शनिवार, 31 अगस्त 2024

डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना

डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना 

संदीप मिश्र 
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में आयोजित जन सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जमीन से संबंधित समस्याओं को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर हल किया जाएं। ताकि शिकायतकर्ताओं को जल्द राहत मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन के मंशानुसार होना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि निस्तारण की प्रक्रिया इस तरह होनी चाहिए कि लाभार्थी को पूर्ण संतुष्टि मिलें। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने और शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान से संतुष्ट करने की भी हिदायत दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद भी मौजूद रहे और उन्होंने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे और जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की 

सुशील केसरवानी 
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा शनिवार को उदयन सभागार में 50 लाख रुपए से अधिक की लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। उनकी निविदा निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्टेड किया जाएं।  
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं/सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया, कि परियोजनाओं के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शत-प्रतिशत भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सुनिश्चित किया जाएं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण कराई जाएं। 
जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अभियंताओं/सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया, कि जिन ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य में रूचि न लेकर कार्य में धीमी प्रगति पाई जा रहीं है। ऐसे ठेकेदारों की निविदा समाप्त कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया, कि अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष कार्य की प्रगति कम न हों। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में कराये जा रहें 24 क्षमता के महिला हॉस्टल/बैरक के निर्माण कार्य एवं कड़ाधाम में पर्यटन के विकास कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। 
उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा पुलिस लाइन में कराये जा रहें महिलाओं के लिए 100 क्षमता के हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए टाइप-ए एवं टाइप-बी के आवास के निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में ट्रॉजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य के निर्माण कार्य की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाएं जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और टीम लगाकर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था-सी.एण्ड.डी.एस. के कार्यों की समीक्षा करते हुए कम्यूनिटी  हॉल, चरवा में बनाये जा रहें आवासीय भवन एवं 50 बेड क्रिटिकल यूनिट के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं। उन्हें जल्द से जल्द सम्बन्धित को हैण्डओवर करा दिया जाएं। इस पर कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। विद्युत का कार्य बाकी है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत को विद्युत कनेक्शन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। राम वनगमन मार्ग के पैकेज-03 व 04 की समीक्षा के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पाएं जाने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया, कि मशीनरी लेवर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाया जाएं। उन्होंने कहा कि राम वनगमन मार्ग में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। उनका मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की कार्यवाही पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि राम वनगमन मार्ग में जहॉ पर भी रूट डायवर्जन किया गया है। वहां कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को पूर्ण कराया जाएं। जिससे आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हों। 
बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुखराज बन्धु एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता से बेहद खुश है श्रद्धा

फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता से बेहद खुश है श्रद्धा 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सुपर सफलता से बेहद खुश है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहरा दिया है। 
फिल्म स्त्री 2, भारतीय बाजार में नेट 441 करोड़ की शानदार कमाई कर चुकी है। फिल्म स्त्री 2 भारत की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसने इतनी शानदार कमाई की है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 की सुपर सफलता पर खुशी जताते हुए इसके मेकर्स को शुक्रिया कहा है। श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर निर्देशक अमर कौशिक और निर्माता दिनेश विजन की छह साल पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें स्त्री फ्रेंचाइजी में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया है। 
श्रद्धा कपूर ने लिखा, छह साल पुरानी तस्वीरें, पहली स्त्री के दौरान हमारे सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर निर्माता और निर्देशक के साथ...दीनू और अमर को मुझे अपने कमाल, बेमिसाल और लाजवाब पिक्चरों में शामिल करने के लिए धन्यवाद।

रूस का हैलीकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू

रूस का हैलीकॉप्टर लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
मॉस्को। 22 सवारियों के साथ उड़ान भरने वाला रूस का MI- 8T हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। शनिवार को मिल रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के पूर्वी इलाके में स्थित कामाचाटका पेनिसुला से MI- 8T हेलीकॉप्टर उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के दौरान तीन क्रू मेंबर्स के अलावा 19 लोग सवार थे। रूस की संघाई हवाई यातायात एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि हेलीकॉप्टर ने वचकाझेटस बेस से उड़ान भरी थी। 
लेकिन, जब तय समय पर भी हेलीकाप्टर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा, तो उसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मीMI- 8T दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। जिसे वर्ष 1960 के दौरान डिजाइन किया गया था।

फिल्म 'कुली' में काम करती नजर आएंगी अभिनेत्री

फिल्म 'कुली' में काम करती नजर आएंगी अभिनेत्री 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'कुली' में काम करती नजर आएंगी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म कुली में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है। फिल्म कुली में अब श्रुति हासन की एंट्री हो गयी है। फिल्म कुली के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर श्रुति हासन के किरदार पोस्टर को साझा किया है।निर्माताओं की तरफ से जारी किए गए मोनोक्रोमैटिक पोस्टर में श्रुति हासन को फिल्म कुली में प्रीति के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर में श्रुति हासन को एक कुदाल पकड़े हुए दिखाया गया है। नए रोमांचक अपडेट को साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'कुली की दुनिया से श्रुति हासन को प्रीति के रूप में पेश कर रहे हैं। फिल्म 'कुली' का निर्माण सन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर संगीत निर्देशक हैं। वहीं, फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना है।

ब्राजील: एससी ने 'एक्स' पर प्रतिबंध लागू किया

ब्राजील: एससी ने 'एक्स' पर प्रतिबंध लागू किया 

सुनील श्रीवास्तव 
ब्रासीलिया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किए गए एक बड़े आदेशों के अंतर्गत ब्राजील में एलन मस्क के एक्स पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। एलन मस्क के एक्स को निलंबित करने का आदेश देते हुए न्यायाधीश ने कहा है कि एलन मस्क ने अदालत की ओर से निर्धारित की गई समय सीमा के बावजूद ब्राजील में अपने कानूनी प्रतिनिधि की जानकारी नहीं दी है। 
ब्राजील सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्री दे मॉरिस एवं एलन मस्क के बीच चल रहे विवाद के चलते ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट के जज ने एक्स पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करते हुए स्टार लिंक के अकाउंट को भी सीज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के जज अलेक्जेंड्रा दे मॉरिस ने देश में एक्स को तत्काल बैन करने के साथ स्टार लिंक के वित्तीय खातों को भी ब्लॉक करने का आदेश दिया है। मिल रही खबरों के मुताबिक जज मौरेश एवं एलन मस्क के बीच महीनों से सार्वजनिक विवाद चल रहा है। क्योंकि, एक्स ने कुछ खातों को ब्लॉक करने के कानूनी आदेशों का पालन नहीं किया था। इन खातों पर फर्जी समाचार और नफरत भरे संदेश फैलाने का आरोप था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-316, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. रविवार, सितंबर 01, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 33 डी.सै., अधिकतम- 37 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...