शनिवार, 21 सितंबर 2024

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक 

सरस्वती उपाध्याय 
आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की दुनिया देख पाते हैं। हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं। आंखों में इन्फेक्शन या आई फ्लू का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि फंगस इन्फेक्शन फैलाने वाले वायरस और बैक्टीरिया हवा में रहते हैं। अधिकांश लोग इन्फेक्शन या एलर्जी के कारण आंखें रगड़ने लगते हैं। इससे कुछ देर के लिए से बहुत अच्छा महसूस हो सकता है। लेकिन, बार-बार ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। ज्यादा तेजी से आंखों को रगड़ने से कॉर्निया डैमेज हो सकता है।

अपनी आंखें क्यों रगड़ते हैं लोग 

आंखें के रगड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जब हमारी आंखों में खुजली होती है, हम थके हुए होते हैं या ऐसा महसूस होता है कि पलकें आंखों में फंस गईं हैं तो हम सभी अपनी आंखें रगड़ते लगते हैं। कुछ लोगों को आंखों को बार-बार रगड़ना एक रिफ्लेक्स या आदत भी हो सकती है। आंखों के रगड़ने से अलग-अलग उम्र के मुताबिक अलग-अलग परेशानियां हो सकती हैं। जो बच्चे आंखों को ज्यादा रगड़ते हैं, उनके कॉर्निया का आकार बदल जाता है। आंखों की ब्लड वेसल्स बहुत नाजुक होती हैं। आंखों के रगड़ने से वेसल्स टूटने लगती है। जिससे आंखों की सफेद परत पर खून आने लगता है और आंख लाल पड़ जाती है। इसके अलावा बच्चों के बार-बार आंखों को रगड़ने से डार्क सर्कल आने लगते हैं। वहीं एडल्ट के बार-बार आंखों को रगड़ने से केराटोकोनस नाम की बीमारी हो सकती है। इसमें कार्निया की सतह अनियमित और पतली हो जाती है।

एलर्जी से बचाना जरूरी 

आमतौर पर धूल-मिट्टी या ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से आंखों में एलर्जी होती है। जिसके कारण लोग आंखों को रगड़ने लगते हैं। आंखों से पानी आना, पलकों का ड्राई होना या आंखों का लाल होना जैसी किसी स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

स्क्रीन से ब्रेक लें

लैपटॉप, टैबलेट या मोबाइल की स्क्रीन पर लगातार टकटकी लगाकर देखने से आंखों पर खिंचाव पड़ता है। जिससे आंखें ड्राई होने लगती है और बार-बार रगड़ने का मन करता है। हर 20 मिनट में स्क्रीन से नजर हटाएं और 20 फीट दूर रखी किसी चीज कर कुछ देर देखें। 

लगातार पलक झपकाएं 

पलकें झपकाना एक नेचुरल क्रिया है। इससे आंखें नम और स्वस्थ बनी रहती हैं। लेकिन जब हम स्क्रीन लगातार देखते हैं तो हमारी आंखें कम झपकती हैं, जिससे आंखें ड्राई हो जाती हैं। इसलिए नियमित पलक जरूर झपकानी चाहिए।

आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए खाने-पीने का रखें ध्यान 

आंखों को हाइड्रेट रखने के लिए अपनी डाइट में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड शामिल करें। इसके लिए गाजर, चुकंदर, शिमला मिर्च, मूली और हरी सब्जियों को खूब खाएं। इसके साथ ही हर रोज 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। जब आंखे हाइड्रेट रखेंगी तो आंखों में खुजली या जलन की परेशानी कम होगी।

डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं

डीएम-एसएसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जिला अधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने खतौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को प्राप्त हुई शिकायतों का समय के अंतर्गत निस्तारण करने के आदेश दिए। 
शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर खतौली तहसील परिसर में आयोजित किए गए संपूर्ण समाधान की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक अभिषेक सिंह ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुना और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में हुई प्राप्त हुई शिकायतों का समय के भीतर निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ता से उसकी शिकायत के संबंध में फीडबैक प्राप्त कर मौके का फोटो एवं वीडियो बनाया जाए तथा प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाएं। 
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस में प्राप्त हुई 65 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण कराया। संपूर्ण समाधान दिवस में आज राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी, शौचालय, पेंशन, सड़क, नाला और विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 

सीएम ने करीब 300 लोगों से मुलाकात की

सीएम ने करीब 300 लोगों से मुलाकात की 

संदीप मिश्र 
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार को जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता हैं। इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक.एक कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैए सबकी समस्या का समाधान हरहाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं जिसमें कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। 
इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। 
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार.दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। शनिवार को एक महिला अपने दिव्यांग बच्चे को लेकर आई थी। उसे व्हीलचेयर पर देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने महिला से बातचीत की। पता चला कि यह बच्चा जन्म से दिव्यांग नहीं था उसे बाद में पोलियो हुआ। उसे लखनऊ और दिल्ली के बड़े अस्पताल में दिखाया गया है। लेकिन, डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला को आश्वस्त किया कि उक्त बालक को एक बार फिर से पीजीआई लखनऊ के डॉक्टरों को दिखाया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर मौके पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

दिल्ली: आतिशी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। आतिशी ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर की है। लेकिन, ये मेरे और हम सब के लिए भावुक क्षण है कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं।
आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं, अब मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है। 
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “दिल्ली के इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई और मेरे राजनीतिक गुरू अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। जिन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर की है। लेकिन, ये मेरे और हम सब के लिए भावुक क्षण है कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं।” आतिशी ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली पिछले दस सालों में दिल्ली की तस्वीर बदल दी। उन्होंने दिल्ली के आम लोगों की जिंदगी को बदल दिया। उन्होंने गरीब इंसान का दर्द समझा।” 
बता दें कि शनिवार को आतिशी को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। सक्सेना ने यहां राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था। 
शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे। कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। स्वतंत्र भारत में, आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं। 
उपराज्यपाल ने पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत, आतिशी मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं। मुख्यमंत्री पद पर आतिशी की पारी संक्षिप्त होगी क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी माह में चुनाव होने की संभावना है। 

कौशाम्बी: 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन

कौशाम्बी: 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन 

गणेश साहू 
कौशाम्बी। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस में शिकायतकर्ता कल्पना देवी निवासिनी ग्राम-केशौवापुर ने प्रार्थना-पत्र देकर अवगत कराया कि प्रार्थिनी ने राशन कार्ड के लिए कई बार ऑनलाइन आवेदन किया है। लेकिन, अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को जॉच कराकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार शिकायतकर्ता दिनेश कुमार निवासी वार्ड नं0-1 तिलक नगर म्यौहर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि मत्स्य पालन पट्टा के लिए कई बार प्रार्थना-पत्र दिया है। लेकिन, अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने ई0ओ0 कड़ाधाम को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
तहसील मंझनपुर में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील चायल में कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी अजेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सिंह को वायुसेना के नए चीफ की जिम्मेदारी सौंपी

सिंह को वायुसेना के नए चीफ की जिम्मेदारी सौंपी 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिलने जा रहा है। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को वायुसेना के नए चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह एयर मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे। 
शनिवार को एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेवा का नया चीफ बनाने का ऐलान किया गया है। नए वायुसेना अध्यक्ष आगामी 30 सितंबर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। अमरप्रीत सिंह एयर मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे। जो आगामी 30 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। वायु सेना के नए अध्यक्ष का अगले दिनों कार्यभार संभालने वाले एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह अभी तक वायुसेना के वॉइस के के पद पर थे। उन्हें रोटरी विंग विमान पर 5000 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का अनुभव है। 
वायुसेना का वाइस चीफ बनने से पहले अमरप्रीत सिंह ने ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की भी कमान संभाली है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-337, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, सितंबर 22, 2024

3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 34 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक

बार-बार आंखों को रगड़ना बेहद नुकसानदायक  सरस्वती उपाध्याय  आंख हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। जिसकी मदद से हम अपने आस-पास की ...