बुधवार, 6 जनवरी 2021
सड़क पर थूका तो साफ करोंगे और जुर्माना भी
एक इंस्पेक्टर अपनी सर्विस में प्रतिभा का धनी
प्रधानमंत्री आवास की सूची में धांधली व उत्पीड़न
विक्की कुमार गुप्ता
बलिया। प्रधानमंत्री आवास के सूची में धांधली, गरीबो के साथ उतपीड़न पात्र लोगों को सूची से नाम हटाकर अपात्रों के नाम जोडा गया। पात्र को मिलने वाली लाभ से वंचित कर दिया गया। लक्ष्य के अनुरूप अल्पसख्यक जातियों से भेदभाव किया जा रहा हैं। ग्रामसभा सागरपाली, पोस्ट-सागरपाली, विकास खण्ड हनुमागंज, जिला-बलिया इसके विरोध में आमरण अंशन एवं भूख-हड़ताल पर दिनांक 06.01.2021 को ब्लॉक हनुमानगंज पर हुआ। वसीम व्यवहार प्रधान समाजसेवी बलिया विधानसभा के बागी नेता ग्राम आराजी माफी सागरपाली, ब्लॉक हनुमानगंज, ग्राम सभा सागरपाली के भ्रष्ट सिग्रेट्री एवं प्रधान, अधिकारी एवं क्रमचारी द्वारा मिली भगत से ग्रामसभा के पात्र व्यक्तियों का नाम काटकर अपात्र व्यक्तियों को जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री आवास में पात्र आने वाले ग्रामसभा के सदस्यों के साथ मनमानी ढंग से सुविधा शुल्क वसुला जा रहा हैं। ग्राम के सेक्रेट्री द्वारा जाति सूचनक शब्द कह रहे है कि उपर से अल्पसंख्यक एवं छोटी जातियों का आवास नहीं देना उपर से शासनादेश आया हुआ है। गरीबों को शौचालय नहीं दिया गया हैं। ये सब सिग्रेट्ररी एवं प्रधान की मिलिभगत से खुब मनमानी ढंग से कर्मचारीगण की संलिप्त हैं। किसी भी ग्राम सभा के कोई भी गरीब व्यक्ति को आवास एवं शौचालय से वंचित नहीं किया जाय। प्रधानमंत्री का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर अमल नहीं हो रहा है, तथा सरकार को बदनाम न किया जाय। चुकि एक सिग्रेट्री महोदय द्वारा भेदभाव, जाति-पात, गरीबों का षोषण प्राधानमंत्री आवास सुची में पात्र लोगों का नाम हटाकर अपात्र लोगों को दिया जा रहा हैं। ऐसी स्थिति में ब्लाक हनुमानगंज के क्रमचारी एवं सिग्रेट्री का कहना है कि कही भी जाओं कोई कुछ करने वाला नहीं है, जो मैं चाहूंगा। वही होगा ग्रामसभा सागरपाली, के सभी गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उसको ध्याकृत करने एवं तत्काल उनको हटाकर ग्राम सभा सागरपाली में पात्र व्यक्तियों को आवास, शौचालय और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ दिया जाय, ताकि व्यक्तियों के न्यायहित में कार्य किया जा सके। जिसमें समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अजीत मिश्रा का कहना है की हम इन सभी लोगों के साथ हाथ से हाथ मिला कर चलने का कार्य करेंगे। जिसमें मुख्य रुप से नसीम व्यवहार (समाजसेवी) पार्वती देवी, दुखन खरवार ,मोती देवी ,श्री सोमेश्वर ,श्री बच्चा लाल शर्मा, ओमप्रकाश, शिव कुमारी देवी, विद्या देवी ,शीला देवी ,शिव शंकर, रीना देवी अनशन पर रही मौजूद।
कौशाम्बी: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने पहुंचे डीएम
अध्यक्ष की व्यवस्था होगीं खत्म, आगे बढ़ी कांग्रेस
वायरस: 24 घंटों में 264 लोगों की मौत, कमी
पिछले समय की तुलना, तेज घूम रही है धरती
कुंवारी हूं, तेज कटारी हूं, सिर्फ तुम्हारी हूं
व्हाट्सएप: भारतीय उपयोगकर्ताओं को दी चेतावनी
साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए नगर आयुक्त
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत शहर के सभी शौचालयों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर ने आज निगम के विजय नगर, सिटी, और मोहन नगर जोन स्थित विभिन्न शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विजय नगर जोन में प्रताप विहार, कुटी, भीमाबाई, सर्वोदय नगर, विवेकानंद नगर, राठी मील स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया गया अधिकतर शौचालयों की स्थिति बहुत ही अच्छी मिली तथा डूडा हेड़ा स्थित शौचालयों को सेकंड फेस में लिया जाएगा। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सरोज सिंह तथा श्रीकांत सिंह राणा को कुशल कार्य हेतु उत्साहित किया।मोहन नगर जोन में सिकंदरपुर, करहेड़ा व अन्य शौचालयों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, एसबीएम नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा व अन्य टीम उपस्थित रही।
गाजियाबाद: 16 लोगों पर 12.6 लाख का जुर्माना
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। गाज़ियाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी सामग्री बेचने वाले 16 लोगों पर 12.6 लाख का जुर्माना लगाया है। विभाग के अधिकारियों ने पिछले दिनों इन दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। जांच में यह नमूने फेल पाए गए। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिस पर कोर्ट ने दोषियों पर जुर्माना लगाया है। अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिन दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है वे इस प्रकार हैं। धनश्री फ़ूड प्रोडक्ट पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। उनके यहां चॉकलेट आइसक्रीम के घोल में मिलावट पाई गई।भगवती पेठा भंडार में सोनपापड़ी में मिलावट मिली। विभाग ने उन पर दो लाख का जुर्माना लगाया है। डासना निवासी विपिन कुमार के यहां धनिया पाउडर में मिलावट पाई गई। उन पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगा है।अग्रवाल स्वीट्स इंडिया पर नमकीन में मिलावट को लेकर डेढ़ लाख का जुर्माना लगा है। दाल में मिलावट पाये जाने पर पीटीसी काट्रेड पर डेढ़ लाख व राकेश मसाले पर एक लाख जुर्माना लगाया है। साउथसाइड औद्योगिक क्षेत्र में प्रेम चंद्र वेद प्रकाश एंड संस के तेलवा रिफाइंड के नमूने जांच फेल पाए गए। विभाग द्वारा उन पर तेल और रिफाइंड के लिए कुल दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। चिरंजीवी विहार स्थित अनु डेयरी का मावा का नमूना जांच में मानकों पर खरा नहीं उतरा। विभाग ने 25 हजार का जुर्माना लगाया है। भोजपुरी निवासी दिलशाद पर मावा में मिलावट के लिए 15 हजार जुर्माना लगा है। इसके अलावा जेएमडी स्टोर, एनके प्रोटीन, जेपी डेयरी, ओम डेयरी व मुरादनगर निवासी दीपक त्यागी पर पनीर, रिफाइंड व दूध में मिलावट के लिए 10-10 हजार जुर्माना लगा है। धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज व मरियम नगर निवासी मुकेश चंद्र पर बिना पंजीकरण सामग्री बेचने पर 10-10 हजार का जुर्माना लगा है। विभाग द्वारा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष में विभाग अब तक 65 लोगों पर कार्रवाई कर चुका है। जिन पर कुल 17 लाख का जुर्माना लगा है।
दुनिया का बेहतरीन तेज 'गेंदबाज' है बुमराह
दुनिया का बेहतरीन तेज 'गेंदबाज' है बुमराह इकबाल अंसारी नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव क्रिकेट से संन्यास के बाद अब कमेंटे...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...