गुरुवार, 30 जनवरी 2025

मैच: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लिस ने सेंचुरी जड़ी

मैच: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंग्लिस ने सेंचुरी जड़ी 

अखिलेश पांडेय 
कोलंबो। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। इसका पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है। 29 जनवरी को शुरू हुए मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉश इंग्लिस ने जबरदस्त सेंचुरी जड़ी। 
उन्होंने महज 90 गेंदों में ही शतक ठोक दिया, जिसमें 10 चौके और 1 छक्के शामिल है। इंग्लिस का ये डेब्यू टेस्ट है और इस तूफानी शतक के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स भी बना दिए हैं। अपने करियर के पहले ही मैच में उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया है। ऐसा करने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के 21वें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा इंग्लिस डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद वो एक रिकॉर्ड से चूक गए। 

नहीं तोड़ पाए 'गब्बर' का रिकॉर्ड 

श्रीलंका के खिलाफ जॉश इंग्लिश ने 94 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। हालांकि, उन्होंने 90 गेंद में ही अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी। इससे वो डेब्यू पर सबसे तेज सेंचुरी वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज तो बन गए लेकिन, भारतीय टीम में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएं। धवन ने अपने डेब्यू टेस्ट में 85 गेंद में ही सेंचुरी ठोक दी थी और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए थें। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही ये कारनामा किया था। वहीं इंग्लिस इस मामले में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इंग्लिस के बाद ड्वेन स्मिथ का नंबर है, जिन्होंने 93 गेंद, जबकि पृथ्वी शॉ ने 99 गेंद में डेब्यू टेस्ट में शतक ठोका था। 
इंग्लिस काफी समय से टेस्ट में मौके का इंतजार कर रहे थे। वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा था। उन्होंने फील्डिंग की थी लेकिन मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब श्रीलंका में जैसे मौका मिला उन्होंने शतक ठोक दिया। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने ये काम अपने माता-पिता के सामने किया। बेटे को इतना बड़ा कारनामा करते देख दोनों खड़े होकर ताली बजाने लगें। 

मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इस दौरे पर कप्तानी कर रहे स्टीव स्मीथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। इसके बाद कंगारू टीम ने रनों का अंबार लगा दिया। उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंद में 232 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान स्मीथ ने 141 और इंग्लिस ने 102 रन बनाएं। इन तीनों बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्र्रेलिया ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 600 से ज्यादा रन बना दिए हैं। 

केजरीवाल ने राजीव पर पक्षपात का आरोप लगाया

केजरीवाल ने राजीव पर पक्षपात का आरोप लगाया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। चुनाव आयोग से मिले दूसरे नोटिस पर बिफरे अरविंद केजरीवाल ने राजीव कुमार पर पक्षपात का आरोप लगाया। 
उन्होंने कह दिया कि राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहते हैं। वह चाहें तो खुद एक सीट से चुनाव लड़ लें। केजरीवाल ने आशंका जताई कि उन्हें दो दिन बाद जेल में डाला जा सकता है। 'आप' सुप्रीमो ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'यमुना में जहर' के अपने दावे को लेकर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन का इस्तेमाल होता है और अमोनिया के साथ मिश्रण से पानी जहरीला हो सकता है। उन्होंने अमोनिया और क्लोरिन मिश्रित पानी की बोतलें मीडिया को दिखाते हुए कहा कि वह इन्हें गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेज रहे हैं, वे इसे पीकर दिखाएं। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनकी ओर से यह मुद्दा उठाए जाने के बाद अब अमोनिया का स्तर यमुना में कम कर दिया गया है। 
केजरीवाल ने खुद को जेल में डाले जाने की आशंका जाहिर करते हुए राजीव कुमार को किसी सीट से चुनाव लड़ लेने को कहा। अरविंद ने कहा, 'मुझे पता है ये दो दिन में मुझे जेल में डालेंगे, डाल दें मुझे जेल में। जिस तरह की भाषा चुनाव आयोग ने लिखी है, यह उनका काम नहीं है। अगर राजनीति करनी है राजीव कुमार लड़ लें दिल्ली की एक सीट से। खुलेआम दिल्ली में गुंडागर्दी मची है, खुले आम पैसे-चादरें बांटी जा रही हैं। इस किस्म का चुनाव इस देश की जनता ने कभी देखा नहीं था। मैं तीन बोतलें चुनाव आयोग को भी भेज दूंगा, वो पीकर दिखा दें। हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है।' केजरीवाल की चुनाव आयोग को लेकर यह टिप्पणी ऐसे समय पर आई है, जब आज ही नया नोटिस भेजकर उनसे 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक 5 सवालों के जवाब सबूतों के साथ मांगे गए हैं। आयोग केजरीवाल के 14 पन्नों के जवाब से संतुष्ट नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना में जहर मिला दिया और इससे दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती थी। भाजपा और हरियाणा सरकार की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल से पूछा था कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया ? 
चुनाव आयोग से मिले नोटिस को लेकर एक सवाल के जवाब में केजरीवाल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर ही बिफर पड़े। केजरीवाल ने चुनाव आयोग के खिलाफ बेहत तीखे तेवर के साथ कहा कि दिल्ली में पैसे बंट रहे हैं, रोज चादरें बंट रही हैं यह चुनाव आयोग को दिखाई नहीं देता है। 'आप' प्रमुख ने कहा, 'चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है। 
क्योंकि, राजीव कुमार को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए। मैं राजीव कुमार जी को कहना चाहता हं कि इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा। जितना कबाड़ा राजीव कुमार ने चुनाव आयोग का किया है, मुझे लगता नहीं, कभी भारत के इतिहास में ऐसा हुआ।' 

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं 'अंजीर'

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं 'अंजीर' 

सरस्वती उपाध्याय 
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो आजकल बहुत सामान्य हो गई है। लेकिन, इसे नियंत्रित करने के लिए हमें सही खानपान और जीवनशैली अपनानी होती है। अंजीर, जो स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। 
आइए जानें कैसे अंजीर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसे सही तरीके से कैसे खाएं ? 

1. अंजीर और डायबिटीज के लाभ 

अंजीर में प्राकृतिक शर्करा (फ्रुक्टोज) और फाइबर की उच्च मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को ताजगी देते हैं और इन्शुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में सहायक होते हैं। 

2. ब्लड शुगर पर अंजीर का प्रभाव 

अंजीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिसका मतलब है कि यह शरीर में धीरे-धीरे शर्करा में बदलता है, जिससे अचानक ब्लड शुगर की वृद्धि नहीं होती। इससे डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। 

3. कैसे करें अंजीर का सेवन ? 

अंजीर का सेवन करने के कई तरीके हैं। आप ताजे अंजीर खा सकते हैं। लेकिन, यदि ताजे अंजीर उपलब्ध नहीं हैं, तो सूखे अंजीर का भी सेवन किया जा सकता है। सूखे अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। इससे आपकी शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

4. अंजीर और वजन प्रबंधन 

डायबिटीज का एक मुख्य कारण वजन का बढ़ना भी हो सकता है। अंजीर में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे अत्यधिक खाने से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है। 

5. अंजीर को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें ? 

आप अंजीर को अपनी डाइट में बहुत ही आसानी से शामिल कर सकते हैं। इसे सलाद में डाल सकते हैं, दही के साथ खा सकते हैं, या फिर इसे अपनी सुबह की स्मूदी का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा, अंजीर को ओट्स या दलिया में भी मिलाया जा सकता है। 

6. सावधानियां 

हालांकि अंजीर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें शर्करा होती है, जो अधिक सेवन करने पर ब्लड शुगर पर असर डाल सकती है। हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें और अपने डॉक्टर से सलाह लें। 
अंजीर एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। सही तरीके से सेवन करने पर यह ब्लड शुगर को कम करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। अपने आहार में अंजीर को शामिल कर आप अपनी डायबिटीज को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकते हैं। 

गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा है कि पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। 
बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत सभी बड़े नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। हिरासत में ली गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स पर लिखी पोस्ट में कहा है कि पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा एवं बलिदान को याद करता हूं। 
उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि वह भारत की आत्मा है और हर भारतीय में आज भी वह जीवित है। 

कौशाम्बी: 'निशुल्क चिकित्सा' शिविर का आयोजन

कौशाम्बी: 'निशुल्क चिकित्सा' शिविर का आयोजन 

शैलेंद्र मौर्य 
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा कस्बा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में गुरुवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। चिकित्सा शिविर में पहुंचे मरीजो का आयुर्वेदिक पद्दति से चिकित्सकों द्वारा निशुल्क इलाज किया गया है। चिकित्सा शिविर के आयोजन के अवसर पर चिकित्सा अधिकारी ने मरीजों को जानकारी देते हुए बताया की आयुर्वेदिक पद्दति से मर्ज पूरी तरह से ठीक होता है। इसका किसी प्रकार का दुष्परिणाम नहीं है और इलाज में खर्च भी नहीं आता है अन्य तरीकों से इलाज करने में नए-नए मर्ज तैयार होते हैं और खर्च अधिक आते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का उद्देश्य मरीजों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है। चिकित्सा शिविर के आयोजन में पहुंचे 128 मरीज का चिकित्सकों ने इलाज किया है और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी हैं। 
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार तिवारी राजेंद्र तिवारी गुड्डू तिवारी भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य पूर्व विधायक लाल बहादुर चौकी इंचार्ज बैरम पुर सहित तमाम लोग मौजूद रहें। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-31, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जनवरी 31, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 13 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'उपमुख्यमंत्री' चौधरी ने संगम मे डुबकी लगाई

'उपमुख्यमंत्री' चौधरी ने संगम मे डुबकी लगाई  बृजेश केसरवानी  प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्...