रविवार, 20 मार्च 2022

दोनों डोज के बीच गैप को कम करने की सिफारिश

दोनों डोज के बीच गैप को कम करने की सिफारिश   

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। टीकाकरण पर भारत के टॉप ग्रुप एनटीएजीआई ने कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच के गैप को कम करने की सिफारिश की है।कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच गैप इस वक्त 12-16 सप्ताह है। जिसे अब घटाकर 8-16 करने की सिफारिश की गई है। वैक्सीनेशन पर एनटीएजीआई ने अभी तक भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की डोज के बीच बदलाव को लेकर कोई सुझाव नहीं दिया है। इसके तरह वैक्सीन की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन के बाद दी जाती है। राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कोविशील्ड की सिफारिश को अभी लागू किया जाना बाकी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक "एनटीएजीआई की नवीनतम सिफारिश प्रोग्रामेटिक डेटा से प्राप्त हालिया वैश्विक साइंटिफिक सबूतों पर आधारित है। इसके मुताबिक जब कोविशील्ड की दूसरी डोज आठ सप्ताह बाद दी जाती है तो शख्स में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया करीब 12 से 16 सप्ताह के अंतराल पर प्रशासित होने के बराबर ही होती है।

सूत्र ने कहा कि इस निर्णय से कई देशों में बढ़ते मामलों के बीच बचे हुए व्यक्तियों को कोविशील्ड की दूसरी डोज जल्द देने में मदद मिलेगी। सरकार ने 13 मई, 2021 को एनटीएजीआई की सिफारिशों के आधार पर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच के अंतर को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया था। एनटीएजीआई देश में वैक्सीन-रोकथाम योग्य बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए टीकाकरण सेवाओं पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मार्गदर्शन और सलाह प्रदान करता है।

यूपी: रोजगार पर फोकस करेंगी बीजेपी सरकार

यूपी: रोजगार पर फोकस करेंगी बीजेपी सरकार    

हरिओम उपाध्याय                
लखनऊ। यूपी में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी सरकार, रोजगार पर फोकस करने जा रही है। सरकार अब महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम करने जा रही है। योगी 2.0 सरकार की नई योजना के तहत महिलाओं को आटा और मसाला चक्की की इकाई स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि ये योजना महिलाओं को संबल प्रदान करेगी, जिससे उनको रोजगार का मौका देने के साथ ही परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजबूत बनाएगी। प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने वाली बीजेपी सरकार अगले पांच सालों में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं पर विशेष फोकस रखेगी। 
उनको रोजगार देने और स्वरोजगार के अवसर से जोड़ने के प्रयास तेजी से शुरू करेगी। इसके लिए उसने आटा-मसाला चक्की योजना के प्रारूप को अंतिम दिया गया है। महिलाएं अब खुद की आटा-मसाला चक्की इकाई स्थापित कर सकेंगी। राज्य सरकार गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के बड़े अवसर प्रदान करने जा रही है। इसके तहत-आटा-मसाला चक्की योजना प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को स्वाबलंबी बनाएगी। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की योजना से गरीब महिलाओं को बड़ा सहारा मिलेगा।18 जनपद मुख्यालयों में कुल 2250 महिलाओं को योजना से सीधा लाभ मिलेगा। 
10 हजार रुपये अनुदान और शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाएगी। 
सरकार बनने के तत्काल बाद अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम अपनी इस योजना का लाभ युद्ध स्तर पर महिलाओं को देने का शुभारंभ करेगा।प्रदेश सरकार ने बीते पांच सालों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को स्वावलंभी बनाने और उनको रोजगार से जोड़ने, उनके लिए कई काम स्थापित करने के लिए बहुत से काम किए हैं। नई सरकार बनने पर इस प्रयासों को और तेजी से जिलों में गांव-गांव में लागू किया जाएगा। गौरतलब हो कि सरकार का प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस कड़ी में आटा-मसाला चक्की स्थापित करने की योजना भी महिलाओं को संबल प्रदान करेगी।

18 जनवरी तक होगा अगले संस्करण का आयोजन

18 जनवरी तक होगा अगले संस्करण का आयोजन   

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। वाहनों की प्रदर्शनी ‘ऑटो एक्सपो’ के अगले संस्करण का आयोजन, अब अगले साल 13 से 18 जनवरी तक होगा। इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से ऑटो एक्सपो का आयोजन रद्द कर दिया गया था। इस द्विवार्षिक वाहन प्रदर्शनी का आखिरी बार आयोजन फरवरी, 2020 में हुआ था। उस समय भी यह आयोजन दुनियाभर में खराब होती महामारी की स्थिति के बीच हुआ था। 
इस साल ऑटो एक्सपो का आयोजन फरवरी में ग्रेटर नोएडा में होना था लेकिन कोविड-19 की वजह से इसे रद्द कर दिया गया।वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि, मोटर शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 13 से 18 जनवरी, 2023 के दौरान होगा। 11 जनवरी का दिन विशेष रूप से मीडिया के लिए रखा गया है। 12 जनवरी को इसका उद्घाटन समारोह होगा जिसमें मीडिया, विशेष मेहमानों और डीलरों को आमंत्रित किया जाएगा।ऑटो एक्सपो का आयोजन जहां ग्रेटर नोएडा में होगा वहीं वाहन कलपुर्जा प्रदर्शनी प्रगति मैदान परिसर में आयोजित की जाएगी। 
ऑटो एक्सपो-2020 में छह लाख से अधिक दर्शक आए थे। पिछली वाहन प्रदर्शन में करीब 700 नए उत्पादों का अनावरण किया गया था या उन्हें उतारा गया था। प्रदर्शनी में 108 प्रदर्शकों ने अपने 352 उत्पाद प्रदर्शित किए थे।

सीजी में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला: आप

सीजी में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला: आप   

अमित शर्मा       
चंडीगढ़। पंजाब में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली। ऐसे में अब पार्टी की नजर दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ने पर है। 
आप ने अगले साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। योजना के तहत, आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज छत्तीसगढ़ के दो-दिवसीय दौरे पर जाएंगे, ताकि राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को गति दी जा सके। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस का शासन है। आप की पूर्वांचल इकाई के प्रभारी और बुराड़ी से विधायक संजीव झा, राय के साथ छत्तीसगढ़ जाएंगे।

आरोप: काफी ऊंचे स्तर पर पहुंचा 'राजकोषीय' घाटा

आरोप: काफी ऊंचे स्तर पर पहुंचा 'राजकोषीय' घाटा   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का मानना है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कल्याण योजनाओं पर भारी खर्च की वजह से राजकोषीय स्थिति पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजकोषीय घाटा असामान्य रूप से काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिन्हा ने कहा, “मोदी सरकार मुफ्त अनाज सहित अन्य कल्याण योजनाओं पर भारी-भरकम राशि खर्च कर रही है। सरकार की राजकोष की स्थिति डंवाडोल है। राजकोषीय घाटा असामान्य रूप से काफी ऊंचे स्तर पर है। यह सरकार के उन आंकड़ों से भी अधिक है, जिन्हें ‘भरोसेमंद’ नहीं माना जाता है।”

देश का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पहले इसके 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान था। सिन्हा ने आरोप लगाया, ‘‘आज सरकार की आर्थिक नीतियां इस आधार पर तय होती हैं कि क्या इनसे उसे चुनाव जीतने में मदद मिलेगी या नहीं।एक सवाल के जवाब में सिन्हा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को मुद्रास्फीति और वृद्धि की चुनौतियों से जूझना होगा। चालू वित्त वर्ष में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 8.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

भारतीय अर्थव्यवस्था पर रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव पर सिन्हा ने कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था काफी हद तक आयातित कच्चे तेल पर टिकी है। ऐसे में मुद्रास्फीति के मोर्चे पर अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।”उल्लेखनीय है कि खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में 6.07 प्रतिशत के आठ माह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। यह रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से अधिक है। थोक मुद्रास्फीति भी 13.11 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल थे। शीर्ष नेतृत्व के साथ मतभेदों की वजह से उन्होंने 2018 में भाजपा से नाता तोड़ लिया था।

भारत: होंडा ने एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च किया

भारत: होंडा ने एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च किया   

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। भारत में होंडा इंडिया ने 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च किया है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 16,01,500 (एक्स-शोरूम) गुरुग्राम है। होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने भारत में होंडा के एक्सक्लुज़िव बिगविंग टॉपलाईन शोरूमों में नई 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स की बुकिंग शुरू कर दी है। नई मोटरसाइकल सीकेडी के माध्यम से भारतीय बाज़ार में अपनी जगह बनाएगी।
2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स मॉडल 2 वेरिएन्ट्स में उपलब्ध होगा- ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी)- मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर में और मैनुअल ट्रांसमिशन- पर्ल ग्लेयर व्हाईट ट्राई कलर स्कीम में आकर्षक स्ट्राइप्स के साथ उपलब्ध होगा।
एडवेंचर टूरर की ऑन/ऑफ रोड क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स को मास सेंट्रलाइज़ेशन के साथ डिज़ाइन किया गया है, जो इसे स्टेबिलिटी और बेहतर हैण्डलिंग देता है, इसी तरह नैरो सेंट्रल एरिया और वाईड फ्रन्ट एक्शन को कंट्रोल करता है, जब राइडर पेग्स पर खड़े होकर बाईक का कंट्रोल करता है। टेलीस्कोपिक फ्रन्ट सस्पेंशन और प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन सर्वश्रेष्ठ अनुकूल कम्पोज़र देकर राइड को आरामदायक बनाते हैं,और इसे ऑन/ ऑफ रोड बाईक का सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाते हैं।
‘कहीं भी जा सकने’ की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स आधुनिक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन्स से युक्त है, यह सिक्स-एक्सिस इनर्शियल मेज़रमेन्ट युनिट (आईएमयू), 2-चैनल एबीएस, एचएसटीसी (होण्डा सलेक्टेबल टोर्क कंट्रोल) और ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ आती है। एमटी और डीसीटी दोनों वेरिएन्ट्स में चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड – टूर, अरबन, ग्रेवल और ऑफ-रोड शामिल है।
इंजन की बात करें तो, यह मोटरसाइकिल अपनी लोंग-टूरिंग और ऑफ-रोड क्षमता का आगे बढ़ाते हुए 2022 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स में 1082.96 सीसी लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक 8-वॉल्सव पैरेलल ट्विन इंजन, ओवरहैड कैमशाफ्ट (ओएचसी) टाईप वॉल्व सिस्टम से पावर्ड है जो 7500 आरपीएम की पॉवर और 103एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा 270 डिग्री ऑफसेट क्रैंकशाफ्ट शानदार टैक्शन और रिस्पॉन्सिव एक्सेलरेशन के साथ इंजन के परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है।

गूगल ने फूल, मधुमक्खी और गिटार का डूडल बनाया

गूगल ने फूल, मधुमक्खी और गिटार का डूडल बनाया   

अखिलेश पांडेय         

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। सर्च इंजन गूगल, आज रविवार को फूलों, मधुमक्खी और गिटार का डूडल बनाकर पारसी, नया साल नवरोज मना रहा है। गूगल ने रविवार को अपने डूडल में फूलों पत्तियों पर भिनभिनाती मधुमक्खियां के साथ गिटार के चित्र को उकेर कर पारसी नववर्ष (नवरोज) को दर्शया है। 

नवरोज के नाम से जाने जाने वाले इस दिन को नए दिन के रूप में जाना जाता है। पारसी समुदाय के लोग इस दिन को जमशेद नवरोज़ के रूप में मनाते हैं। पश्चिमी और मध्य एशिया में लोग परिवार और प्रियजनों के साथ मिलकर इस परंपरागत त्योहार को मनाते है।

मारियुपोल को युद्ध अपराध के उदाहरण में देखा जाएगा

मारियुपोल को युद्ध अपराध के उदाहरण में देखा जाएगा 

सुनील श्रीवास्तव             

कीव यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को कहा कि मारियुपोल की घेराबंदी कर रूस ने जिस तरह से उस पर आतंकी कार्रवाई करते हुए हमला किया, उसे सदियों तक याद किया जायेगा। सीएनएन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि मारियुपोल को इतिहास में युद्ध अपराध के एक उदाहरण के तौर पर देखा जायेगा। उन्होंने दावा किया कि रूसी सेना को इस युद्ध मे काफी नुकसान उठाना पड़ा है और अभी तक लगभग 80 से 90 प्रतिशत रूसी यूनिटों को बरबाद कर दिया गया है। रूसी सेना के यूक्रेन पर हमले के 24 दिन गुजर चुके हैं और यूक्रनियनों ने दिखा दिया है कि वह जानते हैं कि एक सेना की तुलना में अधिक तरीके से कैसे लड़ा जाता है। यूक्रेन की सेना विभिन्न इलाकों में अलग अलग हालातों और क्षेत्रों में दशकों से लड़ रही है।

 रूस ने जितनी सेना और हथियार यूक्रेन में भेजे हैं उसका सामना हम अपने विवेक और साहस के बल पर कर रहे हैं। सीएनएन के अनुसार यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि जिन क्षेत्रों में जबरदस्त लड़ाई चल रही है । रक्षा की अग्रिम पंक्ति रूसी सैनिकों की लाशों से पटी पड़ी है और इन लाशों को कोई नहीं उठा रहा है। रूसी सेना का सामना करने के लिए और यूनिटों को भेजा गया है। जेलेंस्की ने कहा कि यूं तो युद्धग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आठ मानवीय गलियारे काम कर रहे हैं लेकिन रूसी सेना की ओर से की जा रही जबरदस्त गोलाबारी की वजह से कीव क्षेत्र के बोरोदयांका से लोगों को निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना

पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता चुना   

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर अपना डंका बजाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 77 फ़ीसदी अप्रूवल रेटिंग हासिल हुई है‌‌। जिसके चलते पीएम को पहला स्थान हासिल हुआ है। रविवार को ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी की गई सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 77 फ़ीसदी अप्रूवल रेटिंग प्राप्त हुई है। इस रेटिंग के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। मार्निंग कंसलटेंट की ओर से डाटा जारी करते हुए कहा गया है कि 13 देशों में सबसे ज्यादा अप्रूवल रेटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। 

जो इस बात को दिखाता है कि वह दुनिया में कितने लोकप्रिय नेता हैं। मार्निंग कंसलटेंट की ओर से जारी की गई सूची में दूसरा स्थान मेक्सिको के मैनुअल लोपेज को मिला है यह 65 फीसदी रेटिंग हाथ लगी है। इसी के मारिया द्राघी 54 फ़ीसदी रेटिंग के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।जापान के फुमिया किशिदा को 42 फीसदी रेटिंग मिली है। जारी की गई सूची में मुख्य खास बात यह भी रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिशअप्रूअल रेटिंग भी सबसे कम यानी 17 फीसदी है। संस्था के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2020 से 2022 तक के अधिकांश महीनों में सबसे लोकप्रिय नेता बने रहे हैं।

एचसी के 3 न्यायाधीशों को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा

एचसी के 3 न्यायाधीशों को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा 

इकबाल अंसारी        

बेंगलुरु। सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि हिजाब विवाद पर फैसला मामले में वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के तीनों न्यायाधीशों को मौत की धमकी मिलने के बाद ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर रविवार को मीडिया से बात करते हुए बोम्मई ने कहा कि हमने हिजाब पर फैसला देने वाले तीनों जजों को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।साथ ही कहा कि मैंने महानिदेशक और आईजी को विधानसौधा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत की पूरी जांच करने का निर्देश दिया है, जिसमें कुछ लोगों ने जजों को जान से मारने की धमकी दी थी । तीन जजों में चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी भी शामिल हैं। 

मुख्य न्यायाधीश के अलावा, तीन-न्यायाधीशों की पीठ में जस्टिस कृष्णा दीक्षित और जस्टिस खाजी एम जयबुन्निसा भी शामिल थे।घटना की निंदा करते हुए बोम्मई ने कहा कि समुदाय के पक्ष में होना धर्मनिरपेक्षता नहीं है, यह सांप्रदायिकता है। मैं इसकी निंदा करता हूं, हम सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए। बताते चले कि हिजाब विवाद पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था। जिस वजह से तीनों न्यायधीशों को मौत की धमकी मिली थी।

वहीं पुलिस ने बताया कि तौहीद जमात ने फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए कोरीपलायम इलाके में एक जनसभा आयोजित की थी, जिसमें कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई। इसके कुछ समय बाद ही तीन पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। इसमें आरोप लगाए गए थे कि आयोजकों ने उच्च न्यायालय के जजों को हत्या की धमकी दी है।

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बदलाव किया: बैंक

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बदलाव किया: बैंक  

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम डिपॉजिट पर ये बदलाव किया है। आपको बता दें कि एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की विभिन्न अवधियों में एफडी की पेशकश करता है।
एक्सिस बैंक 18 महीने से 2 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट के लिए 5.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। 2 साल लेकिन 30 महीने से कम की जमा राशि के लिए एक्सिस बैंक 5.40 फीसदी ब्याज देता है।
3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष से कम अवधि में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर बैंक 5.40 फीसदी की ब्याज दर देता है। 5 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी।

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'  अखिलेश पांडेय  वाशिंगटन डीसी। अमेरिका, जिसे आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। क्...