बुधवार, 22 जनवरी 2025

हम अमेरिका को ईंधन आपूर्ति बंद कर देंगे: कनाडा

हम अमेरिका को ईंधन आपूर्ति बंद कर देंगे: कनाडा 

अखिलेश पांडेय 
ओटावा। अगर अमेरिका कड़े शुल्क लागू करता है, तो हम अमेरिका को ईंधन आपूर्ति बंद कर देंगे, ऐसा कनाडा ने कहा है। हम अमेरिका के ईंधन पर निर्भर नहीं हैं। कनाडा के ईंधन पर ही अमेरिका चलता है। ऐसे में अगर अमेरिका हमारे ऊपर अतिरिक्त शुल्क लागू करता है, तो यह सही नहीं होगा। अगर ऐसा हुआ, तो वे कनाडा से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे। इसके बजाय वे रूस से ईंधन ले सकते हैं। 
चीन, वेनेजुएला जैसे देशों से भी वे ईंधन खरीद सकते हैं। अगर हमारे ऊपर २५% शुल्क लागू किया गया, तो हम अमेरिका को ईंधन आपूर्ति नहीं करेंगे, ऐसा कनाडा ने स्पष्ट किया है। कनाडा पर अतिरिक्त शुल्क लागू करने या कनाडा को अमेरिका का ५१वां राज्य बनाने का दबाव डालने की स्थिति में, अमेरिका को कड़े परिणाम भुगतने होंगे। 

1 टिप्पणी:

Thank you, for a message universal express.

शरीर के लिए फायदेमंद हैं 'चुकंदर का छाछ'

शरीर के लिए फायदेमंद हैं 'चुकंदर का छाछ'  सरस्वती उपाध्याय  छाछ एक लोकप्रिय और स्वास्थ्यवर्धक पेय है, जो विशेष रूप से गर्मियों में प...