 करोड़ की हरित भूमि
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। नगर निगम ने विजय नगर जोन में अभियान चलाकर बसपा नेता समेत कई दबंगों से हरित पट्टी की जमीन को कब्जा मुक्त करा लियसा। इस दौरान 50 पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया। अपर नगरायुक्त आर. एन. पांडेय ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण, विजय नगर जोनल प्रभारी बनारसी दास के साथ बसपा नेता समेत कई लोगों से ग्रीन बेल्ट की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई 10 हज़ार वर्ग मीटर जमीन की कीमत लगभग 70 करोड़ है। यहाँ 30 से ज्यादा दुकान और मकान तोड़ने के लिए पैमाइश की गई। प्रताप विहार में डीएवी स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पक्के मकान बनाकर रह रहे थे। नगर निगम की टीम ने 104 मकान चिन्हित किए। 2 दिन से मकानों को ध्वस्त करने का काम चल रहा है। पहले दिन 50 मकान ध्वस्त किए गए। शनिवार को दूसरे दिन अभियान चलाकर 10 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई। जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए बताई गई हैं। संपत्ति प्रभारी एवं अपर नगरायुक्त आर.एन. पांडेय ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर बसपा नेता एवं पूर्व पार्षद सिंह राज का कब्जा था। मकान का छज्जा काफी बाहर निकाल रखा था। बसपा नेता ने हरित पट्टी को घेरकर खुद का पार्क बना रखा था। वहां जनरेटर रखा था। इसके अलावा कई अन्य लोगों का भी कब्जा था। सभी से जमीन खाली करा दी है। उन्होंने बताया कि जल्द हरित पट्टी को विकसित कराया जाएगा। 30 मकान और दुकानों की पैमाइश भी कराई गई है। उन सभी को तोड़ा जाएगा। वहीं, बसपा नेता ने कब्जे की बात से इंकार किया हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को 50 अवैध मकान ध्वस्त किए थे। 50 परिवार घर से बेघर हो गए। महिलाएं रातभर छोटे बच्चे को लेकर मलबे के पास ही बैठी रहीं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मकान टूटने से एक महिला सदमे में आ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा हुई सक्रिय
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल की अध्यक्षता में संगठन की मजबूत को लेकर कारवां बैंकट हाल में एक बैठक हुई। बैठक में जिला महामंत्री व पांचों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। दूसरी बैठक मनोनीत सभासदों के साथ सभासद राजेंद्र वर्मा के आवास पर हुई। जिसमें उनकी समस्याओं को जिला अध्यक्ष ने विस्तार से सुना तथा नगर पालिका ईओ को फोन कर समाधान कराने को कहा। उसके बाद भाजपा कैम्प कार्यालय पर महिला मोर्चा के साथ बैठक में जिला अध्यक्ष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर योजना तैयार करने के लिए जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, चैनपाल सिंह, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, राजेंद्र बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर मावी, जिला मंत्री अजय गर्ग, राहुल बैंसला, जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी, जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी, राहुल बैंसला, कृष्ण बंसल, राजीव शर्मा, प्रशांत कुमार, मनोनीत सभासद मीना शर्मा, सचिन त्यागी, दिवान सिंह गौतम, महिला मोर्चा जिला संयोजिका आरती मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंजलि गर्ग, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील चौधरी निठौरा, महामंत्री अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।
इंदिरापुरम: 12वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के अहिंसा खंड-दो स्थित एक सोसाइटी में शुक्रवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। छात्रा नौवीं में पढ़ती थी। पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर परिवार वालों ने छात्रा को डांटा था। वह खुद कूद गई या हादसे का शिकार हुई है, इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बोल रही है। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, सोसाइटी में रहने वाले छात्रा के पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर उनका फ्लैट है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी नौवी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी कमरे की खिड़की पर थी। इसी दौरान वह खिड़की से नीचे गिर गई। गिरने की आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग घरों से बाहर आ गए। इससे पहले कि उसे अस्पताल पहुंचाया जाता छात्रा की मौत हो चुकी थी। छात्रा के पिता और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची इंदिरापुरम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस की शुरूआती जांच में मां-बाप की डांट की वजह से छात्रा के नाराजगी की वजह सामने आ रही है। साथ ही उनका कहना है, अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। सोसाइटी के लोग भी घटना के बाद से सदमे में है।
पंचायत चुनाव के लिए 2613 मतदान केंद्र: राशिद
गतिविधियों में लिप्त 8 बदमाश किए गए जिलाबदर
सभी भाषाओं में विकिपीडिया की पहुंच अवरूद्ध
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा को नोटिस जारी
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत'
प्लास्टिक कचरा पैदा करने वाला देश बना 'भारत' डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आपने कभी सोचा है कि आपका चाय-समोसा ख...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...