बुधवार, 29 जनवरी 2025

महाकुंभ में मचीं भगदड़, 30 लोगों की मौत

महाकुंभ में मचीं भगदड़, 30 लोगों की मौत 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। महाकुंभ में संगम तट पर मचीं भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि, 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेड्स टूट गए, जिससे भगदड़ मच गई। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि मध्यरात्रि के आसपास हुई इस घटना में मृतकों की पहचान में से 25 की पहचान कर ली गई है। घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने इस हादसे की जिम्मेदारी लेने और मृतकों के परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। 
इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाट पर स्नान करें और संगम नोज की ओर न बढ़ें। उन्होंने कहा कि कई घाट बनाए गए हैं। जहां श्रद्धालु आसानी से स्नान कर सकते हैं। संतों ने भी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल है, और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। 
घायलों के लिए हेल्पलाइन नंबर (1920) जारी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, भारी भीड़ के कारण बैरिकेड्स टूट गए और कई लोग कुचल गए। इस घटना के बाद कुंभ मेला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। 

अपील: सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें

अपील: सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज सनातनियों का महासागर बन चुका है। संगम में पवित्र डुबकी की आस लिए महाकुंभ नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख संतों ने अपील जारी की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई घाट बनाए गए हैं, जहां सुविधाजनक रूप से स्नान किया जा सकता है। उन्होंने सभी से मेला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वह किसी भाी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। 

संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें 

सीएम योगी के साथ ही धर्म गुरुओं ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है। स्वामी रामभद्राचार्य ने महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें और निकटतम घाट पर स्नान करें। लोग अपने शिविर से बाहर न निकलें। अपनी और एक दूसरे की सुरक्षा करें। उन्होंने वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख संत की हैसियत से सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का आह्वान किया। 

आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें 

बाबा रामदेव ने कहा है कि करोड़ों श्रद्धालुओं के इस हुजूम को देखते हुए हमने फिलहाल केवल सांकेतिक स्नान किया है। इसके साथ ही समूचे राष्ट्र और विश्व के कल्याण की कामनाा की गई है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम भक्ति के अतिरेक में न बहें और आत्म अनुशासन का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक स्नान करें। वहीं जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी कहा कि हमने फिलहाल सांकेतिक स्नान किया है। 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने बताया कि इस वक्त 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। इतनी बड़ी तादाद में भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। हमारे साथ लाखों की संख्या में संतों का हुजूम है। हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। 

सीएम ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के लेटर का जवाब दिया

सीएम ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के लेटर का जवाब दिया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर तकरार लगातार जारी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से यमुना के पानी को जहरीला करने के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने चिट्ठी लिखकर लेफ्टिनेंट गवर्नर के लेटर का जवाब दे दिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने लेफ्टिनेंट गवर्नर को लिखी चिट्ठी में कहा है कि यमुना नदी में अमोनिया का लेवल सामान्य सीमा से 700 प्रतिशत ज्यादा है। 
लेफ्टिनेंट गवर्नर रिपोर्ट में हेरा फेरी करने के बाद भी इस तथ्य को जानकारी नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लेफ्टिनेंट गवर्नर दोषी लोगों का बचाव करते हुए दिल्ली में रहने वाले लोगों के साथ विश्वास घात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि लेफ्टिनेंट गवर्नर लगातार हरियाणा सरकार का बचाव कर रहे हैं। जबकि, उन्होंने दिल्ली की जनता को मिल रहे प्रदूषित पानी को लेकर कोई भी कार्यवाही नहीं की है। 

महाकुंभ में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं

महाकुंभ में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। देशवासी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। महाकुंभ में 15 -20 किलोमीटर के दायरे में अस्थाई घाट बनाए गए हैं। श्रद्धालु जहां पर भी है वहीं पर स्नान करें। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ भगदड़ को लेकर कहा है कि प्रयागराज में आज 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद है। मंगलवार को 5 करोड़ 5 लाख व्यक्तियों ने संगम में स्नान किया था। 
उन्होंने कहा है कि श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने की वजह से भारी दबाव बना हुआ है। रात एक और दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर लगे बेरिकेट्स फांदकर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया है कि कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है। श्रद्धालुओं को स्नान कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। लेकिन भीड़ का दबाव बना हुआ है। मेरी संतों के साथ बात हुई है। उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे, उसके बाद ही हम लोग संगम स्नान के लिए जाएंगे। इसके लिए सभी अखाड़े सहमत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दे और संयम से काम ले। क्योंकि यह आयोजन लोगों का है और प्रशासन और उनकी सेवा के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार हर प्रकार का सहयोग देने के लिए मजबूत तरीके से कम कर रही है। 
यह आवश्यक नहीं है कि श्रद्धालु संगम नोज की तरफ ही आएं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाकुंभ में 15 से लेकर 20 किलोमीटर के दायरे में स्नान के लिए अस्थाई घाट बनाए गए हैं। श्रद्धालु जहां पर भी हैं, वहीं पर स्नान करें। 

घायल श्रद्धालुओं के इलाज का इंतजाम करें

घायल श्रद्धालुओं के इलाज का इंतजाम करें 

संदीप मिश्र 
लखनऊ I समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसें में घायल श्रद्धालुओं के इलाज का समुचित इंतजाम करें। 
यादव ने एक्स पर पोस्ट किया “ महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि।” उन्होने कहा “ हमारी सरकार से अपील है कि गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए। ” 
सपा अध्यक्ष ने कहा “ सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए। ” उन्होने कहा कि श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करें। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-30, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, जनवरी 30, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम- 15 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'ग्लोबल' लेवल पर भूमिका निभाएं सेना व नेवी

'ग्लोबल' लेवल पर भूमिका निभाएं सेना व नेवी  अखिलेश पांडेय  वाशिंगटन डीसी। नाटो देश ने भारत की ताकत को स्वीकार कर लिया है। ग्रीस ने भ...