सोमवार, 8 मार्च 2021

ऊधमपुर: कांग्रेसी नेता ने सुनीं लोगों की समस्याएं

राणा ओबराय  

ऊधमपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित मगोत्रा ने रविवार को ऊधमपुर नेशनल हाईवे से सटे सजालता के पास वाले इलाके में लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में लोगों ने बताया कि पिछले 20 साल से वे यहां पर रह रहे हैं। मगर आज सोमवार तक तक उनके घरों तक रास्ता नहीं बन पाया है। न ही उनके इलाके में पानी की पाइप लाइन ही बिछाई गई है। इससे आज भी उनको पानी भरने के लिए बावली पर जाना पड़ता है। जिसमें समय खराब होने के साथ परेशानी भी होती है। लोगों ने कहा कि इस इलाके में रहने वाले ज्यादातर लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं और मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। बढ़ती महंगाई में उनका घर का गुजारा मुश्किल से चलता है।

जालंधर: महिलाओं के अधिकारों पर पेपर प्रस्तुत किए

राणा ओबराय  
जालंधर। सेंट सोल्जर ला कालेज ने महिलाओं के प्रति भेदभाव और कानून विषय पर वेबिनार करवा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मुख्य वक्ता पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. अमन अमृत चीमा ने महिलाओं के अधिकारों के बारे पेपर प्रस्तुत किए। डा. पंकजदीप कौर ने महिलाओं के खिलाफ तेजी से बढ़ते अपराधों पर अपने विचारों को साझा किया। एडवोकेट गगनदीप कौर ने मनरेगा योजनाओं में कार्यरत महिला श्रमिकों के बड़े पैमाने पर भेदभाव और शोषण को रेखांकित किया। कालेज डायरेक्टर वीणा ने सभी का स्वागत किया।

गुरुग्राम: समस्याओं की अनदेखी ना करें महिलाएं

राणा ओबराय  
गुरुग्राम। आधुनिक जीवनशैली में बीमारी की अनदेखी करना आगे चलकर बीमारी को गंभीर बना देता है। बीमारी को लेकर शर्म महसूस करने में इलाज नहीं लेना बड़ी समस्या है। लड़कियों व महिलाओं को अपनी बीमारी छिपाने के बजाय उसे डाक्टर या माता से साझा करना चाहिए। देखने में आता है कि महिला इलाज के लिए डाक्टर के पास तब पहुंचती है। जब बीमारी गंभीर हो चुकी होती है। ऐसे में पैसे और शरीर दोनों की हानि होती है। महिलाओं को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दैनिक जागरण ने गुरुग्राम कार्यालय में हेलो जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कोलंबिया एशिया अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. शर्मिला सोलंकी और वरिष्ठ फिजिशियन डा. मंजीता नाथदास को आमंत्रित किया गया। उन्होंने फोन पर लोगों को चिकित्सा सलाह दे।

शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रीति भोज का आयोजन

राणा ओबराय   
लुधियाना। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से शिवरात्रि शोभायात्रा के उपलक्ष्य मे प्रीति भोज का आयोजन वीनू कांसल और चीनू कांसल के नेतृत्व में केसर गंज रोड पर किया गया। इस मौके प्रधान सुनील मेहरा ने बताया कि इस 33वीं विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ गोशाला रोड स्थित शिव मंदिर से भगवान भोले नाथ का पूजन कर किया जाएगा। शोभायात्रा में तीन रथ एक बाला का रथ, एक गणपति का रथ और भगवान भोलेनाथ का चांदी का रथ होगा। शोभायात्रा गोशाला रोड स्थित शिव मंदिर से घाटी मोहल्ला चौक, बाजवा नगर, दरेसी रोड पहुंचेगी। उसके बाद फिर यह विशाल रथयात्रा का रूप लेकर सब्जी मंडी चौक, माता रानी चौक, घंटाघर चौक, अकाल मार्केट, किताब बाजार, साबुन बाजार, गुड़मंडी, चौड़ा बाजार, घासमंडी चौक, निक्कामल चौक, माता वैष्णो देवी मंदिर डिवीजन नंबर 3, ख्वाजा कोठी चौक, प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर से होकर गोघाट स्थित शिव मंदिर में महाआरती के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि घंटाघर चौक, माता रानी चौक, संगला वाला शिवाला में तीनों रथों की महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर सुनील मेहरा, कमल गुप्ता, गुलशन टंडन, अश्वनी महाजन, अमित गुप्ता, राजन अरोड़ा, हितेश शर्मा, डिप्टी कपूर, कृष्ण लाल, राकेश वोहरा, वेद भंडारी, बृज मोहन महंत, जतिद्र नंदा, पवन मल्होत्रा, काला वशिष्ठ, मनजीत सिंह जग्गी, संजीव सूद, उमेश सोनी, राजीव अरोड़ा उपस्थित थे।

चंडीगढ़ में भी लगेगा नाइट कर्फ्यू, संक्रमण बढ़ा

राणा ओबराय  

चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण का यही विस्फोटक रूप आगे भी जारी रहा तो पंजाब के चंडीगढ़ को पाबंदियों में रहना होगा। पंजाब के कई शहरों में शनिवार से नाइट क‌र्फ्यू लगाया जा चुका है। कोरोना के मामले एकदम से बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया। चंडीगढ़ में भी हालात कुछ ज्यादा ठीक नहीं हैं। एक सप्ताह में 519 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। तीन महीने बाद शनिवार को 122 मामले सामने आने से तो संकट और बढ़ गया है। चंडीगढ़ में भी सोमवार को क‌र्फ्यू लगाने की घोषणा हो सकती है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कोविड वॉर रूम मीटिग के दौरान अधिकारियों से चर्चा कर इस पर निर्णय ले सकते हैं। शुक्रवार तक कई और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। दरअसल अब कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। आए दिन बहुत कम लोग ठीक हो रहे हैं जबकि संक्रमण का फीसद बहुत ज्यादा है। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों पर दबाव फिर बढ़ने लगा है।

महिला दिवस, विरोधी महिला किसानों ने संभाला मंच

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के सिंघू, टीकरी एवं गाजीपुर के किसान प्रदर्शन स्थलों पर हजारों महिला किसानों ने मार्च निकाला और भाषण दिए। कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को देखते हुये आयोजकों ने महिला किसानों को मंच का प्रबंधन करने, भोजन और सुरक्षा की व्यवस्था करने तथा इस अवसर पर उनके संघर्ष की कहानियों को साझा करने के लिए विस्तृत योजना बनाई है। किसान नेता कविता कुरूगांती ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि मंच का प्रबंधन महिलाओं ने किया। सभी वक्ता महिलायें थीं और जिन मसलों पर चर्चा की गयी उनमें विशेष रूप से खेती और महिला किसानों का मुद्दा शामिल था। संयुक्त किसान मोर्चा की सदस्य कविता ने कहा, ”इस दौरान महिला किसानों और इस आंदोलन में महिला किसानों के योगदान पर भी चर्चा हुयी। उन्होंने कहा कि यहां हजारों महिलाओं के आने और इसमें उनके हिस्सा लेने के बाद इसका महत्व बढ़ गया है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान पिछले 100 दिनों से दिल्ली सीमा पर जमे हुये हैं और उनकी मांग इन कानूनों को वापस लेने तथा उनके फसल के लिये न्यूनतम समर्थनम मूल्य की गारंटी देने की है। इन किसानों में अधिकतर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं।

मंदिर निर्माण के लिए शिक्षक को नौकरी से निकाला

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एक विद्यालय के शिक्षक ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 1,000 रुपये का चंदा देने से मना करने पर उन्हें नौकरी से निकल दिया गया है। हालांकि संस्थान ने इन आरोपों से इंकार किया है। जिले के सलेमपुर गांव के रहने वाले यशवंत प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि वह जिला मुख्यालय के जगदीशपुर मोहल्ले में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने दावा किया है कि स्कूल ने उनके आठ महीने का वेतन भी रोक लिया है। सिंह ने कहा कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए विद्यालय की तरफ से चंदा वसूली के लिए रसीद बुक दी गई थी। उन्होंने बहुत प्रयास कर तकरीबन 80 हजार रुपये चंदा वसूल कर विद्यालय को प्राप्त कराया था।

आगरा:​​​​​​​ सिरफिरे ने चाकू से की मां-बेटी की हत्या

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से जिले के बाह क्षेत्र के जरार कस्बे में आज तड़के एक सिरफिरे युवक ने मां-बेटी पर चाकू से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अशोक के वैंकट ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगरा देहात के बाह इलाके कस्बा जरार में तड़के करीब तीन बजे पड़ासे में रहने वाले गोविंद नामक युवक ने 50 वर्षीय शारदा देवी और उसकी 19 वर्षीय पुत्री कामिनी की चाकू से प्रहार करके हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्यारा कामिनी से एकतरफा प्यार करता था। कामिनी कक्षा 11 की छात्रा थी और हत्यारा बीएएसी दूसरे वर्ष का छात्र था। इस घटना में कामिनी की भाभी कमलेश भी घायल हुई हैं। मां-बेटी की हत्या के बाद आरोपी भाग गया। उन्होंने बताया कि कस्बा जरार निवासी श्रीमती शारदा देवी का बेटा राहुल अहमदाबाद में नौकरी करता है। घर पर शारदा देवी, बेटी कामिनी, बहू कमलेश और डेढ़ साल का नातिनी गुड़िया मौजूद थे। दोनों की जातियां अलग हैं।

अतिक्रमण बताकर नगर पालिका ने उखाड़े चैम्बर

महराजगंज। बीते दिनों एआरटीओ कार्यालय के पास अधिवक्ताओं का चेम्बर अतिक्रमण बता कर नगर पालिका द्वारा उखाड़ दिया गया था। जिसको लेकर जिले के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। महराजगंज नगर पालिका और जिला प्रशासन के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालते हुए अपनी मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि बीते दिनों एआरटीओ के पास अधिवक्ताओं का चेम्बर उखाड़ दिया गया था। कुछ साल पहले नगर पालिका के साथ मिल कर जिला प्रशासन ने अधिवक्ताओं को वहां जगह दी थी, लेकिन आज सोमवार को अधिवक्ताओं को बेघर कर दिया गया है। हमारी मांग है कि अधिवक्ताओं को सम्मान के साथ वहीं जगह दी जाए और उनको हटाने में अधिवक्ताओं का जो नुकसान हुआ है। उसके लिए उन्हें पांच लाख का मुआवजा दिया जाए।

294 सीटों पर ममता और भाजपा के बीच मुकाबला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ ”झूठ और अफवाह फैलाने के लिए” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को आलोचना की और कहा कि इस बार मतदाता राज्य में सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों में ‘दीदी बनाम भाजपा’ के मुकाबले का गवाह बनेंगे। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर शामिल किए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘वह दिन दूर नहीं, जब समूचा देश उन्हीं के नाम पर होगा।’ पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ”सभी 294 सीटों पर मेरे और भाजपा के बीच मुकाबला है।” उन्होंने कहा, ”वे (भाजपा नेता) केवल चुनाव के दौरान बंगाल आएंगे और अफवाह तथा झूठ फैलाएंगे। वह हमें महिलाओं की सुरक्षा पर सीख दे रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की क्या स्थिति है? मोदी के पसंदीदा गुजरात में क्या हालात हैं?”

हिमाचल में कोरोना के कुल 30 मामले सामने आएं

शिमला। हिमाचल में आज सोमवार तक कोरोना को लेकर कुछ राहत और कुछ आफत की बात है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 30 मामले आए हैं। वहीं, 73 लोग ठीक होने में कामयाब रहे हैं। आज अब तक कोरोना के चलते तीन की जान गई है। बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। कोरोना का कुल आंकड़ा 59,148 पहुंच गया है। अभी 568 एक्टिव केस हैं। अब तक 57,580 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 987 पहुंच गया है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 296 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 82 नेगेटिव रहे हैं। 211 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से तीन पॉजिटिव केस हैं। पिछले कल के 40 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...