बुधवार, 9 अक्तूबर 2024

खेल: भारत ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराया

खेल: भारत ने बांग्लादेश को 86 रनों से हराया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज जीत ली। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 86 रनों से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। उसने शुरुआती 3 ओवर में ही अपने 2 विकेट (संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा) गंवा दिये। उस समय उसका स्कोर 25 रन था। अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 15 और संजू सैमसन 7 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संजू सैमसन को तस्कीन अहमद और अभिषेक को तंजीम हसन साकिब ने अपना शिकार बनाया। पावरप्ले खत्म होते-होत तक सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में भारत ने सिर्फ 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे।

IND vs BAN: नितीश रेड्डी ने करियर के दूसरे ही मैच में मचाया गर्दा, रोहित और पंत के क्लब में हुए शामिल 

इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह ने पारी संभाली। अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे नितीश रेड्डी ने अपनी पारी में 4 चौके और 7 शानदार छक्के जड़े तो वहीं रिंकू ने पांच चौके और तीन छक्के लगाये। हार्दिक पंड्या ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 जबकि रियान पराग ने दो छक्के की मदद से 6 गेंद में 15 रन बनाएं। 
बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिए। तंजीम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली, लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 
इससे पहले टॉस जीतने के बाद नजमुल हुसैन शान्तो ने बताया था कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। शोरफुल इस्लाम की जगह तंजीम हसन साकिब की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...