गुरुवार, 27 जून 2024

विजय हत्याकांड में रंजीत को गिरफ्तार किया

विजय हत्याकांड में रंजीत को गिरफ्तार किया

पुलिस की हिरासत में होने के बाद हत्याभियुक्त का नहीं टूटा गुरुर फिर हत्या की दी धमकी

पुलिस के तमाशबीन बने रहने से आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर की फरियाद

कौशाम्बी। करारी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को विजय हत्याकांड में रंजीत को गिरफ्तार किया। रंजीत पुलिस की हिरासत में था। लेकिन, उसका गुरुर कम नहीं हुआ और उसने मृतक के परिजनों को फिर धमकी देना शुरू कर दिया, कि जेल से छूटने के बाद परिवार के लोगों को जान से मार देंगे। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया और गांव के सैकड़ो लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस की कस्टडी में आरोपी रनजीत ने विजय के घर वालों को जेल से छूटने पर जान से मारने की धमकी दी है। 
करारी के एडहरा गांव में विजय हत्याकांड में गांव पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की नोक झोंक हुई है। विजय के पिता महेश कुमार के मुताबिक, दोपहर करारी थाने की पुलिस हत्या के आरोपी रंजीत को लेकर बरामदगी कराया। इस दौरान मृतक विजय के पिता महेश कुमार ने पुलिस व हत्यारोपी पर आरोप लगाया है, कि उन्हें परिवार सहित जेल से छूटने पर खत्म कर देने की धमकी दी गई है। पुलिस कस्टडी में आरोपी द्वारा धमकी देने के मामले में पुलिस पर भी आरोपी को रियायत देने का आरोप लगा है। मृतक विजय के परिजनों के समर्थन में भारी संख्या में ग्रामीण थाना पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस अधिकारी से आरोपी रंजीत को तत्काल जेल भेजने व थाना पुलिस के सिपाहियो पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच का आश्वासन देकर ग्रामीणों व पीड़ित परिवार को घर भेज दिया है।
सुशील केसरवानी 

राष्ट्रपति को करीब लाने के लिए जादू-टोना, अरेस्ट

राष्ट्रपति को करीब लाने के लिए जादू-टोना, अरेस्ट 

अखिलेश पांडेय 
माले। मालदीव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला मंत्री ने राष्ट्रपति मुइज्जू को करीब लाने के लिए जादू-टोना का सहारा लिया। मालदीव की महिला मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने का आरोप लगा है। बता दें, कि महिला पर्यावरण मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं।

जेल गईं महिला मंत्री

मीडिया के मुताबिक, शमनाज अली को 7 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शमनाज अली सलीम राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की थी और कुछ सामान जब्त किया था। मालदीव के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुइज्जू सरकार ने शमनाज के पूर्व पति को भी निलंबित कर दिया है।

जादू-टोन के पीछे पति का भी हाथ

कहा जा रहा है कि महिला मंत्री के पति एडम रमीज राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के भरोसेमंद लोगों में से एक थे। हालांकि उनके पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति के साथ नहीं देखा गया है। वहीं, गिरफ्तार मंत्री शमनाज अली सलीम 3 बच्चों की मां हैं। उनका सबसे छोटा बच्चा एक साल से भी कम का है। शमनाज अली का उनके पति एडम रमीज से हाल ही में तलाक हुआ है। जादू-टोने करने में एडम रमीज शामिल है या नहीं ? इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों की बैठक आहूत की गई: सीडीओ

अधिकारियों की बैठक आहूत की गई: सीडीओ 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार द्वारा गुरुवार को विकास भवन के सभागार में समस्त खंड विकास अधिकारियों की बैठक आहूत की गई है। बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, जिला पंचायतराज अधिकारी आदि अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा सभी अपूर्ण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। विभिन्न विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत पंचायत विभाग की योजनाओं, मनरेगा, आवास योजना, कायाकल्प एवम गौशालाओं की समीक्षा की गई।

भारत: कंपनी 'जियो' ने 5G प्लान लॉन्च किए

भारत: कंपनी 'जियो' ने 5G प्लान लॉन्च किए 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 5G प्लान लॉन्च कर दिए हैं। जियो तीन जुलाई से मोबाइल सेवाओं की दरों में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, 'नई योजनाओं की शुरुआत उद्योग नवोन्मेषण को आगे बढ़ाने और 5G और एआई प्रौद्योगिकी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।' नए 5G प्लान 3 जुलाई से उपलब्ध होंगे। नए 5G प्लान्स अब 449 रुपये में 28 दिन के लिए 3GB प्रतिदिन डाटा मिलेगा। वहीं, 399 रुपये में अनलिमिटेड कॉल्स और 2.5GB/day डेटा मिलेगा। इसी प्रकार 299 रुपये के रिचार्ज को बढ़ाकर 349 रुपये का कर दिया गया है।
155 रुपये का रीचार्ज अब 189 रुपये में मिलेगा। 209 का रिचार्ज 249 में, 239 का 299 में मिलेगा। इन सभी प्लान्स की वेलेडिटी 28 दिनों की है। वहीं, दो महीने के प्लान्स में 479 रुपये का प्लान अब 579 रुपये में मिलेगा।
533 का प्लान अब 629 रुपये में उपलब्ध है। इन दोनों प्लान की वेलेडिटी 56 दिन है। इसके अलावा, 84 दिन के प्लान की कीमत 395 का प्लान 479 रुपये में, 666 का 799 रुपये में, 719 का 859 रुपये में, 999 का प्लान 1199 रुपये में मिलेगा। इन सभी की वेलेडिटी 84 दिनों की है।
इसके अलावा जियो ने वार्षिक प्लान भी लॉन्च किए हैं। 1599 का प्लान अब 1899 रुपये में मिलेगा। इसमें 24GB डेटा 336 दिनों के लिए मिलेगा। वहीं, 2999 का प्लान अब 3599 में मिलेगा। इसकी वेलेडिटी 365 दिनों की रहेगी। साथ ही 2.5GB/day डेटा मिलेगा।

दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें 'यूक्रेन'

दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें 'यूक्रेन' 

अखिलेश पांडेय 
मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। इसी बीच रूस की तरफ से यूक्रेन पर आरोप लगाया गया है कि डोनबास और नोवोरोसिया इलाके में यूक्रेन के छेड़े गए युद्ध में 19 हजार से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं।
मामलें में रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि जब तक यूक्रेन अन्य शक्तियों के हाथों की कठपुतली बनना बंद नहीं कर देता, तब तक संघर्ष समाप्त नहीं हो सकता।

'अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक और कूटनीति की हुई दुर्दशा'

मुंबई में रूसी हाउस में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि चल रहे युद्ध के दौरान संघर्षों को हल करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों, राजनीतिक और कूटनीतिक तंत्रों का पूरी तरह से दुर्दशा हुई है। उन्होंने कहा, डोनबास और नोवोरोसिया के इलाके में छेड़े गए युद्ध में कुल 19 हजार 300 लोग हताहत हुए हैं। नागरिकों की मृत्यु का आंकड़ा पहले ही 13 हजार से अधिक हो चुका है।

'दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें यूक्रेन'

यूक्रेन स्वयं किसी के गलत हाथों में युद्ध छेड़ने का साधन बन गया है। संघर्ष तभी समाप्त हो सकता है, जब यूक्रेन दूसरों के हाथों की कठपुतली बनना बंद कर दे और अपने लोगों को वापस मिल जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से पश्चिम देशों का संदर्भ देते हुए कहा कि ये संघर्ष, विशेष रूप से, दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध से अलग है। 

'यूक्रेनी सेना ने नागरिकों पर किया हमला'

रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत रोडियन मिरोशनिक ने आगे आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों में, कीव के सुरक्षा बलों ने नागरिकों पर हमला किया है। इस दौरान मिसाइलों से बाजारों और कैफे जैसे सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया है। वहीं फरवरी 2022 में, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से ठीक पहले, मॉस्को ने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही रूसी भाषी इलाके डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्रता को मान्यता दी, जिसे डोनबास के नाम से जाना जाता है। 
यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र में कई दिनों से बढ़े तनाव के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ये फैसला लिया। जहां यूक्रेनी सेना रूस समर्थित अलगाववादियों के साथ लगभग आठ साल से संघर्ष कर रही थी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-251, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. शुक्रवार, जून 28, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 38 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। मानसून सक्रिय होने के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल जलस्तर स्थिर है। दो दिन पहले कुछ तेजी दिखने के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश होे के बाद जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
नैनी, फाफामऊ और छतनाग में जलस्तर को नापने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। मानसून सक्रिय होने के साथ ही सिंचाई विभाग (बाढ़ प्रखंड) की ओर से गंगा और यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। फिलहाल दोनों नदियों का जल स्थिर है। नैनी में यमुना का जलस्तर पिछले 24 घंटे में कुछ कम ही हुआ है। फाफामऊ में सुबह आठ बजे गंगा गा जलस्तर 78.70 मीटर, छतनाग में 70.18 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जलस्तर 71.19 मीटर दर्ज किया गया।

मधुसूदन ने डीएम के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

मधुसूदन ने डीएम के पद पर कार्यभार ग्रहण किया

संतलाल मौर्य 
कौशाम्बी। नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन ने बुधवार को कोषागार कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी कौशाम्बी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
नवागत जिलाधिकारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना तथा पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण कराने का प्रयास रहेंगा। लक्ष्य के सापेक्ष पौधारोपण के साथ ही पौधो के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जायेंगा। वि़द्यालयों में निपुण भारत को पूर्णतः क्रियान्वित कराने का प्रयास रहेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड एवं प्रबुद्ध सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार वर्मा तथा उप जिलाधिकारी आकाश सिंह उपस्थित रहें।
नवागत जिलाधिकारी 2015 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी है। गृह जनपद बेलगाम (कर्नाटक) है। वे ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर एवं वाराणसी, उपाध्याक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण तथा अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान के पद पर कार्यरत रहे है।

डोडा: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया

डोडा: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इससे पहले 11 और 12 जून को आतंकियों ने डोडा में हमला किया था, जिसके बाद से सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन चली रही थी।

डोडा में इसी महीने आतंकियों ने किया था हमला

डोडा में 11 जून को सेना-पुलिस की चौकी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद अतंकियों ने 12 जबनु को गंडोह के कोटा टॉप पर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने अपने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिए और जिले में घुसपैठ करने वाले और सक्रिय चार पाकिस्तानी आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया।

आतंकियों ने शुरू की गोलीबारी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सुरक्षा बलों की सहायता से बुधवार सुबह सिनू पंचायत के गांव में अभियान शुरू किया। लेकिन, एक मिट्टी के घर में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।
जम्मू-कश्मीर केएडिशन डीजीपी विजय कुमार ने बताया था कि पुलिस को बुधवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह डोडा, राजौरी, पुंछ क्षेत्रों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि सेना के हेलीकॉप्टर से इलाके की निगरानी रखी जा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार शाम को ग्रेनेड बरामद किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रियासी जिले के वन क्षेत्र में हथियारबंद लोगों की संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाशी अभियान जारी है।

हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: कोरिया

हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: कोरिया 

अखिलेश पांडेय 
सियोल/प्योंगयांग। उत्तर कोरिया अपनी मिसाइलों के परीक्षण को लेकर पूरी दुनिया में कुख्यात है। इस बीच खबर है कि किम जोंग उन को बड़ा झटका लग है। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को संभवत: हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया। लेकिन, यह मिसाइल हवा में ही नष्ट हो गई।
गौर करने वाली बात यह है कि, उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण ऐसे समय में किया जब कुछ दिन पहले अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और जापान के साथ नए त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास के लिए एक विमान वाहक पोत तैनात किया है। उत्तर कोरिया ने विमान वाहक पोत की इस क्षेत्र में तैनाती का विरोध किया है। 

नुकसान की खबर नहीं

दक्षिण कोरिया ने बुधवार को उत्तर कोरिया के साथ लगती विवादित पश्चिमी समुद्री सीमा पर सैन्य अभ्यास किया। उत्तर कोरिया के साथ अग्रिम मोर्चे पर सैन्य तनाव कम करने के उद्देश्य से 2018 में हुए समझौते को जून की शुरुआत में निलंबित करने के बाद किया गया पहला सैन्य अभ्यास था। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक मिसाइल प्रक्षेपित की। मिसाइल उत्तर कोरिया के पूर्वी जलक्षेत्र की ओर प्रक्षेपित की गई थी, लेकिन यह प्रक्षेपण सफल नहीं रहा। बयान में कहा गया है कि मिसाइल के टुकड़े उत्तर कोरिया की राजधानी के पास प्रक्षेपण स्थल से 250 किलोमीटर दूर तक पानी में बिखरे हुए थे। तत्काल किसी नुकसान की खबर नहीं है। 

ठोस ईंधन वाली हाइपरसोनिक मिसाइल 

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने दक्षिण कोरियाई पत्रकारों से कहा कि यह हथियार ठोस ईंधन वाली हाइपरसोनिक मिसाइल थी। प्रक्षेपण में सामान्य प्रक्षेपण की तुलना में अधिक धुआं निकला जो शायद इंजन में खराबी के कारण था। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के वरिष्ठ राजनयिकों ने मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की और इसे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन बताया। इन सभी देशों ने उत्तर कोरिया के खतरे से निपटने के लिए निकट समन्वय बनाए रखने पर सहमति भी व्यक्त की।

एक्ट्रेस टैगोर ने फिल्म 'क्रू' को मनोरंजक बताया

एक्ट्रेस टैगोर ने फिल्म 'क्रू' को मनोरंजक बताया 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में करीना कपूर की इस साल रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' के बारे में बात की। उन्होंने करीना कपूर की फिल्म को मनोरंजक बताया है।
करीना कपूर की इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। शर्मिला टैगोर ने 'क्रू' फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भी प्रशंसा की है। 

क्र को बताया मनोरंजक

कपिल सिब्बल से उनके पॉडकास्ट दिल से कपिल सिब्बल में बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म क्रू को मनोरंजक बताया है। उन्होंने कहा, "यह बेतुकी है, बेशक विश्वास के परे है, लेकिन यहां पर तीन महिलाए हैं जो इस एडवेंचर को कर रही हैं। एक प्लेन लैंड कर रही है, एक सेफ तोड़ रही है, हर तरह के काम साथ कर रही हैं और तीनों के बीच की कैमराडरी बेहद अच्छी है। क्योंकि कहते हैं कि औरत ही औरत की सबसे बड़ी दुश्मन होती है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।"

शर्मिला ने की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की प्रशंसा

उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि मनोरंजक होने के साथ-साथ, क्रू कमर्शियली सफल फिल्म थी, जो अच्छी फिल्मों और फीमेल एक्टर्स के रोल के लिए रास्ता बनाएगी। क्रू ने बहुत अच्छा किया है। तीन महिलाएं हर तरह की फैनटास्टिक चीजें कर रही हैं और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। यह बहुत से फिल्ममेकर्स को महिलाओं पर केंद्रित फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। 

पीकू और लापता लेडीज पर क्या बोलीं शर्मिला टैगोर ?

इस इंटरव्यू के दौरान शर्मिला टैगोर ने दीपिका पादुकोण की पीकू और लापता लेडीज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में इस बात को याद दिलाती हैं कि सिनेमा बदल रहा है और फीमेल एक्ट्रेस को लीड रोल में रखकर बनने वाली फिल्मों को ज्यादा सपोर्ट मिलना चाहिए।

श्रद्धालुओं का पंजीकरण, टोकन वितरण की सुविधा

श्रद्धालुओं का पंजीकरण, टोकन वितरण की सुविधा 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण करने के लिए टोकन वितरण की सुविधा बुधवार से शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह के अंत में शुरू हो रही वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
अमरनाथ स्थित गुफा मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के लिए 52 दिवसीय इस तीर्थयात्रा की शुरुआत 29 जून से होगी। समुद्रतल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्गों से यात्रा की जाती है। पहला रास्ता अनंतनाग में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा रास्ता गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है। यह मार्ग छोटा है, लेकिन इसमें खड़ी चढ़ाई है।
तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 28 जून को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना होगा। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के अंदर बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। जम्मू-कश्मीर के बाहर से आने वाले सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने जम्मू में ऑफलाइन अमरनाथ पंजीकरण के लिए अपने टोकन प्राप्त करने के लिए घंटों इंतजार किया। जम्मू में शुक्रवार को तीन काउंटरों पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होगा।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन के निकट सरस्वती धाम में टोकन वितरण केंद्र जिला प्रशासन द्वारा उन तीर्थयात्रियों के लिए स्थापित किया गया है, जो ऑफलाइन मोड में यात्रा के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनु हंसा ने बताया, ''कल (बृहस्पतिवार) से जम्मू के तीन पंजीकरण केंद्रों वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हॉल में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। पंजीकरण केंद्रों पर केवल उन तीर्थयात्रियों को ही अनुमित होगी, जिनके पास श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा जारी टोकन होंगे।'' उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड ने उन्हें कल (बृहस्पतिवार) के लिए दो हजार टोकन दिए हैं। यात्रा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हंसा ने बताया, ''पहलगाम और बालटाल मार्गों पर तीर्थयात्रियों के पंजीकरण के लिए कुल 12 यानी छह-छह काउंटर और अलग-अलग प्रतीक्षालय बनाये गये हैं। तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए तीनों पंजीकरण केंद्रों पर अलग-अलग पूछताछ काउंटर बनाए गए हैं।'' उन्होंने तीर्थयात्रियों से शांति बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की। हंसा ने बताया कि पंजीकरण ​​केंद्र रोजाना सुबह छह बजे खुलेंगे और तब तक बंद नहीं किये जाएंगे जब तक कि दैनिक कोटा पूरा नहीं हो जाता।

फिल्म 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट बताई: कंगना

फिल्म 'इमरजेंसी' की नई रिलीज डेट बताई: कंगना 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का उनके फैन्स लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म की नई रिलीज डेट अपने फैंस को बताई है।
इस फिल्म में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। कंगना रनौत ने खुद अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट की जानकारी दी है। कंगना रनौत की फिल्म सितंबर 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कब रिलीज होगी कंगना की फिल्म

कंगना रनौत ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी की फिल्म 06 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। कंगना ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- "स्वतंत्र भारत के सबसे डार्क चैप्टर का 50वां साल शुरू होने पर, पेश है कंगना रनौत की 'इमरजेंसी', 6 सितंबर 2024 को सिनेमाज में। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे विवादित एपिसोड।"

कई बार पोस्टपोन हो चुकी थी फिल्मी की रिलीज डेट

कंगना रनौत की फिल्म की रिलीज डेट इससे पहले बहुत बार टल चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट को तीन बार पोस्टपोन किया जा चुका है। सबसे पहले ये फिल्म अक्टूबर 2023 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद, इस डेट को पोस्टपोन करके फिल्म को 24 नवंबर 2023 में रिलीज करने की बात कही गई। वहीं, इसके बाद फिल्म को 14 जून को रिलीज करने की बात कही गई थी। अब फिल्म 06 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

लोगों ने कंगना के पोस्ट पर किए कमेंट्स

कंगना की फिल्म को लेकर उनके फैंस उत्साहित हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि कंगना की यह फिल्म देखने का इंतजार है। वहीं, उनके फैंस ये भी कह रहे हैं कि कंगना रनौत को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल सकता है।
हालांकि, कंगना के कमेंट सेक्शन में कुछ लोग रिलीज से पहले ही इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। वहीं, दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- एक और फ्लॉप रिलीज होने जा रही है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-250, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, जून 27, 2024

3. शक-1945, आषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:03, सूर्यास्त: 06:43।

5. न्‍यूनतम तापमान- 36 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

दुनिया का बेहतरीन तेज 'गेंदबाज' है बुमराह

दुनिया का बेहतरीन तेज 'गेंदबाज' है बुमराह  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव क्रिकेट से संन्यास के बाद अब कमेंटे...