गुरुवार, 3 अक्तूबर 2024

नवरात्रि का दूसरा दिन मां 'ब्रह्मचारिणी' को समर्पित

नवरात्रि का दूसरा दिन मां 'ब्रह्मचारिणी' को समर्पित 

सरस्वती उपाध्याय 
ब्रह्मचारिणी मां की नवरात्र पर्व के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की जाती है। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है, तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। यह जानकारी भविष्य पुराण से ली गई हैं। 

श्लोक... 

दधाना कर पद्माभ्यामक्ष माला कमण्डलु | देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा || 

शक्ति... 

इस दिन साधक कुंडलिनी शक्ति को जागृत करने के लिए भी साधना करते हैं। जिससे उनका जीवन सफल हो सके और अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें।

फल... 

मां दुर्गाजी का यह दूसरा स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनन्तफल देने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन कर्तव्य-पथ से विचलित नहीं होता। 
मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से उसे सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ’चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है। 
इस दिन ऐसी कन्याओं का पूजन किया जाता है कि जिनका विवाह तय हो गया है। लेकिन, अभी शादी नहीं हुई है। इन्हें अपने घर बुलाकर पूजन के पश्चात भोजन कराकर वस्त्र, पात्र आदि भेंट किए जाते हैं।

उपासना... 

प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। मां जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में द्वितीय दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ: हे माँ! सर्वत्र विराजमान और ब्रह्मचारिणी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूं। 

6 अक्टूबर को संतों के साथ बैठक करेंगे 'सीएम'

6 अक्टूबर को संतों के साथ बैठक करेंगे 'सीएम' 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री की छ: अक्टूबर को प्रयागराज आगमन पर अखाड़ा के संतों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। उसमें मेला का खाका तैयार करने के साथ लोगो भी जारी हो सकता है। इसके अलावा शाही स्नान एवं अन्य प्रमुख पर्वों की तारीखों की घोषणा करने की भी तैयारी है। 
अभी प्रोटोकाल तो नहीं आया है। लेकिन, छ: अक्टूबर को मुख्यमंत्री का आना तय माना जा रहा है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ में समीक्षा बैठक करेंगे। इसी क्रम में सुबह करीब 11 बजे अखाड़ा के संतो के साथ बैठक में महाकुंभ आयोजन पर चर्चा करेंगे। 
बताया जा रहा है कि इस बैठक में पूरे आयोजन का खाका तैयार किया जाएगा। स्नान पर्वों की तारीखें तो तय हैं लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बैठक में शाही तथा अन्य स्नान पर्वों की तारीखों पर मुहर लगने की उम्मीद है। मेला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे बैठक में रखा जाएगा। 
इसके अलावा लोगो भी तैयार है। लेकिन, अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है। संतों संग बैठक में लोगो भी जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है। इसलिए अफसर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि संतों संग बैठक में लोगो जारी होने के बाद महाकुंभ के देश-विदेश में प्रचार-प्रसार की औपचारिक शुरुआत होगी। फाइलों पर भी यही लोगो रहेगा। 
मुख्यमंत्री और अखाड़ा के संतों के बीच बैठक में शाही और पेशवाई की जगह संस्कृत के शब्दों के उपयोग पर चर्चा भी संभावित है। संतों की ओर से इसका प्रस्ताव रखे जाने की तैयारी है। हालांकि, इनकी जगह नए शब्द क्या होंगे ? इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

मां 'विंध्यवासिनी' के दरबार में उमड़ीं भीड़

मां 'विंध्यवासिनी' के दरबार में उमड़ीं भीड़ 

संदीप मिश्र 
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु रात में ही विंध्याचल में कतारबद्ध हो गए थे। भोर में भव्य मंगला आरती के बाद जैसे ही मंदिर का कपाट खुला, दर्शन-पूजन का दौर आरंभ हो गया। दोपहर 11 बजे तक करीब दो लाख श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी मंदिर में मत्था टेक चुके थे। पूरा मेला क्षेत्र को 250 कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की ओर से खुद मेले की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। सुबह मंगला आरती के साथ ही मां विंध्यवासिनी का धाम खुलने के साथ ही आस्था की कतार दूर-दूर तक लग गई।

जलदोहन 'संपादकीय'

जलदोहन    'संपादकीय' 

कालिया नाग हो या कोई अजगर, 
बस इसी बात की फिक्र है, सकाम हो। 
किसी काम आ सकूं तेरे, इतना सफर,
वेदना जीवित रहे, मरने का भी नाम हो। 

भूमि की सतह से जल निकासी करना और अनावश्यक रूप से जल की बर्बादी करना विश्व स्तर पर एक विकराल समस्या बन चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) इस जटिल समस्या की रोकथाम के लिए अनेक प्रकार के उपाय कर रहा है। कुछ स्थानों पर जल समस्या की स्थिति अत्यंत भयानक है। अफ्रीकी देशों में जल का अभाव पूरी व्यवस्था के लिए एक चुनौती बना हुआ है। 
जनपद गाजियाबाद स्थित नगर पालिका परिषद, विधानसभा और विकासखंड लोनी में वित्तीय वर्ष 2023-24 में भूमि की सतह से 10-15 फुट जलस्तर गिर गया है। इतनी तेजी से जलस्तर का गिरना चिंताजनक विषय है। इसके प्रमुख कारण जनपद में कलर केमिकल्स, वाशिंग सेंटर, आर ओ प्लांट और कपड़े की धुलाई करने वाली अनाधिकृत औद्योगिक इकाईयों के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप जल स्तर बहुत तेज से गिरता जा रहा है। बात शासन और प्रशासन की करें तो परिणाम मिलबटें जीरो है। लघु सिंचाई विभाग इस समस्या के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। सर्वेक्षण के दौरान हजारों की संख्या में ऐसे वाणिज्यिक केंद्र धनोपार्जन के लिए जलदोहन कर रहे है। अगर शेष पानी का (recycle) पुनर्चक्रण करना चाहिए। ऐसा करने से पानी की बर्बादी नहीं होगी, अर्थात जलदोहन नहीं होगा। 
जिलाधिकारी गाजियाबाद को जनपद की इस विकराल समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वविवेक अनुरूप जनहित में इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
राधेश्याम 'निर्भय पुत्र' 

किसानों का रेलवे ट्रैकों पर कब्जा, धरना-प्रदर्शन

किसानों का रेलवे ट्रैकों पर कब्जा, धरना-प्रदर्शन 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। हरियाणा में हो रहे चुनाव के मतदान से ठीक 2 दिन पहले पंजाब के किसानों के साथ हरियाणा के किसानों ने रेलवे ट्रैक पर डेरा डालते हुए वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को हरियाणा एवं पंजाब के किसानों ने रेलवे ट्रैकों पर कब्जा करते हुए वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 
फिरोजपुर में पांच तथा अमृतसर के अलावा अन्य स्थानों पर किसानों के धरना प्रदर्शन के अंतर्गत इकट्ठा हुए किसान रेलवे ट्रैक पर कब्जा करते हुए वहां धरना-प्रदर्शन के लिए बैठ गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक तथा किसान मजदूर संगठन के बैनर तले इकट्ठा हुए किसानों की वजह से रेल गाड़ियों को इधर-उधर रोक दिए जाने की वजह से ट्रेनों में सफर कर रहे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। धरने की समय अवधि के दौरान चंडीगढ़, अंबाला, अमृतसर एवं जम्मू का रेल मार्ग प्रभावित रहेगा। 
किसानों ने फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपना धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। 

स्पिनर प्रवीण पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया

स्पिनर प्रवीण पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया 

सुनील श्रीवास्तव 
कोलंबो। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ओर से एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के मामले को लेकर लिए गए बड़े एक्शन के अंतर्गत श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर 1 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। बृहस्पतिवार को आईसीसी द्वारा एंटी करप्शन कोड के मामले को लेकर की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जय विक्रमा पर एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने के चलते 1 साल का बैन लगाया गया है। 
क्रिकेट काउंसिल के नियमों के मुताबिक, प्रतिबंधित किए गए श्रीलंकाई क्रिकेटर 6 महीने के लिए सस्पेंड रहेंगे। जय विक्रमा के खिलाफ की गई प्रतिबंध की यह कार्यवाही आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन की बात स्वीकार करने के बाद की गई है। प्रवीण जय विक्रमा ने संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 के उल्लंघन की बात स्वीकार की है।

बाबा को राज्य सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त हैं

बाबा को राज्य सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त हैं 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में आयोजित किए गए भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 निर्दोषों की मौत के मामले को लेकर पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर सवालिया निशान लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि भोले बाबा को राज्य सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त हैं। 
बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 निर्देशों की मौत के मामले को लेकर पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर बड़ा सवाल उठाया है। एक्स पर की गई पोस्ट में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती ने लिखा है कि 2 जुलाई को हाथरस में हुए सत्संग भगदड़ कांड में 121 निर्देश लोगों, जिनमें अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे शामिल है, कि मौत के संबंध में दाखिल की गई चार्ज शीट में सूरज पाल सिंह उर्फ भोले बाबा का नाम नहीं होना सरकार की जन विरोधी राजनीति से साबित होता है कि ऐसे लोगों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जो अनुचित है। फिर कांग्रेस में शामिल मायावती ने आगे लिखा है कि मीडिया के अनुसार सिकंद्राराऊ में हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर 2300 पेज की चार्जशीट में 11 सेवादारों को आरोपी बनाया गया है। किंतु बाबा सूरजपाल के बारे में सरकार द्वारा पहले की तरह अब भी चुप्पी साधना क्या उचित है ? ऐसे सरकारी रवैए से ऐसी घटनाओं को क्या आगे रोक पाना संभव होगा ? आमजन चिंतित।

सीएम ने 'पिंक बस टॉयलेट' का लोकार्पण किया

सीएम ने 'पिंक बस टॉयलेट' का लोकार्पण किया 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन सिविल लाइंस स्थित पार्क रोड पर पिंक बस टॉयलेट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के वाहनों, सीवेज सफाई की अत्याधुनिक मशीनों, बैंडीकोट रोबोट और विदेश से मंगाई गई डी-वॉटरिंग फीकल स्लज सेफ्टी मशीन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने नवरात्र दुर्गोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ पंडाल पोस्टर को विमोचन भी किया। 
पिंक बस टॉयलेट का फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंदर जाकर इसका अवलोकन-निरीक्षण किया। सीएम योगी ने व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पिंक बस टॉयलेट के पिछले हिस्से में बने कैफे का भी उद्घाटन किया। इस कैफे का संचालन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। नगर निगम की तरफ से सिविल लाइंस क्षेत्र में इस पिंक बस टॉयलेट की शुरुआत होने के साथ इसकी संख्या दो हो गई है। इसके पहले एक पिंक टॉयलेट रामगढ़ताल रोड पर बुद्धा गेट के आगे पहले से ही क्रियाशील है। 
पिंक बस टॉयलेट को कबाड़ घोषित रोडवेज की बसों को मोडिफाइड करके बनाया गया है। इसमें इंडियन और वेस्टर्न टॉयलेट, वॉश बेसिन, आदि की सुविधा है। इसमें प्रसाधन संबंधी सुविधाओं के साथ कैफे की भी सुविधा दी गई है। पिंक बस टॉयलेट में बिजली संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सोलर सिस्टम भी इंस्टाल किया गया है। वाहन के पिछले हिस्से में कैफे बनाया गया है। कैफे के संचालन से जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा गया है। कैफे में खानपान के कई तरह सामान मिलेंगे। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-349, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, अक्टूबर 04, 2024

3. शक-1945, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 34 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

नवरात्रि का दूसरा दिन मां 'ब्रह्मचारिणी' को समर्पित

नवरात्रि का दूसरा दिन मां 'ब्रह्मचारिणी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  ब्रह्मचारिणी मां की नवरात्र पर्व के दूसरे दिन पूजा-अर्चना की ...