मंगलवार, 28 जनवरी 2025

एक बार फिर रहीम को 30 दिन की पैरोल मिलीं

एक बार फिर रहीम को 30 दिन की पैरोल मिलीं 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में विधानसभा एवं हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। सुनारिया जेल से सवेरे बाहर निकलकर आये राम रहीम को सिरसा डेरा जाने की पहली बार परमिशन मिल गई है। 
मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा तथा हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर से पैरोल पर बाहर आ गया है। सवेरे तकरीबन 6:00 बजे राम रहीम रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर निकला है। 30 दिन की पैरोल पर बाहर आए राम रहीम को पहली मर्तबा सिरसा डेरे में रहने की परमिशन हासिल हुई है। वर्ष 2017 में साध्वियों से यौन के शोषण और मर्डर के मामले में सजा होने के बाद राम रहीम आज 12वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 11 मर्तबा बाहर आया राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा है। 
सिरसा पहुंचते ही राम रहीम ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि परमात्मा की कृपा से आपके दर्शनों के लिए और आपकी सेवा में आए हैं। इस बार सिरसा शाह सतनाम जी धाम में आए हैं। आपसे प्रार्थना है कि आप सिरसा में न आए और अपनी-अपनी जगह पर ही रहे। सेवादार जैसा कहेंगे, आपको उसे पर अमल करना है। भगवान आप सबको बहुत खुशियां दें, बहुत-बहुत आशीर्वाद। 

'पीएम' ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया

'पीएम' ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया 

पंकज कपूर 
देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करते हुए देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की अविश्वसनीय खेल प्रतिभा का उत्सव है और देश भर के एथलीट्स की भावना को दर्शाता है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूबे के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद थे। 
38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन मंगलवार को देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए हल्द्वानी शहर मे जगह-जगह स्क्रीन लगाई गई थी। शहर के तिकोनिया चौराहे, मिनी स्टेडियम के बाहर, नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क, कुसुमखेड़ा चौराहा और गौलापार के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांपलैक्स में स्क्रीन लगाई गई थी। जिस दौरान लोगों ने देहरादून में हुए भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। 
शहीद पार्क में जिला प्रशासन के अधिकारियों और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियां भी जलाई गई थी। साथ ही राष्ट्रीय खेलों को लेकर नगर निगम की ओर से नरीमन चौराहे पर कुमाऊंनी संस्कृति की कलाकृतियों से दीवारों को सजाया गया है। राष्ट्रीय खेलों को लेकर पूरा शहर अपनी भव्यता दर्शा रहा है। 

डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया 

सुशील केसरवानी 
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जिला अस्पताल, मंझनपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। 
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी एवं आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हिमाचल प्रदेश से महाकुम्भ जा रहें श्रद्धालुओं की मिनी बस कौशाम्बी-फतेहपुर सीमा कनवार के पास हाइड्रा से भिड़ने पर कुछ श्रद्धालू जख्मी हुए हैं, जिनको इमरजेन्सी वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। भर्ती श्रद्धालुओं से जिलाधिकारी ने बात-चीत करते हुए हॉल-चाल जाना। 
जिलाधिकारी ने उपस्थित डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं का उचित उपचार किया जाय, समय-समय पर उनकी देखभाल करते हुए उनकों ट्रीटमेन्ट दिया जाएं। भर्ती श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाएं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ जिम्मेदारीपूर्वक अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हुए इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी एवं आईसीयू वार्ड सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों का उचित उपचार करें, जिससे किसी भी मरीज को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाएं। 
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में बन रहें निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को फरवरी के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कराते हुए भवन को हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवायें समय से संचालित की जा सकें। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

विकास के पथ पर अग्रसर हैं भारत: पीएम

विकास के पथ पर अग्रसर हैं भारत: पीएम 

इकबाल अंसारी 
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत करोड़ों लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित विकास के पथ पर अग्रसर हैं। मोदी ने मंगलवार को जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करते हुए इस बात पर जोर दिया कि एआई का मतलब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऐस्परेशन ऑफ इंडिया (भारत की आकांक्षा) दोनों है, जो देश की ताकत है। उन्होंने कहा कि जब लोगों की जरूरतें पूरी होती हैं, तो आकांक्षाएं बढ़ती हैं और पिछले दशक में करोड़ों नागरिकों को सशक्त बनाया गया है, जिससे देश को फायदा हुआ है। 
प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ओडिशा इस आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने राज्य को उत्कृष्ट और नए भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक बताया। मोदी ने कहा कि ओडिशा खाद्य प्रसंस्करण, पेट्रोकेमिकल्स, बंदरगाह आधारित विकास, मत्स्य पालन, आईटी, एडुटेक, कपड़ा, पर्यटन, खनन और हरित ऊर्जा सहित विभिन्न उद्योगों में देश के अग्रणी राज्यों में से एक बन रहा है। प्रधानमंत्री ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनसे ओडिशा की विकास यात्रा में निवेश करने के अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके निवेश से अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा, “यह मोदी की गारंटी है।” यह ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा व्यापार शिखर सम्मेलन था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 ने पिछले संस्करणों की तुलना में पांच से छह गुना अधिक निवेशकों को आकर्षित किया है। 
मोदी ने इस तरह के भव्य आयोजन के लिए ओडिशा के लोगों और सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा, “पूर्वी भारत देश की प्रगति में एक विकास इंजन है और ओडिशा इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक डेटा पूर्वी भारत के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है, जब भारत ने वैश्विक विकास में प्रमुख भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र की अतीत की प्रमुखता का उल्लेख किया, जिसमें महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र, बंदरगाह और व्यापार केंद्र शामिल हैं, और इस विकास में ओडिशा की ऐतिहासिक भागीदारी की प्रशंसा की। मोदी ने कहा, “ओडिशा दक्षिण-पूर्व एशियाई व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था, जिसके बंदरगाह भारत के प्रवेश द्वार के रूप में काम करते थे।” इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की हाल की यात्रा को याद करते हुए मोदी ने उल्लेख किया कि राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा उनके डीएनए में हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा अब 21वीं सदी में अपनी शानदार विरासत को पुनर्जीवित कर रहा है। उन्होंने राज्य के साथ व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में आसियान देशों की रुचि पर भी प्रकाश डाला। 
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वतंत्रता के बाद से इस क्षेत्र में अभूतपूर्व अवसर देखने को मिल रहे हैं। मोदी ने कहा कि सिंगापुर के राष्ट्रपति ने भी हाल ही में ओडिशा का दौरा किया और सहयोग के लिए राज्य की क्षमता को लेकर अपना उत्साह जताया। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-29, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, जनवरी 29, 2024

3. शक-1945, माघ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 21 डी.सै., अधिकतम- 17 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

महाकुंभ में फिर लगीं आग, कोई हताहत नहीं

महाकुंभ में फिर लगीं आग, कोई हताहत नहीं  बृजेश केसरवानी  प्रयागराज। महाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुस...