शनिवार, 19 मार्च 2022
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें
राहत: इंडियन आर्मी में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्ती
अरामको के साथ बड़ी डील कर सकता है अडानी ग्रुप
भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,075 नए मामलें
लाइसेंस के बिना मवेशी रखने की इजाजत नहीं होगी
कंपनी ने 800 से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी की
कंपनी ने 800 से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी की
सुनील श्रीवास्तव
लंदन। ऐसा लगता है कि विशाल गर्ग के नेतृत्व वाली बेटर डॉट कॉम ने जो ‘खराब’ ट्रेंड सेट किया था, उसका पालन अब अन्य कंपनियां भी कर रही हैं। बेटर डॉट कॉम ने जूम कॉल पर एक झटके में अपने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के कुछ महीनों बाद अब एक ब्रिटिश फर्म ने भी ऐसा किया है। ब्रिटेन की शिपिंग कंपनी पीएंडओ फेरीज ने भी तीन मिनट की जूम कॉल पर 800 से अधिक कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है। जिसकी हर कोई आलोचना कर रहा है। कंपनी ने दो दिन पहले ही अपने कर्मचारियों को इस बड़ी घोषणा के बारे मे एक वीडियो मैसेज भेजा था। पीएंडओ फेरीज के चीफ ने अपनी जूम कॉल के दौरान कहा, ‘मुझे यह बताते हुए अफसोस हो रहा है कि आप सभी को तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट किया जाता है। आपके नौकरी का आज अंतिम दिन है। हालांकि अधिकारी ने कहा कि कर्मचारी को मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन इस घोषणा ने कर्मचारियों को सदमे की स्थिति में छोड़ दिया है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को कथित तौर पर बिना किसी पूर्व सूचना के निकाल दिया गया है, लेकिन कंपनी के एक कार्यकारी ने दावा किया है कि उन्हें ईमेल, पोस्ट, कूरियर और टेक्स्ट संदेश द्वारा सूचित किया गया था। कंपनी ने कर्मचारियों को यह सूचना दी कि उसे दो साल में 20 करोड़ पाउंड का नुकसान हुआ है। उसने बयान में कहा कि उसके पास 800 से अधिक लोगों को नौकरी से निकालने का फैसला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। कंपनी के इस फैसले की देश के राजनेताओं ने भी कड़ी आलोचना की है।
कर्मचारियों की अमानवीय छंटनी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्रिटिश सांसद कार्ल टर्नर ने कहा, ‘कंपनी को दिया गया सारा पैसा वापस लिया जाना चाहिए। सरकार को कंपनी से कहना चाहिए कि वह वर्कर्स यूनियन के साथ बात करे और उनके साथ कोई डील करे। यह पहली बार नहीं है जब कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के जूम कॉल पर निकाल दिया गया है। बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग को सोशल मीडिया पर जूम कॉल पर कर्मचारियों को निकालने को लेकर काफी ट्रोल किया गया और उनकी आलोचना की गई थी। गर्ग को तब एक छोटा ब्रेक भेजा गया था लेकिन जल्द ही वह अपनी स्थिति में लौट आए। उनकी वापसी ने बेटर डॉट कॉम पर बड़े पैमाने पर इस्तीफे शुरू कर दिए थे। गर्ग की वापसी से नाखुश वरिष्ठ अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी थी।
बस पलटने से 5 लोगों की मौंत, 25 से अधिक घायल
इसपर विधायक वेंकटरमणप्पा ने कहा कि, ‘वाई एन पावागड़ा शहर जा रहे एक निजी बस चालक ने होसाकोटे गांव में नियंत्रण खो दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।
मैं सीएम बोम्मई से सरकार की ओर से मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे के बारे में बात करूंगा। उन्होंने कहा कि, बसों की व्यवस्था की गई है और अब ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी नहीं है। कुछ दिन पहले एक ही रूट पर दो बसों के बीच हादसा हो गया था, इसलिए दोनों बसों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसी कारणवश, इस बस में ज्यादा यात्री थे। वेंकटरमणप्पा ने यह भी कहा कि, ‘टिकट का किराया कम होने के कारण लोग सरकारी बसों के बजाए, निजी बसों से यात्रा कर रहे हैं। घटना को लेकर पावागड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है।
आईओसीएल का रूसी तेल कंपनी के साथ अनुबंध
चुनाव: भाजपा ने 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित की
चुनाव: भाजपा ने 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित की
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विधानपरिषद चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। सूची में गोरखपुर-महाराजगंज सीट से सीपी चंद, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और बलिया से रविशंकर सिंह पप्पू का नाम है। बता दें कि पहले चरण के लिए 21 मार्च तक प्रत्याशियों का नामांकन होना है।
मुरादाबाद-बिजनौर सीट से सत्यपाल सैनी, रामपुर-बरेली से कुंवर महराज सिंह, बदायूं से बागीश पाठक, पीलीभीत-शाहजहांपुर से सुधीर गुप्ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्ता, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडे, देवरिया से रतन पाल सिंह, आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव, गाजीपुर से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर, झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्विवेदी, आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव आशु, अलीगढ़ से ऋषि पाल सिंह, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज और सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा का नाम घोषित किया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष को 6 साल के लिए निष्कासित किया
पूर्व जिलाध्यक्ष को 6 साल के लिए निष्कासित किया
मनोज सिंह ठाकुर
अलीराजपुर। कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल को छ: साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर द्वारा इस मामले की जानकारी दी गयी है।
बताया जा रहा है कि कल जोबट भगौरिया हाट बाजार में महेश पटेल और उनके गुट द्वारा झाबुआ के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर हमला किया गया था, जिसके फलस्वरूप जोबट थाने मेें महेश पटेल गुट के लोगों और उनके पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया था। संभवतरू इसी मामले को लेकर यह कार्रवाई की गयी है।
आशंका: भारत में चौथी लहर का असर नहीं दिखेगा
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित
नवरात्रि का तीसरा दिन मां 'चंद्रघंटा' को समर्पित सरस्वती उपाध्याय हिंदू धर्म में, चंद्रघंटा देवी महादेवी का तीसरा नवदुर्गा रूप है।...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...