बुधवार, 2 अक्तूबर 2024

सीएम ने 'स्वच्छता अभियान' की शुरुआत की

सीएम ने 'स्वच्छता अभियान' की शुरुआत की 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। देश भर के साथ-साथ विश्व में मनाई जा रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती के मौके पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चरखा चलाया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। 
बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के मौके पर राजधानी के हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे और गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रपिता को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चरखा चलाया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। 
इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा रामधुन भजन प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे भजनों का श्रवण करते हुए गांधी के विचारों को स्मरण किया। इस मौके पर राज्य सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी तथा भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का पहला दिन मां 'शैलपुत्री' को समर्पित

नवरात्रि का पहला दिन मां 'शैलपुत्री' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय   शैलपुत्री (शैलपुत्री), पर्वत राजा हिमावत की पुत्री हैं और हिंदू ...