रविवार, 13 अक्तूबर 2024

शरीर में 'पानी' की कमी बेहद नुकसानदायक

शरीर में 'पानी' की कमी बेहद नुकसानदायक 

सरस्वती उपाध्याय 
पानी हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखता है। हमारे शरीर  का 75% भाग पानी से बना है। पानी शरीर को नमी देने के साथ-साथ शरीर को अच्छे से कार्य करने में भी मदद करता है। जिनका आयु 18 वर्ष से ज्यादा है। उसे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। 
लेकिन, सर्दियों के मौसम में हम कम पानी पीते हैं। पानी कम पीने के कारण सर्दियों में हमारे शरीर में नमी की कमी हो जाती है और त्वचा भी रूखे हो जाते है। कभी-कभी शरीर डीहाइड्रेट भी हो जाता है। डीहाइड्रेट का मतलब- शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा कम हो जाना। मात्रा कम होने के कारण यह हमारे शरीर की संतुलन को को बिगाड़ देता है। सही मात्रा में पानी पीने से हमारा पाचन क्रिया सही रहता है और साथ ही शरीर की गंदगी भी बाहर होती है। सर्दियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए हम कुछ फल/सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं। पानी की कमी दूर करने वाले फल और सब्जियां। 
इसको खाकर हम शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। इसमें बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पाए जाते हैं। यदि आप इनका सेवन करें, तो आप अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं। जैसे– 

खीरा मे लगभग 90% लगभग पानी रहता है। हम शरीर मे खीरा खाकर भी पानी के कमी को दूर कर सकते हैं। टमाटर खाने से भी हमारे शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है। इसमें लगभग 90% से ज्यादा तरल पदार्थ पाए जाते हैं। टमाटर खाने से दूसरा फायदा है कि यह हमारे त्वचा को स्वस्थ रखता है। 

गाजर का हम जूस पी सकते हैं। गाजर खाने से हमें ना केवल शरीर में पानी की कमी दूर होगी। बल्कि, गाजर खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा। 

पालक ऐसे तो आयरन से भरपूर होता है। लेकिन, यदि हम पालक का सेवन करते हैं, तो हम अपने शरीर में पानी की कमी को भी पूरा कर सकते हैं। पालक हमें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएगा। 

सेब सबसे हेल्दी फल माना जाता है। यदि हम रोज सुबह एक सेब खाते हैं तो हमारा शरीर जरूर स्वस्थ रहेगा। सेब खाने से हम ना केवल अपने शरीर में भी पानी की कमी को दूर कर सकते हैं। बल्कि, इससे सेब खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा। इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है। इसलिए, सेब को एक हेल्दी फल माना गया है। 

ऐसे मामलों पर चुप्पी तोड़ें 'मुस्लिम धर्मगुरु'

ऐसे मामलों पर चुप्पी तोड़ें 'मुस्लिम धर्मगुरु'  

पंकज कपूर 
देहरादून। योग गुरु स्वामी रामदेव ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे खाने में थूकने या पेशाब करने जैसे मामलों पर अपनी चुप्पी तोड़ें। रामदेव ने कहा कि ऐसी घटनाओं से कुरान-ए-पाक का प्रचार नहीं होता, बल्कि वह बदनाम होता है। उन्होंने कहा कि ये आश्चर्य की बात है कि ऐसी बातों पर मुस्लिम धर्मगुरु चुप्पी साधे रहते हैं। उत्तराखंड के कनखल में दशहरे के कार्यक्रम के दौरान योग गुरु रामदेव ने ये बातें कहीं। 
कनखल के दिव्य योग मंदिर में बाबा रामदेव ने कहा कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल थूकने या पेशाब करने या गंदगी फैलाने के वीडियो सामने आए। ऐसी घटनाओं पर मुस्लिम मुल्लों, मौलवियों और धर्म गुरुओं को आगे आकर बोलना चाहिए। इससे इस्लाम का प्रचार नहीं होता है। ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। लेकिन, मुस्लिम धर्मगुरु ऐसी घटनाओं पर मौन हो जाते हैं, जबकि इसे रोकने के लिए उन्हें बोलना चाहिए। कट्टरता से ऐसी घटनाओं का विरोध करना चाहिए। रामदेव ने कहा कि सभ्य मानव समाज के लिए ये घटनाएं कलंक हैं। 
बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में ऐसी घटनाएं सामने आई थीं। गाजियाबाद में एक शख्स जूस में पेशाब मिला रहा था। वहीं, नोएडा में खाने में थूक मिलाने का मामला भी सामने आया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद काफी हंगामा मचा था। अधिकारियों को ऐसी दुकानों की जांच करने के लिए कहा गया था। 

गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का औचक दौरा किया

गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का औचक दौरा किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार को भारत मंडपम में बनें प्रधानमंत्री गतिशक्ति अनुभूति केंद्र का औचक दौरा किया। यह दौरा प्रधानमंत्री गतिशक्ति के शुभारंभ की तीसरी वर्षगांठ पर किया गया। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति के प्रभाव के कारण देश भर में परियोजनाओं की योजना बनाने और क्रियान्वयन में की गई प्रगति की सराहना की। 
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में इसके अपनाने की सराहना की, जो विकसित भारत के सपने को पूरा करने में तेजी ला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गतिशक्ति पोर्टल पर स्कूलों को मैप किया गया है। ताकि, भौगोलिक जानकारी के आधार पर आस-पास के अन्य स्कूलों की पहचान की जा सकें। ताकि, आस-पास के अन्य स्कूलों को भी जोड़ा जा सकें। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री गतिशक्ति रूपरेखा को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत किया गया है। नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है और ज्ञान साझा करने पर समझौता ज्ञापन पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गतिशक्ति की बदौलत भारत विकसित भारत के अपने सपने को पूरा करने की दिशा में गति बढ़ा रहा है। इससे प्रगति, उद्यमशीलता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। 
बता दें कि राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उपयोग करते हुए संबंधित मंत्रालयों और विभागों द्वारा अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों जैसे कोयला, इस्पात, उर्वरक, बंदरगाह, खाद्य और सार्वजनिक वितरण आदि के पहले और कनेक्टिविटी मुद्दों से संबंधित 156 बुनियादी ढांचे की कमियों की भी पहचान की गई है। डिजिटल सर्वेक्षणों के साथ, परियोजना की तैयारी अब तेज और अधिक सटीक गति से हो रही है। रेल मंत्रालय ने सिर्फ एक साल में 400 से ज़्यादा रेलवे परियोजनाओं और 27,000 किलोमीटर रेलवे लाइनों की योजना बनाई है। नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) सुसंगत बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालयों में प्रयासों को समन्वित कर रहा है। 81 एनपीजी बैठकों के साथ, 15.48 लाख करोड़ रुपये की 213 परियोजनाओं का मूल्यांकन किया गया है। 

अस्पताल में भर्ती मां से मिलने पहुंचे 'सीएम' योगी

अस्पताल में भर्ती मां से मिलने पहुंचे 'सीएम' योगी 

पंकज कपूर 
देहरादून। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की। सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहें। 
बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है। 

जानिए, किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार ?

जानिए, किन लोगों को नहीं खाना चाहिए अनार ? 

सरस्वती उपाध्याय 
अनार का सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। साथ ही अनार में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। डॉक्टर से लेकर घर के बुजुर्ग तक अनार की खूबी के बारे में हमें बताते हैं। अनार में सभी आवश्यक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें अनार का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। 
खाना खाने के बाद कभी भी भूलकर अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है, तो आपको दस्त व कब्ज जैसी समस्या के होने का खतरा रहता है। मानसिक स्थिति खराब होने पर अगर आप दवाई लेने के साथ-साथ अनार का सेवन भी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 
अगर शरीर पर किसी भी तरह की एलर्जी है, जो लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपको भूलकर भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। 
जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब होता है। उन्हें काले अनार का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनका पाचन तंत्र और ज्यादा खराब हो सकता है। 
अगर आपको खांसी व छींक जैसी समस्या है, तो ऐसे में अनार का रस निकालने के बाद तुरंत नहीं पीना चाहिए। ऐसे में आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 

मुंबई: फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हुआ

मुंबई: फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हुआ 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और जैकी श्राफ की फिल्म 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर 'बेबी जॉन' में वरुण धवन मुख्य भूमिका में है, जबकि जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। जैकी श्रॉफ के किरदार का नाम 'बब्बर शेर' है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'बेबी जॉन' का टीजर शेयर किया है। 
टीजर में जैकी श्रॉफ खूंखार अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार के लंबे भूरे बाल है, जबकि उन्होंने अपने हाथों में अंगूठियां और गले में जंजीर पहन रखी है। वीडियो में वह जेल में बंद दिखाई देते हैं और उनके खून से सने हाथ में एक हथियार दिखता है। वरूण धवन ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, उस अंधेरे से मिलने के लिए तैयार हो जाओ, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा था। 
बब्बर शेर आपके लिए आ रहा है। फिल्म 'बेबी जॉन' का निर्देशन कलीस ने किया है। कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा इस फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बेबी जॉन' को जियो स्टूडियो ने एटली और सिने1 स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। 'बेबी जॉन' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

'सीएम' योगी ने फरियादियों से मुलाकात की

'सीएम' योगी ने फरियादियों से मुलाकात की 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में जनता दरबार लगाकर समस्याएं लेकर आए फरियादियों से मुलाकात की और समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उन समस्याओं के निस्तारण के जरूरी निर्देश दिए। 
रविवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सवेरे गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को दो हिदायत देते हुए कहा कि किसी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले तथा कमजोर लोगों को उजाड़ने वाले लोग किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए और जो लोग अभी तक किन्हीं कारणों की वजह से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित है, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएं। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पब्लिक की समस्याएं सुनने के बाद उनके निस्तारण के जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-359, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, अक्टूबर 14, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 40 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...