रविवार, 4 अगस्त 2024

ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा 'भारत'

ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा 'भारत' 

अखिलेश पांडेय 
पेरिस। पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के हॉकी मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पेनल्टी शूट आउट में ब्रिटेन को 4-2 से हराने वाली भारतीय हॉकी टीम के हीरो गोलकीपर रहे, जिन्होंने दो गोल बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। 
रविवार को भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मुख्य मुकाबला खत्म होने तक दोनों टीमों का स्कोर एक-एक की बराबरी पर था। 
इसके बाद खेलें गए शूट आउट मुकाबले में भारत की ओर से लगातार चार गोल किए गए। जिनमें से ब्रिटेन की टीम केवल दो गोल ही कर पाई। भारतीय गोल कीपर जितेश हॉकी टीम को मिली जीत के हीरो रहे, जिन्होंने दो गोल बचाने में सफलता अर्जित की है।
भारतीय हॉकी टीम की ब्रिटेन पर मिली जीत इसलिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि टीम में सिर्फ 10 खिलाड़ी की खेल रहे थे, क्योंकि 12वें मिनट में अंपायर की ओर से दिए गए रेड कार्ड की वजह से भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास 60 मिनट के खेल में 48 मिनट मैदान से बाहर रहे।

हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान 80 लोग मारे गए

हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान 80 लोग मारे गए

सुनील श्रीवास्तव 
ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका तथा देश के अन्य हिस्सों में रविवार को हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 80 लोग मारे गए और इसके बाद अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार काफी संख्या में विद्यार्थियों ने शेख हसीना सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। बंगलादेशी अखबार प्रोथिओम एलो की रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा बलों, सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों के बीच हुईं झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 80 लोग मारे गए। 
गौरतलब है कि पिछले महीने के आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों पर हुए ‘अत्याचार’ को लेकर सरकार के इस्तीफे की एक सूत्री मांग के साथ भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने असहयोग आंदोलन शुरू किया है। विद्यार्थियों ने सोमवार को लंबे मार्च का आह्वान किया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने रविवार शाम छह बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गयी है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार अगले सरकारी आदेश तक कर्फ्यू लागू रहेगा। पूरे देश में खूनी झड़पों की खबरें हैं। प्रदर्शनकारियों ने सिराजगंज के इनायतपुर थाना पर हमला किया, जिसके कारण कम से कम 13 पुलिसकर्मी मारे गए। पुलिस मुख्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में मौतों की पुष्टि की।  उल्लेखनीय है कि ढाका विश्वविद्यालय में हिंसक झड़पों के बाद पिछले महीने बंगलादेशी सरकार की सार्वजनिक नौकरियों के लिए आरक्षण विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी सेवा में व्यापक आरक्षण को समाप्त करने की मांग की। बंगलादेश के सर्वोच्च न्यायालय ने 21 जुलाई को अधिकांश आरक्षण को खत्म कर दिया और आदेश दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र की 93 प्रतिशत नौकरियों में योग्यता के आधार पर भर्ती की जानी चाहिए। देश के स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गजों के परिवार के सदस्यों के लिए पांच प्रतिशत सीटें छोड़ दिया जाना चाहिए। शेष दो प्रतिशत जातीय अल्पसंख्यकों या विकलांग लोगों के लिए आरक्षित हैं। जुलाई के अंत में, विदेशी निवेशकों के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि बंगलादेशी अर्थव्यवस्था को विद्यार्थियों के प्रदर्शन, कर्फ्यू और संचार ब्लैकआउट के कारण 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को रैलियां और अन्य प्रकार के विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। बंगलादेशी अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोबाइल ऑपरेटरों को सरकारी नियामकों से मोबाइल इंटरनेट और एप्लिकेशन बंद करने के निर्देश मिले हैं।

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया 

जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन 

कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में पतंजलि योग पीठ के संस्थान से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी-बूटी दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया है।  इस मौके पर सीमा केसरवानी ने कहा कि एलोपैथ से इलाज करना बड़ा कठिन है। एलोपैथी जहां एक तरफ बड़ा महंगा है, वहीं इसका साइड इफेक्ट भी है। इससे मरीज का मर्ज ठीक होने के बजाय बढ़ जाता है और नया मर्ज जन्म ले लेता है। इसलिए हमें आयुर्वेदिक सिस्टम से जड़ी बूटियां से इलाज किए जाने की जरूरत है, जिससे हम लंबी उम्र तक स्वस्थ रहकर जीवन जी सके उन्होंने कहा की जड़ी बूटियो के इलाज में कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जड़ी बूटी आयुर्वेद का ज्ञान होना आवश्यक है। अच्छा स्वस्थ रखने के लिए जड़ी-बूटी का सेवन करना चाहिए। तभी हम लंबी उम्र तक स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने जड़ी-बूटी के विभिन्न दवाइयो के उपयोग और उसके फायदे के बारे में बताया है।
इस मौके पर रंजना वर्मा, ज्ञान देवी, अनीता देवी, सुशीला वर्मा, रंजना वर्मा, आभा, सोनी, रुक्मणी, गुड़िया केसरवानी, पूनम केसरवानी सहित तमाम महिलाओं ने आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया और जड़ी-बूटी के लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किया।
सुबोध केसरवानी 

साइबर क्राइम के लिए महिलाओं को जागरूक किया

साइबर क्राइम के लिए महिलाओं को जागरूक किया 

बड़ौत और गांवों में जाकर साइबर क्राइम के लिए किया जागरूक

बागपत। रविवार को बड़ौत थाना महिला सब इन्स्पेक्टर ओर सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के माद्यम से महिलाओं को नेहरु रोड, व हिलवाड़ी गाँव में जाकर साइबर से बचने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर नीरज ओर सब इंस्पेक्टर पूजा यादव ने महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। 1090,112, 1098 के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
इसी के साथ-साथ साइबर में बढ़ते हुए अपराधों को रोकने के लिए 1930 नम्बर के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया यदि किसी के पास फर्जी कॉल आती है, तो अपना ओटीपी बताने से मना भी किया। यदि किसी के एकाउंट से पैसे चले जाते है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करे ताकि उनका पैसा कही बहार जाने से बच जाए।  इसमे सब इंस्पेक्टर शिवानी जादोंन ओर सब इंस्पेक्टर बबिता चौधरी ने बताया कि महिला को यदि रात को भी अकेले आने जाने म परेसानी आती है या उनको कोई परेसान कर रहा है तो तत्काल 112 नम्बर पर कॉल करें, जिससे परेसानी का तुरन्त समाधान होगा। इसी के चलते समाजसेवी वन्दना गुप्ता ने बताया ज्यादा से ज़्यादा साइबर क्राइम से बचने के नंबर को महिलाएं खुद जानकर ओर महिलाओं का भी बताये ताकि साइबर क्राइम से बच जाए। 
इस मौके पर सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी,सब इंस्पेक्टर पूजा यादव, सब इंस्पेक्टर शिवानी जादोन सब इंस्पेक्टर बबिता चौधरी ओर महिला कांस्टेबल रूबी,,पुष्पा ,समाज सेवी वन्दना गुप्ता ,डॉ बिबिता खोखर, हरप्रीत,पुष्पा, उर्मिला,नीतु, नईमा साइना,आदि मौजूद रहे।

तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुई 'राष्ट्रपति'

तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हुई 'राष्ट्रपति'  

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हुई। 
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 से 10 अगस्‍त तक फिजी, न्‍यूजीलैंड और तिमोर-लेस्‍ते की यात्रा पर रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा का पहला चरण फिजी से शुरू होगा, जहां वह देश की संसद को संबोधित करेंगी। फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

हरियाणा: 'सीएम' सैनी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा की

हरियाणा: 'सीएम' सैनी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा की

राणा ओबरॉय 
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा की और इस दौरान उन्होंने अभी तक के अपने काम-काज को भी लोगों के सामने रखा। सीएम सैनी ने इस दौरान बड़ी घोषणाएं की और कहा कि, हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगी। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा।

क्या बोले सीएम नायब सिंह सैनी ?
सीएम सैनी ने कहा कि अब तक 14 फसल हम एमएसपी पर खरीदते रहे हैं, लेकिन अब से 10 नई यानी कुल 24 फसलें हरियाणा सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। इन 24 फसलों को केंद्र सरकार भी MSP पर खरीदती है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र में जनसभा की। अपनी रैली को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि, कुरुक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब और आपका समर्थन हमारी नीतियों पर आपके भरोसे का प्रतीक है।

हर फसल के लिए MSP
‘इस पावन मौके पर हमने हरियाणा के किसानों के लिए कई युगांतरकारी घोषणाएं की हैं, जिनमें सबसे प्रमुख घोषणा ये है कि अब हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगा। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा।'

एमपी: वर्षाजनित हादसों में 13 बच्चों की मौत

एमपी: वर्षाजनित हादसों में 13 बच्चों की मौत 

मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से अनेक स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसका सर्वाधिक असर बुंदेलखंड और विंध्य अंचल में देखा गया, जहां लगातार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं। वहीं, वर्षाजनित दो अलग-अलग हादसों में तेरह बच्चों की जान चली गई। मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अभिजीत चक्रवर्ती ने यहां यूनीवार्ता को बताया कि प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में बना गहरा अवसाद और एक ट्रफ लाइन के चलते प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के सागर, दमोह, पन्ना सहित अन्य स्थानों पर पिछले चौबीस घंटों के दौरान लगातार हुई। बारिश के चलते अनेक स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। वहीं प्रमुख नदियों सहित अन्य नदी नाले उफान पर हैं। इसके साथ ही विंध्य अंचल के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली सहित अन्य स्थानों पर लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके कारण वहां के अनेक नदी नाले उफान पर हैं। पिछले चौबीस घंटों के दौरान कटनी में सर्वाधिक 231़ 4 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा रिकार्ड की गई। इसके अलावा मैहर में 187़ 2 मिमी, शहडोल में 175 मिमी, दमोह में 181 मिमी, रीवा में 145 मिमी, सागर में 144़ 1 मिमी, सिंगरौली में 140़ 2 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा सीधी में 136़ 5 मिमी, जबलपुर के सिहोर में 181 मिमी, जबलपुर में 129 मिमी, छतरपुर के खजुराहो में 93़ 6 मिमी, सतना में 109़ 1 मिमी, उमरिया में 100़ 2 मिमी, राजधानी भोपाल में 63़ 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षाजनित दो अलग अलग हादसों में 13 बच्चों की मौत हो गई। सागर जिले में मानसून के मेहरबान होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में चार इंच से अधिक औसत बारिश दर्ज की गई। इसके चलते शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है। सागर जिले के शाहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आज सुबह शिवलिंग निर्माण और कथा के दौरान कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढहने से नौ बच्चों की दबने से मौत हो गई।  रीवा जिले में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके चलते यहां की प्रमुख नदी बीहर उफान पर बह रही है, तो वहीं अनेक नदी नाले भी उफान पर है। जिले के गढ़ कस्बे में कल शाम स्कूल के समीप कच्चे मकान की दीवार गिर गयी जिसके चपेट में आने से चार बच्चों की मौत हो गयी, तो वहीं एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-289, (वर्ष-11)

पंजीकरण संख्या:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, अगस्त 05, 2024

3. शक-1945, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:39, सूर्यास्त: 06:58।

5. न्‍यूनतम तापमान- 35 डी.सै., अधिकतम- 39 डी.सै.। गर्जना के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7. स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय  (डिजीटल सस्‍ंकरण)। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...