शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

महाकुंभ में हुए हादसे पर गहरा शोक जताया

महाकुंभ में हुए हादसे पर गहरा शोक जताया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। आरंभ हुए संसद के बजट सत्र के अंतर्गत दोनों सदनों को संबोधित कर रही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने महाकुंभ-2025 में हुए हादसे पर गहरा शोक जताया हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। शुक्रवार से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के अंतर्गत दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित कर रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि ऐतिहासिक महाकुंभ प्रयागराज में चल रहा है। 
यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक जागरण का पर्व है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि महाकुंभ 2025 में देश दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मौनी अमावस्या के मौके पर हुई दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सत्रों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा है कि कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इसलिए मातृभाषा में शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
विभिन्न भर्ती परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित कर भाषा संबंधित बाधाओं को दूर किया गया हैं। 

निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां, नाराजगी जताई

निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां, नाराजगी जताई 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। पुलिस महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए शाखाओं के वार्षिक निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों को लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को अनुशासन एवं अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पुलिस दफ्तर का वार्षिक निरीक्षण करते हुए कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सबसे पहले आगंतुक कक्ष का निरीक्षण करने के लिए पहुंचें। जहां उन्होंने पब्लिक द्वारा की जाने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। 
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएं। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दफ्तर की प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, जन शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस दफ्तर, महिला सम्मन प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, डीसीआरबी, पत्रावली शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, पासपोर्ट शाखा, मानवाधिकार शाखा, साइबर हेल्प सेंटर और स्थानीय अधिसूचना इकाई का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दफ्तर के स्टाफ से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों से समय से दफ्तर आने और साफ सफाई बनाए रखने की हिदायत देते हुए कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करने का पाठ पढ़ाया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान कुछ शाखाओं में मिली कमियों को लेकर नाराजगी जताते हुए उन्हें जल्द सुधरने के निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें। 

4 एसपी व 3 एएसपी महाकुंभ के लिए रवाना किए

4 एसपी व 3 एएसपी महाकुंभ के लिए रवाना किए 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। महाकुंभ- 2025 के अंतर्गत आगामी बसंत पंचमी को होने वाले अमृत स्नान के लिए सतर्क हुई योगी सरकार ने चार पुलिस अधीक्षक तथा तीन अपर पुलिस अधीक्षकों को महाकुंभ के लिए प्रयागराज रवाना कर दिया है। 
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने महाकुंभ- 2025 में मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान मची भगदड़ के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए बसंत पंचमी को होने वाले अमृत स्नान के लिए चार पुलिस अधीक्षक तथा तीन अपर पुलिस अधीक्षकों की महाकुंभ के लिए प्रयागराज को रवानगी कर दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारी दीपेंद्र नाथ चौधरी, लक्ष्मी निवास मिश्र, राजधारी चौरसिया और श्रवण कुमार सिंह को प्रयागराज भेजा गया है। 
इनके अलावा एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह और प्रवीण कुमार यादव महाकुंभ-2025 में व्यवस्था संभालने को भेजे गए हैं। 

96 घंटे में 65 लाख श्रद्धालु पहुंचे 'अयोध्या'

96 घंटे में 65 लाख श्रद्धालु पहुंचे 'अयोध्या' 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। आलम यह रहा कि रातोंरात अयोध्या की सड़कें श्रद्धालुओं से खचाखच भर गईं। सुबह होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। 96 घंटे में 65 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। 
प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु सीधे रामनगरी पहुंच रहे हैं। आंखों में श्रद्धा व सिर पर गठरी लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। सुबह चार बजे से सरयू के घाटों पर स्नान शुरू हो गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हनुमानगढ़ी व राम मंदिर का रुख किया। आराध्य के दर्शन पाने को श्रद्धालु देर रात तक कतारबद्ध दिखे। एडीजी जोन, मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह ने बिड़ला धर्मशाला से लता चौक तक पैदल चलकर श्रद्धालुओं से बातचीत की व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
उधर, भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। बृहस्पतिवार को उदया चौराहे से ही श्रद्धालुओं को पैदल भेजा गया। श्रद्धालु रामपथ पर टेढ़ीबाजार तक करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे लेकिन यहां से रामपथ पर आगे नहीं बढ़ सके। टेढ़ीबाजार चौराहे से रामजन्मभूमि थाने की ओर श्रद्धालुओं को मोड़ दिया गया। 
श्रद्धालु रामजन्मभूमि के पीछे से होते हुए नया घाट, सरयू तट, रामजन्मभूमि भूमि व हनुमानगढ़ी पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी फिर रामपथ से होती रही। इस तरह श्रद्धालुओं को आठ से दस किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है लेकिन रामलला के दर्शन की उत्कंठा में श्रद्धालु सभी दुश्वारियों को दरकिनार करते आगे बढ़ते रहे। भीड़ नियंत्रण के लिए रामपथ की गलियों को भी बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। जिस रास्ते से श्रद्धालु गुजर रहे हैं। उधर से रामपथ पर प्रवेश के सभी मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। महाकुंभ से बड़ी संख्या में रेलमार्ग से भी अयोध्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। 
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शाम को रेलवे स्टेशन कैंट के आसपास और गुरु गोविंद सिंह चौराहे पर लाउड स्पीकर के माध्यम से अपील की कि वे रेलवे स्टेशन कैंट के निकट बने आश्रय स्थल में ही ठहरें। यह अनुरोध श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की मानीटरिंग भी की जा रही है। 
सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भी दर्शन की व्यवस्था बदलनी पड़ी। सुबह लगभग 11 बजे हनुमानगढ़ी में भीड़ अचानक बढ़ गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दशरथ महल की ओर से हनुमानगढ़ी प्रवेश द्वार की ओर आने लगे तो भीड़ का दबाव एकाएक बढ़ गया। हालात अनियंत्रित होते दिखे तो दशरथ महल से हनुमानगढ़ी की ओर आने वाले रास्ते को बंद करना पड़ा। हनुमानगढ़ी में मुख्य प्रवेश द्वार से श्रद्धालु प्रवेश करते रहे जबकि वीआईपी मार्ग से श्रद्धालुओं की निकासी रामपथ की ओर होती रही। 
रामनगरी में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गोंडा, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और लखनऊ रोड पर होल्डिंग एरिया बना दिया गया है। ताकि, भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को वहां रोका जा सके। वहीं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात से बड़ी से संख्या में श्रद्धालु दर्शन को अयोध्या पहुंच रहे हैं। 

गांधी के बयान को राष्ट्रपति का अपमान करार दिया

गांधी के बयान को राष्ट्रपति का अपमान करार दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। शुरू हुए संसद के बजट सत्र के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की ओर दिए गए बयान को लेकर मचे बवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए इसे राष्ट्रपति का अपमान करार दिया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज से शुरू हुए संसद के बजट सत्र के अंतर्गत दोनों सदनों के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की ओर से दिए गए बयान पर बवाल मच गया है। 
संसद के बाहर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पूअर कहा था और राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभी भाषण को बोर करने वाला बताया। अब इस पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह राष्ट्रपति का अपमान है। 
इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कहा है कि राष्ट्रपति अपने संबोधन के आखिर तक बुरी तरह से थक गई थी। जिसके चलते वह बहुत मुश्किल से बोल पा रही थी। सोनिया गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा है कि आखिर तक राष्ट्रपति बहुत थक गई थी और वह मुश्किल से बोल पा रही थी। सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति का अपमान करार दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। 
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस तरह राष्ट्रपति के खिलाफ शब्दों का इस्तेमाल किया है। उसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-32, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, फरवरी 01, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम- 11 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-61, (वर्ष-11) पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254 2. रविवार, मार्च 02, 2024 3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-...