गुरुवार, 8 अगस्त 2024

भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर, रचा इतिहास

भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर, रचा इतिहास 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया। हॉकी में भारत का यह चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। इसके अलावा देश ने ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल भी जीता है। पिछले यानी टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है। 
दरअसल, भारतीय हॉकी टीम 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं। इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। फिर 1976 ओलंपिक में देश को कोई मेडल नहीं मिला। इसके बाद 1980 में गोल्ड जीता था।

1972 के बाद भारत ने हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते

1980 के बाद से भारतीय टीम ओलंपिक में मेडल के लिए तरसती रही। फिर मेडल का सूखा 40 साल बाद खत्म हुआ और भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में आकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर 52 साल बाद इतिहास रचा है। 1972 के बाद भारत ने हॉकी में लगातार 2 मेडल जीते हैं।‌ 1968 और 1972 में भी भारत ने लगातार 2 ब्रॉन्ज ही जीते थे। 
बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक (8 अगस्त) 4 मेडल जीते हैं। यह चारों ब्रॉन्ज हैं। पिछले तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में मिले हैं। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया।

यूपी में 4 करोड़ 75 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे

यूपी में 4 करोड़ 75 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। आजादी की सालगिरह के पावन पर्व पर इस साल 13 से 15 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में चार करोड़ 75 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे, जो पिछले साल की तुलना में 25 लाख अधिक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का आयोजन कर रही है। 
सरकार ने पिछली वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5 से 10 प्रतिशत अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 2023 में प्रदेश के अंदर जहां 4.5 करोड़ तिरंगा फहराए गए थे तो वहीं इस बार यह लक्ष्य 4.75 करोड़ रखा गया है। इस लक्ष्य के अनुरूप सभी जनपदों को भी लक्ष्य दिया गया है। 
वर्ष 2022 एवं 2023 में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संपूर्ण देश में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक झण्डे फहराए। विगत दोनों वर्षों के अभियानों में प्रत्येक वर्ष 4.5 करोड़ से अधिक झंडे फहराए गए। प्रदेश के नागरिकों द्वारा सेल्फी अपलोड अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए सर्वाधिक सेल्फी अपलोड की गई। इस वर्ष भी उसी उत्साह से आयोजन को मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में 4 करोड़ घरों और 30 लाख प्रतिष्ठानों समेत करीब 4.30 करोड़ स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत आमजनमानस को अपने-अपने घरों, कार्यालयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों झण्डा फहराने के लिये विभिन्न प्रचार माध्यमों से प्रेरित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। तिरंगे के साथ सेल्फी लेने और उसे हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के सहयोग से झण्डा वितरण कराया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से झण्डों के निर्माण कराया जाएगा। 
अभियान के दौरान झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए झण्डा विधिवत तरीके से लगाए जाने के लिए लोगों को विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षित किया जाएगा। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा। 13 से 15 अगस्त, 2024 के उपरांत निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले झण्डों को आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जाएगा।

जल निगम, नलकूप एवं सिंचाई की समीक्षा की गई

जल निगम, नलकूप एवं सिंचाई की समीक्षा की गई 

जल निगम नलकूप एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत

जिलाधिकारी ने जल निगम, नलकूप एवं सिंचाई की विस्तृत समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

गणेश साहू
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा गुरुवार को उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जल निगम, नलकूप एवं सिंचाई की विस्तृत समीक्षा की गई।     
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया कि नहरों की साफ-सफाई एवं रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी पहुचाने सहित अन्य गतिविधियों का लगातार निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्हांने कहा कि जहां कहीं भी नहरो के कटान सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होती है। उस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ठीक कराया जाएं।  उन्हांने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का 02 दिवस के अन्दर निरीक्षण कर लिया जाएं, किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में बाढ़ आने की सम्भावना है, उन गॉवों का निरीक्षण कर वहॉ के लोगों एवं प्रधानों को अवगत करायें, जिससे लोगों को आने वाली आपदाओं से बचाया जा सकें।
जिलाधिकारी ने नलकूप विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियें को निर्देशित किया कि जो नलकूप खराब है, उन्हें तत्काल ठीक कराकर चालू कराया जाएं। इसके साथ ही उन्हांने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नलकूपों के खराब ट्रान्सफार्मर को निर्धारित समय सीमा के अन्दर के बदलवा दिया जाएं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाएं।  
जिलाधिकारी ने जल निगम की समीक्षा करते हुए जनपद में बनाये जा रहें ओवर हेड टैंक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्हांने विकास खण्ड-नेवादा, सरसवां एवं कौशाम्बी में निर्माण कराये जा रहें ओवर हेड टैंक के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर लगातार कार्य की प्रगति प्राप्त करें तथा कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की भी लगातार मॉनीटरिंग करें एवं कार्य की प्रगति में उचित सुधार न होने पर पैनाल्टी लगाएं। उन्हांने कहा कि ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य में मैनपॉवर की कमी न होने दी जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं पर भी ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं हुआ है, वहां पर 02 दिवस के अन्दर कार्य को प्रारम्भ कराया जाएं।
जिलाधिकारी ने जल निगम, नलकूप एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी दशा में आप लोगों का फोन स्विचऑफ नहीं होना चाहिए। आम लोगों की समस्याओं के लिए आप लोग हमेशा तत्पर रहें। फोन रिसीव कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई जगदीश लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सैकड़ों बांग्लादेशियो को भारत में घुसने से रोका

सैकड़ों बांग्लादेशियो को भारत में घुसने से रोका

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद अंजाम दी जा रही हिंसा की घटनाओं के बीच भागकर बॉर्डर पर पहुंचे सैकड़ों बांग्लादेशियों को बीएसएफ ने भारत में घुसने से रोक दिया है। भारत बांग्लादेश बॉर्डर के पास घुसपैठ करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तकरीबन 500 बांग्लादेशियों का रास्ता रोकते हुए बीएसएफ के जवानों ने उन्हें जलपाई गुड़ी के पास रोक दिया है। बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश द्वारा जब इन लोगों से बातचीत की गई तो समझाने के बाद यह सभी वापस लौट गए हैं। बृहस्पतिवार को बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं के बीच बांग्लादेश से लगी भारत बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ हाई अलर्ट पर है। बॉर्डर के पास भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तकरीबन 500 बांग्लादेशियों को हाई अलर्ट पर पहले से मौजूद बीएसएफ के जवानों ने जलपाई गुड़ी के पास उन्हें रोक दिया है। नॉर्थ बंगाल फ्रंटियर के मुताबिक बॉर्डर के पास इकट्ठा हुए यह सभी लोग बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के हमलों के डर से भागकर बॉर्डर पर आ गए थे। बीएसएफ के जवानों के अलावा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों द्वारा जब इन लोगों से बातचीत की गई, तो समझाने बुझाने के बाद यह सभी लोग वापस लौट गए हैं।

महत्व: आज मनाया जाएगा 'नाग पंचमी' का पर्व

महत्व: आज मनाया जाएगा 'नाग पंचमी' का पर्व

सरस्वती उपाध्याय 
हिंदू धर्म में नाग पंचमी का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। यह पर्व बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।
नाग पंचमी का पर्व भगवान शिव के आभूषण नाग देवता को समर्पित है। हर साल श्रावण मास के शुक्ल-पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है।
इस वर्ष नाग पंचमी 9 अगस्त यानी आज मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता का पूजन पूरे विधि-विधान से किया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो, नाग पंचमी के दिन कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।
नाग पंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता का दूध से अभिषेक करने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग न करें।  ध्यान रखें कि जलाभिषेक पीतल के लोटे से करें। 
नाग पंचमी के दिन नागों को किसी भी तरह का कष्ट नहीं पहुंचाने चाहिए। इस दिन नागों की पूजा करें। 
नाग पंचमी पर सांपों को दूध पिलाने से बचें। क्योंकि,  सांप के लिए दूध जहर का काम कर सकता है। 
नाग पंचमी के दिन किसी भी धारदार या नुकीली चीजों जैसे चाकू, कैंची और सुई वगैरह का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
नाग पंचमी पर जमीन की खुदाई आदि से जुड़े कार्य नहीं करने चाहिए। क्योंकि, ऐसा करने से जमीन के अंदर सांपों के बिल टूट सकते हैं।

नफरत फैलाने में लगी है ताकतें: अखिलेश

नफरत फैलाने में लगी है ताकतें: अखिलेश 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बगैर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि देश की विविधता और सामाजिक सौहार्द को नष्ट करने वाली ताकतें आज नफरत फैलाने में लगी हैं। सपा अध्यक्ष ने यहां कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के प्रति समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता सर्वविदित है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के साथ देश में परिवर्तन की नई मंजिलें तय की गईं। 
जो दलित, वंचित, शोषित थे उन्हें संविधान में समान हक और सम्मान मिला। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रसासों से गरीब-अमीर सभी को एक वोट का समान अधिकार मिला। समाजवाद के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और स्वतंत्र संघर्ष के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि अगस्त 1942 की तिथि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक एवं निर्णायक तिथि है। 8 अगस्त 1942 की रात्रि महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजो से भारत की मुक्ति के लिए करो या मरो का मंत्र दिया था। सभी बड़े नेताओं की 9 अगस्त की तड़के सुबह गिरफ्तारी के बाद समाजवादियों ने ही भारत छोड़ों आंदोलन की कमान सम्हाली थी।   उन्होने कहा कि अंग्रेजो की तमाम घेराबंदी के बावजूद श्रीमती अरूणा आसफ अली ने 9 अगस्त 1942 को बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराकर जनविद्रोह का आगाज कर दिया तो डॉ राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, ऊषा मेहता आदि समाजवादियों ने मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन को नई गति दी। डॉ0 राममनोहर लोहिया ने ऊषा मेहता के साथ भूमिगत रेडियों का संचालन किया। जयप्रकाश नारायण ने हजारीबाग जेल की दीवार फांदकर उस क्रांति के नई सनसनी फैदा कर दी। 
इस आंदोलन में हिन्दू-मुसलमान सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगस्त क्रांति का सपना देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित करना था ताकि सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके। इस सपने को साकार करने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय आंदोलन के आदर्शों को बचाने तथा उन्हें पुनः स्थापित करने की जिम्मेदारी आज फिर आम नागरिकों एवं समाजवादियों पर आ गई है। समाजवादी पार्टी 9 अगस्त 1942 की याद में लोकतंत्र संविधान तथा नागरिक अधिकारों का बचाने का संकल्प दोहराती है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-293, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, अगस्त 09, 2024

3. शक-1945, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 37 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...