मंगलवार, 6 अगस्त 2024

अधिक मात्रा में 'नमक' का सेवन बेहद हानिकारक

अधिक मात्रा में 'नमक' का सेवन बेहद हानिकारक 

सरस्वती उपाध्याय 
हमारे खानपान में नमक काफी अहम मायने रखता है।  नमक के बिना खाना बेस्वाद लगता है। कुछ लोग अपने स्वाद के अनुसार, नमक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। लिमिटेड अमाउंट में नमक का सेवन हेल्थ के लिए नुकसानदेह नहीं होता, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने से कई नुकसान हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन नमक के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले घातक परिणामों के बारे में अलर्ट जारी कर चुका है…।

ज्यादा नमक खाना बन सकता है पेट के कैंसर का कारण

अब हाल ही में नमक को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आई हैं, एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस नए अध्यन के अनुसार भोजन में ऊपर से या ज्यादा नमक मिलाकर खाने से पेट के कैंसर होने का खतरा हो सकता है। यह अध्ययन वियना यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ का एक हालिया स्टडी में सामने आई है। ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसे कुछ संकेतों के बारे में जो बताऐंगे, जिससे आप हैरान हो जाऐंगे। यदि आप भी ज्यादा नमक का सेवन करते है, तो इस खबर को पढ़ने के बाद छोड़ देंगे।

दुनिया भर में तेजी से फैल रहा गैस्ट्रिक कैंसर

इन दिनों गैस्ट्रिक कैंसर के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में आकर प्रत्येक साल लाखों की संख्या में लोग अपनी जान से हाथ धो देते हैं। जैसा कि हम सब को पता है, कैंसर एक बेहद खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। दुनिया में कैंसर कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेन कैंसर आदि, इनमें एक गैस्ट्रिक कैंसर भी है। जिसे पेट का कैंसर को पेट का कैंसर भी कहते है। इसे एब्डोमिनल कैंसर या स्टमक कैंसर भी कहा जाता है। इस कैंसर में पेट के भीतर ट्यूमर सेल्स असामान्य तरीके से बढ़ने लगता हैं। इस गंभीर बीमारी के कई सिम्टम्स भी होते है, जो हमें स्किन के साथ-साथ चेहरे पर भी दिखने लगते हैं।

हार्ट स्ट्रोक और किडनी की समस्याओं का भी बन सकता है कारन

नमक सोडियम से बना होता है और बहुत ज्यादा सोडियम इनटेक करने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा लिक्विड जमा हो सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है। वक्त के साथ, हाई ब्लड प्रेशर ब्लड वेसल्स को क्षति पहुंचा सकता है। जिससे हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। बहुत ज्यादा सोडियम का सेवन किडनी की समस्याओं के रिस्क को भी बढ़ा सकता है।

नमक के सेवन और पेट के कैंसर के बारे में अध्ययन क्या कहता है

शोधकर्ताओं ने यूनाइटेड किंगडम के 500,000 से अधिक लोगों के डेटा का विश्लेषण किया। कैंसर या किडनी की समस्या वाले लोग इस शोध का हिस्सा नहीं थे, जिसे अप्रैल 2024 में गैस्ट्रिक कैंसर जर्नल में प्रकाशित किया गया था। यह पाया गया कि जिन लोगों ने खाने में नमक डाला, उनमें गैस्ट्रिक या पेट के कैंसर होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक था, जिन्होंने कभी नमक नहीं डाला या शायद ही कभी नमक डाला।
नमक के सेवन और पेट के कैंसर के बीच संबंध का पता लगाने वाला यह पहला अध्ययन नहीं है। एडवांस इन न्यूट्रिशन एंड कैंसर में 2014 में प्रकाशित एक विश्लेषण के अनुसार, बहुत अधिक नमक और नमक युक्त खाद्य पदार्थों का लोगों में गैस्ट्रिक कैंसर के जोखिम पर एक मजबूत प्रतिकूल प्रभाव पाया गया था।

महिला पहलवान फोगाट ने सुसीका को हराया

महिला पहलवान फोगाट ने सुसीका को हराया 

अखिलेश पांडेय 
पेरिस। पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक-2024 में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने धमाकेदार एंट्री करते हुए चार मर्तबा की वर्ल्ड चैंपियन जापानी महिला पहलवान को चारों खाने चित कर दिया है। महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश फोगाट ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को चारों खाने चित करते हुए उसे हार की धूल चटा दी है। 
मंगलवार को पेरिस ओलंपिक- 2024 के 11 वें दिन खेले गए कुश्ती के मुकाबले में महिलाओं के 50 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने सामने चुनौती बनी मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और चार मर्तबा की विश्व विजेता जापान की युई सुसीका को 3-2 से हराकर मुकाबला को जीत लिया है। 
चार बार की विश्व विजेता पहलवान को हराने वाली भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अब क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। सुसाकी ने अपने इंटरनेशनल करियर में इससे पहले अभी तक एक मर्तबा भी हार का सामना नहीं किया था, लेकिन भारतीय पहलवान के सामने वह टिक नहीं सकी।

वृक्षारोपण अभियान: 800 पौधों का रोपण किया

वृक्षारोपण अभियान: 800 पौधों का रोपण किया 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। मनुष्य के जीवन में प्रकृति और वनस्पति का कितना महत्वपूर्ण योगदान है ? यह बात एक साधारण मनुष्य भी भली-भांति समझ सकता है। किंतु, विवेकी मनुष्य प्राकृतिक वनस्पति का विनाश करने को उद्धत है। मनुष्य अपने स्वार्थ में प्रकृति से उत्पन्न वृक्षों का विनाश करने का कार्य निरंतर करता जा रहा है। जिसका खामियाजा भविष्य में संपूर्ण मानव जाति को भुगतना होगा। इसी विशेष बात को ध्यान में रखते हुए जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 800 पौधों का रोपण किया गया है। 
यह कार्य विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों की सहयोग से संपन्न हो पाया है। जानकारी के अनुसार, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल स्थित शहीद नगर करावल नगर के प्रधानाचार्य नितिन बंसल एवं नेहा वशिष्ठ के नेतृत्व में यह वृक्ष रोपण का कार्य किया गया है। रोटरी क्लब की अध्यक्षा अनुपमा चोपड़ा एवं युवा पीढ़ी कल्याण संस्था की निदेशक दीपाली डालमिया एवं विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से विद्यालय और आसपास के इलाके में वृक्ष रोपण कर, जन कल्याण कार्य का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस अभियान के अंतर्गत समाज को एक संदेश देने का प्रयास किया है। जलवायु परिवर्तन एवं वातावरण में वृक्षों का महत्व और उनकी विशेषता के विश्लेषण पर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया है। भविष्य में प्राकृतिक विपदाओं का उन्मूलन मनुष्य के द्वारा निर्धारित कर दिया गया है। जिस प्रकार वृक्ष और पेड़ों का अभाव बढ़ता जा रहा है, उसी के प्ररोक्ष मनुष्य जीवन में प्राकृतिक अभाव के कारण कई विकट समस्याएं उत्पन्न हो रही है। सबसे महत्वपूर्ण यह बात है कि भविष्य में जैसे-जैसे वृक्ष कम होते जाएंगे, मानव जीवन में उसके सापेक्ष ऑक्सीजन की भारी कमी होती जाएगी। ऑक्सीजन के अभाव में मनुष्य को इसका भारी खामियाजा भुगतना होगा। यदि समय रहते आधुनिक मानव वृक्ष रोपण एवं वृक्ष के महत्व को जीवन में आत्मसात करें तो संभव हो सकता है कि एक बड़े संकट को टालने का काम किया जा सकता है। अन्यथा भविष्य में आने वाली पीढियां को हम केवल और केवल समस्याएं प्रदान करने का कार्य करेंगे। आधुनिकता और निजी स्वार्थी के कारण हम छोटे-छोटे महत्वपूर्ण कार्यों को महत्व नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण इनके हमें दुष्परिणाम झेलने होंगे। 
वास्तव में वृक्षारोपण प्रत्येक मनुष्य का सार्वभौमिक धर्म है, जीवन में वृक्ष रोपण कर मानव जाति के हित में समर्पित भाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अगले 48 घंटों में 'भारत' छोड़ सकती हैं हसीना

अगले 48 घंटों में 'भारत' छोड़ सकती हैं हसीना 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अगले 48 घंटों में भारत छोड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें, तो हसीना यूरोप के किसी देश में जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य देशों से भी उनकी बातचीत चल रही है। ऐसी भी चर्चा है कि वह रूस में भी शरण ले सकती हैं। फिलहाल शेख हसीना को गाजियाबाद स्थित हिंड़न एयरबेस के सेफ हाउस में रखा गया है।
पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हलचल मची हुई है। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अभी भी हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में हैं, जिनकी आगे की रणनीति को लेकर सरकार में मंथन चल रहा है। उधर, बांग्लादेश में जल्द ही नई अंतरिम सरकार का गठन हो सकता है।  छात्रों ने अल्टीमेटम दिया था कि उन्हें न तो बांग्लादेश में सैन्य शासन कबूल है और न ही सैन्य समर्थित सरकार कबूल है। छात्रों के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन संसद भंग कर दी है।
इस बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अगले 48 घंटे में भारत छोड़ सकती हैं। 
सूत्रों की मानें, तो हसीना यूरोप के किसी देश में जा सकती हैं। इसके अलावा अन्य देशों से भी उनकी बातचीत चल रही है। ऐसी भी चर्चा है कि वह रूस में भी शरण ले सकती हैं। फिलहाल, शेख हसीना को गाजियाबाद स्थित हिंड़न एयरबेस के सेफ हाउस में रखा गया है। भारत ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है।
यह भी बताया जा रहा है कि शेख हसीना को अन्य देश भेजने के लिए भारत द्वारा ही व्यवस्था की जाएगी।  कारण, वह जिस विमान से भारत आई थीं, वो बांग्लादेश वायुसेना का था और वापस पड़ोसी मुल्क जा चुका है।  ऐसे में अब शेख हसीना जिस भी देश में शरण लेने जाएंगी, वहां भारत अपने विमान से उन्हें पुख्ता सुरक्षा के साथ रवाना करेगा। इसको लेकर भी सरकार की बैठकें जारी हैं और तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा चल रही है।

उपचुनाव से पहले राम नगरी पहुंचे 'सीएम' योगी

उपचुनाव से पहले राम नगरी पहुंचे 'सीएम' योगी 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले मंगलवार को राम नगरी पहुंचे। मिल्कीपुर से विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद बन जाने से यह सीट खाली हुई है। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करने के साथ ही और निर्माण कार्यो की समीक्षा की। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए पहुंचे हैं। यहां मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए रणनीति पर मंथन होगा। बैठक में सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के अयोध्या पहुंचने पर महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने उनका स्वागत किया।
योगी मंगलवार शाम सबसे पहले रामकथा पार्क पहुंचे और यहां से सीधे हनुमानगढ़ी गए, जहां संकटमोचन हनुमान का दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी में पुजारियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। योगी ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत अयोध्यावासियों और श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसमें कहा गया कि इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्री रामलला का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने श्री राम जन्मभूमि में किए जा रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और निरीक्षण भी किया।
दर्शन-पूजन के दौरान अयोध्या के प्रभारी एवं राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के दौरान अयोध्या पहुंचे थे जहां उस दौरान भी उन्होंने श्रीराम और संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई थी।

अंतर्राज्यीय अवैध गांजा की तस्करी, 1 गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय अवैध गांजा की तस्करी, 1 गिरफ्तार 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय अवैध गांजा की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 762.12 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रूपये/-) व 01 ट्रक बरामद किया गया। 
मंगलवार को डा जंग बहादुर यादव सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव, प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश कुमार तिवारी, दरोगा विपिन कुमार, दरोगा देवेश चन्द्र, दरोगा आलोक सिंह, दरोगा मानवेन्द्र सिंह, दरोगा अमरेन्द्र सिंह व थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को अभियुक्त बलकार सिंह पुत्र गुरूबचन सिंह निवासी समाना मण्डी थाना समाना जनपद पटियाला पंजाब को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुसनपुर स्थित पुलिया के पास से एक ट्रक में लदे हुये कुल 762.12 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक अतिरिक्त नंबर प्लेट एवं एक की-पैड मोबाइल व एक मल्टीमिडिया फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना सोरांव पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा उड़ीसा राज्य से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश व बिहार के विभिन्न जनपदों में वितरण किया जाता था।

5 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी: रियलमी

5 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी बैटरी: रियलमी 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। जल्द ही स्मार्टफोन की बैटरी 3 मिनट में 50 पर्सेंट और 5 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। फोन चार्जिंग की इस शानदार टेक्नोलॉजी को रियलमी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही मार्केट में अपने नए फोन Realme GT 7 Pro को लॉन्च करने वाली है। खास बात है कि फोन के लॉन्च इवेंट में कंपनी अपनी 300 वॉट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी शोकेस कर सकती है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट में अपकमिंग GT 7 Pro के फीचर की जानकारी देते हुए कंपनी की 300 वॉट की सुपर फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी का भी जिक्र किया है।
इसी साल जून में कंपनी के ग्लोबल मार्केटिंग हेड फ्रांसिस वॉन्ग ने एक इंटरव्यू नें कहा था कि कंपनी 300 वॉट की रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर रही है। हालांकि, इस इंटरव्यू में उन्होंने इसके अलावा और कोई जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि रियलमी की 300 वॉट वाली चार्जिंग टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को तीन मिनट में 0% से 50% तक चार्ज कर देगी। वहीं, इसे फुल चार्ज होने में केवल 5 मिनट लगेंगे। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले फ्लैगशिप डिवाइसेज में इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी को ऑफर कर सकती है।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में चारों साइड में माइक्रो कर्वेचर और फ्लैट OLED पैनल ऑफर करने वाली है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन और LTPO टेक्नोलॉजी से लैस होगा। फोन 24जीबी तक की रैम और 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए कंपनी 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा देने वाली है।
फोन की बैटरी 6000mAh की हो सकती है, जो 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में आपको IP69 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिलेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-291, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. बुधवार, अगस्त 07, 2024

3. शक-1945, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 36 डी.सै., अधिकतम- 41 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...