सोमवार, 7 अक्तूबर 2024

गाय को जानवरों की सूची से हटाया जाना चाहिए

गाय को जानवरों की सूची से हटाया जाना चाहिए 

इकबाल अंसारी 
भुवनेश्वर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को जानवरों की सूची में रखे जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि हमारी संस्कृति में गाय कोई जानवर नहीं है। इसलिए गाय को तुरंत जानवरों की सूची से हटाया जाना चाहिए। 
सोमवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि कानून बनाना सरकार का काम है और गौ भक्तों को गाय माता की सेवा करनी चाहिए। 
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को पशुओं की सूची में रखे जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि हमारी संस्कृति में गाय कोई जानवर नहीं है। क्योंकि, हम गाय को देवी मानते हैं और उन्हें माता कहते हैं। परंतु सरकार ने गाय को पशुओं की सूची में शामिल कर रखा है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौभक्तों से गाय माता की सेवा करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी परंपरा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से डिमांड उठाई है कि वह तुरंत गाय को जानवरों की सूची से हटाकर बाहर करें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का छठा दिन मां 'कात्यायनी' को समर्पित

नवरात्रि का छठा दिन मां 'कात्यायनी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  कात्यायनी नवदुर्गा या हिंदू देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छ...