8 साल के लड़के ने 'जीरो-ग्रेविटी' में उड़ान भरी
अखिलेश पांडेय
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के एक 8 साल के लड़के ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया है। उसने इतनी कम उम्र में ही जीरो-ग्रेविटी में उड़ान भर ली है। जीरो-ग्रेविटी यानी वह स्थिति जिसमें गुरुत्वाकर्षण का स्पष्ट प्रभाव जीरो होता है। अपना खुद का कोई वजह महसूस नहीं होता। इसके साथ उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) में शामिल हो गया है। उस लड़के का नाम है जैक मार्टिन प्रेसमैन। उड़ान के दौरान जैक मार्टिन प्रेसमैन ने हवा में बैकफ्लिप और 360-डिग्री स्पिन भी किए।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह मुंह में पानी की बूंदें डालते और जेली बीन्स पकड़ते नजर आ रहा है। प्रेसमैन ने 18 बार जीरो-ग्रेविटी में उड़ान भरी और हर बार उड़ान लगभग 30 सेकंड तक चलीं। GWR ने कहा कि इस उड़ान की व्यवस्था Zero-G द्वारा की गई थी। Zero-G एक ऐसी कंपनी है, जो रिसर्च, अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग और सिर्फ आनंद के लिए भी जीरो-ग्रेविटी का अनुभव दिलाती है। उन्होंने आगे कहा, "इसका अपना प्राइवेट एट्रेंस था। इसके बारे में किसी और को नहीं पता था, और जब आप कमरे में जाते थे तो कमरे में एक सुंदर चांदनी नीला रंग था, और हर जगह अंधेरे में चमकते सैकड़ों तारे, नक्षत्र और ग्रह थे, और उसके पास अपना छोटा स्पेस क्राफ्ट था।" जैक बड़ा होकर अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है और उसका अगला लक्ष्य अंतरिक्ष में जाने वाला सबसे कम उम्र का इंसान बनना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.