गुरुवार, 19 सितंबर 2024

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं 

अकांशु उपाध्याय 
चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार को दमदार कमबैक किया। टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान के साथ 339 रन बनाएं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया। अश्विन शतक लगाकर नाबाद रहें। रवींद्र जडेजा भी शतक के करीब हैं। वे 86 रन बनाकर नाबाद रहें। इन दोनों के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई है। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 4 विकेट झटकें। 
टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी। इस दौरान 96 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। वहीं, 144 रनों के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए। लेकिन, इसके बाद जडेजा और अश्विन ने मोर्चा संभाल लिया। इन दोनों के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई। अश्विन और जडेजा पहले दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहें। यशस्वी जयसवाल ने अर्धशतक लगाया। अश्विन नंबर आठ पर बैटिंग करने आए। उन्होंने इस दौरान पहले दिन का खेल खत्म होने तक 112 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बनाए। अश्विन की इस पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अश्विन ने जडेजा के साथ मजबूत साझेदारी निभाई। जडेजा न 117 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 86 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। यशस्वी जयसवाल ने अच्छा परफॉर्म किया। उन्होंने 118 गेंदों में 56 रन बनाए. इस दौरान 9 चौके लगाए। 
टीम इंडिया ने 14 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था। रोहित 19 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल खाता तक नहीं खोल पाएं। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया। विराट कोहली 6 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत ने कुछ रन जोड़े। उन्होंने 52 गेंदों में 39 रन बनाए। पंत की इस पारी में 6 चौके शामिल रहे। केएल राहुल 16 रन बनाकर आउट हुए। 
टीम इंडिया के शुरुआती चारों विकेट हसन महमूद ने लिए। उन्होंने पहले 18 ओवरों में 58 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान 4 मेडन ओवर भी निकालें। नाहिद राणा ने 17 ओवरों में 80 रन देकर 1 विकेट लिया। मेहदी हसन ने 21 ओवरों में 77 रन देकर 1 विकेट लिया।

'मठाधीश' मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ: यादव

'मठाधीश' मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ: यादव 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मठाधीश की तुलना माफिया से करने के बयान पर सफाई देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह संतों-साधुओं का सम्मान करते हैं। मगर, वह योगी आदित्यनाथ को मठाधीश मुख्यमंत्री कहने से पीछे नहीं हटेंगे। अखिलेश यादव ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा, कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मठाधीश मुख्यमंत्री हैं। सन्यासी क्रोध नहीं करता है। मगर, जबसे भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है, तब से उनका संतुलन कुछ गड़बड़ा गया है। उनके बयान कुछ अलग तरह के आ रहे हैं। वे ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। एक मठाधीश मुख्यमंत्री से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।” 
उन्होंने कहा कि हमने या समाजवादियों ने कभी संतो, महंतों, साधुओं के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। अगर मुख्यमंत्री अपने ऊपर लेते हैं, तो हम उन्हें मठाधीश मुख्यमंत्री कहेंगे।” मुख्यमंत्री योगी के भस्मासुर वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होने कहा “ भाजपा को पता है कि उसका भस्मासुर कौन है। भाजपा अपने भष्मासुर को खोज रही है। भाजपा अभी हरियाणा, कश्मीर और फिर महाराष्ट्र के चुनाव भी हारेगी। कम से कम भाजपा को अपने भष्मासुर को तो ढूढ़ना चाहिए।” अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर कई गंभीर मुकदमे हैं। ये पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने इतने गंभीर मुकदमों को वापस लिया है। सरकार को प्रदेश के टॉप टेन माफियों की सूची जारी करनी चाहिए। पता चल जाएगा कि माफिया किस दल के साथ हैं। मुख्यमंत्री के बयानों पर कहा कि प्रदेश की जनता उन्हें हटाने जा रही है। अभी भी वे पुराने डायलॉग बोल रहे हैं। इसी से पता चलता है कि उनका संतुलन कितना बिगड़ गया है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। जनता सब समझती है। वन नेशन वन इलेक्शन को बड़ी साजिश बताते हुए उन्होने कहा कि महिला आरक्षण की बात हुई थी, क्या महिला आरक्षण लागू हो जाएगा, क्या सरकार इसके लिए तैयार है। वन नेशन वन इलेक्शन की रिपोर्ट भाजपा की रिपोर्ट है। बता रहे हैं, कि रिपोर्ट 18626 पेज की है। इसे 191 दिनों में तैयार किया गया है। यानी लगभग सौ पेज प्रतिदिन तैयार हुए। इसी से पता चलता है कि कितनी सतही रिपोर्ट है। कितनी चर्चा हुई होगी। वन नेशन वन इलेक्शन वन डोनेशन हैं। 
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को सावधान रहना चाहिए। भाजपा वन नेशन-वन इलेक्शन की बात कर रही है, इसमें अधिकारी और कर्मचारी लेटरल इन्ट्री से लाए जाएंगे। सबको पता है कि यूपी में जहां-जहां उपचुनाव है सभी जगह साजिश के तहत जाति और धर्म विशेष के बीएलओ हटा दिए गए हैं। वन नेशन-वन इलेक्शन के बाद कल को ये चुनाव आयोग भी हटा देंगे। कहेंगे हम पांच साल तक इनको वेतन क्यों दें। अगर भाजपा चुनाव खर्च घटाना चाहती है, तो इतनी रैलियां क्यों करती हैं ? भाजपा अपनी पार्टी का जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराती ? 

राष्ट्रीय राजमार्ग-731ए का निरीक्षण, जायजा

राष्ट्रीय राजमार्ग-731ए का निरीक्षण, जायजा 

निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत कराएं पूर्ण: डीएम

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-731ए (रामवन-गमन मार्ग) का निरीक्षण कर चल रहें निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-731ए (रामवन-गमन मार्ग) पैकेज-03 का आकस्मिक निरीक्षण कर चल रहें निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजनान्तर्गत जो हितग्राही अधिग्रहण से प्रभावित क्षेत्र का मौके पर कब्जा नहीं दे रहें हैं। इस तरह के अवरोधों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाया जाएं। ग्राम-मोहम्मदपुर असवां में विद्युत ट्रान्समेशन लाइन का कार्य चल रहा है। जिस पर गांव के स्थानीय निवासी कुछ जगहों पर अवैध रूप से कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहें हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सभी अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विद्युत टावर स्थल पर ऐसा कोई निर्माण कार्य न किया जाएं, जिससे कार्यदायी संस्था के कार्यों में कोई अवरोध उत्पन्न हों। 
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम-मोहम्मदपुर असवॉ में निर्माणाधीन फ्लाईओवर, माइनर पुल एवं अण्डरपॉस का भी निरीक्षण किया गया। उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लेवर/मशीनरी की संख्या बढ़ाकर कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत पूर्ण कराया जाय। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लो.नि.वि. प्रयागराज रवीन्द्र पाल सिंह, सहायक अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लो.नि.वि. प्रयागराज नितिन कुमार एवं उप जिलाधिकारी राहुल देव भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

यूपी: 2 साल में दो बार विधानसभा के 'चुनाव' होंगे

यूपी: 2 साल में दो बार विधानसभा के 'चुनाव' होंगे 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद जो भी सरकार बनेंगी। उसका कार्यकाल मात्र दो साल का ही होगा। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ की व्यवस्था लागू होने पर यहां दो साल के भीतर दो बार विधानसभा के चुनाव होंगे। प्रदेश में वर्ष 1991 व 1996 में भी लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे। 
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कहते हैं कि रामनाथ कोविंद समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि वर्ष 2024 के बाद देश में जिस भी राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे, उसका कार्यकाल 2029 में लोकसभा के कार्यकाल के साथ ही समाप्त हो जाएगा। इस तरह से देखें तो यूपी में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा। उसके बाद वर्ष 2029 में विधानसभा के मध्यावधि चुनाव कराने होंगे। 
जानकार बताते हैं कि कोविंद समिति की सिफारिशों के आधार पर जब इस संबंध में कानून बनेगा, तभी यह पता चल सकेगा कि समिति की किन-किन सिफारिशों को अधिनियम में शामिल किया गया। यह जरूरी नहीं है कि हर सिफारिश कानून का अंग बने ही। 
लखनऊ विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रो. संजय गुप्ता कहते हैं कि विधानसभा का कार्यकाल का विषय संविधान के मूलभूत ढांचे (बेसिक स्ट्रक्चर) के अंतर्गत नहीं आता है। यानी, इस कार्यकाल को कम या ज्यादा करने के लिए संविधान में संशोधन हो सकता है। लोकसभा चुनाव के 100 दिन बाद स्थानीय निकायों के चुनाव का सुझाव दिया गया है, अगर निकाय चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव का प्रावधान किया जाता तो ज्यादा ठीक रहता।

'निपुण भारत मिशन' की समीक्षा बैठक की: डीएम

'निपुण भारत मिशन' की समीक्षा बैठक की: डीएम 

जिलाधिकारी ने माह अक्टूबर में निपुण विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

गणेश साहू 
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में 'निपुण भारत मिशन' की समीक्षा बैठक की गई। 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एकेडमिक मेंटर, डायट मेंटर, एसआरजी एवं एआरपी द्वारा किए गए सहयोगात्मक पर्यवेक्षण की समीक्षा के दौरान माह अक्टूबर 2024 में जनपद के 161 विद्यालयों के निपुण आंकलन करने की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि ज्यादा से ज्यादा आंकलन किए जाएं, जिससे बच्चे निपुण बनें। उन्हांने कहा कि आप सब लोग मिलकर अपने जनपद को निपुण बनाएं। इसके लिए सम्बन्धितों के साथ बैठक कर कार्ययोजना एवं रणनीति बनाकर कार्य किया जाएं। जिससे हम अपने ब्लॉक एवं जनपद को निपुण बना सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को जागरूक किया जाएं, कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी विद्यालयों का भ्रमण करते रहें। विशेषकर सर्वप्रथम संघर्षशील वाले विद्यालयों का भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। 
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों एवं डायट प्रवक्ता मेन्टर को निर्देशित किया कि विद्यालयों को निपुण विद्यालय बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। उन्होंने कहा कि संघर्षशील विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए पायी गई कमियों को दूर करने के लिए आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान रजिस्टर डिजिटल मेनटेन न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह पैरेन्ट्स मीटिंग बुलाई जाएं। जिसमें खण्ड शिक्षाधिकारी उपस्थित रहकर अभिभावकों को जागरूक करें कि वे अपने बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित है। यह सुनिश्चित किया जाएं कि स्मार्ट क्लास क्रियाशील रहें। अध्यापक टैबलेट का उपयोग करें एवं दीक्षा ऐप को भी ओपेन करें बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव एवं डायट प्राचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

माफिया तत्वों पर कार्रवाई, आकाओं को तकलीफ

माफिया तत्वों पर कार्रवाई, आकाओं को तकलीफ 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बगैर उन पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि माफिया तत्वों पर कार्रवाई होने से उनके आकाओं को तकलीफ हो रही है। विद्या इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने कहा “ हर जिले का बड़ा माफिया व गुंडा सपा से जुड़ा था। इनका पदाधिकारी या शागिर्द था। वहां संगठित अपराध, पशु, वन, खनन, भूमाफिया थे। माफिया समानांतर सरकार चलाकर अराजकता व गुंडागर्दी का तांडव करते थे तो बबुआ घर से बाहर नहीं निकलता था। बबुआ 12 बजे सोकर उठता था। जनता पिसती थी।” 
उन्होने कहा “ मुस्लिम तुष्टिकरण की हद को पार करते हुए पर्व व त्योहारों में इन लोगों ने अराजकता फैलाई थी। होली, दीवाली, रक्षाबंधन-शिवरात्रि, रामनवमी-जन्माष्टमी को बैन कर दिया था। जन्माष्टमी के आयोजनों पर इन्होंने थाना, पुलिस लाइन, जेलों में रोक लगा दी थी। कहते कि जन्माष्टमी में भजन न गाओ। हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन कुछ लोगों को पसंद नहीं थी, इसलिए सपा इसे बैन करती थी। कांवड़ यात्रा पर बैन लगाती थी। दुर्गा पूजा में अयोध्या का दंगा हर किसी ने देखा। सपा सरकार में देवकाली मंदिर में मूर्ति चोरी हो गई थी। बतौर सांसद गोरखपुर से आकर मैंने आंदोलन किया था।” 
योगी आदित्यनाथ ने यहां एक हजार करोड़ से अधिक की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और लाभार्थियों को चेक, चाबी, प्रमाण पत्र, सिलाई मशीन आदि प्रदान किया। उन्होने मिल्कीपुर में कराए जाने वाले विकास कार्यों को भी गिनाया। बताया कि मिल्कीपुर में मिनी स्टेडियम बनने जा रहा है। 30 मार्गों का शिलान्यास हो रहा है। रेवना में ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये दिए हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के आर्थिक विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भारत के विकास का बैरियर माना जाता था। अराजकता चरम पर थी। विकास योजनाओं में भेदभाव व महापुरुषों का अपमान होता था। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में विकास के कार्यों को तेज गति से बढ़ाया। आज फोरलेन, टू लेन सड़कें, गांव की बेहतर कनेक्टिविटी, गांव-मजरे में बिजली-पानी की व्यवस्था दिखती है। उत्तर प्रदेश में 2.62 करोड़ परिवारों को शौचालय व 56 लाख गरीबों को आवास दिया गया। 1.20 लाख मजरों तक बिजली, 1.56 करोड़ से अधिक परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन, 1.83 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना में फ्री सिलेंडर दिए गए। पिछले वर्ष से इन परिवारों को होली-दीवाली पर फ्री सिलेंडर दे रहे हैं। यूपी में 15 करोड़ लोग फ्री में राशन पा रहे हैं, लेकिन 2017 के पहले सपा के गुंडे गरीबों का राशन हजम कर जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग गोतस्करी, वनों की कटान, जमीन कब्जा कराते थे, लेकिन आज जमीनों से कब्जे हट चुके हैं। हमारी सरकार ने 2017 के बाद एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया और सपा के भूमाफिया-गुंडों से 64 हजार हेक्टेयर लैंड को मुक्त कराया। भदरसा में भी जमीनों को कब्जामुक्त कराया गया है। गुर्गों से जमीन मुक्त कराने पर परेशानी हुई तो सरगना कहता है कि अयोध्या में जमीन घोटाला हुआ है। यहां जमीन घोटाला नहीं हुआ। बल्कि, किसानों को 1700 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है। यह लोग अपने गुर्गों के काले कारनामों के पक्ष में बोल रहे हैं। एक भी मामला ऐसा नहीं है, जहां पीड़ित को मुआवजा न मिला हो। जिस अयोध्या को इन्होंने रामभक्तों के लहू से सींचा था, वहां 22 जनवरी से अब तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु भगवान रामलला के दर्शन कर चुके हैं। उन्होने कहा कि दीपोत्सव पर अयोध्या के मंदिरों पर जब दीप जलते हैं तो सिर्फ सपा मुखिया और पाकिस्तान को परेशानी होती है। इन्हें मालूम है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दीप अयोध्या, प्रदेश व देश को रोशन करेगा और मानवता पर कैंसर बन चुके पाकिस्तान को भी नेस्तनाबूद करने का सामर्थ्य रखता है। पाकिस्तान भारत का दुश्मन है, उसे तो परेशानी होती है, लेकिन हिंदू विरोधी मानसिकता के कारण समाजवादी पार्टी को भी दिक्कत होती है। अंधेरे में रहने की अभ्यस्त सपा को डकैती डालने के लिए अंधेरा ही चाहिए। योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने अयोध्या को 30 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है। अयोध्या का जितना विकास डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में किया है, उतना विकास कांग्रेस के 60 वर्ष, सपा की चार बार की सरकार में नहीं हुआ। हमारी सरकार ने 6461 दुकानों का भी पुनर्वास किया गया। किसी को दुकान, मुआवजा, एफएआर में छूट दे कर जमीन पर पीछे साइड दुकान बनाने की अनुमति दी गई। 
वहीं, प्रदेश में हमारी सरकार ने साढ़े सात वर्ष में साढ़े छह लाख नौजवानों को नौकरी दी। दो करोड़ से अधिक नौजवानों को निजी क्षेत्रों में नौकरी व रोजगार दिया। 60 लाख से अधिक उद्यमियों को प्रदेश में उद्यम लगाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया। उन्होने कहा कि अयोध्या अब सुंदरतम नगरी बन रही है। दीपोत्सव से सपा को परेशानी होगी ही, क्योंकि इन्हें तो विवादित ढांचा प्यारा था, जिसे रामभक्तों ने नेस्तनाबूद किया था। जिनके हाथ रामभक्तों के खून से सने हैं, वे जब अयोध्या की चर्चा करते हैं तो ताज्जुब होता है, लोग हंसते हैं कि यह अयोध्या के बारे में क्या चर्चा करेंगे। इनके काले कारनामों का सारा चिठ्ठा सामने आएगा तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या का रामजन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, एयरपोर्ट पथ फोरलेन, अयोध्या को जोड़ने वाला प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली आदि सभी मार्ग फोरलेन कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। प्रभु श्रीराम हजारों वर्ष पहले पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, लेकिन सपा या कांग्रेस के मन में कभी नहीं आया कि अयोध्या में एयरपोर्ट बन जाए। 821 एकड़ भूमि पर अयोध्या में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना तो रामद्रोही सपा परेशान है। कुछ दिन बाद इंटरनेशनल कनेक्टिविटी से अयोध्या जुड़ने वाला है। 2017 के पहले और बाद की अयोध्या को देखकर इनकी आंखें चौंधिया जाएगी। सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या देश की पहली सौलर सिटी भी बन रही है। भगवान सूर्यवंश की रोशनी से यहां की लाइट जगमाएगी तो अंधेरे में रहने वाली सपा इसे कैसे स्वीकार कर सकती है। 
योगी ने कहा “ प्रदेश के संगठित अपराध में लिप्त गाजीपुर, अंबेडकरनगर, रामपुर, प्रयागराज के माफिया इनके चचाजान थे। माफिया के सामने नाक रगड़ने और दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाला व्यक्ति संत परंपरा को माफिया कहता है।” 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-335, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, सितंबर 20, 2024

3. शक-1945, आश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम- 35 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...