शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

आज प्रयागराज आएंगे राहुल, सम्मेलन में भाग लेंगे

आज प्रयागराज आएंगे राहुल, सम्मेलन में भाग लेंगे 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार 24 अगस्त को प्रयागराज आ रहे हैं। वह महाराणा प्रताप चौराहे के पास स्थित एएमए कन्वेंशन सेंटर में सिविल सोसाइटी की ओर से आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि का हिस्सा लेंगे। 
इस की जानकारी कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सिविल लाइंस रोडवेज पर स्थित राही इलावर्त में पत्रकारों को दी। दोनों नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी अपने गृह जनपद में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं। 
वह करीब चार बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। राहुल गांधी इसके बाद बुद्धिजीवियों से वार्तालाप भी करेंगे। अजय राय ने बताया कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने संविधान बचाने की मुहिम उठाई थी वह रंग लाई है। लोकसभा चुनाव में इसके व्यापक परिणाम सामने आए हैं।

सहयोगियों को भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं

सहयोगियों को भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालने की बात कहीं। भाजपा के सहयोगियों ने साफ कर दिया है, कि उनको भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा, कि दरअसल चुनावी हार के बाद भाजपाई गुटों ने आपस में विश्वास खो दिया है। इसका एक और पहलू यह भी है, कि भाजपा का ‘संगी-साथी’ पक्ष ये दिखाना चाहता है, कि हार का कारण वो नहीं था, वो तो अभी भी शक्तिशाली हैं, कमज़ोर तो भाजपा हुई है। इन दोनों ही परिस्थितियों में यह तो साबित होता है कि भाजपाइयों ने हार स्वीकार कर ली है और अब भविष्य के लिए बेहद चिंतित हैं, लेकिन आपस में दोषारोपण करके, न तो ये एक-दूसरे का भरोसा जीत पाएंगे और न ही कोई आगामी चुनाव। बाँटने की राजनीति करनेवाले लोग ख़ुद बँट गये हैं। उन्होने कहा कि भाजपा अपनी तथाकथित चाणक्य नीति के तहत जिन ‘पन्ना प्रमुखों’ की बात करती थी, अब क्या वो इतिहास बन गये? आज अगर वे उपलब्ध नहीं हैं तो उसके पीछे कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं। अब भाजपा के जो गिने-चुने कार्यकर्ता बाक़ी है। वे ये सोचकर हताश हैं कि वर्तमान परिस्थिति में, जबकि समाज का 90 प्रतिशत पीडीए समाज जाग उठा है और पीडीए की बात करने वालों के साथ खड़ा है, तो फिर वे किसके पास जाकर वोट माँगें और 90 प्रतिशत पीडीए समाज के सामने आकर क्यों उनके विरोधी होने का ठप्पा ख़ुद पर लगाएं ? आखिरकार उन्हें भी तो उसी 90 प्रतिशत समाज के बीच ही रहना है। 
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे भूतपूर्व भाजपाई पन्ना प्रमुख ये सच्चाई भी जान चुके हैं, कि भाजपा में किसी की कोई सुनवाई नहीं है, तो ऐसे दल में रहकर कभी भी कोई मान-सम्मान-स्थान उन्हें मिलने वाला नहीं है। वे ऐसे दलों की सच्चाई भी जान चुके हैं, जो भाजपा की राजनीति के मोहरे बनकर काम कर रहे हैं। वे देख रहे हैं, कि जनता अब पीडीए की एकता और एकजुटता के साथ है। क्योंकि, पीडीए की सकारात्मक राजनीति लोगों को जोड़ती है और जनता के भले के लिए राजनीति को एक सशक्त माध्यम मानती है। इसीलिए समाज का अंतिम पंक्ति में खड़ा सर्वाधिक प्रताड़ित और शोषित-वंचित समाज भी पीडीए में ही अपना भविष्य देख रहा है।

महिला ने मंगलसूत्र से घोंटा गला, पति की मौत

महिला ने मंगलसूत्र से घोंटा गला, पति की मौत 

इकबाल अंसारी 
चेन्नई। एक महिला ने अपने ही मंगलसूत्र से गला घोंट कर पति की जान ले ली। घटना दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु की है। वारदात की वजह घरेलू झगड़ा बताई जा रही है। फिलहाल, इसे लेकर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।
मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिप्लिकेन की है। 28 साल के मणिवन्नन 35 वर्षीय पत्नी नगम्मल के साथ असदुद्दीन खान स्ट्रीट पर रहते थे। नगम्मल ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में एक संविदा कर्मी थी। खास बात है कि वह इससे पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात जब मणिवन्नन शराब के नशे में घर पहुंचा, तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
इसके बाद महिला ने अपने मंगलसूत्र से पति का गला घोंट दिया। जब मणिवन्नन बेहोश होकर गिर गया, तो नगम्मल घबरा गई और आनन-फानन में अपनी बहन अबिरामी को फोन किया। इसके बाद अबिरामी पति नंदकुमार के साथ मिलकर मणिवन्नन को ओमनदुरर शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गले में निशान देखकर अस्पताल ने त्रिप्लिकेन पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई की और नगम्मल, अबिरामी और नंदकुमार को हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ के दौरान नगम्मल ने बताया कि पति बार-बार परेशान करता था, जिसके चलते उसने हत्या कर दी। नगम्मल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेपाल: नदी में गिरी भारतीय बस, 14 की मौत

नेपाल: नदी में गिरी भारतीय बस, 14 की मौत

अखिलेश पांडेय 
काठमांडू। नेपाल में हादसे का शिकार हुई भारतीय बस में सवार 14 यात्रियों की मौत हो गई है। जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए 31 लोगों में से पांच की हालत अत्यंत चिंता जनक होना बताई जा रही है। 
शुक्रवार को महाराष्ट्र से चलकर नेपाल घूमने गए पर्यटकों से भरी बस के पोखरा से चलकर काठमांडू जाते समय भारतीय बस के नेपाल की नदी में गिरने की घटना में महाराष्ट्र के रहने वाले 14 लोगों की मौत हो गई है। जिस समय पर्यटकों से भरी यह बस नेपाल स्थित नदी के भीतर गिरी थी उस समय बस के भीतर 40 से भी ज्यादा यात्री सवार थे। नेपाल घूमने गए महाराष्ट्र के 40 से भी ज्यादा यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस के अलावा सशस्त्र पुलिस बल एवं नेपाल सेना सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नदी के पानी में उतर गई थी। 
सशस्त्र पुलिस बल के 45 से भी ज्यादा जवानों की टीम अभी तक घटना स्थल पर मौजूद है। नेपाली सेना का एक हेलिकॉप्टर भी मेडिकल टीम को साथ लेकर काठमांडू से तनहुन के लिए उड़ान भर चुका है। इस हादसे में नदी के भीतर से निकल गए 31 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें पांच लोगों की हालत गंभीर होना बताई जा रही है।

मीडिया की भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते

मीडिया की भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते 

इकबाल अंसारी 
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए भले ही हमने देश में संसदीय लोकतंत्र को अपनाया हो पर न्यायपालिका, कार्यपालिका व विधायिका की भी अपनी लक्ष्मण रेखा है। लेकिन, चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। एक निजी चैनल का शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को सही तथ्यों से अवगत कराना, सही जानकारी उपलब्ध करवाना, आवश्यकता पड़ने पर किसी बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व करना और अगर लेखनी के माध्यम से किसी का पोस्टमार्टम भी करना है, तो मीडिया की भूमिका दिखती है। हमने आजादी के बाद भी अलग-अलग समय, अलग-अलग स्तर पर इसे महसूस किया है। 
योगी ने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। हम सभी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रह रहे हैं। ऐतिहासिक व पौराणिक कालखंड में ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं, जब आम जनभावनाओं को सर्वोपरि रखकर उस समय की राजसत्ता ने निर्णय लेने में कोई संकोच नहीं किया। जनता को जनार्दन मानकर जब भी शासन सत्ता आगे बढ़ती है, तो उसके निर्णय लोकप्रिय, सर्वमान्य व सर्वग्राह्य बनते हैं। 
उन्होने कहा कि हमें समय के अनुरूप बदलना और चलना होगा। समाज, युवा, सामान्य गृहस्थ, किसान, आधी आबादी की आवश्यकता क्या है ? मीडिया उनके पसंद के अनुरूप जानकारी उपलब्ध करा सके। एक समय था, जब लोग रेडियो, समाचार पत्रों के माध्यम से देश-दुनिया की घटनाओं को देखते थे। बाद में मीडिया में अनेक चैनल आए, जितनी तेजी के साथ प्रचार-प्रसार किया, उतनी तेजी से उनके सामने चुनैतियां भी आईं। इसके बाद सोशल मीडिया समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म भी बन गए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में हमने देखा कि डिजिटल व सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म कैसे प्रभावित कर रहे थे। अगले दो-पांच वर्ष में जब हम चुनाव में जाएंगे तो हो सकता है कि प्रिंट व विजुअल मीडिया की भूमिका कुछ गौण हो, डिजिटल मीडिया और प्रभावी हो जाए। इन सबको समाहित करते हुए आज इस चैनल का शुभारंभ हो रहा है। मुझे विश्वास है कि भारत के डीएनए के अनुरूप खबरों को प्रत्येक भारतवासी तक प्रभावी-निष्पक्ष ढंग से पहुंचाने के लिए कलम की ताकत का अहसास कराने में यह मीडिया संस्थान सफल होगा। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. वीके सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-308, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शनिवार, अगस्त 24, 2024

3. शक-1945, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 40 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...