गुरुवार, 20 मार्च 2025

जाट महासभा ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

जाट महासभा ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। 30 मार्च को सिसौली में आयोजित होने वाली जाट महासभा की महापंचायत को अखिल भारतीय जाट महासभा ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। यह घोषणा आज जाट महासभा संपर्क कार्यालय, टिकैत चौक, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई। 
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा कि यह महापंचायत समाज की एकजुटता और उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने की अपील की। 
जाट महासभा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने महासभा के समर्थन के लिए ब्रजवीर सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि समस्त जाट समाज इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि समाज के लोग तन-मन-धन से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। जिला महासचिव ओमकार सिंह अहलावत और जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि महापंचायत न केवल समाज की एकता को मजबूत करेगी, बल्कि इसमें कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक सुधार के लिए भी ठोस निर्णय लिए जाएंगे। 
इस महत्वपूर्ण बैठक में धर्मवीर बालियान जिलाध्यक्ष, जाट महासभा मुजफ्फरनगर, ब्रजवीर सिंह जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट महासभा, ओमकार सिंह अहलावत, जयवीर सिंह, अरविंद जौहल, सविंद्र राठी, कुलदीप चौधरी, अनुज बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, राहुल पंवार, अंकुर काकरान, अमन रॉयल, कार्तिक राठी, जयंत सिंह, प्रिंस चौधरी एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। 
इस महापंचायत को लेकर पूरे जिले में जाट समाज के लोगों में उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। 

24 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया

24 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें 20 से 23 मार्च तक कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बरसात और हिमपात का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और अन्य पहाड़ी जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ-साथ हिमपात की संभावना भी जताई गई है, जिससे मौसम में बदलाव आ सकता है। 
20 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, 24 मार्च तक उत्तराखंड के अन्य जनपदों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस अलर्ट के मद्देनजर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम के अचानक बदलाव से बचने के लिए सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। 

दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की

दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से जनपद के प्रत्येक मतदान स्थलों पर बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति करते हुए उसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में बूथ लेवल एजेंट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 
उन्होंने यह भी कहा कि बूथ लेवल एजेंट को उस नामावली के सुसंगत भाग, जिसके लिए वह नियुक्त किया गया है, वह उस क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 14(बी) के अनुसार युवाओं (जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है) के लिए मतदाता सूची में पात्रता के रूप में चार अर्हता तिथियां अर्थात प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी को विशेष पुर्नरीक्षण एवं 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर निरंतर पुर्नरीक्षण हेतु तिथिया निर्धारित की गयी है। 
ऐसे व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो या पूर्ण कर लिए हो, वह अपना नाम मतदाता सूची में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकृत करा सकते है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली को शुद्ध/त्रुटिरहित तैयार किए जाने हेतु अपना सुझाव दिए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा उपजिलाधिकारियों एवं निर्वाचन कार्यालय से सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। 

8 साल के लड़के ने 'जीरो-ग्रेविटी' में उड़ान भरी

8 साल के लड़के ने 'जीरो-ग्रेविटी' में उड़ान भरी 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक 8 साल के लड़के ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया है। उसने इतनी कम उम्र में ही जीरो-ग्रेविटी में उड़ान भर ली है। जीरो-ग्रेविटी यानी वह स्थिति जिसमें गुरुत्वाकर्षण का स्पष्ट प्रभाव जीरो होता है। अपना खुद का कोई वजह महसूस नहीं होता। इसके साथ उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) में शामिल हो गया है। उस लड़के का नाम है जैक मार्टिन प्रेसमैन। उड़ान के दौरान जैक मार्टिन प्रेसमैन ने हवा में बैकफ्लिप और 360-डिग्री स्पिन भी किए। 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह मुंह में पानी की बूंदें डालते और जेली बीन्स पकड़ते नजर आ रहा है। प्रेसमैन ने 18 बार जीरो-ग्रेविटी में उड़ान भरी और हर बार उड़ान लगभग 30 सेकंड तक चलीं। GWR  ने कहा कि इस उड़ान की व्यवस्था Zero-G द्वारा की गई थी। Zero-G एक ऐसी कंपनी है, जो रिसर्च, अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग और सिर्फ आनंद के लिए भी जीरो-ग्रेविटी का अनुभव दिलाती है। उन्होंने आगे कहा, "इसका अपना प्राइवेट एट्रेंस था। इसके बारे में किसी और को नहीं पता था, और जब आप कमरे में जाते थे तो कमरे में एक सुंदर चांदनी नीला रंग था, और हर जगह अंधेरे में चमकते सैकड़ों तारे, नक्षत्र और ग्रह थे, और उसके पास अपना छोटा स्पेस क्राफ्ट था।" जैक बड़ा होकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है और उसका अगला लक्ष्य अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे कम उम्र का इंसान बनना है। 

संगठनों के 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

संगठनों के 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया 

इकबाल अंसारी 
इंफाल। राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में लगे सुरक्षा बलों ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिबंधित किए गए संगठनों के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। 
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा पिछले दिनों दिए गए इस्तीफे के बाद राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिम्मा संभालने वाली पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि तेंगनोपाल जनपद से सुरक्षा बलों द्वारा PREPAK (Pro) के 27वर्षीय सदस्य लैश्रम टोम्बा सिंह और कांगलेई याओल कन्ना लुप (KYKL) का कैडर युमनाम रोशन मैतेई (33) को गिरफ्तार किया गया है। 
उन्होंने बताया है कि पकड़े गए उग्रवादियों के पास से एक लाइट मशीन गन, एक एके-56 राइफल तथा बड़ी मात्रा में गोलियां तथा अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा दिए गए इस्तीफे के बाद राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिम्मा संभालने वाले सुरक्षा बलों ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए हिंसा की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-80, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, मार्च 21, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 31 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

अयोध्या: 'सीएम' ने तैयारियों का जायजा लिया

अयोध्या: 'सीएम' ने तैयारियों का जायजा लिया  संदीप मिश्र  अयोध्या। सीएम योगी ने शुक्रवार को अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक में श्रीराम ...