रविवार, 29 सितंबर 2024

'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश

'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। जनता दरबार में जन समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर कब्जा करने के मामलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को इस तरह के मामलों पर तत्काल एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए। 
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दरबार लगाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारते हुए चॉकलेट भी दी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान पर मुक्त से किया जाएं और जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए कार्यवाही की जाएं। 
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे। जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली और कार्ड नहीं होने पर उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी पूरी मदद करेंगी। 

राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल की मांग की

राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल की मांग की 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। हरियाणा में पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बीच अपने दो शिष्यों के साथ रेप के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट कर रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन की पैरोल की मांग की है। इसे पहले उन्हें बीते 13 अगस्त को 21 दिन की छुट्टी पर रिहा किया गया था। वह फिलहाल 2 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। राम रहीम पर चुनावों में एक खास तरीके से वोट देने के लिए प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया जाता रहा है। 
बता दें कि 2017 में 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से डेरा प्रमुख 10 बार पैरोल या छुट्टी पर जेल से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान वह 255 दिन यानी कि करीब आठ महीने से ज्यादा समय जेल से बाहर बिता चुके हैं। उनकी कई पैरोल और छुट्टी की टाइमिंग हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाती हैं। 
इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा है कि राम रहीम के पैरोल की अर्जी चुनाव आयोग को भेज दी गई है। अप्रैल 2019 में राज्यों को भेजे गए चुनाव आयोग के संदेश के अनुसार, पैरोल अत्यंत आपातकालीन मामलों में दी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दोषी चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में शामिल न हो। 
सियासी जानकारों का कहना है कि सिरसा स्थित संप्रदाय के विवादास्पद प्रमुख के आदेशों का पालन करने को देखते हुए डेरा प्रमुख चुनावी मौसम में प्रासंगिक बने हुए हैं। पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के राजनीति विज्ञानी प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने कहा कि विभिन्न विचारधारा के राजनेता चुनावों के दौरान उनका आशीर्वाद लेने के लिए जाने जाते हैं। डेरा प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि राम रहीम एक कैलेंडर वर्ष में 91 दिनों की अस्थायी रिहाई के हकदार हैं। 
इसलिए, 20 दिन की पैरोल के लिए उनका अनुरोध कानून के अनुसार है। प्रवक्ता ने कहा, “उन्होंने 50 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो ली है। इसलिए वे कैलेंडर वर्ष में 20 दिन की पैरोल के हकदार हैं। चूंकि, वर्ष समाप्त होने वाला है। इसलिए उन्हें 20 दिन की पैरोल लेनी होगी, अन्यथा यह समाप्त हो जाएगी।“ 

शाहरूख व रानी को 'आइफा' अवार्ड दिया गया

शाहरूख व रानी को 'आइफा' अवार्ड दिया गया 

अखिलेश पांडेय 
आबुधाबी। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनती रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया। आबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरूख खान को फिल्म जवान, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया। 
वहीं, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्ककार विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिए मिला। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म एनिमल के लिए दिया गया। जबकि, शबाना आजमी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गई। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता( नेगेटिव रोल) का पुरस्कार बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स, सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल का गाना सतरंगा), सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, भूपिंदर बब्बल, गाना अर्जन वैली फिल्म एनिमल ,सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) शिल्पा राव, गाना चलेया फिल्म जवान के लिये दिया गया। आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा, जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी,अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा का पुरस्कार करण जौहर को दिया गया। 
बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनोन जैसे सितारे ने शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। 
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में से एक शाहरुख खान थे, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'झूमे जो पठान' पर एक शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।आईफा अवॉर्ड्स नाइट में रेखा, अनन्या पांडे ,जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर और प्रभुदेवा समेत कई सितारों ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगाएं। 
गौरतलब है कि तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को आईफा उत्सवम के साथ हुई थी जो दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित एक कार्यक्रम है। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी सिंह,और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे। 

स्वास्थ्य: 'नीम' की पत्तियां खाने के फायदे, जानिए

स्वास्थ्य: 'नीम' की पत्तियां खाने के फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
कहावत है ’स्वास्थ्य ही धन है’। ऐसे में हमें अपनी सेहत का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, हेल्थ खराब होने पर हमारा किसी काम में मन नहीं लगता है।

नीम की पत्ती चबाएं 

आयुर्वेद में हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिसमे से एक है नीम की पत्तियां। जो कि कड़वी होने के साथ शरीर को कई लाभ देती हैं।

खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे 

वहीं, यदि आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाते हैं। तो ये हमारी कई बड़े रोगों से रक्षा करती है। ऐसे में हमें इसका सेवन आज से ही शुरू कर देना चाहिए।

डायबिटीज में फायदा 

यदि आप रोजाना सुबह बासी मुंह नीम की पत्तियां चबाते हैं। तो इससे ब्लड शुगर लेविल कंट्रोल में रहता है। एक्सपर्ट के अनुसार इसमें एजाडिरेक्टिन नामक तत्व इसमें मददगार होता है।

खून साफ 

इसके अलावा रोजाना खाली पेट नीम की पत्ती चबाने से हमारा खून साफ होता है। यह ब्लड से टॉक्सिन बाहर कर खून साफ करता है।

पेट की बीमारियां होंगी दूर 

वहीं, नीम की पत्तियों में पेट संबंधी बीमारियां जैसे एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग आदि की समस्या दूर करने के भी गुण पाए जाते हैं। चबाने के अलावा आप इन पत्तियों को उबालकर इसका पानी भी पि सकती हैं।

बुखार में मदद 

नीम की पत्तियों का खाली पेट सेवन हमें कई तरह के मौसमी बुखार चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि से भी बचाव करता है।

वजन कम करने में मदद 

नीम की पत्तियां और उसका खाली पेट अर्क पीने से वजन कंट्रोल भी होता है। ऐसे में ये वेट कंट्रोल में भी सहायक होता है।

बेटे स्टालिन को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया

बेटे स्टालिन को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया 

इकबाल अंसारी 
चेन्नई। मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए राज्य सरकार में अपने बेटे खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया है। सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणी करते हुए उसकी तुलना डेंगू मलेरिया से करने वाले उदयनिधि को मुख्यमंत्री ने अब चीफ मिनिस्टर नियुक्त किया है। 
रविवार को तमिलनाडु राजभवन की ओर से जारी किए गए बयान में बताया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने राज्यपाल आर एन रवि से उदय निधि स्टालिन को डिप्टी चीफ मिनिस्टर नॉमिनेट करने और कैबिनेट के विस्तार की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इसकी मंजूरी दे दी थी। अब राजभवन में रविवार को दोपहर मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

इजरायल का लेबनान पर हमला, 33 की मौत

इजरायल का लेबनान पर हमला, 33 की मौत 

सुनील श्रीवास्तव 
येरूशलम/बेरूत। हिजबुल्लाह के चीफ नसरुल्ला की मौत के बाद भी इजरायल ने लेबनान पर अपने हमले जारी रखते हुए विभिन्न स्थानों पर अटैक किया है। जिसमें 33 लोगों की मौत हो गई है और 195 लोग घायल हुए हैं। इजरायल ने हिजबुल्ला के चीफ हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान पर अपने हमले जारी रखे हैं। 
रविवार को लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया है कि इजरायल द्वारा किए गए इन हमलों में अभी तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, घायल हुए 195 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमलों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में इजरायल के प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि इजराइल कहीं भी पहुंच सकता है। 

नड्डा को लिखा पत्र, कंगना पर निशाना साधा

नड्डा को लिखा पत्र, कंगना पर निशाना साधा 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि आपकी और पार्टी की क्या मजबूरी रही होगी ? जो 2024 में हिमाचल की मंडी सीट से ऐसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया, जिसे देश के बारे में ज्ञान नहीं है। वह बार-बार देश के खेत उपजाऊ वर्ग को अपना निशाना बना रही है। 
भाकियू प्रवक्ता ने शनिवार को पत्र भेजा, जिसमें लिखा कि उन्होंने दिसंबर 2020 में महिलाओं पर पैसे लेकर धरने पर बैठने जैसे आरोप लगाए थे। यह वही ग्रामीण महिलाएं हैं, जो ग्रामीण पगडंडियों से देश की आर्थिक स्थिति में एक अहम भूमिका निभाती हैं। दुग्ध उत्पादकता में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका इन्हीं की रहती है। 
फरवरी 2021 में देश के किसान को आतंकवादी बताने का काम किया गया। यह वही वर्ग है, जिन्होंने कोरोना जैसी महामारी के समय देश की जीडीपी में अपना योगदान निभाया और देश के प्रत्येक वर्ग को भूखा नहीं सोने दिया। 
24 सितंबर को फिर विवादित बयान दिया कि तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को फिर से लागू किया जाना चाहिए। देश में 13 माह चले आंदोलन में दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे रहे किसानों और इनकों रद्द कराने में अपनी जान का बलिदान देने वाले 750 शहीद किसानों को अपमानित करने का कार्य किया है। 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-345, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, सितंबर 30, 2024

3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश

'सीएम' ने लोगों की समस्याओं को सुना, निर्देश  संदीप मिश्र  गोरखपुर। जनता दरबार में जन समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...