मंगलवार, 28 जनवरी 2025

एक बार फिर रहीम को 30 दिन की पैरोल मिलीं

एक बार फिर रहीम को 30 दिन की पैरोल मिलीं 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में विधानसभा एवं हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। सुनारिया जेल से सवेरे बाहर निकलकर आये राम रहीम को सिरसा डेरा जाने की पहली बार परमिशन मिल गई है। 
मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा तथा हरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर से पैरोल पर बाहर आ गया है। सवेरे तकरीबन 6:00 बजे राम रहीम रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर निकला है। 30 दिन की पैरोल पर बाहर आए राम रहीम को पहली मर्तबा सिरसा डेरे में रहने की परमिशन हासिल हुई है। वर्ष 2017 में साध्वियों से यौन के शोषण और मर्डर के मामले में सजा होने के बाद राम रहीम आज 12वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 11 मर्तबा बाहर आया राम रहीम उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा है। 
सिरसा पहुंचते ही राम रहीम ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि परमात्मा की कृपा से आपके दर्शनों के लिए और आपकी सेवा में आए हैं। इस बार सिरसा शाह सतनाम जी धाम में आए हैं। आपसे प्रार्थना है कि आप सिरसा में न आए और अपनी-अपनी जगह पर ही रहे। सेवादार जैसा कहेंगे, आपको उसे पर अमल करना है। भगवान आप सबको बहुत खुशियां दें, बहुत-बहुत आशीर्वाद। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

महाकुंभ में फिर लगीं आग, कोई हताहत नहीं

महाकुंभ में फिर लगीं आग, कोई हताहत नहीं  बृजेश केसरवानी  प्रयागराज। महाकुंभ में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुस...