स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं 'धनिया' का जूस
सरस्वती उपाध्याय
धनिया लगभग हर पकवान में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण सामग्री है। खाना पकने के बाद धनिया को हमेशा ऊपर से डाला जाता है। हालांकि, यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसी कारण से धनिया को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनिया का जूस पीने से और भी कई फायदे होते हैं ? चलिए अब हम जानते हैं, धनिया जूस पीने के फायदे।
धनिया का जूस दिल की सेहत को बचाने में मदद करता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। यह हृदय रोगों से बचाव में सहायक होता है। त्वचा की सेहत को बनाए रखने में भी धनिया उपयोगी है। नियमित रूप से धनिया जूस पीने से मुहांसों और अन्य त्वचा समस्याओं से बचाव होता है।
धनिया में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसी कारण धनिया जूस पीने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। जो लोग कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें इस जूस का सेवन करने से तुरंत राहत मिलती है। धनिया में पाया जाने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाता है। डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी धनिया जूस एक बेहतरीन विकल्प माना जा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज़ की समस्या कम हो सकती है।
हालांकि, धनिया जूस के फायदे बहुत हैं। कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। खासतौर पर जिनके पास कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को धनिया जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, इसमें मौजूद रसायन शिशु के विकास पर प्रभाव डाल सकते हैं। जो लोग खून को पतला करने वाली दवाइयां लेते हैं, या जिन्हें दाने, खुजली, सूजन, या सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें भी यह जूस नहीं पीना चाहिए। जैसा कि पोषण विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.