गुरुवार, 20 मार्च 2025

जाट महासभा ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

जाट महासभा ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। 30 मार्च को सिसौली में आयोजित होने वाली जाट महासभा की महापंचायत को अखिल भारतीय जाट महासभा ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। यह घोषणा आज जाट महासभा संपर्क कार्यालय, टिकैत चौक, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई। 
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने कहा कि यह महापंचायत समाज की एकजुटता और उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करने की अपील की। 
जाट महासभा मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने महासभा के समर्थन के लिए ब्रजवीर सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि समस्त जाट समाज इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि समाज के लोग तन-मन-धन से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। जिला महासचिव ओमकार सिंह अहलावत और जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि महापंचायत न केवल समाज की एकता को मजबूत करेगी, बल्कि इसमें कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक सुधार के लिए भी ठोस निर्णय लिए जाएंगे। 
इस महत्वपूर्ण बैठक में धर्मवीर बालियान जिलाध्यक्ष, जाट महासभा मुजफ्फरनगर, ब्रजवीर सिंह जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय जाट महासभा, ओमकार सिंह अहलावत, जयवीर सिंह, अरविंद जौहल, सविंद्र राठी, कुलदीप चौधरी, अनुज बालियान, बिट्टू सिखेड़ा, राहुल पंवार, अंकुर काकरान, अमन रॉयल, कार्तिक राठी, जयंत सिंह, प्रिंस चौधरी एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। 
इस महापंचायत को लेकर पूरे जिले में जाट समाज के लोगों में उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ताकि, अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अयोध्या: 'सीएम' ने तैयारियों का जायजा लिया

अयोध्या: 'सीएम' ने तैयारियों का जायजा लिया  संदीप मिश्र  अयोध्या। सीएम योगी ने शुक्रवार को अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक में श्रीराम ...